अगर लेना चाहते हैं प्रकृति नज़ारों का लुत्फ तो मिजोरम जरूर घूमें- Mizoram travel guide in Hindi

हमारे देश भारत के उत्तर पूर्व में स्थित मिजोरम एक बहुत ही ज्यादा सुंदर राज्य है। यहां पर प्रकृति की खूबसूरती का एक से बढ़कर एक सुंदर नजारा देखने को मिलता है। मिजोरम ना केवल अपने प्राकृतिक दृश्यों की वजह से मशहूर (Famous) है, बल्कि यहां पर 21 अनोखी और सुंदर पहाड़ी श्रृंखलाएं भी हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग भारत के अलावा दूसरे देशों से भी आते हैं। देखा जाए तो टूरिस्ट की दृष्टि से मिजोरम एक बहुत ही शानदार राज्य है।

यहां पर ऐसे लोग प्रकृति का भरपूर आनंद लेते हैं जिन्हें प्रकृति से प्यार होता है। मिजोरम में ऐसी बहुत सारी जगह (Places) है जहां पर आपको बहुत ज्यादा शांति और सुकून महसूस होगा। अगर आप Mizoram का Tour प्लान करना चाहते हैं तो आपको इस राज्य के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। मिजोरम से जुड़ी सारी जानकारी पाने के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

इसे भी पढ़ें: अगर लेना चाहते हैं स्विजरलैंड का मजा तो कश्मीर घूमना न भूलें।

मिजोरम का इतिहास क्या है (History of Mizoram in Hindi) –

History of Mizoram in Hindi
History of Mizoram in Hindi: Image source

मिजोरम का इतिहास लगभग 16वीं शताब्दी में अस्तित्व में आया था। उसके बाद फिर 18वीं और 19वीं शताब्दी में Mizoram में बहुत से जनजातीय युद्ध भी हुए। उसके बाद 1891 ई. में मिजोरम पर ब्रिटिश सरकार ने अपना कब्जा जमा लिया था। ‌फिर कुछ साल के बाद मिजोरम का उत्तरी लुशाई पर्वतीय इलाका असम के अधीन चला गया और आधा दक्षिणी भाग बंगाल के कब्जे में। फिर असम और बंगाल दोनों ने मिलकर मिजोरम को एक जिला बनाकर इसका नाम लुशाई हिल्स रख दिया।

इस प्रकार से यह जिला फिर असम के कंट्रोल में हो गया था। फिर लगभग 14 साल बाद भारत की सरकार और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच में साल 1986 ई. में एक समझौता किया गया था। उस समझौते के चलते फिर 20 फरवरी साल 1987 ई. में मिजोरम को भारत के एक पूरे राज्य का दर्जा मिल गया। 

मिजोरम राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स

राज्य का नाममिजोरम
राजधानी का नामआइजोल 
कब स्थापना हुई20 फरवरी 1987 ई.
क्षेत्रफल21081 किलोमीटर
कुल जिले11
कुल जनसंख्या1097206
जनसंख्या का घनत्व52 वर्ग किलोमीटर 
साक्षरता91.58% 
बोली जाने वाली भाषाएंमिज़ो, हिंदी, अंग्रेजी 
किस लिए फेमस है21 पहाड़ों की वजह से और प्राकृतिक सुंदरता के लिए 

मिजोरम की संस्कृति (Culture of Mizoram in Hindi)

मिजोरम राज्य की संस्कृति को अगर आपको बहुत ज्यादा पास से देखना है तो इसके लिए सबसे बढ़िया तरीका है कि आप मिजोरम के गांव में जाएं। मिजोरम के गांवों में आपको मिजोरम की संस्कृति की झलक साफ-साफ देखने को मिल जाएगी। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि इस राज्य में आपको चीनी और बर्मी संस्कृति का मिलाजुला मिश्रण देखने को मिलेगा।

वैसे ब्रिटिश काल में यहां पर पश्चिमी संस्कृति का भी बहुत ज्यादा असर रहा था और आज भी यहां के जो युवा लोग हैं, उन्होंने Western Culture अपनाया हुआ है। मिजोरम राज्य में वैसे तो हिंदू बौद्ध और दूसरे धर्मों के लोग भी रहते हैं, परंतु यहां पर ईसाई धर्म को मानने वाले लोग ज्यादा हैं। यहां पर रहने वाले लोग मिलनसार Nature के होते हैं, जो कि पहाड़ पर रहने वाले लोगों की खूबी होती है। 

मिजोरम के त्यौहार (Festivals of Mizoram in Hindi)

मिजोरम के लोगों का जीवन सबसे ज्यादा खेती-बाड़ी के ऊपर Depend करता है। यही कारण है कि यहां पर जो भी सबसे Famous त्यौहार हैं वे सब कृषि से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा Mizoram में रहने वाले लोग हर Festival को बहुत ज्यादा धूमधाम से और आनंद के साथ Celebrate करते हैं। यहां पर कई प्रकार के त्यौहारों को अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। यहां पर सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्यौहारों के बारे में जानकारी निम्नलिखित है – 

