Andhra Pradesh Travel Guide | आंध्र प्रदेश का इतिहास, संस्कृति और घूमने वाले 10 प्रमुख पर्यटन स्थल

Andhra Pradesh Travel Guide in Hindi

Andhra Pradesh travel guide
Andhra Pradesh Travel Guide in Hindi

Andhra Pradesh Travel Guide – हमारे देश भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर बना हुआ आंध्रप्रदेश एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यह एक ऐसा प्रदेश है, जो प्राचीन संस्कृति और विरासत से भरपूर है। आंध्र प्रदेश भारत का सबसे बड़ा आठवां राज्य है, जहां पर प्राचीन वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। इस राज्य में चारों तरफ इतनी ज्यादा सुंदरता है कि इसे भारत का कोह-ए-नूर भी कहा जाता है।

Andhra Pradesh राज्य में घूमने के लिए बहुत सारी ऐतिहासिक स्मारक, मंदिर, गुफाएं, झीलें इत्यादि हैं। यही वजह है कि यहां पर भारी तादाद में पर्यटक (Tourist) घूमने के लिए आते हैं। तो अगर आप भी आंध्र प्रदेश राज्य में घूमना चाहते हैं, तो आपको इससे जुड़ी हुई सभी बातें पता होनी चाहिए। आंध्र प्रदेश से संबंधित सारी बातें जानने के लिए हमारे आज के इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और जानें Andhra Pradesh राज्य के बारे में विस्तार से।

इसे भी पढ़ें: पहाड़ों और पंछियों से है प्यार तो सुकून वाले अरुणाचल प्रदेश जरूर जाएं

आंध्र प्रदेश का इतिहास क्या है (History of Andhra Pradesh in Hindi) –

अगर हम आंध्र प्रदेश के इतिहास की बात करें, तो इसका इतिहास वैदिक काल से देखने को मिलता है। जिस समय आंध्र प्रदेश में मौर्य युग था तब यह तटीय राज्य बेहद प्रगति कर रहा था, जिससे यह पता चलता है कि प्राचीन काल में भी यह एक राजनीतिक शक्ति था। सातवाहन काल के पतन के बाद आंध्र प्रदेश में बौद्ध धर्म का भी विकास हुआ था, क्योंकि तब यहां पर एक्ष्वाकु सत्ता में आए थे। ‌इसके साथ ही साथ आंध्र प्रदेश काकतीय राजवंश, विजयनगर साम्राज्य, रेड्डी राजवंश के अलावा मुगल शासन के Control में भी रहा था। 

इस प्रकार से बहुत से लोग इस पर अपना अधिकार जमाते रहे और 1792 ई. में अंग्रेजों ने इस इलाके पर अपना कब्जा कर लिया था। ‌फिर जब भारत आजाद हुआ, तो तब इसे पुनर्गठित किया गया और इस प्रकार से फिर 1953 ई. में आंध्र प्रदेश राज्य को बनाया गया।  

इसे भी पढ़ें: खूबसूरती और रोमांस से भरा लक्षद्वीप किसी जन्नत से कम नहीं।

आंध्र प्रदेश से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्सAndhra Pradesh Travel Guide in Hindi

राज्य का नामआंध्र प्रदेश
राजधानी का नामविशाखापट्टनम हैदराबाद अमरावती कुरनूल
कब स्थापना हुई1 नवंबर 1953 ई.
क्षेत्रफल162975 किलोमीटर
कुल जिले26
कुल जनसंख्या49,386,799
जनसंख्या का घनत्व308 किलोमीटर
साक्षरता67.41%
बोली जाने वाली भाषाएंतेलुगू, अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी
किस लिए फेमस है प्राचीन वास्तुकला, साहित्य, गुफाएं, झीलों, मंदिर 

