भारत में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल- Best tourist places to visit in India in Hindi

Best tourist places to visit in India in Hindi
Best tourist places to visit in India in Hindi

भारत में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल राज्यवार और केंद्रशासित प्रदेश के हिसाब से सम्पूर्ण यात्रा (Best tourist places to visit in India) कि जानकारी।

दक्षिण एशिया (South Asia) में स्थित भारत, भारतीय उपमहाद्वीपों का सबसे बड़ा देश है। 1.353 बिलियन की जनसंख्या वाला यह देश भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। भारत एक ऐसा देश है जिसका इतिहास हजारो हजारो साल पुराना है। इस देश में कई प्राकृतिक आश्चर्यों और आकर्षणों जैसे पहाड़ियों, हरे-भरे जंगलों, सुंदर झीलों और नदियों, पर्वत श्रृंखलाओं आदि से समृद्ध है।

इस देश में कई धर्म के लोग रहते है इसके अलावा इस देश के कई राज्यों की अपनी अलग अलग भाषा और संस्कृति है जो भारत को दुनिया के बाकि देशो से बिकुल अलग बनती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बतायंगे भारत में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में कि देश में कुल कितने राज्य और कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं और कौन से राज्य में कौन-कौन से पर्यटन स्थल है।

इसे भी पढ़ें : भारत का इतिहास, संस्कृति और इसका भगौलिक विस्तार के बारे में

Table of Contents

राज्यवार भारत में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | 28 State-wise tourist places to visit in India

Tourist places in India in hindi

भारत देश में आज भी घूमने के लिए, एक्सप्लोर करने के लिए इतनी जगह है कि आपकी पूरी जिंदगी कम पड़ जाएगी। भारत एक ऐसा देश है जंहा आज भी थोड़ी दूर जाने पर आपको संस्कृति, भाषा में बदलाव देखने को मिलता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के राज्य के हिसाब से राज्य कि संस्कृति, कला , नृत्य, खान-पान, जीवन शैली, वेशभूषा, और प्रमुख पर्यटन स्थल (Tourist places in India) के बारे में बतायंगे।

इसे भी पढ़ें : इसे भी पढ़ें: 10 ऐसे खूबसूरत देश जंहा हर भारतीय बिना वीसा के घूम सकता है।

आंध्र प्रदेश ( Andhra Pradesh)

Andhra Pradesh travel guide in Hindi
Andhra Pradesh travel guide in Hindi

साउथ इंडिया का एक खूबसूरत समुद्र तटीय राज्य आंध्र प्रदेश जो कृष्णा और गोदावरी नदियों के निकट स्थित है। यह राज्य अपने प्राचीन धार्मिक मंदिर, ऐतिहासिक इमारत, प्राकृतिक स्थान और समुद्री बीचो के लिए देश ही नहीं पूरे विश्व में मशहूर है।
आंध्र प्रदेश राज्य भारत के सबसे अमीर मंदिरों के घरानों में से एक है। जंहा तिरुपति बालाजी मंदिर राज्य का प्रमुख आकर्षण हैं मल्लिकार्जुनश्वर मंदिर भी इसी राज्य में स्थित है जो कि भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं।

2014 , फ़रवरी में आंध्र प्रदेश राज्य से कटकर एक नए राज्य तेलंगाना का उदय हुआ हैं। इस राज्य का इतिहास भी बहुत प्राचीन है जोकि वैदिक काल से संबधित है। सात वाहन काल में आन्ध्र प्रदेश बहुत अधिक विकसित और फल-फूल रहा था। राज्य में बौद्ध धर्म का विकास सातवाहन वंश के पतन होने के बाद नागार्जुनकोंडा इक्ष्वाकु के सत्ता में आने के बाद हुआ।

आगे पढ़ें: आंध्र प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल और सावधानियां क्या क्या रखनी चाहिए आंध्र प्रदेश ट्रिप के समय

अरुणाचल प्रदेश (Arunachala Pradesh)

Arunachala Pradesh travel guide
Arunachala Pradesh travel guide in Hindi

अरुणाचल प्रदेश दक्षिण में असम, पश्चिम में भूटान , उत्तर में चीन द्वारा और उत्तर-पूर्व में म्यांमार द्वारा इसे “भारत के ऑर्किड राज्य” या “बोटनिस्ट्स का स्वर्ग” के रूप में भी जाना जाता है।यह राज्य भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है है जो सुरम्य पहाड़ों, दर्रे, शांत झीलें और प्रसिद्ध मठों से भरा हुआ है। यदि आप भी छुट्टी मनाने के लिए किसी खूबसूरत और शांत जगह की तलाश में हैं तो आपको अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए जरुर जाना चाहिए।

अरुणाचल प्रदेश में पक्षियों की लगभग 500 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से कई अत्यधिक लुप्तप्राय हैं। यह प्रदेश निर्मल पहाड़ों से भरा हुआ है जो सर्दियों के दौरान पर्यटकों की यात्रा को यादगार बनाते हैं और लुहावने दृश्य प्रस्तुत करते हैं। अरुणाचल के क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों का इतिहास ग्यारह हजार साल पुराना है और यहां के लोग वर्तमान में भूटान, म्यांमार, चीन और तिब्बत के जनजातियों के साथ घनिष्ठ संबंध दिखाते हैं।

आइए नीचे दिए गए आर्टिकल कि मदद से गहराई से अध्ययन करते हैं अरुराणचल प्रदेश के बारे में।

आगे पढ़े: अरुणाचल प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल और सावधानियां क्या क्या रखनी चाहिए अरुणाचल प्रदेश ट्रिप के समय

असम (Assam)

Assam travel guide in hindi
Assam travel guide in Hindi

भारत के सबसे पुराने राज्यों में से एक उत्तर पूर्व में स्थित देश का सबसे पुराना राज्य असम जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। असम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध इतिहास के लिए जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि असम देश में सबसे कम घूमें जाने वाले क्षेत्रों में से एक है जो जंगलों, नदियों, और चाय बागानों से भरा हुआ है। यह पूरी दुनिया में शीर्ष जैव विविधता वाले हॉटस्पॉट में से एक के रूप में जाना जाता है।

असम राज्य की सीमाओं को मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और पश्चिम बंगाल से जोड़ता है। यह भूटान, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को भी जोड़ता है। निचले असम में प्रमुख शहर गुवाहाटी है और डिब्रूगढ़ ऊपरी असम में सबसे बड़ा शहर है। इसकी जीवंत संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। असम ब्रह्मपुत्र नदी, शानदार पहाड़ियों, इसकी समृद्ध वनस्पतियों और जीवों के साथ, प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है।

आगे पढ़े: अगर आप असम के इतिहास, भौगोलिक विस्तार, प्रशासन, लोकप्रिय नृत्य, विशवूषा, संस्कृति, भाषा, खान-पान को जानना चाहते हैं या इस राज्य के बारे में सीखना चाहते हैं और पर्यटन स्थलों को घूमने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें। (Assam Travel guide in Hindi).