  • छपरा कुट
  • मीम कुट
  • पावल कुट
  • थाफलावांग कुट 

मिजोरम का रहन सहन (Lifestyle of Mizoram) –

मिजोरम के लोगों का रहन-सहन काफी हद तक कोरियन लोगों जैसा है। हालांकि जो पुरानी पीढ़ी के लोग हैं वो अभी भी पारंपरिक वेशभूषा में ही दिखाई देते हैं। लेकिन अब मिजोरम की जो युवा पीढ़ी है वो विदेशी कल्चर को ज्यादा Follow करती है। यहां पर लोगों का गुजर बसर ज्यादातर खेती करके होता है। मिजोरम में मुख्य रूप से चावल उगाया जाता है, जोकि इनका मुख्य भोजन भी है।

Mizoram के लोगों को बागबानी का भी बहुत शौक होता है और यहां पर बहुत से मौसमी फल और फूल भी उगाए जाते हैं। साथ ही इस राज्य में जड़ी बूटियों और मसालों की भी बहुत बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। इसके अलावा यहां के लोग उत्कृष्ट शिल्पकार होते हैं, जो बांस और बेत का इस्तेमाल करके बहुत सारी चीजें बनाते हैं, जैसे कि कुर्सियां, सोफे, टोकरियां इत्यादि। 

मिजोरम की वेशभूषा (Traditional Dress of Mizoram in Hindi) –

मिजोरम के लोगों की पारंपरिक पोशाक में सबसे ज्यादा सफेद और काले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे आपको बता दें कि जब मिजोरम में अलग-अलग Festivals मनाए जाते हैं तो तब मिजोरम के लोग हर त्यौहार पर अलग तरह की बनी हुई पोशाके पहनते हैं। यहां पर महिलाएं कव्रेची ब्लाउज के साथ पौंची पहनना पसंद करती हैं, जो कि मिजोरम की ट्रेडिशनल वेशभूषा है। साथ ही जानकारी के लिए बता दें कि मिजोरम में जो लूसी जनजाति की महिलाएं होती हैं वो ज्यादातर सूती स्कर्ट ही पहना करती हैं।

वहीं मिजोरम के पुरुष आमतौर पर लाल और सफेद रंग के बने हुए साधारण से कपड़े पहनते हैं। इसके अलावा यहां पर पुआन नामक वेशभूषा भी महिलाओं का एक बहुत सुंदर पहनावा है। लेकिन हम आपको यहां बता दें कि Mizoram City में ज्यादातर Western Culture की झलक मिलती है, क्योंकि यहां की Young Generation पर कोरियाई कल्चर का असर बहुत दिखता है। 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम का खान पान और वेशभूषा (sikkim ki veshbhusha)

मिजोरम का मुख्य नृत्य क्या है (Dance of Mizoram in Hindi)

मिजोरम के लोगों के लोक नृत्य भी काफी Famous हैं। यहां पर जब भी कोई Festival होता है तो Mizoram के लोग जो नृत्य करते हैं वे निम्नलिखित हैं – 

  • खल्लम
  • चैलम
  • चावंग्लाइजोन
  • छेइहलम
  • थंगलाम
  • ज़ंगालम
  • चेराव

मिजोरम का खान-पान (Foods of Mizoram in Hindi)

मिजोरम में रहने वाले लोग ज्यादातर सरसों के तेल में पके हुए खाने को पसंद करते हैं। इसके अलावा यहां के खाने की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां पर आज भी खाना केले के पत्ते पर परोसने का रिवाज है। वैसे यहां के लोग ज्यादातर चावल खाना पसंद करते हैं। चावल के अलावा भी यहां पर ताजी सब्जियां और मांस मछलियां भी बहुत खाई जाती हैं। यहां के जो सबसे ज्यादा Famous Foods हैं उनके बारे में जानकारी निम्नलिखित है – 

  • मीसा मच गरीब
  • अरसा बुछिकर 
  • कोठा पीठा
  • पूअर मच
  • वौक्सा रेप 

मिजोरम घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Mizoram) –

यदि आप मिजोरम की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे बेहतरीन समय सर्दियों का होता है। Winters में जो भी लोग Mizoram घूमने के लिए जाते हैं उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है। लेकिन यह राज्य ऐसा है कि सर्दियों के अलावा भी यहां पर Tourists किसी भी महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। परंतु यहां पर घूमने का सबसे ज्यादा मजा सर्दियों के मौसम में ही आता है। तो इसलिए आप अपने मिजोरम के Tour का Plan ठंड में ही बनाएं। 

इसे भी पढ़ें: शिलांग मेघालय में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल।