आंध्र प्रदेश की संस्कृति (Culture of Andhra Pradesh in Hindi) –

इस राज्य की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि यहां पर अलग-अलग संस्कृतियों की झलक देखने को मिलती है। इस तरह से आंध्र प्रदेश की संस्कृति (Culture) बहुत ही समृद्ध होने के साथ-साथ विविध भी है। आंध्र प्रदेश में अधिकांश लोग हिंदू हैं। इसके अलावा मुस्लिम, सिख ईसाई और बौद्ध धर्म के लोग भी यहां पर रहते हैं। इस प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है, जिसे ज्यादातर तेलुगु महिलाएं करती हैं। इसके अलावा यहां पर कई Festivals भी मनाए जाते हैं। बड़े पैमाने पर यहां पर हिंदू त्यौहार मनाए जाते हैं। पर इसके अलावा दूसरे धर्मों के त्यौहार भी आंध्र प्रदेश में Celebrate किए जाते हैं। 

आंध्र प्रदेश राज्य के त्यौहार (Festivals of Andhra Pradesh in Hindi) –

इस प्रदेश में कई धर्म और जाति के लोग रहते हैं, जिस वजह से यहां पर बहुत सारे त्यौहार मनाए जाते हैं। यहां के लोग सभी त्यौहारों को बहुत धूमधाम से और मिलजुल कर एक साथ Celebrate करते हैं। Andhra Pradesh में मनाए जाने वाले Festivals निम्नलिखित इस तरह से हैं – 

  • दशहरा
  • ईद उल फितर
  • बकरा-ईद 
  • दीपावली
  • श्री राम नवमी
  • कृष्ण जन्माष्टमी
  • गणेश चतुर्थी
  • सक्रांति
  • क्रिसमस
  • ईस्टर 
  • बाथकाम्मा
  • वीका उत्सव 
  • डेक्कन महोत्सव 
  • रायलसीमा खाध्य और नृत्य महोत्सव
  • लुंबिनी उत्सव 

आंध्र प्रदेश का रहन सहन (Lifestyle of Andhra Pradesh in Hindi) –

Andhra Pradesh Travel Guide – आंध्र प्रदेश राज्य में धान की खेती बहुत बड़ी मात्रा में की जाती है, जिसकी वजह से इसे धान का कटोरा भी कहते हैं। इस प्रकार से आंध्र प्रदेश में रहने वाले लोग ज्यादातर चावल खाते हैं। चावल उगाने के अलावा यहां पर तंबाकू, कपास, ज्वार, मूंगफली और गन्ना भी पैदा किया जाता है। इसलिए आंध्र प्रदेश के लोगों का ज्यादातर गुजारा कृषि के ऊपर ही Depend होता है। 

आंध्र प्रदेश में हस्तकला का पारंपरिक और शाही मिश्रण देखने को मिलता है। यहां के जो मूल निवासी हैं वे लकड़ी की नक्काशी के साथ-साथ पत्थर की नक्काशी में भी माहिर (Expert) होते हैं। यहां के लोग चांदी और पत्थर की मूर्तियां बहुत ही आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में कालीन भी बहुत सुंदर बनाए जाते हैं। कपड़े के ऊपर आकर्षक प्रिंट का डिजाइन बनाने के लिए मोम का Use करके बाटिक प्रिंट की कला में भी आंध्र प्रदेश के लोग माहिर होते हैं। इसके साथ ही साथ Andhra Pradesh ऐतिहासिक कपड़े बनाने के लिए भी प्रसिद्ध है।  

आंध्र प्रदेश की वेशभूषा (Traditional Dress of Andhra Pradesh in Hindi) –

Traditional Dress of Andhra Pradesh in Hindi
Traditional Dress of Andhra Pradesh in Hindi

आंध्र प्रदेश में रहने वाले पुरुष आमतौर पर धोती और कुर्ता पहनते हैं। कई बार कुर्ता और लुंगी भी यहां पर पुरुषों के द्वारा पहना जाता है। इसके अलावा यहां पर शहरों में रहने वाले पुरुष ज्यादातर शर्ट, टी-शर्ट और लुंगी भी पहनते हैं। इसके साथ-साथ शहरों में रहने वाले पुरुष पैंट, जींस, कोट सूट भी पहनते हैं।

आंध्र प्रदेश की महिलाएं अधिकतर साड़ी पहनती हैं और इसके अलावा लंगा वोनी नाम का वस्त्र भी महिलाएं पहनती हैं। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश में जो आदिवासी जनजाति की महिलाएं हैं वे लंबे स्कर्ट के साथ ब्लाउज पहनती हैं और साथ ही सिर पर दुपट्टा ओढ़ती हैं। हालांकि आज के समय में ज्यादातर महिलाएं या तो सलवार कमीज पहनती है या फिर वे पश्चिमी वेशभूषा पहनना पसंद करती हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम के लोगों का खान-पान, जीवन शैली, इतिहास और वहा घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल (sikkim ki veshbhusha)।