बिहार (Bihar)

Bihar travel guide in hindi
Bihar travel guide in Hindi

बिहार भारत के सबसे प्राचीन राज्यों में से एक ऐसा राज्य है जो अपने समृद्ध इतिहास, कला, नृत्य और विरासत के लिए जाना जाता है जहां सूर्य भगवान आदित्य, भगवान बुद्ध और देवी अदिति की पूजा विभिन्न अनुष्ठानों और मान्यताओं के साथ की जाती है! आप न केवल राज्य को घेरने वाली कई पौराणिक मान्यताओं का स्वाद चख सकते हैं, बल्कि मैत्रीपूर्ण वातावरण का भी अनुभव कर सकते हैं।

बिहार राज्य का राजनीतिक और सांस्कृतिक इतिहास भी काफी अलग रहा है. सम्राट अशोक से लेकर देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद तक अलग-अलग समय में यहां कई महान हस्तियों ने जन्म लिया है। बिहार का इतिहास समृद्ध रहा है। पर्यटन की दृष्टि से भी यहां की कई चीजें देखने लायक हैं।

प्राचीन भारत के सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है नालंदा विश्वविद्यालय जो इसे सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल बनाता है। इस विश्वविद्यालय से बेहतर कोई अन्य स्थान आपको गुप्त वंश की झलक नहीं दे सकता। इस जगह की वास्तुकला बहुत ही पुरातन और अनोखी है। इस राज्य कि किंवदंती यह भी है कि भगवान बुद्ध ने यहां कई व्याख्यान दिए थे।

आगे पढ़े: अगर आप बिहार के इतिहास, भौगोलिक विस्तार, प्रशासन, लोकप्रिय नृत्य, विशवूषा, संस्कृति, भाषा, खान-पान को जानना चाहते हैं या इस राज्य के बारे में सीखना चाहते हैं और पर्यटन स्थलों को घूमने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें। (Bihar Travel guide in Hindi).

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)

Chhattisgarh travel guide
Chhattisgarh travel guide in hindi

छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य है जो कभी मध्यप्रदेश का करता था लेकिन 01 नम्बर सन 2000 को विभाजन हो गया था और यह राज्य मध्यप्रदेश अलग हुआ। छत्तीसगढ़ भारत का 10 वां सबसे बड़ा और 16 वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। मध्य भारत में स्थित यह राज्य विशाल वनों से घिरा हुआ है जो अपने मंदिरों और झरनों के लिए जाना जाता है छत्तीसगढ़ को मुख्य रूप से दक्षिण कौशल के रूप में भी जाना जाता है जिसका उल्लेख रामायण और महाभारत दोनों में मिलता है।

छत्तीसगढ़ पर्यटन के लिए एक अपेक्षाकृत ऑफबीट स्थान है जो इसे यात्रा करने के लिए एक अद्भुत स्थान बनाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिल्कुल एकांत और कम भीड़ वाले स्थानों से प्यार करते हैं। घने जंगलो में स्थित जलप्रपातों, प्राचीन मंदिरों, स्मारकों और संस्कृति आज भी राज्य के पुराने इतिहास और परंपराओं की याद दिलाती है, छत्तीसगढ़ में वह सब कुछ है जो आप छुट्टियों के दौरान देखना चाहते हैं।

आगे पढ़ें: यदि आपको छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Chhattisgarh Travel guide in Hindi).

गोवा (Goa)

Goa travel guide in hindi
Goa travel guide in Hindi: image source

गोवा भारत एक ऐसा राज्य जिसे किसी परिचय कि जरूरत नहीं है क्योकि अक्सर आप कंही न कही गोवा का ज़िक्र जरूर करते है चाहे घूमने के लिए या चाहे पार्टनर के साथ हनीमून मानाने के लिए। गोवा अपने ख़ूबसूरती से प्रतिवर्ष लाखो भारतीय और विदेशी पर्यटकों का आकर्षित करता है। गोवा में समुद्र तटो के अलावा भी एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है, जो अपने आकर्षण से हर साल कई हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है।

यदि आप सोचते है की गोवा में छुट्टियाँ मनाने के लिए समुद्र तटो से बढ़कर कुछ नही है तो यंहा पर आप बिल्कुल गलत है। क्योंकि भारत का यह खूबसूरत राज्य समुद्र तटो के अलावा भी प्राचीन मंदिरों, चर्चो, किलो, वाटरफाल्स, अभ्यारणों और कई अन्य दर्शनीय पर्यटक स्थलों से परिपूर्ण है जो गोवा टूरिस्ट प्लेस में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते है।

आगे पढ़े: गोवा का इतिहास, संस्कृति और गोवा में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | 450 सालों तक गोवा पर पुर्तगालियों ने किया शासन

गुजरात (Gujarat)

Gujarat travel guide
Gujarat travel guide in Hindi

देश के पश्चिमी भाग में स्थित एक राज्य गुजरात जो हमेशा से ही व्यापारिक गतिविधियों के लिए जाना जाता रहा है लेकिन इन सबके अलावा भी गुजरात पर्यटन के मामले में भी बहुत आगे है। गुजरात में अलग-अलग रुचियों के लोगों के मुताबिक घूमने की कई जगह हैं। जो लोग प्रकृति प्रेमी है उन्हें यहां खूबसूरत साइट्स मिलेंगी, वहीं आर्ट, वाइल्ड लाइफ पसंद करने वाले लोगों के लिए भी यहां कई जगह मौजूद हैं।

गुजरात कई स्थापत्य चमत्कारों का घर है जो अपनी जीवंत संस्कृति, समृद्ध विरासत के अलावा, प्राकृतिक परिदृश्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। अपने आकर्षणों की वजह से गुजरात को ‘द लैंड ऑफ लीजेंड्स’ (The Land Of Legends) भी कहा जाता है। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी और सरदार वल्लभ भाई पटेल का घर भी गुजरात में ही है। गुजरात कला, इतिहास, संगीत और संस्कृति का एक आदर्श मिश्रण प्रस्तुत करता है। इस राज्य के कल्चर में इतनी भिन्नता पाई जाती हैं कि पूरे साल यहां लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं।

