समुद्री खानों और आइलैंड का है शौक तो जरूर घूमें अंडमान। Andaman Travel Guide

Andaman Travel Guide in 2023
Image source: Andaman_Nicobar

Andaman Travel Guide in 2023 : अगर आप आइलैंड के शौकीन हैं और समुद्री खानों से प्यार करते हैं तो आपको छुट्टियां और हनीमून मनाने अंडमान एंड निकोबार द्वीपसमूह जरूर जाना चाहिए 

बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी तरफ हिंद महासागर में बना हुआ अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह भारत का एक केंद्र शासित राज्य है। यह आइलैंड बहुत सारे छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। वैसे तो इस आईलैंड पर 572 द्वीप हैं, लेकिन सिर्फ 38 ऐसे आईलैंड हैं जहां पर रहन-सहन है।

दुनिया भर के लोग यहां पर घूमने फिरने के लिए आते हैं और यह जगह इतनी खूबसूरत है कि कोई भी Tourist यहां आकर कभी भी मायूस नहीं होता। अगर आप अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के बारे में पूरी जानकारी ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें। हम अपनी इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह का इतिहास क्या है, वहां की संस्कृति, खान पान, रीति रिवाज, सामान्य ग्यान इत्यादि। 

Table of Contents

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह का इतिहास (History of Andaman and Nicobar Islands) –

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह पर पहले आदिवासी जनजातियों के लोग रहते थे। उसके बाद फिर 17वीं शताब्दी में यहां मराठों ने शासन स्थापित कर लिया था। लेकिन 1789 में अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह पर अंग्रेजों ने कब्जा कर लिया था और यह उनका निवास स्थान बन गया। बाद में जब भारत आजाद हुआ तो तब 1950 ई. में इसे केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल कर लिया गया था।

वैसे आपको बता दें कि इस जगह पर अंग्रेजों के शासन के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को काला पानी की सजा दी जाती थी। पोर्ट ब्लेयर सेल्यूलर जेल में जिस भी कैदी को भेजा जाता था, वह मुश्किल से ही जीवित बच पाता था। ‌

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह से जुड़े हुए कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स -Andaman Travel Guide in Hindi

राज्य का नाम अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह 
राजधानी का नामपोर्ट ब्लेयर 
कब स्थापना हुई1 नवंबर 1956
क्षेत्रफल8249 वर्ग किमी
कुल जिले3
कुल जनसंख्या3,56,152
जनसंख्या का घनत्व43 / वर्ग किमी 
साक्षरता86.27%
बोली जानें वालीं भाषाएंहिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, मलयालम, निकोबारी, तेलुगू
किसलिए फेमस है समुद्री जीवन के कारण 

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह की संस्कृति (Culture of Andaman and Nicobar Islands) –

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में एक ही संस्कृति के लोग नहीं रहते, बल्कि यहां पर अलग-अलग धर्मों के लोग रहते हैं। यहां पर रहने वाले सभी लोग बहुत खुशनुमा होते हैं और दूसरों के साथ दोस्ताना रवैया रखते हैं। यहां के लोग पैसों के मुकाबले वस्तु विनिमय को ज्यादा पसंद करते हैं।

यहां पर हिंदू, ईसाई और इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों की मात्रा अधिक है। इसलिए यहां पर मिली-जुली संस्कृति देखने को मिलती है। 

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह के त्यौहार (Festivals of Andaman & Nicobar Islands) –

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जाति और धर्म के लोग रहते हैं। इसलिए यहां पर सभी धर्मों के लोग अपने अपने त्यौहार धूमधाम से मनाते हैं। यहां पर मनाए जाने वाले सबसे ज्यादा प्रसिद्ध त्यौहार इस प्रकार से हैं –

  • दुर्गा पूजा 
  • पंगुनी उथिरम
  • पोंगल 
  • ओणम 
  • शिवरात्रि
  • जन्माष्टमी
  • ईद
  • होली
  • दीपावली
  • क्रिसमस
  • गुड फ्राइडे 

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह का रहन सहन (Living in Andaman and Nicobar Islands) –

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले लोगों का रहन सहन बहुत साधारण है। यहां के लोगों का आमदनी का सबसे मुख्य स्त्रोत खेती करना और मछली पालन है। इसके अलावा यहां पर भारी तादाद में लोग घूमने के लिए आते हैं। इसलिए Tourists से भी यहां के रहने वाले लोगों की Income होती है।

अंडमान और निकोबार के गांव में रहने वाले लोग हस्तशिल्प उद्योग के जरिए अपनी जीविका चलाते हैं। इसके साथ ही साथ कुछ लोग पॉलिथीन बनाने, पीवीसी नाली के पाइप बनाने, और फाइबर ग्लास बनाने का काम करते हैं। यहां पर लघु उद्योग और हस्तकला कुटीर उद्योग लोगों की आय का सबसे बड़ा जरिया हैं। 

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of Andaman and Nicobar Islands) –

आज भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की कोई पारंपरिक वेशभूषा नहीं है। यहां पर रहने वाले अलग-अलग धर्मों के लोग अलग-अलग तरह के कपड़े पहनते हैं। लेकिन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज भी वहां के लोगों को बिना कपड़ों के घूमते हुए देखा जा सकता है। इसके पीछे का कारण है कि यह आइलैंड सभ्य दुनिया से बिल्कुल अलग-थलग बना हुआ है। 

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह के लोगों का नृत्य (Dance of Andaman and Nicobar Islands in Hindi) –

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में रहने वाले लोग जब भी नृत्य करते हैं तो वह गायन के साथ ही करते हैं। यहां पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय नृत्य कई प्रकार के हैं जैसे कि निकोबारी नृत्य, ग्रेट अंडमानी नृत्य। लेकिन यहां पर पुरुष और महिलाएं किसी भी अवसर पर एक साथ नृत्य नहीं करते हैं।