आंध्र प्रदेश का नृत्य क्या है (Dance of Andhra Pradesh in Hindi) –

इस प्रदेश में नृत्य को काफी महत्व दिया जाता है और यहां पर विशेष मौकों पर अनेकों प्रकार के नृत्य किए जाते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं –

  • कुचिपुड़ी 
  • विलासिनी नाट्यम
  • बुर्राकथा
  • वीरनाट्यम
  • बुट्टा बोम्मलु
  • थोलू बोम्बालट्टा
  • लम्बाड़ी
  • अहिमसा
  • कोलताम
  • तप्पेटा गुल्लू 

आंध्र प्रदेश का खाना क्या है (Foods of Andhra Pradesh in Hindi) –

Foods of Andhra Pradesh in Hindi
Foods of Andhra Pradesh in Hindi

आंध्र प्रदेश में रहने वाले लोग ज्यादातर तीखा Food खाना पसंद करते हैं। यहां के लोग शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन को तीखा बनाकर खाते हैं। यहां पर चावल और चावल से बनी हुई चीजों को बहुत ज्यादा खाया जाता है। Andhra Pradesh के कुछ Famous Food निम्नलिखित इस प्रकार से हैं – 

  • हैदराबादी बिरयानी
  • चिकन करी
  • मटन करी
  • फिश करी
  • फ्राई मछली 
  • चकना 
  • दालचा 
  • शीर कोरमा
  • बंधर का लड्डू
  • पुठारेकुलु 
  • गाजर का हलवा 
  • गोंगुरा चटनी 
  • पुलियोगरे 
  • बरगरा बैंगन 
  • पेसरट्टू
  • पुलुसु
  • पप्पू चारू
  • अलिसा
  • अवकाया 

आंध्र प्रदेश घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Andhra Pradesh) –

Andhra Pradesh Travel Guide – यदि आप आंध्र प्रदेश घूमने जाने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको बेहतरीन समय में ही जाना चाहिए। यहां पर घूमने के लिए अक्टूबर से लेकर मार्च के महीने के बीच का जो समय होता है वो सबसे Best रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह समय बहुत ज्यादा शीतल और सुखद होता है। लेकिन बहुत से लोग मार्च से लेकर जून के महीने में भी आंध्र प्रदेश घूमने के लिए जाते हैं। हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए यह मौसम काफी अच्छा होता है। गर्मियों में बच्चों की स्कूल से छुट्टियां भी होती हैं, जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में ऐसे Time में काफी भीड़ हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: Travel Vlogging क्या है ? और इससे पैसे कैसे कमाएं

आंध्र प्रदेश में घूमने लायक जगह (Best Places to Visit in Andhra Pradesh) –

Places to Visit in Andhra Pradesh
Places to Visit in Andhra Pradesh : Image source

भारत के इस ऐतिहासिक और शानदार प्रदेश में घूमने के लिए एक नहीं अनेकों जगह हैं, जो आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेंगीं, जैसे कि –

Andhra Pradesh Travel Guide

  1. विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) 
  2. गांडीकोटा (Gandikota) 
  3. तिरुपति (Tirupati) 
  4. राजमुंदरी (Rajahmundry) 
  5. अमरावती (Amravati) 
  6. लेपाक्षी मंदिर (Lepakshi Temple) 
  7. विजयवाड़ा (Vijayawada) 
  8. नल्लमला पहाड़ियां (Nallamala Hills) 
  9. अनंतागिरी हिल्स (Ananthagiri Hills) 
  10. नेल्लोर (Nellore) 

इसे भी पढ़ें: भारत के ह्रदय में स्थित राज्य मध्यप्रदेश में घूमने वाले प्रमुख हिल स्टेशन (hill stations in madhya pradesh)