आइए इसे भी पढ़ें: गुजरात राज्य के इतिहास, संस्कृति और गोवा में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में (Gujarat travel guide in hindi)

हरियाणा (Haryana)

Haryana travel guide in hindi
Haryana travel guide in Hindi

सन 1966 में पंजाब के पूर्वी हिस्से को अलग करके बनाया गया एक राज्य हरियाणा जिसे दूध और मक्खन की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। इस राज्य में बेहतरीन हस्तकला और हथकरघा कार्निवाल के साथ-साथ वनस्पतियों और जीवों की एक उत्कृष्ट विविधता भी देखने को मिलती है। यदि आप एडवेंचर्स में दिलचस्पी रखते हैं तो यह राज्य काफी अच्छा है घूमने के लिए जंहा आप रॉक क्लाइम्बिंग (Rock Climbing), बोटिंग (Boating) और हाइकिंग (Hiking) जैसी साहसिक गतिविधियाँ कर सकते हैं।

इसे राज्य को देसी राज्य भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर खेती-बाड़ी और पशुपालन का कार्य अत्यधिक किया जाता है। यह राजस्थान की तरह देसी ठाठ बाट के लिए भी काफी मशहूर है। इस राज्य में हरे भरे खेत पेड़-पौधों के साथ-साथ प्राचीन इमारत व स्मारक मौजूद है। हरियाणा राज्य का नाम दो संस्कृत शब्दों, ‘हरि’ और ‘अयाना’ के संयोजन से बना है, जिनके क्रमशः अर्थ होते हैं भगवान और भगवान का निवास है। इसलिए हरियाणा का मतलब होता है देवता का घर या भगवान का घर।

आइए हरियाणा के बारें में विस्तार पढ़ते हैं :हरियाणा का इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | Haryana travel guide in hindi

हिमाचल प्रदेश (Himanchal Pradesh)

Himanchal Pradesh travel guide in hindi
Himanchal Pradesh travel guide in Hindi

भारत देश में प्राकृतिक हो या ऐतिहासिक ख़ूबसूरती कि कोई कमी नहीं है जंहा हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश के पर्यटक भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों कि यात्रा करते हैं। इसी कड़ी में भारत का एक खूबसूरत राज्य हिमांचल प्रदेश जो अपनी खूबसूरत वादिया, हरे-भरे जंगल और ऐतिहासिक पर्यटन, आकर्षण का केंद्र रहा है। ऊँची-ऊँची घाटियों और पहाड़ियों के साथ हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वाले लोगो को शांति प्रदान करती है। यह राज्य पर्यटक के साथ-साथ तीर्थ यात्रियों कि भी पसंदीदा स्थल है।

यह राज्य पूर्व में उत्तरांचल, उत्तर में जम्मू-कश्मीर, पश्चिम में पंजाब, दक्षिण में उत्तर प्रदेश से लगी है। हिमाचल प्रदेश में सेबों का उत्पादन सबसे ज्यादा मात्रा में होता है जिस कारण से इसे सेब के राज्य के रूप में भी जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश का अनुकूल वातावरण, सुरम्य प्राकृतिक दृश्य, रंगीन संस्कृति, साहसिक खेल, दर्शनीय स्थल और विभिन्न प्रकार के मेले त्योहार और समारोह बेहद खास हैं।

आगे पढ़ें: यदि आपको हिमांचल प्रदेश राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Himanchal Pradesh Travel guide in Hindi).

झारखण्ड (Jharkhand)

Jharkhand travel guide
Jharkhand travel guide in Hindi

झारखंड राज्य का इतिहास बहुत पुराना और रहस्यमयी घटनाओं से भरा हुआ है। इस राज्य के हजारी बाग़ जिले कि गुफाओं में कुछ ऐसे चित्र भी मिले है जिस से यह अनुमान ऐतिहसिककार का मानना है कि इस राज्य का इतिहास आज से लगभग 5000 साल पुराना माना जाता हैं। यह राज्य अपने आकर्षक घने जंगलों, पहाड़ों, ऐतिहासिक मंदिरों, से भरा हुआ है। चारों ओर जंगलों से घिरे होने की वजह से इस राज्य में प्राकृतिक सुंदरता कि कोई कमी नहीं है। यही कारण कि इस राज्य हर साल पर्यटकों कि संख्या में लगातार वृद्ध हो रही है। इस राज्य के पडोसी राज्य, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल है।

झारखण्ड राज्य में भी कई राज वंशो ने शासन किया जिनमें से, चेरो वंश, नागवंशी राजवंश, और मुगल वंश प्रमुख हैं। चेरो राजवंश के समय में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपना झंडा यंहा लहरा दिया था। इतिहासकारों का यह भी मानना हैं कि इस राज्य में मगध के शासन काल से पहले भी अपनी भू-राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान रखता था। यह भी माना जाता हैं कि झारखंड राज्य के आदिवासियों के द्वारा बोली जाने भाषा हडप्पा संस्कृति से मिलती जुलती है। वर्ष 2000 में दक्षिणी बिहार को काटकर झारखंड राज्य का गठन किया गया था।

आगे पढ़ें: यदि आपको झारखण्ड राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Jharkhand Travel guide in Hindi).

कर्नाटक (Karnataka)

Karnataka travel guide in hindi

कर्नाटक राज्य अपनी प्राकृतिक ख़ूबसूरती, वास्तुकला, मंदिर और ऐतिहासिक विरासत के साथ-साथ समुद्री तट और खूबसूरत हिल स्टेशन के लिए मशहूर है। यदि देश में पर्यटन स्थल कि बात करें तो कर्नाटक टॉप 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। उत्तर में बेलगाम से दक्षिण में बैंगलोर तक इस राज्य में हर जगह आपको एक से बढ़ कर एक पर्यटन स्थल घूमने और देखने के लिए है।

कर्नाटक राज्य में मलयाली, तमिल, कोंकणी, कन्नडिगा के अलावा मुस्लिमों और ईसाइयों का भी घर है। इस राज्य तक पंहुचने के लिए आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग या बस का चयन हैं। इस राज्य में दो प्रमुख हवाई अड्डे हैं एक बेंगलूर और दूसरा मेंगलुरु में स्थित है। बैंगलोर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इस राज्य की राजधानी में स्थित है और अंतरराष्ट्रीय शहरों और टर्मिनलों के साथ एक प्रमुख संबंधक है। वंही इसके अलावा, मैंगलोर हवाई अड्डा का भारत और विदेशों में स्थित शहरों के लिए हवाई संपर्क भी है।

आगे पढ़ें: यदि आपको कर्नाटक राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Karnataka Travel guide in Hindi).

