प्राचीन चीजों और लजीज खानों से है प्यार तो गुजरात जरूर जाएं- Gujarat travel guide

gujarat travel guide in hindi

अनेकता में एकता के लिए पहचाने जाने वाला भारत का राज्य गुजरात अपने आप में एक अलग पहचान रखता है। गुजरात के लोग अपने सादा जीवन और उच्च सोच के कारण काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। गुजरात के लोग भारत के दूसरे राज्य के लोगों से थोड़े अलग हैं। क्योंकि गुजरात के लोग नौकरी से ज्यादा अपना बिजनेस (Business) करने पर यकीन करते हैं। 

आपको बता दें कि गुजरात के लोग अपने खान-पान के कारण भी काफी ज्यादा Famous हैं। गुजरात में आपको एक से एक ऐसी गुजराती डिशेज (Gujarati Dishes) मिलेंगी, जो आपने पहले कभी नहीं खाई होंगी। इसके अलावा प्राचीन गुफाएं, मठ, स्मारक, स्तूप कई ऐसे स्थल हैं, जिन्हें यूनेस्को (UNESCO) के द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर सबसे पुराने मंदिरों में से एक है, जिसे 12वीं सदी से पहले बनाया गया था।

यदि आप भी देश के सबसे प्रसिद्ध राज्य गुजरात का Visit करना चाहते हैं, तो आज की पोस्ट आपके लिए ही है। आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से गुजरात के इतिहास (History of Gujarat), गुजरात की संस्कृति, गुजरात का खान-पान, नृत्य, गुजरात घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है और गुजरात में घूमने वाली बेस्ट जगह कौन कौन सी है, इस बारे में सारी जानकारी विस्तार से देने वाले हैं। पूरी जानकारी के लिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

गुजरात का इतिहास क्या है (History of Gujarat in Hindi) –

गुजरात भारत के सबसे प्रसिद्ध राज्यों में से एक है। गुजरात का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना है। गुजरात की राजधानी (Gujarat Rajdhani) गांधीनगर है। पहले गुजरात को गुजराता वा गुर्जर राष्ट्र के रूप में जाना जाता था। गुजरात में हड़प्पा संस्कृति से जुड़े लोग भी रहा करते थे। आपको बता दें कि गुजरात में ही इंडिया कंपनी का सबसे पहला कारखाना सूरत में खोला गया था। महात्मा गांधी के अलावा अन्य कई बड़े आंदोलनकारी ऐसे हैं, जिनके कारण भारत को आजादी मिली थी और यह गुजरात से ही ताल्लुक रखते थे। गुजरात राज्य की स्थापना सुल्तान जफर खान ने की थी।

महमूद बेगड़ा गुजरात के सबसे पहले सुल्तान थे। गुजरात के अंतिम हिंदू शासक वाघेला वंश के कर्ण थे। 1 मई 1960 ई. को गुजरात को एक अलग राज्य के रूप में पहचान मिली थी। गुजराती भाषा 26वीं सबसे अधिक बोले जाने वाली व्यापक भाषा में से एक है। गुजरात का प्रमुख पेड़ बरगद है और गुजरात का प्रमुख फल आम है। गुजरात क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में पांचवें नंबर पर आता है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको गुजरात के प्रसिद्ध घूमने वाले स्थल के बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप कम समय में गुजरात की बेस्ट और फेमस जगहों पर घूम पाएं।

गुजरात से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स –

राज्य का नामगुजरात
राजधानी का नामगांधीनगर
कब स्थापना हुई1 मई 1960
जिलों की संख्या33
क्षेत्रफल196000 किलोमीटर
कुल जनसंख्या6.27 करोड़
जनसंख्या का घनत्व258 वर्ग किलोमीटर
साक्षरता %78.03%
बोली जाने वाली भाषाएंगुजराती और हिंदी
किस लिए प्रसिद्ध हैप्राचीन गुफाएं, मठ, स्मारक, स्तूप और मंदिर

गुजरात की संस्कृति (Culture of Gujarat in Hindi) –

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात अपनी समृद्ध संस्कृति परंपरा और विरासत के कारण जाना जाता है। गुजरात में बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म, इस्लाम और जैन धर्म के लोग मिल जुलकर रहते हैं। गुजरात के लोग खानपान और अपने जीवन जीने के अंदाज से पहचाने जाते हैं। गुजरात के लोग अधिकतर पुश्तैनी विचारधारा को अपनाते हैं।