आंध्र प्रदेश कैसे जाएं (How to Reach Andhra Pradesh) –

Andhra Pradesh Travel Guide – अगर आप आंध्र प्रदेश जाने का Plan बना रहे हैं, तो इसके लिए आप बस, Train या फिर Plane से Travel कर सकते हैं। यहां हम आपको Andhra Pradesh के सफर के सभी माध्यमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो कि निम्नलिखित हैं –

  • हवाई जहाज से – अगर आप आंध्र प्रदेश Flight से जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बता दें कि इस राज्य में 6 हवाई अड्डे हैं। आप जिस भी शहर या राज्य में रहते हैं, वहां से आप आंध्र प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत के बड़े शहरों जैसे कि मुंबई और दिल्ली से आप Andhra Pradesh के लिए फ्लाइट से उड़ान भर सकते हैं। 
  • ट्रेन से – भारत के अलग-अलग शहरों से और राज्यों से आंध्र प्रदेश के लिए रेल की Facility भी Available है। आंध्र प्रदेश के अंदर विजयवाड़ा जंक्शन, तिरुपति और विशाखापट्टनम जंक्शन सबसे फेमस Railway Station हैं। इन शहरों तक पहुंच कर आप आगे का सफर किसी टैक्सी या फिर बस से कर सकते हैं। 
  • बस से – आंध्र प्रदेश राज्य भारत के दूसरे शहरों से बहुत अच्छे से जुड़ा हुआ है, जिसकी वजह से यहां पर काफी बेहतरीन सड़क मार्ग बनाए गए हैं। इसलिए अगर आप आंध्र प्रदेश सड़क के रास्ते से जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप किसी भी सरकारी या फिर Private Bus से सफर कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: हनीमून के लिए मशहूर है –Top 5 Tourist Places Of Lakshadweep

FAQ’s | Andhra Pradesh Travel Guide

Q. आंध्र प्रदेश में कहां ठहरें?

इस राज्य में ठहरने के लिए उत्तम स्थान विशाखापट्टनम, तिरुपति, विजयवाड़ा जैसे शहरों में हैं। इसलिए आंध्र प्रदेश के इन शहरों में किसी भी होटल में ठहरा जा सकता है। 

Q. आंध्र प्रदेश में कितने नेशनल पार्क हैं?

आंध्र प्रदेश में 3 नेशनल पार्क बने हुए हैं, जहां पर आप घूमने जा सकते हैं। 

Q. प्राचीन काल में आंध्र प्रदेश को किस नाम से जाना जाता था? 

प्राचीन काल में आंध्र प्रदेश को अस्मक महाजनपद के नाम से जाना जाता था।

Q. आंध्र प्रदेश किस लिए Famous है? 

आंध्र प्रदेश प्राचीन वास्तुकला, साहित्य कला, प्राचीन मंदिरों, सुंदर गुफाओं, संसाधनों, एतिहासिक स्मारकों इत्यादि के लिए फेमस है। 

Q. आंध्र प्रदेश का National Game कौन सा है? 

इस प्रदेश का नेशनल गेम कबड्डी है। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट (Andhra Pradesh Travel Guide), जिसमें हमने आपको आंध्र प्रदेश राज्य के बारे में जानकारी दी। हमने इस आर्टिकल में आपको बताया कि आंध्र प्रदेश का इतिहास क्या है और वहां की संस्कृति क्या है। साथ ही साथ हमने आपको यह भी बताया कि आंध्र प्रदेश में कौन से त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं और वहां के लोगों का रहन सहन कैसा होता है। हमने आपको अपनी इस पोस्ट में यह भी बताया कि आंध्र प्रदेश के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा कैसी होती है, और इन लोगों का Famous नृत्य कौन सा है।

इसके साथ-साथ हमने आपको बताया कि आंध्र प्रदेश का खान पान (Food) कैसा है और आप कौन से समय आंध्र प्रदेश के Tour पर जा सकते हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको यह भी जानकारी दी कि आंध्र प्रदेश में कौन-कौन सी जगह घूमने के लायक हैं, और आंध्रप्रदेश तक कैसे पहुंच सकते हैं। हमें पूरी आशा है कि आपको हमारा यह लेख बहुत ज्यादा Helpful लगा होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई सारी जानकारी अच्छी लगी हो, तो हमारे इस Article को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें,

Thanks!

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

वेस्ट सिक्किम में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan)