Cheap Uttarakhand Tour in 5000 Rupees
Cheap Uttarakhand Tour in 5000 | घूमने का ट्रिप प्लान करते समय हमारे मन में बजट का भी ख्याल आता है। यदि आप भी कम बजट में उत्तराखंड की जगहों में घूमना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हम इस लेख में आपको उत्तराखंड की ऐसी पांच जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप मात्र 5000 रुपये के बजट (Cheap Uttarakhand Tour) में अपने ट्रिप को शानदार ट्रिप बना सकते हैं। अपने बजट में उत्तराखंड की यात्रा करने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

उत्तराखंड के किफायती पर्यटन स्थल, यहां घूमने के लिए आपको नहीं देने होंगे ज्यादा रुपये –
उत्तराखंड में सस्ते पर्यटन स्थल | Cheap Uttarakhand Tour in 5000 –
1) धनौल्टी (Dhanaulti)
छुट्टियां बिताने के लिए धनौल्टी एक बहुत ही अच्छी जगह है। आप केवल पांच हजार रुपये में इस शानदार जगह पर घूम सकते हैं। धनौल्टी हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच बसा यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह प्राकृतिक नजारों से भरपूर एक बहुत ही शांत जगह है। धनौल्टी घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से जून के बीच का होता है। यहाँ पर नवंबर के लास्ट तक सर्दी शुरू हो जाती है। पर्यटक ठंड के मौसम का भी मजा यहां ले सकते हैं। साथ ही बर्फ़बारी भी देख सकते हैं।
क्यों है खास – धनौल्टी देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है, जो सबका मन मोह लेते हैं। यहाँ पर कई एडवेंचर रिजॉर्ट भी मिल जायेंगे, जो रैपलिंग और ज़िप-लाइनिंग जैसी एक्टिविटीज करवाते हैं।
क्या खरीदें – यहाँ से आप जैम, जेली और जूस जैसी चीजें खरीद सकते हैं, जो बहुत ही टेस्टी और नेचुरल होती है।
धनौल्टी में क्या क्या घूमें –
- सुरकंडा देवी मंदिर
- दशावतार मंदिर
- इको पार्क
- देवगढ़ किला
- पोटैटो फॉर्म
धनौल्टी में बर्फ कब पड़ती है – धनौल्टी में बर्फबारी नवंबर से फरवरी के बीच होती है।
आपको यहां पर रुकने के लिए पर्यटक विश्राम गृह, वन विभाग के विश्राम गृह, अतिथि गृह एवं होटल सस्ते दामों पर मिल जायेंगे। आप यदि अपने बजट के अनुसार ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो धनोल्टी को अपने ट्रिप में शामिल कर सकते हैं।
धनौल्टी कैसे पहुंचे – धनौल्टी के लिए आप देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा से प्लेन के जरिये पहुंच सकते हैं। यदि आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो आपको देहरादून तक के लिए ट्रेन सुविधा मिल सकती है। यहाँ से आप टैक्सी और बस से धनौल्टी पहुंच सकते हैं। आप यदि सड़क से धनौल्टी पहुंचना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि दिल्ली से धनौल्टी पहुंचने में करीब 7 घंटे लगते हैं।
2) नैनीताल (Nainital)
उत्तराखंड में स्थित नैनीताल एक फेमस प्लेस है। यहाँ पर शहर के बीचों बीच नैनी नाम की झील है। जिस कारण इस शहर का नाम नैनीताल रखा गया है। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। लोग यहाँ पर सर्दियों में बर्फ़बारी का मजा लेने आते हैं। यहाँ के पहाड़ और सुन्दर घाटियां सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आपको बता दें कि आप इस खूबसूरत जगह पर 4000-5000 रुपए में आराम से घूम सकते हैं।
क्यों है खास – यहां पर पर्यटक घुड़सवारी का मजा लेते हैं। इसके अलावा ज्यादातर लोग यहाँ पर प्रसिद्ध नैना देवी मंदिर के दर्शन करने भी आते हैं।
क्या क्या खरीदें – आप नैनीताल से बहुत सारी चीजें खरीद सकते हैं, जैसे – ऊनी शॉल, ऊनी कार्डिगन, अचार, घर में बनी चटनी, और मुरब्बा आदि।
कहाँ कहाँ घूमें –
- इको गुफा गार्डन
- नैनी झील
- नैना देवी मंदिर
- मॉल रोड़
- हनुमान गढ़ी
नैनीताल में बर्फबारी कब होती है – नैनीताल में बर्फबारी दिसंबर से जनवरी के महीने में अच्छी होती है।
नैनीताल कैसे पहुंचे – आप यदि एरोप्लेन से यात्रा करना चाहते हैं, तो पंतनगर एयरपोर्ट सबसे नजदीक का एयरपोर्ट रहेगा। यहाँ से आप टैक्सी ले सकते हैं। और यदि आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो सबसे नजदीक काठगोदाम रेलवे स्टेशन है। बस से सफर करने के लिए आपको बता दें कि दिल्ली से नैनीताल पहुंचने में बस साढ़े आठ से 9 घंटे तक लेती है।
इसे भी पढ़ें : कानाताल की इन 8 जगहों पर घूमना न भूलें
3) हरिद्वार (Haridwar)
हरिद्वार एक धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता है। आप यहां पर भी 5000 रुपये (Cheap Uttarakhand Tour 5000) में सारी जगहों पर घूम सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक नजारों के साथ साथ धार्मिक स्थलों का भी एक अच्छा कॉम्बिनेशन है। लोग यहाँ पर घूमने के साथ साथ प्राचीन मंदिरों के दर्शन भी कर लेते हैं। यहाँ पर पर्यटक गंगा स्नान भी करने आते हैं।
क्यों है खास – कुम्भ मेला हरिद्वार में लगता है। साथ ही हरिद्वार का हर की पौड़ी घाट फेमस स्थल है। यहाँ का चंडी देवी मंदिर भी फेमस है। गंगा आरती में शामिल होने के लिए लोग दूर दूर से यहां पर आते हैं।
क्या क्या खरीदे – आप यहाँ से बहुत सी चीजें खरीद सकते हैं, जैसे –
- चंदन की लकड़ी से बनी चीज़ें
- रत्न और रुद्राक्ष
- पूजा का सामान
आप शॉपिंग के लिए बड़ा बाजार, मोती बाजार, और अपर रोड बाजार जा सकते हैं।
कहाँ कहाँ घूमे –
- चंडी देवी मंदिर
- हर की पौड़ी
- मनसा देवी मंदिर
- राजाजी राष्ट्रीय पार्क
- सुरेश्वरी देवी मंदिर
- शांतिकुंज आश्रम
- गणेश घाट
- गऊ घाट
- विष्णु घाट
- बिरला घाट
हरिद्वार कब नहीं जाना चाहिए – बारिश के मौसम में हरिद्वार का ट्रिप प्लान नहीं करना चाहिए। यानी की जुलाई से सितंबर तक के बीच यहाँ पर अच्छी बारिश होती है, जिस कारण गंगा का पानी अपने स्तर से बहुत बढ़ जाता है। इसके अलावा भूस्खलन से भी यहाँ पर सड़कें बंद रहती हैं। इसलिए इस मौसम में यहाँ पर न जाएँ।
हरिद्वार कैसे पहुंचे – हरिद्वार पहुंचने के लिए यदि आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको सबसे नजदीक देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डा रहेगा। इसके अलावा यदि आप ट्रेन से जाना चाहते हैं, तो आप हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक का सफर कर सकते हैं। हरिद्वार के लिए देश के सभी जगहों से सड़के अच्छी तरह से जुड़ी हुई हैं, इसलिए आप बस या निजी वहां से भी हरिद्वार जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : टिहरी में घूमने के लिए 7 सबसे अच्छे टूरिस्ट प्लेसेज
4) ऋषिकेश (Rishikesh)
Cheap Uttarakhand Tour : ऋषिकेश उत्तराखंड के देहरादून में स्थित एक धार्मिक प्लेस है। इसे योग की नगरी के नाम से जाना जाता है। यहाँ पर कई प्राचीन मंदिर और आश्रम हैं, जिन्हें पर्यटक देखने आते हैं। यहाँ से भी लोग गंगा आरती का आनंद लेते हैं। यहाँ पर भी आप चार से पांच हजार में अच्छी तरह से घूम सकते हैं। लक्ष्मण झूला और त्रिवेणी घाट यहां पर मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। आप यहाँ पर 3 से 5 दिनों में पूरा ऋषिकेश घूम सकते हैं।