जब यहां पर कोई उत्सव होता है तो यहां के लोग लोक कथाओं को सुनाने के साथ-साथ लोकगीतों को भी सुनाते हैं। इसके अलावा ईस्टर और क्रिसमस के मौके पर अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में भजन और कैरोल गाए जाते हैं।  

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह का खानपान (Food of Andaman and Nicobar Islands) –

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह के लोगों का मुख्य आहार चावल, समुद्री भोजन, और नारियल है। यह जगह ऐसे लोगों के लिए स्वर्ग है जिन्हें समुद्री भोजन पसंद होता है। यहां पर चावल के साथ समुद्री भोजन बहुत ज्यादा खाया जाता है।

इसलिए जिन लोगों को सीफूड पसंद होता है वो यहां पर झींगा मछली, कटलफिश, रेड स्नैपर, झींगा मछली से बना स्वादिष्ट भोजन खा सकते हैं। अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह के सबसे प्रसिद्ध व्यंजन निम्नलिखित इस प्रकार हैं –

  • झींगा करी 
  • केकड़ा करी 
  • फिश करी
  • नारियल झींगा करी 
  • तंदूरी मछली 
  • अमृतसरी कुल्चा 
  • मिर्च करी
  • माछेर झोल
  • चिकन तिक्का मसाला
  • परांठा
  • डोसा
  • इडली 

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह घूमने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Andaman & Nicobar Islands) –

वैसे तो अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में मौसम पूरे साल बहुत ही अच्छा रहता है। पर मई से लेकर दिसंबर के महीने तक यहां बहुत ज्यादा बारिश होती है। इसलिए ऐसे समय में अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह जाना ठीक नहीं रहता। इसलिए दिसंबर के अंत से लेकर अप्रैल तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह घूमने के लिए जाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: अंडमान निकोबार कब, क्यों, और कैसे जाएँ। बजट प्लानिंग

वैसे दिसंबर के महीने में यहां पर टूरिस्ट बहुत ज्यादा आते हैं, क्योंकि यहां क्रिसमस और नया साल बहुत बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है। 

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में घूमने लायक जगह (Places to Visit in Andaman and Nicobar Islands) –

Places to Visit in Andaman and Nicobar Islands

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में ऐसी बहुत सारी घूमने लायक जगह है जो आपका दिल खुश कर देंगीं। सफेद रेत से घिरे हुए आईलैंड और यहां के उष्णकटिबंधीय वर्षा वन किसी को भी अपना दीवाना बना सकते हैं। चाहे सूरज की ढलती किरणों का नजारा आपको अच्छा लगता हो या फिर शांत जगह पर समय बिताना, अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में आपको सब कुछ मिलेगा। यहां पर घूमने लायक सबसे बेहतरीन जगह निम्नलिखित हैं – 

अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह कैसे जाएं (How to Reach Andaman and Nicobar Islands) –

Andaman Travel Guide

अगर आप अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह जाने का Plan बना रहे हैं तो इसके लिए आप हवाई जहाज से या फिर शिप से जा सकते हैं। दोनों यातायात के साधनों के बारे में जानकारी निम्नलिखित है। – 

  • हवाई जहाज से – हवाई जहाज से अंडमान और निकोबार दीप समूह पहुंचने का एक बहुत अच्छा तरीका है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलोर जैसे बड़े शहरों से अंडमान और निकोबार तक हवाई यात्रा की जा सकती है। इस तरह से Flight से पोर्ट ब्लेयर तक पहुंचा जा सकता है जोकि वहां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है। पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के बाद आगे का सफर तय करने के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर ली जा सकती है। 
  • शिप से – अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह शिप के द्वारा भी पहुंचा जा सकता है। इसके लिए कोलकाता, चेन्नई, विशाखापट्टनम से जहाज की यात्रा की जा सकती है। पर इस बात का ध्यान रखें कि समुद्री मार्ग से अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पहुंचने में 50-60 घंटों का समय लग सकता है।  

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस पोस्ट में हमने आपको Andaman and Nicobar Island से जुड़ी हुई सारी जानकारी दी, जैसे कि अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह का इतिहास क्या है, उसकी संस्कृति क्या है, वहां का खान पान, रीति रिवाज इत्यादि। साथ ही साथ हमने आपको यह भी बताया कि अंडमान और निकोबार के लोगों का खान-पान कैसा है। इसके अलावा हमने आपको यह डिटेल भी दी कि आप कैसे अंडमान और निकोबार पहुंच सकते हैं और कौन से मौसम में आप वहां के लिए Travel कर सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी यह पोस्ट आपके लिए काफी ज्यादा Helpful रही होगी। यदि आपको हमारा यह Article अच्छा लगा हो तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर Share करें, Thanks।

FAQ’S

Q: क्या ट्रेन से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंचा जा सकता है?

Ans: जी नहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पहुंचने के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं है, क्योंकि यह आइलैंड बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है।

Q: अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह कौन से मौसम में घूमने जाएं?

Ans: दिसंबर से लेकर मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह घूमने के लिए जाया जा सकता है।

Q: अंडमान और निकोबार में कैसे पेड़ पाए जाते हैं?

Ans: अंडमान और निकोबार में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार पेड़ पाए जाते हैं। 

Q: अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में कितने द्वीप हैं?

Ans: अंडमान और निकोबार दीप समूह में 572 द्वीप हैं। 

Q: अंडमान और निकोबार में रहने वाले लोगों का भोजन क्या है?

Ans: यहां के रहने वाले लोग चावल और समुद्री भोजन का सबसे ज्यादा उपयोग करते हैं। 

You Can also check out the Andaman travel guide video

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।
प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।