केरल (Kerala)

Best tourist place in Kerala

केरल देश का एक ऐसा राज्य है जिसे किसी इंट्रोडक्शन कि जरूरत नहीं है क्योकि प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। शिक्षा हो या सोना यह राज्य दोनों मामलों में सबसे आगे है। केरल हर साल लगभग 10-11 मिलियन पर्यटक आते हैं। वायनाड, इडुक्की की हरी-भरी पहाड़िया और सुन्दर नज़ारे के साथ-साथ कोवलम और वर्कला जैसे समुद्र तट, अल्लेप्पी और कुमारकोम सहित बैकवॉटर केरल के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल और गतविधियों में से हैं।

राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम और बोली जाने वाले मुख्य भाषा मलयालम है।केरल राज्य कि संस्कृति, इतिहास, जीवनशैली, लोकनृत्य, भाषा शैली, घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में डिटेल में समझने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

आगे पढ़ें: यदि आपको केरला राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Kerala Pradesh Travel guide in Hindi).

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)

Madhya Pradesh travel guide in Hindi -full information
Madhya Pradesh travel guide in Hindi

भारत देश के ह्रदय में स्थित एक खूबसूरत राज्य मध्यप्रदेश को ह्रदय प्रदेश भी कहा जाता है। इस राज्य में यदि पर्यटन के लिए मानसून में जलप्रपात, इतिहास प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर, हिल स्टेशन और राष्ट्रीय उद्यान से लेकर सब कुछ मिलेगा। मौसम कोई भी हो आपको हर मौसम के हिसाब से पर्यटन स्थल मिलेगा जो कि आपकी यात्रा को यादगार ही नहीं बल्कि एक नया अनुभव भी देंगे। इस राज्य क्योकि देश के केंद्र में स्थित है इसलिए किसी भी देश से अपनी सीमा को साझा नहीं करता है। कला हो या संस्कृति इस राज्य में आपको एक अद्भुत मिश्रण देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: यदि आपको मध्यप्रदेश राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Madhya Pradesh Travel guide in Hindi).

महाराष्ट्र (Maharashtra)

Maharashtra travel guide in Hindi
Maharashtra travel guide in hindi

समुद्री तट हो या ऊँचे-ऊँचे पहाड़, खंडाला हो या लोनावाला, गेटवे ऑफ़ इंडिया हो या होटल ताज, फ़िल्मी सितारें हो देश के सबसे अमीर उद्योगपति आपको देश के सबसे खूबसूरत राज्य महाराष्ट्र में ही मिलेंगे। आज यह राज्य जितना समृद्ध है उसका इतिहास भी बहुत पुराना है। जब यह तीसरी और चौथी शताब्दी में कोंकण का जो एरिया था मौर्यों के नियंत्रण में आ गया था।

मौर्य साम्राज्य के विघटन के बाद सातवाहन (230 ईसा पूर्व – ईस्वी 225) इस क्षेत्र पर शासन करने के लिए आए और बाद में चालुक्य और राष्ट्रकूट साम्राज्यों के महान शासक आए जिन्होंने महाराष्ट्र को संस्कृति और कला का महान केंद्र बनाया। महाराष्ट्र देश में दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य जो कि भारत के दिल के मध्यप्रदेश के ठीक बगल में स्थित है।

यादव इन राज्यों में अंतिम राजा थे जिन्होंने 12 वीं शताब्दी की शुरुआत में अपनी सत्ता खो दी, जिसके बाद महाराष्ट्र में मुसलमानों ने एक लम्बे समय तक शासन किया। 17वीं शताब्दी में मराठा इस क्षेत्र पर शासन करने के लिए आये।जिसमें शिवाजी महराज मराठों के पहले महान शासक बने थे, और अंग्रजों ने मराठों को हराने के बाद यहां अपना शासन स्थापित किया।

आगे पढ़ें: यदि आपको महाराष्ट्र राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Maharashtra Travel guide in Hindi).

मणिपुर (Manipur)

Manipur travel guide in hindi
Manipur travel guide in hindi

मणिपुर राज्य भारत देश के पूर्वी भाग में स्थित है। इस खूबसूरत राज्य की राजधानी इम्फाल है। मणिपुर अपने प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जो लोग पहाड़ों और खूबसूरत वादियों से प्रेम करते हैं वो इस शानदार जगह को देखने जरूर जाते हैं। इसकी खूबसूरती की वजह से लोग इसे “भारत के पूर्वोत्तर का गहना” भी कहते हैं। इस Place  को देखने साल भर Tourists यहां पर आते आते हैं। 

इंफाल, एंड्रो, थौबल, चुराचंदपुर, खोंगजोम, उखरुल, चंदेल जैसी आकर्षक जगहें आपको मणिपुर में घूमने को मिलेंगी। यहाँ आने के बाद आप इन Places के आकर्षक नजारों को कभी भी भूल नहीं पाएंगे। आइए इस आर्टिकल की मदद से हम मणिपुर की संस्कृति, त्यौहार, नृत्य और वहां जाने के लिए कौन सा अच्छा समय है आदि के बारे में विस्तार से जानते है।

इसे भी पढ़े: यदि आपको मणिपुर राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Manipur Travel guide in Hindi).

मेघालय (Meghalaya)

munnar of kerala hills stations: Tourist places in India
Meghalaya travel guide in hindi

खूबसूरत राज्यों कि श्रृंखला में मेघालय भी शामिल है। इसे “Scotland of the East ” के नाम से भी जाना जाता है। शिलोंग इस राज्य की राजधानी है। मेघालय के मासिनराम जिले में सबसे ज्यादा वर्षा होती है। यह राज्य 70 प्रतिशत वनों से घिरा हुआ है। इस कारण यहाँ का प्राकृतिक सौन्दर्य बहुत ही आकर्षक है। ट्रेकिंग के लिए भी टूरिस्ट यहाँ पर आते हैं। यहाँ पर कई हिल स्टेशन हैं, जैसे – गारो पहाड़िया, एलीफैंट फॉल्स, मसाई गुफा, शिलोंग आदि। 

आइए इस आर्टिकल की मदद से हम मेघालय की संस्कृति, नृत्य, त्यौहार और वहां जाने के लिए कौन सा अच्छा समय है आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़े: यदि आपको मेघालय राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Meghalaya Travel guide in Hindi).

