खूबसूरती और रोमांस से भरा लक्षद्वीप किसी जन्नत से कम नहीं। Lakshadweep Travel guide

Lakshadweep Travel guide in Hindi

आज के इस आर्टिकल में हम आपको लक्षद्वीप (Lakshadweep Travel guide) के इतिहास, संस्कृति, रीती-रिवाज, खान-पान, रहन-सहन, संस्कृति और प्रमुख पर्यटन स्थल बतायंगे। भारत के पश्चिमी तट से तकरीबन 300 किलोमीटर दूर अरब सागर में बना हुआ लक्षद्वीप लाखों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश होने के अलावा एक बहुत ही खूबसूरत Travel Destination भी है। अगर आपको घूमना फिरना पसंद है तो इस बार आपको लक्षद्वीप आइलैंड पर जरूर जाना चाहिए।

चाहे आप अपने परिवार के साथ हों या फिर अकेले, लक्षद्वीप आपके घूमने के लिए एक आदर्श जगह हो सकती है। चारों तरफ प्रकृति के खूबसूरत नजारे और शांति किसी को भी अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। अगर आप लक्षद्वीप के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: अंडमान निकोबार का रहन सहन

लक्षद्वीप का इतिहास क्या है (History of Lakshadweep in Hindi)

History of Lakshadweep in Hindi

जैसे लक्षद्वीप बहुत ही अद्भुत जगह है वैसे ही इसका इतिहास भी काफी रोमांचकारी है। प्राचीन समय में लक्ष्यद्वीप को लकदिव के नाम से जाना जाता था। प्राचीन काल में ज्वालामुखी से जो लावा निकला था उससे ही लक्षद्वीप की उत्पत्ति हुई थी। सोलवीं शताब्दी में इस द्वीप पर चिराक्कल के राजा का शासन हुआ करता था।

उसके बाद फिर लक्षद्वीप के कुछ द्वीपों पर टीपू सुल्तान का अधिकार हो गया था। फिर 1854 ई. में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने पूरे लक्षद्वीप पर अपना शासन स्थापित कर लिया था। उसके बाद जब भारत आजाद हुआ तो इस द्वीप को 1956 ई. में केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया था और इसका नाम लक्षद्वीप रखा गया।

लक्षद्वीप सिक्किम राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स

राज्य का नाम  लक्षद्वीप
राजधानी का नामकावारत्ती
कब स्थापना हुई1 नवंबर 1956
क्षेत्रफल32.62 वर्ग किमी
कुल जिले1
कुल जनसंख्या64723
जनसंख्या का घनत्व2149
साक्षरता91.85%
बोली जाने वाली भाषाएंमलयालम, माही, हिंदी, अंग्रेजी
किस लिए फेमस है36 द्वीपों के लिए

लक्षद्वीप राज्य की संस्कृति (Culture of Lakshadweep in Hindi) –

अगर लक्षद्वीप राज्य की संस्कृति की बात की जाए तो यहां पर अलग-अलग तरह की परंपराएं और रीति रिवाज हैं। यहां पर आमतौर से 4 मुख्य समुदाय के लोग रहते हैं जैसे कि मल्मी, अमिनीदीवी, मेलाचेरी, कोयस। यहां पर रहने वाले लोग ज्यादातर मुस्लिम धर्म को मानते हैं। ‌इसीलिए यहां की संस्कृति में मुस्लिम संस्कृति की झलक सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।

लक्षद्वीप राज्य के त्यौहार (Festivals of Lakshadweep in Hindi) –

लक्षद्वीप में मुस्लिम धर्म के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है और यही वजह है कि यहां पर बकरीद, ईद उल फितर, मुहर्रम, मिलाद-उन-नबी जैसे त्यौहार प्रमुख हैं। लेकिन इसके अलावा भी यहां पर भारत में मनाए जाने वाले दूसरे त्योहार जैसे कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस भी बहुत ज्यादा जोश और उत्साह के साथ Celebrate किए जाते हैं।

लक्षद्वीप का रहन सहन (Lifestyle of Lakshadweep) –

लक्षद्वीप के लोगों का रहन सहन बहुत ही सादा सा होता है। यहां के लोगों का मुख्य कारोबार नारियल की खेती बाड़ी करना है। इसके अलावा यहां पर ज्यादातर लोग बड़े पैमाने पर मछली पकड़ने का काम भी करते हैं और इसके अंतर्गत टूना मछली का निर्यात भी यहां पर बहुत बड़े स्तर पर किया जाता है। इसके साथ ही साथ यहां पर पर्यटन उद्योग भी काफी उभर रहा है, जिसकी वजह से लोगों को इस फील्ड में भी काम करके पैसे कमाने के मौके मिलते हैं।

लक्षद्वीप के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of Lakshadweep People) –

लक्ष्यदीप की वेशभूषा की अगर बात की जाए तो यहां पर महिलाएं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में एक आयताकार कपड़े के टुकड़े जिसे काछी कहा जाता है उसका इस्तेमाल करती हैं। ये काछी आमतौर से रेशम के कपड़े से बनाई जाती हैं।‌ इसके साथ ही साथ महिलाएं सोने के और चांदी के आभूषण भी पहनती हैं। आमतौर पर यहां पर रहने वाली महिलाएं मोद्रम पहनती है, जो कि एक प्रकार की अंगूठी होती है।

लक्षद्वीप में रहने वाले पुरुषों की वेशभूषा सफेद या फिर रंगीन लुंगी होती है। पुरुष अपनी कमर पर एक चांदी का धागा भी बांधते हैं, और इसके अलावा यहां की युवा पीढ़ी शर्ट पहनना पसंद करती है।

लक्षद्वीप के लोगों का नृत्य (Dance of Lakshadweep in Hindi) –

लक्षद्वीप में लावा सबसे ज्यादा लोकप्रिय नृत्य है। इसके अलावा विवाह के अवसर पर ओपाना कार्यक्रम का विशेषतौर पर आयोजन करवाया जाता है, जिसमें गाने गाए जाते हैं। ओपाना में कोई भी गायक किसी गाने को गाता है और उसके पीछे पीछे फिर दूसरे लोग गाते हैं। शादी ब्याह के अवसर पर यहां के लोग खूब मनोरंजन करते हैं।

लक्षद्वीप का खान पान (Food of Lakshadweep) –

जहां लक्षद्वीप अपने बेहद सुंदर पर्यटन स्थलों और खूबसूरत वातावरण के लिए फेमस है तो वहीं यहां का खानपान भी बहुत स्वादिष्ट होता है। अगर आप Food Lover हैं तो लक्षद्वीप में भोजन का स्वाद चखकर आप अपनी उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे। लक्षद्वीप में सीफूड बहुत ज्यादा खाया जाता है और यहां पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड भी बहुत लाजवाब होता है। लक्षद्वीप में ज्यादातर लोग जो भोजन खाते हैं वो निम्नलिखित है –

  • किलंजी
  • मुस कवाब
  • ऑक्टोपस फ्राई
  • मास पोडिचातु
  • बाटला अप्पम
  • फिश टिक्का
  • मछली पकौड़ा
  • मालाबार पेरौटा

लक्षद्वीप घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Lakshadweep Island)

अगर आप लक्षद्वीप घूमने का Plan बना रहे हैं तो इसके लिए आप अक्तूबर से लेकर मई के शुरू तक के समय अपना Tour Plan कर सकते हैं। दरअसल लक्षद्वीप में मई के आख़िर में बारिश शुरू हो जाती है जो कि सितंबर तक होती है। वैसे तो लक्षद्वीप में आप कभी भी जा सकते हैं क्योंकि यहां पर बने हुए Resort साल भर खुले रहते हैं। पर अगर आप बरसात के दिनों में जहाज से अपनी यात्रा की योजना बनाते हैं तो तब आपके लिए दिक्कत हो सकती है।

लक्षद्वीप में घूमने लायक जगह (Places to Visit in Lakshadweep Island)

Places to Visit in Lakshadweep Island

लक्षद्वीप में घूमने के लिए एक नहीं बल्कि अनेकों Tourist Places हैं, जहां पर आप अच्छा समय गुजार सकते हैं। यहां पर आपको मछलियों के साथ स्विमिंग करने, डॉल्फिन देखने, सनसेट का आनंद लेने, बोटिंग करने, स्कूबा डाइविंग जैसी एक्टिविटीज करने का मौका मिलता है। तो लक्ष्यद्वीप में सबसे ज्यादा फेमस घूमने लायक जगह निम्नलिखित हैं –

  • अगत्ती द्वीप
  • मिनिकॉय द्वीप
  • कवारत्ती द्वीप
  • बांगरम द्वीप
  • कल्पेनी द्वीप
  • मरीन संग्रहालय
  • कदमत द्वीप
  • अमिन्दिवी द्वीप
  • कल्पेनी द्वीप
  • समुद्री संग्रहालय
  • बंगाराम एटोल
  • किल्टन द्वीप
  • अमिनी द्वीप