आपने यह तो सुना ही होगा कि गुजरात के लोग खाने पीने में मीठा ज्यादा पसंद करते हैं। मीठा खाने के साथ-साथ गुजरात के लोगों की भाषा भी मीठी ही होती है। गुजरात के लोगों की खास बात यह है कि वह अपनी संस्कृति को आज भी नहीं भूले हैं। गुजराती संस्कृति पीढ़ी दर पीढ़ी आज भी चल रही है।

गुजरात के लोगों की खास बात यह है कि वह बिजनेस करना ज्यादा पसंद करते हैं। गुजराती लोग किसी के सामने नौकरी करने से अच्छा अपना छोटा सा बिजनेस करना ज्यादा अच्छा समझते हैं। इसलिए आपने देखा होगा कि भारत में कई बड़े बिजनेसमैन ऐसे हैं, जो गुजरात से हैं। इसके अलावा गुजरात के लोग काफी मिलनसार भी होते हैं।

गुजरात के त्यौहार (Festivals of Gujarat in Hindi) –

हमने आपको बताया ही है कि गुजरात में हिंदू-मुस्लिम और अन्य धर्म के लोग मिल जुलकर रहते हैं। गुजरात में हर धर्म के लोग एक दूसरे के त्यौहारों में शामिल होते हैं। गुजरात में सबसे बड़ा त्यौहार नवरात्रि को माना जाता है। आपने देखा होगा कि गुजरात में नवरात्रि के दिनों में दांडी खेला जाता है और खूब रौनक होती है। चलिए अब हम नीचे आपको बता देते हैं कि गुजरात में कौन-कौन से Festivals मुख्य रूप से मनाए जाते हैं।

  • नवरात्रि
  • होली 
  • पतंग महोत्सव 
  • भद्र पूर्णिमा 
  • गणेश चतुर्थी 
  • जन्माष्टमी 
  • कच्छ महोत्सव
  • वथुवा मेला 
  • मोढेरा नृत्य महोत्सव
  • रथ यात्रा

गुजरात का रहन-सहन (Lifestyle of Gujarat in Hindi) –

गुजरात के लोग काफी सरल जीवन जीना पसंद करते हैं। गुजरात के लोगों का पहनावा भी काफी साधारण होता है और गुजरात में मुख्य रूप से गुजराती और हिंदी भाषा ही बोली जाती है। गुजरात के लोगों को Business Minded कहा जाता है। यानी कि गुजरात के लोग Business में अधिक ध्यान देते हैं और हिसाब के भी काफी पक्के होते हैं।

गुजरात की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of Gujarat in Hindi) –

जिस प्रकार अलग-अलग राज्यों में पारंपारिक वेशभूषा होती है, इसी प्रकार गुजरात की भी अपनी वेशभूषा है। गुजरात में पुरुष चोरनो पहनते हैं, जो कि एक प्रकार की‌ सूती पैंट होती है। यह दिखने में सिली हुई धोती की तरह लगती है। यह ढीली होती है और काफी आरामदायक भी होती है। चोरनो के ऊपर केदियु नामक एक वस्त्र पहना जाता है।

वहीं दूसरी ओर गुजरात की महिलाएं चनिया चोली या फिर घाघरा चोली पहनती हैं। इसके अलावा महिलाएं सिर पर ओढ़नी भी पहनती हैं।

गुजरात का नृत्य (Dance of Gujarat State) –

गुजरात का लोक नृत्य गरबा है। गरबा मुख्य रूप से नौ दिवसीय त्यौहार नवरात्र के मौके पर किया जाता है। गरबा के अलावा गुजरात में कई सारे और नृत्य भी किए जाते हैं। गुजरात में कुल 36 तरह के Dance किए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि गुजरात के महत्वपूर्ण नृत्य कौन-कौन से हैं।

  • तिपननी
  • गरबा
  • पधर
  • भवई
  • हुडो

गुजरात का खान पान (Famous Food of Gujarat in Hindi) –

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के लोगों को खाने में मीठा काफी पसंद होता है। गुजरात के लोगों को जलेबी और फाफड़ा काफी पसंद होता है। गुजरात के लोगों को खाने पीने का काफी शौक होता है। चलिए हम आपको गुजरात की कुछ महत्वपूर्ण Gujarati Dishes के बारे में बताते हैं, जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध (Famous) हैं। अगर आप गुजरात जाते हैं तो वहां पर इन सभी डिशेज को खाना मत भूलिएगा।

ढोकला (Dhokla) –

हर गुजराती को ढोकला खाना काफी पसंद होता है। ढोकला बेसन का बना होता है, जिसे भाप में पकाया जाता है। यह खाने में खट्टा मीठा होता है। ढोकला बिल्कुल भी Oily नहीं होता है, इसे हरी चटनी के साथ खाया जाता है।

हांडवो (Handvo) –

हांडवो को दाल, चावल, उड़द दाल और अरहर दाल के पेस्ट से बनाया जाता है। हांडवो एक प्रकार का केक होता है, जो मीठा और नमकीन दोनों स्वाद में होता है।

थेपला (Thepla) –

गुजरात में थेपला अधिकतर नाश्ते में खाया जाता है। यह एक प्रकार की रोटी होती है, जिसे मेथी के पत्तों, गेहूं, आटे और अन्य सामग्री से मिलाकर बनाया जाता है। इसे आप दही और चुंडा के साथ भी खा सकते हैं।

इसके आलावा गुजरात में खाए जाने वाले कुछ और व्यंजन (Foods) इस प्रकार हैं –

  • उंधियू
  • बासुंदी
  • घुघरा
  • ढेबरा
  • पतरोढे
  • मेथी मुठिया
  • सेव तामेटा नू शाक
  • दाल ढोकली
  • गुजराती कड़ी
  • रोटलो
  • सेव उसल
  • खाकरा
  • चोराफली

गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit Gujarat in Hindi Language) –

अगर आप गुजरात घूमना चाहते हैं, तो आपको सही समय के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि कई बार हम कहीं पर घूमने तो जाते हैं, लेकिन गलत समय पर चले जाते हैं। जिसके कारण हमें काफी परेशानी होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात गर्म क्षेत्रों में से एक है। यहां तापमान काफी अधिक रहता है। 

इसलिए यदि आप गुजरात घूमने का आनंद लेना चाहते हैं, तो अक्टूबर से फरवरी (October to February) का समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। क्योंकि इन दिनों मौसम ठंडा रहेगा और आपको घूमते समय कोई परेशानी भी नहीं होगी। सर्दी के समय गुजरात में तापमान सही रहता है।

गुजरात में घूमने लायक जगह (Best Places to Visit In Gujarat) –

वैसे तो गुजरात में घूमने के लिए काफी अच्छी अच्छी जगह है, लेकिन हम आपको इस पोस्ट के जरिए गुजरात की सबसे बेस्ट घूमने की जगह (Best Places to Visit Gujarat) के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप जब भी गुजरात घूमने जाएं तो वहां पर आपके पल यादगार बन जाएं।

यदि आप वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों को देखना चाहते हैं तो आप गुजरात के राजकोट में घूमने के लिए जा सकते हैं। गुजरात का राजकोट शहर वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों से भरा हुआ है। राजकोट में आपको कपड़ा उद्योग, हस्तशिल्प उद्योग और ऑटोमोबाइल उद्योग भी देखने को मिलेंगे।

चंपानेर पावागढ़ (Champaner Pavagadh) –

गुजरात का चंपानेर पावागढ़ सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगह है। क्योंकि चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क को विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया गया है। 

यह कोई सामान्य पार्क नहीं है। यह‌ पार्क ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखता है। यहां पर आपको हिंदू और मुस्लिम दोनों ही शैली के डिजाइन देखने को मिलेंगे। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि चंपानेर पावागढ़ की पहाड़ी हिमालय का ही एक हिस्सा है, जिसे रामायण महाकाव्य में भगवान हनुमान जी के द्वारा लंका लाया गया था।

गुजरात के गिरनार (Girnar Gujarat) –

यदि आप गुजरात का सबसे उच्चतम बिंदु देखना चाहते हैं, तो आप गुजरात के गिरनार में जा सकते हैं। यह स्थान काफी हरा भरा है। इसी के साथ-साथ यह स्थान धार्मिक गतिविधियों का भी केंद्र है। यहां पर नेमीनाथ मंदिर और मेरवासी मंदिर भी स्थित है। यदि आप ट्रैकिंग करने के शौकीन हैं तो यहां पर आपको यह सुविधा भी मिलेगी।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर (Gandhinagar Capital of Gujarat) –

गुजरात की राजधानी गांधीनगर भी पर्यटकों (Tourists) के लिए आकर्षण का केंद्र है। क्योंकि यहां पर सुंदर मंदिर, सांस्कृतिक विरासत, शांत वातावरण के साथ-साथ चिल्ड्रन पार्क, अक्षरधाम मंदिर, ब्रह्मा जी और हनुमान मंदिर स्थित है। यहां पर हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

गुजरात का रन ऑफ कच्छ (Gujarat Rann of Kutch) –

आपको बता दें कि यह क्षेत्र थार के मरुस्थल का ही एक भाग है, जिसका कुछ हिस्सा पाकिस्तान में भी है। गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर पूर्व की ओर फैला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान भी है।