मिजोरम (Mizoram)

Mizoram travel guide
Mizoram travel guide in hindi

मिजोरम भारत के उत्तर-पूर्व भाग में बसा हुआ सुन्दर राज्य है। इस राज्य की राजधानी आइजाल है। यह राज्य 20 फरवरी, 1987 ई. को भारत का राज्य बना। यह अपनी प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। यहाँ के मूल निवासी मिजो है, जिस कारण इस राज्य का नाम मिजोरम रखा गया। मिजोरम में घूमने के लिए वैटावंग फॉल्स, साईहा, आइजोल और सेरछिप जैसी शानदार जगहें हैं।  

आइए इस आर्टिकल की मदद से हम मिजोरम के इतिहास, संस्कृति, नृत्य, त्यौहार और वहां जाने के लिए कौन सा अच्छा समय है आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आगे पढ़ें: यदि आपको मिजोरम राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Mizoram Pradesh Travel guide in Hindi).

नागालैंड (Nagaland)

Nagaland travel guide
Nagaland travel guide in hindi

भारत का स्विट्ज़रलैंड के नाम से जाना जाने वाला नागालैंड भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है। यह ब्रह्मपुत्र घाटी और बर्मा के खूबसूरत पहाड़ों के बीच में बसा हुआ है। 1 दिसम्बर 1963 ई. को यह भारत का राज्य बना। इस राज्य का पहनावा दूसरे राज्यों से बिल्कुल अलग है। यहाँ के लोग एक रंगीन चादर को बहुत ही सुन्दर ढंग से पहनते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि नागालैंड में कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहाँ बाहर के लोगों को जाना मना है, क्योंकि यहाँ के क्षेत्रों में रहने वाली कुछ जनजातियां नरभक्षी भी होती हैं। नागालैंड में फेक पर्यटन, जुकू घाटी, कोहिमा, खोनोमा ग्राम जैसी खूबसूरत जगहें घूमने के लिए बहुत अच्छी हैं। यहाँ पर पूरे साल भर पर्यटक आते रहते हैं।  

आइए इस आर्टिकल की मदद से हम नागालैंड के इतिहास, संस्कृति, नृत्य, त्यौहार और वहां जाने के लिए कौन सा अच्छा समय है इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: यदि आपको नागालैंड राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Nagaland Travel guide in Hindi).

ओडिशा (Odisha)

Odisha travel guide
Odisha travel guide in hindi

भारत के पूर्वी भाग में बसा ओडिशा भी एक ऐतिहासिक और धार्मिक राज्य है। इसकी राजधानी भुवनेश्वर है। यह पहला ऐसा राज्य है, जिसका नाम भाषा के आधार पर रखा गया था। यह राज्य बंगाल की खाड़ी के पास बसा है। ओडिशा का शास्त्रीय नृत्य ओडिसी विश्व प्रसिद्ध है। ओडिशा का शहर पुरी चार धामों में जाना जाता है। यहाँ भारी संख्या में Tourists आते हैं। वहीं पुरी रथ यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं। ओडिशा का कोणार्क का सूर्य मन्दिर भी काफी प्रसिद्ध है। इस राज्य में घूमने के लिए बहुत सारी Famous जगहें हैं। 

आइए इस आर्टिकल की मदद से हम ओडिशा के इतिहास, संस्कृति, नृत्य, त्यौहार और वहां जाने के लिए कौन सा अच्छा समय है आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: यदि आपको ओडिशा राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Odisha Travel guide in Hindi).

पंजाब (Punjab)

Punjab travel guide in hindi
Punjab travel guide in hindi

पंजाब का नाम सुनते ही यहाँ के लहलहाते रंग बिरंगे खेतों का दृश्य सामने आता है। यह राज्य एक कृषि प्रधान राज्य है। यहाँ पर सबसे ज्यादा अनाज उगाया जाता है। यह एक मात्र ऐसा राज्य है, जहाँ पर सिख लोग ज्यादा रहते हैं। यहाँ का भांगड़ा नृत्य पूरे देश में प्रसिद्ध (Famous) है। इस राज्य के त्यौहार वैसाखी, लोहड़ी भी बहुत प्रचलित है। यहाँ का स्वर्ण मंदिर देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते है। यहां घूमने के लिए चंडीगढ़, लुधियाना, भटिंडा जैसी खूबसूरत जगहें हैं, जहाँ पर आप अपना वेकेशन मना सकते हैं। 

आइए इस आर्टिकल की हेल्प से हम पंजाब के नृत्य, इतिहास, संस्कृति, त्यौहार और वहां जाने के लिए कौन सा समय अच्छा है आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: यदि आपको पंजाब राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (PunjabTravel guide in Hindi).

राजस्थान (Rajasthan)

Rajasthan Travel Complete Guide in Hindi

भारत के सबसे बड़े राज्यों में राजस्थान का नाम भी आता है, जिसका गठन 30 मार्च 1949 को हुआ था। इसे राजा महाराजाओं का देश भी कहा जाता है। रेगिस्तान होने के कारण लोग इस राज्य में घूमने आते हैं। साथ ही यहाँ पर ऊँट की सवारी का भी आनंद लेते हैं। करणी माता मंदिर यहाँ चूहों के लिए प्रसिद्ध है। 

राजस्थान को रंगों का शहर भी कहा जाता है। यहाँ के शहरों को लोग रंगों के नाम से भी जानते हैं, जैसे गुलाबी शहर जयपुर, सफ़ेद शहर उदयपुर और जोधपुर को नीले रंग के नाम से जानते हैं। वहीं ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर राजस्थान के पुष्कर में स्थित है। राजस्थान में पुराने किले और ऐतिहासिक धरोहरें आज भी हैं, जिनका दीदार करने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। 

आइए इस आर्टिकल की मदद से हम राजस्थान के नृत्य, इतिहास, संस्कृति, त्यौहार और वहां जाने के लिए कौन सा समय बेहतरीन है इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: यदि आपको राजस्थान राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Rajasthan Travel guide in Hindi).