इसे भी पढ़ें: हनीमून के लिए मशहूर है लक्षद्वीप के ये पर्यटन स्थल

लक्षद्वीप कैसे जाएं (How to Reach Lakshadweep) –

How to Reach Lakshadweep
Image source:

लक्षद्वीप तक जाने के लिए यात्रियों को कोई भी परेशानी नहीं होती। टूरिस्ट अपनी सुविधा के अनुसार शिप या फिर हवाई जहाज से लक्ष्यदीप तक पहुंच सकते हैं। लक्षद्वीप तक पहुंचने के लिए सभी यातायात साधनों के बारे में जानकारी इस प्रकार से है –

इसे भी पढ़ें : लक्षद्वीप कि एक बजट यात्रा कैसे बनायें

  • हवाई जहाज से – आप अगर लक्षद्वीप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले केरल के शहर कोच्चि पहुंचना होगा। वहां से फिर Aeroplane से अगत्ती द्वीप तक का सफर किया जा सकता है, जिसके लिए लगभग 2 घंटे का समय लग सकता है। उसके बाद फिर आप वहां से पवन हंस हेलीकॉप्टर सर्विस लेकर लक्षद्वीप तक पहुंच सकते हैं।
  • शिप से – यदि आप लक्षद्वीप तक पहुंचने के लिए समुद्री रास्ते से जाने का प्लान बनाते हैं तो तब आपको Ship ‌से यात्रा करनी पड़ेगी। लेकिन इसमें आपको लगभग 20 घंटे तक का समय लग सकता है। वहीं आप Rainy Season में समुद्री रास्ते से यात्रा नहीं कर सकेंगे, क्योंकि बारिश में Ship से Travel करना Safe नहीं होता।

FAQ’S -Lakshadweep Travel guide

Q: लक्षद्वीप किस लिए फेमस है?

Ans: लक्षद्वीप द्वीपों के लिए फेमस है और यहां पर समय बताने के लिए हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है।

Q: क्या लक्षद्वीप एक बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन है?

Ans: जी हां, बिल्कुल।‌ लक्षद्वीप में एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारे और घूमने की जगह है जो कि किसी भी Married Couple के लिए परफेक्ट हैं।‌

Q: कौन सा द्वीप लक्षद्वीप में सबसे ज्यादा अच्छा है?

Ans: वैसे तो लक्षद्वीप में सारे ही द्वीप बहुत ही अच्छे और सुंदर हैं, लेकिन यहां का अगत्ती द्वीप सबसे बेहतरीन है।

Q: लक्षद्वीप में हवाई अड्डा कहां पर है?

Ans: लक्षद्वीप में हवाई अड्डा अगत्ती द्वीप में बना हुआ है।

Q: लक्षद्वीप में कितने आइलैंड बने हुए हैं?

Ans: लक्ष्यद्वीप 36 आईलैंड से मिलकर बना हुआ है।

निष्कर्ष

लक्षद्वीप का इतिहास, संस्कृति, खान पान, रीति रिवाज और सामान्य ग्यान के इस लेख में हमने आपको लक्षद्वीप से जुड़ी हुई सारी बातें बताईं। हमने अपने इस आर्टिकल में आपको बताया कि लक्षद्वीप का इतिहास क्या है और वहां की संस्कृति क्या है। इसके अलावा हमने आपको लक्षद्वीप के खान पान के बारे में भी बताया।

अपने इस लेख में हमने आपको यह जानकारी भी दी कि आप किस तरह से लक्षद्वीप तक पहुंच सकते हैं और कौन से मौसम में आप घूमने के लिए अपनी यात्रा प्लान कर सकते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी यह पोस्ट आपके लिए काफी Helpful रही होगी। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे Social Media पर जरूर Share करें, Thanks।

Also Read : Travel Web-Stories

यदि आप को भी सोशल मीडिया पर स्टोरीज देख करके किसी भी चीजों के बारे में जानने में मजा आता है तो आप हमारे द्वारा बनायीं गयी यात्रा से जुडी स्टोरीज भी पढ़ सकते हैं। यह सिर्फ पढ़ने में ही मजेदार नहीं होती बल्कि यंहा पर आपको कंटेंट के साथ-साथ विज़ुअल्स भी देख सकते हैं।
धन्यवाद् !

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।