मिजोरम में घूमने लायक जगह (Places to Visit in Mizoram in Hindi) –

Places to Visit in Mizoram in Hindi
Places to Visit in Mizoram in Hindi

मिजोरम राज्य में घूमने के लिए अनेकों जगह हैं, जहां पर घूमा जा सकता है जैसे कि – 

  • आइजोल शहर (Aizawl Mizoram) 
  • वैंटावंग फॉल्स (Vantawng Falls)
  • लुंगलेई (Lunglei) 
  • साईहा (Saiha) 
  • रेइक आइजोल (Reiek Aizawl) 
  • चंपई शहर (Champai City) 
  • ममित जिला (Mamit District) 
  • कोलासिब (Kolasib) 
  • सेरछिप (Serchhip) 

पुणे पर्यटन स्थळे के बारे में भी पढ़ें:

मिजोरम कैसे जाएं (How to Reach Mizoram) –

मिजोरम जाने के लिए पर्यटको (Tourists) को किसी भी तरह की Problem नहीं होती है। इसलिए आप Flight, Train या Bus से Mizoram राज्य पहुंच सकते हैं। मिजोरम पहुंचने के लिए तीनों यातायात के साधनों के बारे में जानकारी निम्नलिखित है – 

  • फ्लाइट से – आप अगर मिजोरम का सफर Flight से करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भारत के बड़े शहरों जैसे कि कोलकाता, गुवाहाटी से Mizoram की राजधानी आइजोल के Lengpui Airport तक Travel करन होगा। उसके बाद फिर वहां से आप Cab या Taxi लेकर शहर तक पहुंच सकते हैं।
  • ट्रेन से – अगर आप मिजोरम तक ट्रेन से Travel करना चाहते हैं तो इसके लिए मिजोरम का Railway Station कोलासिब जिले के बैराबी शहर में है, जहां से आइजोल तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 113 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ेगी। 
  • बस से – मिजोरम तक पहुंचने के लिए बस से भी यात्रा की जा सकती है। आपके राज्य या शहर से बस की सुविधा मिल सकती है। मिजोरम तक पहुंचने के लिए आप चाहें तो अपनी कार से भी Travel कर सकते हैं। लेकिन Driving करते समय आपको विशेष सावधानी की जरूरत होगी, क्योंकि मिजोरम का रास्ता बहुत घुमावदार है। 

इसे भी पढ़ें: अंडमान निकोबार का रहन सहन

FAQ’s

Q – मिजोरम कहां पर है?

मिजोरम भारत के उत्तर पूर्व में स्थित एक बेहद खूबसूरत राज्य है। 

Q – मिजोरम की यात्रा के लिए कौन सा परमिट लेना पड़ता है? 

इसके लिए Inner Line Permit (ILP) लेना पड़ता है और इसके बिना वहां पर एंट्री नहीं हो सकती।  

Q – मिजोरम के लोग कौन सी भाषा बोलते हैं?

मिजोरम के लोग मिजो भाषा बोलते हैं और इसके साथ ही हिंदी और इंग्लिश भी मिजोरम में बोली जाती है। 

Q – मिजोरम की जलवायु कैसी है?

मिजोरम का मौसम पूरे साल बहुत ज्यादा सुहावना रहता है और यहां पर गर्मी में तापमान 30 डिग्री से नीचे नहीं जाता। इसी तरह से सर्दियों में मिजोरम का तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं जाता। 

Q – मिजोरम के सबसे बड़े शहर का क्या नाम है?

मिजोरम राज्य के सबसे बड़े शहर का नाम आइजोल है जो कि इसकी राजधानी भी है। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों यह थी हमारी आज की Post जिसमें हमने आपको मिजोरम राज्य के बारे में सारी जानकारी दी। हमने इस आर्टिकल में आपको बताया कि मिजोरम का इतिहास क्या है और वहां की संस्कृति क्या है। साथ ही हमने आपको यह भी बताया कि मिजोरम में कौन से त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं और वहां के लोगों का रहन सहन कैसा होता है। हमने आपको अपने इस पोस्ट में यह भी बताया कि मिजोरम के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा कैसी होती है और इन लोगों का Famous नृत्य कौन सा है।

इसके साथ-साथ हमने आपको बताया कि मिजोरम का खान-पान (Foods) कैसा है और आप कौन से समय मिजोरम के Tour पर जा सकते हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको यह भी बताया कि मिजोरम में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है और आप मिजोरम तक कैसे पहुंच सकते हैं। हमें पूरी आशा है कि आप को हमारा यह लेख बहुत ज्यादा Helpful लगा होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह सारी जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे इस Article को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें,

इसे भी पढ़ें: बर्फ से ढकी पहाड़ियां और झीलें हैं पसंद तो लद्दाख जरूर जाएं।

Thanks। 

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।