सिक्किम (Sikkim)

best Tourist Places to Visit oin Sikkim

भारत के सबसे खूबसूरत राज्‍यों में सिक्किम भी शामिल है। यह हिमालय की गोद में बसा है। इस राज्य की राजधानी गंगटोक है।  सिक्किम एक ऐसा राज्य है, जहाँ पर साफ सफाई की जिम्मेदारी सबकी है। सन 2010-11 में सिक्किम को भारत सरकार की ओर से सबसे स्वच्छ राज्य का अवॉर्ड भी मिला है। वहीं हिमालयन गिद्ध भी सिक्किम की अपनी अनोखी पहचान हैं। सिक्किम कृषि प्रधान राज्य है। यहां पर सीढ़ीदार खेतों में पारम्परिक पद्धति से खेती की जाती है। यहाँ संतरा, सेब, अदरक, चाय आदि की खेती ज्यादा होती है। इसके अलावा इलायची की खेती भी सबसे ज्यादा सिक्किम में ही होती है।

आइए इस आर्टिकल की मदद से हम सिक्किम के नृत्य, इतिहास, संस्कृति, त्यौहार और वहां जाने के लिए कौन सा अच्छा समय है आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: सिक्किम का इतिहास, संस्कृति, खान पान, रीति रिवाज, सामान्य ग्यान और सिक्किम में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल।

तमिल नाडू (Tamilnadu)

Tamilnadu

भारत के दक्षिण में स्थित राज्य है तमिल नाडु। यहाँ बोली जाने वाली भाषा तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है। यहाँ का सबसे पुराना खेल जल्लीकट्टू है। यह 2000 साल पुराना खेल है, जिसमें बैलों की लड़ाई होती है। यह खेल  पोंगल के समय खेला जाता है। 

वहीं तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में सिरुवनी झरना स्थित है, जो कि दुनिया भर में Famous है। यहाँ पर ज्यादा Tourists आते हैं। इस झरने के पानी का स्वाद पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके पानी को दुनिया का सबसे स्वादिष्ट पानी माना जाता है। यहाँ घूमने के लिए रामेश्वरम, कन्याकुमारी, ऊटी, मदुरई जैसी जगहें फेमस हैं। 

आइए इस आर्टिकल की हेल्प से हम तमिलनाडु के नृत्य, इतिहास, संस्कृति, त्यौहार और वहां जाने का कौन सा समय अच्छा होता है आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: यदि आपको तमिलनाडू राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Tamilnadu Travel guide in Hindi).

तेलंगाना (Telangana)

Telangana Travel in Hindi

तेलंगाना 2 जून 2014 को भारत का राज्य बना था। इससे पहले यह आंध्रप्रदेश का हिस्सा था। यह भी एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ पर चावल की खेती सबसे ज्यादा होती है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चारमीनार स्मारक और मस्जिद प्रसिद्ध है, जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। हैदराबादी खाना और नवाबों का शहर तेलंगाना राज्य की पहचान है। 

यहाँ घूमने के लिए वारंगल, संगारेड्डी, निजामाबाद, हुसैन सागर झील, गोलकोंडा किला, बिरला मंदिर, चौमहल्ला पैलेस, रामोजी फिल्म सिटी जैसी जगहे हैं। यहां पर ज्यादातर लोग घूमने के लिए आते हैं। 

आइए इस आर्टिकल की मदद से हम तेलंगाना के नृत्य, इतिहास, संस्कृति, त्यौहार और वहां जाने के लिए कौन सा अच्छा समय है आदि  के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आगे पढ़ें: यदि आपको तेलंगाना राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Telangana Travel guide in Hindi).

त्रिपुरा (Tripura)

Tripura Travel Guide in Hindi-Best Tourist places in India

भारत के पूर्व में बसा हुआ छोटा सा राज्य है त्रिपुरा। इस राज्य की स्थापना 21 जनवरी 1972 ई. में हुई थी, जिसकी राजधानी अगरतला है। बांस से बनी हुई चीजे त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मिलती हैं। दुर्गा पूजा का त्यौहार यहाँ बहुत ही प्रसिद्ध है। पर्यटक काफी दूर दूर से इसे देखने के लिए यहां पर आते हैं। चाय के बागान और टॉय ट्रेन का आनंद आप त्रिपुरा में ले सकते हैं। यहाँ पर घूमने के लिए नीर महल, उज्जयंता महल, कैलाशहर जैसी फेमस जगहें हैं। 

आइए इस आर्टिकल की हेल्प से हम त्रिपुरा के नृत्य, इतिहास, संस्कृति, त्यौहार और वहां जाने के लिए कौन सा वक्त सही है आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: यदि आपको त्रिपुरा राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (Tripura Travel guide in Hindi).

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

Uttar Pradesh travel guide in hindi

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ साथ ऐतिहासिक महत्त्व भी रखता है। यहाँ स्थित ताजमहल विश्व प्रसिद्ध है। यहां का वाराणसी शहर काफी फेमस है, जहां पर घूमने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। उत्तर प्रदेश में कई तीर्थ स्थान भी हैं। प्रयागराज, चित्रकूट आदि धार्मिक शहरों में आते हैं। इस राज्य को घूमने के लिए ज्यादा दिनों का समय लगता है। यहाँ आगरा, मथुरा, झाँसी, लखनऊ जैसी जगहों पर भी घूमा जा सकता है।  

आइए इस आर्टिकल की मदद से हम उत्तर प्रदेश के नृत्य, इतिहास, संस्कृति, त्यौहार और वहां जाने के लिए कौन सा समय सही है आदि के बारे में डिटेल में जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: यदि आपको उत्तर प्रदेश राज्य के इतिहास, संस्कृति, भाषा-शैली, नृत्य, खान-पान और यंहा के पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी चाहिए तो इसे जरूर पढ़े। (UttarPradesh Travel guide in Hindi).

उत्तराखंड (Uttarakhand)

Uttarakhand travel guide in hindi

देवों कि भूमि उत्तराखंड भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं जिसकी राजधानी देहरादून हैं। इस राज्य को उत्तर प्रदेश राज्य से काट कर एक अलग राज्य बनाया गया हैं, जिसे पहले उत्तरांचल के रूप में भी जाना जाता था। उत्तराखंड देश का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह एक ऐसा स्थान है जो न केवल हिमालय की खूबसूरती का दावा करता हैं बल्कि एक सांस्कृतिक सभ्यता और लोकाचार की भावना को भी प्रकट करता हैं।

उत्तराखंड राज्य में ओक, बिर्च, चांदी के फेयर और रोडोडेंड्रोन के साथ-साथ यहां की खड़ी पहाड़ी, ढलानों पर चढ़ने का खूबसूरत अनुभव जो पर्यटक कभी नहीं भूलेंगे। यह वही राज्य है जंहा हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र और पावन मानी जाने वाली नदियों में से दो नदियां गंगा और यमुना का उद्गम स्थल है। भारत के तीर्थ स्थलों में से प्रमुख 4 धाम – केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ इसी राज्य कि गॉड में बसे हुए हैं।

उत्तराखंड राज्य में कई लोकप्रिय हिल स्टेशन हैं। जैसे – अल्मोड़ा, कौसानी, भीमताल, मसूरी, नैनीताल, धनोल्टी, लैंसडाउन, सटल और रानीखेत हैं। जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। गर्मियों में यंहा का मौसम ठंडा रहने की वजह और अन्य क्रियाकलापों के लिए भी इन हिल स्टेशन का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता हैं। पर्यटक गर्मी के मौसम और छुट्टियां बिताने के लिए यहां भारी संख्या में आते हैं।