क्यों है खास – ऋषिकेश में कई आश्रम हैं, जहाँ लोग शांति और योग के लिए आते हैं।
कहाँ कहाँ घूमें –
- लक्ष्मण झूला
- राम झूला
- त्रिवेणी घाट
- कैलाश निकेतन मंदिर
- स्वर्ग आश्रम
- परमार्थ निकेतन घाट
- नीलकंठ महादेव मंदिर
- भरत मन्दिर
- वशिष्ठ गुफा
- गीता भवन
क्या खरीदे – ऋषिकेश में खरीदने के लिए सबसे फेमस चीज रुद्राक्ष माला है, जिन्हें आप यहाँ से खरीद सकते हैं।
ऋषिकेश में बर्फ कब गिरती है – यहाँ पर बर्फ गिरना नवंबर के आसपास शुरू हो जाती है, जो मई की शुरुआत तक चलती है।
ऋषिकेश कैसे पहुंचे – ऋषिकेश के लिए भी सबसे नजदीक का हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। यहाँ से आप ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप हरिद्वार रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन ले सकते हैं। वहां से आप टैक्सी और बस से ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। ऋषिकेश जाने के लिए सड़क मार्ग की भी अच्छी सुविधाएं हैं।
5) लैंसडाउन (Lansdowne)
Cheap Uttarakhand Tour : लैंसडाउन छावनी उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल में स्थित है। इसे ब्रिटिश द्वारा वर्ष 1887 में बसाया गया था। सर्दियों के मौसम में यहाँ की बर्फीली चोटियां बहुत सुन्दर लगती हैं। यहाँ की झील में आप नाव का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ का ट्रिप प्लान करने के लिए आपको ज्यादा बजट की जरूरत नहीं है। आप 5 हजार रुपये (Cheap Uttarakhand Tour in 5000) में यहाँ की जगहों को घूम सकते हैं। आपको यहाँ पर घूमने के लिए कम से कम 2 दिन चाहिए।
क्यों है खास – यहाँ का सबसे फेमस प्लेस टिप-इन-टॉप है, जिसे देखने के लिए भारी मात्रा में पर्यटक यहाँ पर आते हैं। साथ ही लोग ट्रेकिंग के लिए भी इस जगह को चुनते हैं। आप हिमायल के नजारों को भी यहाँ से देख सकते हैं।
क्या क्या ख़रीदे – लैंसडाउन के मार्केट से आप कुछ सुंदर स्मृति चिन्ह खरीद सकते हैं।
लैंसडाउन में कहाँ कहाँ घूमे –
- टिप-इन-टॉप
- कालागढ़ टाइगर रिजर्व
- स्नो व्यू पॉइंट
- गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट वॉर मेमोरियल
- रेजिमेंटल संग्रहालय
- गढ़वाली मेस
- कालेश्वर मंदिर
- ताड़केश्वर मंदिर
- सेंट मैरी चर्च
- भैरव गढ़ी मंदिर
- भुल्ला ताल
लैंसडाउन में बर्फबारी कब होती है – यहाँ पर अक्टूबर से जनवरी तक लगातार बर्फबारी होती है। यदि आपको भी बर्फ पसंद है, तो आप इस मौसम में यहाँ पर जा सकते हैं।
लैंसडाउन कैसे पहुंचे – जॉली ग्रांट हवाई अड्डा लैंसडाउन का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है, जो 148 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा लैंसडाउन का निकटतम रेलवे स्टेशन कोटद्वार है, जो 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दिल्ली से लैंसडाउन पहुंचने में करीब 7 घंटे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें : औली का इतिहास, संस्कृति, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन
ये थें उत्तराखंड के किफायती पर्यटन स्थल, जहां आपका घूमने का बजट पांच हजार (Cheap Uttarakhand Tour in 5000) से ऊपर नहीं जाने वाला है। तो फिर देर किस बात की है, जल्दी से उत्तराखंड की इन जगहों का ट्रिप प्लान करिये और प्रकृति को बहुत ही पास से देखने का आनंद लीजिये।
हम आशा करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल (Cheap Uttarakhand Tour) काफी मददगार लगा होगा। अगर आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करें।
Thanks!