  • गुजरात की कंकरिया झील
  • सोमनाथ मंदिर
  • गिर नेशनल पार्क
  • लक्ष्मी विलास पैलेस
  • खिजड़िया पक्षी अभ्यारण
  • गुजरात का पोरबंदर बीच 
  • मरीन नेशनल पार्क
  • गुजरात का जूनागढ़ पर्यटन स्थल
  • सापुतारा हिल एरिया
  • स्टैचू ऑफ यूनिटी

गुजरात कैसे जाएं (How To Reach Gujarat) –

अगर आप गुजरात घूमना चाहते हैं तो आपको बिल्कुल भी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आप बस, ट्रेन और हवाई जहाज किसी भी माध्यम से गुजरात में घूमने जा सकते हैं। चलिए हम आपको विस्तार से जानकारी दे देते हैं कि हवाई जहाज, बस और ट्रेन से गुजरात कैसे घूमना है।

रेल से (By Train) –

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि ट्रेन से सफर करने में ना ही आपको Traffic का सामना करना पड़ेगा और ना ही आपको Travelling करते समय कोई दिक्कत होगी। गुजरात के लिए ट्रेन का सफर काफी आरामदायक होगा। 

आप अपनी सहूलियत के हिसाब से ट्रेन का टिकट भी बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि गुजरात में घूमने के लिए अलग-अलग जगहों पर आपको जाने के लिए अलग-अलग ट्रेन मिल जाएगी। 

बस से (By Bus) –

आप गुजरात में जहां पर भी घूमना चाहते हैं, वहां की आपको बस मिल जाएगी। आपको सिर्फ अपने डिस्ट्रिक्ट या फिर अपनी Current City से बस का रूट चेक करना होगा। आप नजदीकी बस स्टैंड जाकर भी यह Check कर सकते हैं। जब आप गुजरात पहुंच जाएंगे तो गुजरात में आपको अलग-अलग शहरों में घूमने के लिए बस की सुविधा मिल जाएगी।

हवाई जहाज से (By Plane) –

गुजरात की राजधानी गांधीनगर और दूसरे शहरों में हवाई अड्डे बने हुए हैं। आप अपने शहर या फिर स्टेट के हवाई अड्डे से गुजरात के हवाई अड्डे का टिकट बुक कर सकते हैं। इसके बाद गुजरात पहुंच कर आप अपनी मर्जी के मुताबिक जहां घूमना चाहते हैं, वहां की लोकल ट्रेन, लोकल बस या फिर अन्य टैक्सी करके भी घूमने वाले स्थान तक पहुंच सकते हैं।

FAQs –

Q. गुजरात में घूमने लायक सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

A . गुजरात में घूमने लायक सबसे अच्छी जगह सोमनाथ किला, भद्रा किला, स्टेचू ऑफ यूनिटी, अक्षरधाम मंदिर, अहमदाबाद और गिर राष्ट्रीय उद्यान आदि हैं।

Q.  गुजरात की नंबर वन सिटी कौन सी है?

A.  गुजरात की नंबर वन सिटी इंदौर है।

Q. गुजरात का सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है?

A. अहमदाबाद गुजरात का सबसे खूबसूरत स्थान है। 

Q. गुजरात में सबसे ठंडा स्थान कौन सा है?

A. नलिया गुजरात का सबसे ठंडा स्थान है, जहां का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच जाता है।

Q. गुजरात में सबसे ज्यादा सब्जी कौन सी खाई जाती है?

A. गुजरात में शकरकंद, केला, आर्य ककड़ी, बैंगन, सुरती पापड़ी बीन, बैंगनी रतालू और मुठिया गेहूं के गोले की सब्जी अधिक खाई जाती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion) –

हमने इस पोस्ट के माध्यम से आपको गुजरात के बारे में संपूर्ण जानकारी दे दी है। हमने आपको गुजरात का इतिहास, गुजरात की संस्कृति, गुजरात की वेशभूषा, खानपान, गुजरात घूमने का सही समय और गुजरात में घूमने लायक कौन सी जगह सबसे अच्छी है यह सब जानकारी दी है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई सारी जानकारी पसंद आई होगी। 

आप बस ट्रेन और हवाई जहाज तीनों में से किसी के द्वारा भी गुजरात पहुंच सकते हैं। इस पोस्ट को अपने दोस्तों व अन्य लोगों के साथ भी शेयर करना न भूलें, ताकि वो भी इस पोस्ट को पढ़कर गुजरात घूमने का आनंद ले सके,

Thanks!

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।