आइए इस आर्टिकल कि मदद से जानेगें उत्तराखंड के इतिहास, सामान्य ज्ञान, जीवन-शैली, प्रसिद्ध भोजन, और यंहा घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल के बारें में। Uttarakhand travel guide in hindi

पश्चिम बंगाल (West Bengal)

West Bengal travel guide in hindi
West Bengal travel guide in Hindi

देश (भारत) के पूर्वी हिस्से में स्थित पश्चिम बंगाल (West Bengal) राज्य हिमालय से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। यह, साहित्य, कला, संस्कृति और कई पूर्व शासक शक्तियों की विरासत से समृद्ध है। प्राचीन काल से लेकर अब तक इस राज्य का अपना एक अलग ऐतिहासिक और राजनितिक रहा है। जब आप बंगाल के कस्बों, गावों और शहरों कि खूबसूरत गलियों से गुजरते हो तब आप इसके अतीत का अनुभव कर सकते हो।

पश्चिम बंगाल कि राजधानी कोलकाता वो जगह है जंहा प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप देखने को मिलता है। कोलकाता को अक्सर लोग “सिटी ऑफ जॉय” भी कहते हैं। जॉय के शहर के रूप में जाना जाने वाला कोलकाता, हर दृष्टि से, देश की कलात्मक, सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी है।

इसको भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल का इतिहास, संस्कृति, खान-पान, जीवन शैली, घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल और पश्चिम बंगाल से जुड़े रोचक तथ्य। West Bengal Travel guide

केंद्रशासित प्रदेश के हिसाब से भारत में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल (Tourist places to visit in India by union territory)

Tourist places to visit in India by union territory

पर्यटन के हिसाब से आज भारत देश उन चुनिंदा देशों में से एक है जंहा साल लाखों कि संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। दक्षिण एशिया में स्थित भारत एक गहरी सांस्कृतिक जड़ों और विशाल विरासत वाला देश है, जहाँ घूमने के लिए देश – विदेश से पर्यटक आते हैं। भारत देश में आज के समय पर 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश के केंद्रशासित प्रदेश के ट्रेवल गाइड के बारे में विस्तार से बताएँगे। ये पर्यटन स्थल किसी स्वर्ग से कम नहीं है क्योकि हनीमून मनाना हो या फॅमिली के साथ घूमना, समुद्री बीच हो या रेतीले मैदान, बर्फीले इलाके हों या हरे बहरे जंगल सब कुछ आपको यंहा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: 9 Best tourist place in India | भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह (Andaman and Nicobar Island)

Chidiya tapu - Island of andaman nikobar
Andaman and Nicobar Island travel guide in hindi

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह एक बेहद आकर्षक जगह है और यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। बंगाल की खाड़ी में बना हुआ यह प्रदेश एक बहुत ही लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है। ऐसे लोग जिनको समुद्री जीवन पसंद होता है वे यहां पर देश-विदेश से घूमने के लिए आते हैं। अंडमान और निकोबार में सी-फ़ूड बहुत ही Tasty मिलता है। यहां पर सबसे ज्यादा केकड़े, झींगा मछली, झींगे, कटलफिश खाए जाते हैं, जोकि बहुत टेस्टी होते हैं। आप अंडमान एंड निकोबार में राधानगर बीच, स्वराज बीच, वाइपर द्वीप, बारटांग जैसी सुंदर जगह को घूमने के लिए अक्टूबर और मई के मौसम में जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह का इतिहास, संस्कृति, खान-पान, जीवन शैली, घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल और अंडमान से जुड़े रोचक तथ्य।

चंडीगढ़ (Chandigarh)

Chandigarh travel guide in Hindi
Chandigarh travel guide in Hindi

चंडीगढ़(Chandigarh) हमारे देश भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय स्थान है, जहां पर लोग घूमने के लिए बहुत ज्यादा जाते हैं। आमतौर पर चंडीगढ़ में ऐसे लोग ज्यादा आते हैं जो शानदार पार्टियों, क्लब और पब के शौकीन होते हैं। चंडीगढ़ में पंजाबी खाने के अलावा दुनिया भर के प्रसिद्ध व्यंजनों के स्वाद को चखने का मौका मिलता है। तो चाहे आप अपने परिवार के साथ हों या फिर अकेले ही Travel पर निकले हों, चंडीगढ़ में आपको बिल्कुल भी बोरियत नहीं होगी और छुट्टी बिताने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा Tourist Place है।

इस खूबसूरत जगह पर आप सुखना झील, चंडी देवी मंदिर और रॉक गार्डन जैसी जगहों को घूमने के लिए नवंबर से मार्च तक के महीने में जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ का इतिहास, संस्कृति, भाषा, जीवन-शैली, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | Chandigarh travel guide in hindi

दादरा और नगर हवेली (Dadar Nagar and Haveli)

Dadar Nagar and Haveli
Dadar nagar and haveli travel guide in Hindi

भारत के पश्चिम में बसा हुआ दादरा एंड नगर हवेली एक अत्यधिक खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेश है। यहां पर आपको बड़े-बड़े जलप्रपात और हरे-भरे जंगल अपने मोह में जकड़ लेंगें। यहां पर प्राकृतिक सुंदर नजारों के साथ-साथ पुर्तगाली वास्तुकला के बारे में जानकारी मिलती है।

आप यदि खाने के शौकीन हैं तो आपको दादर नगर एंड हवेली प्रदेश मायूस नहीं करेगा। हालांकि यहां के स्थानीय भोजन में गुजराती व्यंजनों का असर देखा जा सकता है पर यहां का जो समुद्री भोजन है वो भी काफी फेमस है। आप यहां पर लेक गार्डन, मधुबन डैम, वंधारा उद्यान, हिरवा वन गार्डन और वनगंगा जैसी जगहों पर घूमने के लिए नवंबर से लेकर मार्च के महीने तक जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दादरा और नगर हवेली का इतिहास, संस्कृति, भाषा, जीवन-शैली, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | Dadra and Nagar Haveli travel guide in hindi

दिल्ली (Delhi)

Delhi travel guide in hindi
Delhi travel guide in hindi

दिल्ली हमारे देश भारत की राजधानी होने के साथ-साथ एक बहुत ही अद्भुत केंद्र शासित प्रदेश भी है। दिल्ली घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है, जहां पर आप ऐतिहासिक स्थलों को देखने के साथ-साथ खूब मौज मस्ती भी कर सकते हैं। ऐसे लोग जिनको अपने इतिहास से प्यार है और वे भारत के गुजरे हुए समय को जानना चाहते हैं तो उन्हें दिल्ली जरूर जाना चाहिए।‌

दिल्ली का खाना भी बहुत ज्यादा Famous है और इसलिए आप यहां पर नॉन वेज और वेज खानों का जायका ले सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए सबसे ज्यादा अच्छे स्थान हैं इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, लाल किला, जामा मस्जिद, हुमायूं टॉम इत्यादि। दिल्ली घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर के महीने से लेकर मार्च के महीने तक होता है।

आगे पढ़ें: दिल्ली का इतिहास, संस्कृति, खान-पान, वेशभूषा, और यंहा घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में।

लक्षद्वीप (Lakshadweep)

Lakshadweep Travel guide in Hindi
Lakshadweep Travel Guide in Hindi

लक्षद्वीप (Places to visit in Lakshadweep) भारत का एक बहुत ही अनोखा केंद्र शासित प्रदेश है, जो 36 द्वीपों से मिलकर बना है। अरब सागर पर केरल के तटों के पास बना हुआ यह प्रदेश अपने आप में बहुत ही शानदार है। यहां पर बने हुए 36 द्वीपों में से सिर्फ 10 द्वीपों पर ही लोग रहते हैं, जिनमें से सिर्फ 5 द्वीप ही टूरिस्टों के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है।

यहां पर दूर-दूर तक घने नारियल के पेड़ है, जो इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। अगर आप लक्षद्वीप में अच्छा खाना खाना चाहते हैं तो इसके लिए आप इडली, आलू की सब्जी, पूरी, चावल और सांभर जैसी चीजे खा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप तली हुई टूना मछली भी ट्राई कर सकते हैं। लक्षद्वीप में मिनिकॉय द्वीप, कवारत्ती द्वीप, कदमत द्वीप इत्यादि घूमने के लिए आप अक्टूबर से मध्य मई तक के मौसम में जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लक्षद्वीप का इतिहास, संस्कृति, खान-पान, जीवन शैली, घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल और लक्षद्वीप से जुड़े रोचक तथ्य।

पांडिचेरी (Pondicherry)

Ousteri Lake, Pondicherry
Pondicherry Travel guide in Hindi

पांडिचेरी हमारे देश भारत का एक अत्यधिक आकर्षक केंद्र शासित प्रदेश है। यह प्रदेश भारतीय संस्कृति के अलावा फ्रांसीसी वास्तुकला के लिए दुनिया भर में फेमस है। यहां पर रंग बिरंगी सड़कें और औपनिवेशिक संरचना वाली इमारतें बहुत ही अनोखी लगती हैं। पांडिचेरी में समुद्र तट की सैर पर जाना सचमुच में बहुत ही मनमोहक होता है।

यहां पर बहुत ही शानदार Café बने हुए हैं जहां पर आप लंच और डिनर का आनंद ले सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ पांडिचेरी के Tour पर जाते हैं तो आपको बहुत ही यादगार लम्हे साथ गुजारने का मौका मिलेगा। पांडिचेरी में घूमने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय पैराडाइज बीच, ऑरोविले, समुद्र तट सैरगाह हैं, जहां पर आप अक्टूबर से मार्च के महीने तक Travel कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पांडिचेरी का इतिहास, संस्कृति, खान-पान, जीवन शैली और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल

जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir)

Jammu and Kashmir travel guide
Jammu and Kashmir travel guide in hindi

जम्मू एंड कश्मीर को इस पृथ्वी का स्वर्ग माना जाता है और अभी हाल ही में इसे भारत का केंद्र शासित प्रदेश भी घोषित कर दिया गया है। जम्मू एंड कश्मीर घूमने की ऐसी जगह है जहां पर बर्फ से ढके हुए पहाड़, चारों तरफ फैली हुई अद्भुत सुंदरता, खूबसूरत वनस्पति और जीव देखने को मिलते हैं।

इस प्रदेश में घूमने के बहुत सारे स्थान हैं जैसे कि श्रीनगर, वैष्णो देवी मंदिर, अमरनाथ, जम्मू शहर, गुलमर्ग इत्यादि। यहां पर एक से बढ़कर एक शानदार व्यंजन का स्वाद चखने का मौका भी आपको मिल सकता है, जैसे कि रोगन जोश, दम आलू, आब गोश्त, तबक माज़। जम्मू और कश्मीर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से लेकर अगस्त तक का होता है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू एंड काश्मीर का इतिहास, संस्कृति, खान-पान, और यंहा घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | Jammu and Kashmir Travel Guide

लद्दाख (Ladakh)

Ladakh Travel guide
Ladakh Travel Guide in Hindi

लद्दाख (Ladakh) हमारे देश का एक बहुत ही सुंदर युवा केंद्र शासित प्रदेश है। लद्दाख में एक से बढ़कर एक मंत्र मुग्ध कर देने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं। ‌इस प्रदेश में दूर-दूर से लोग समय बिताने के लिए आते हैं। इसके पीछे कारण है कि यह पूरी दुनिया का सबसे ज्यादा ठंडा रेगिस्तान है, जहां पर आपको जमे हुए ग्लेशियर, रेत के दुर्लभ टीले, सर्द मौसम लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं।

लद्दाख पर आने वाले टूरिस्ट खूब मौज मस्ती करते हैं और यहां पर कई प्रकार की साहसिक गतिविधियां की जाती है, जैसे कि ट्रैकिंग, राफ्टिंग, बाइक टूर वगैरह। यहां पर जो स्थानीय भोजन मिलता है वो भी बहुत Tasty होता है, जैसे कि पाबा, चुटगी, थुकपा, बटर टी, पकौड़ी का टेस्ट बहुत अच्छा होता है। लद्दाख में आप नुब्रा घाटी, चुंबकीय पहाड़ियां, जांस्कर घाटी को घूमने के लिए मार्च के महीने से लेकर जून तक जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लदाख का इतिहास, संस्कृति, खान-पान, और यंहा घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | Ladakh Travel guide in hindi

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट जिसमें हमने आपको भारत के कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में जानकारी दी। हमने अपने इस लेख में आपको भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घूमने लायक जगह (Best Tourist Places in India) के बारे में बताया। इसके अलावा हमने आपको इन राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जो आपको जरूर अच्छी लगी होगी।

यदि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें,

Thanks!

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।
प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।