Best Tourist place in goa – गोवा में इन 6 पर्यटन स्थल को कभी मिस नहीं करना

Best Tourist place in goa

Best Tourist place in goa: गोवा का नाम जुबान पर आते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में सुंदर-सुन्दर बीच ,सस्ती बियर, ऊँचे-ऊँचे जल प्रपात और कुछ ऐसे अद्भुत रहस्य जो सबको हिला देती है। ऐसा कोई भारतीय नहीं होगा जो गोवा घूमने कि ख्वाइश न रखता हो। गोवा में ईसाई धर्म को मानने वालों कि संख्या ज्यादा कारण यंहा पर कई तरह के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जो पर्यटकों को अपनी तरफ कई आकर्षित करता है। आज आर्टिकल के माध्यम से मैं आप लोगो को गोवा के कुछ बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस के बारें में और कब विजिट करें आपका ट्रेवल प्लान क्या होना चाहिए है।

इसे भी पढ़े

गोवा का इतिहास और संस्कृति

वैसे तो गोवा में एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल है लेकिन आज हम लोग यहां पर 07 प्रमुख पर्यटन स्थल जो कि पर्यटकों को सबसे ज्यादा अपनी और आकर्षित करते हैं,  के बारे में बात करने वाले हैं तो इस कड़ी में सबसे पहले हम लोग बात करेंगे

बागा बीच (Baga Beach)

Best Tourist place in goa : बागा बीच राजधानी पणजी से करीब 18 किमी कि दूरी पर उत्तरी छोर पर कैलंगुट समुद्र तट के निकट स्थित है। यह गोवा का एक ऐसा बीच है जो इतना पॉपुलर है कि गोवा में और जगह मिस भी कर सकते है लेकिन इस जगह को कभी भी मिस नहीं करना चाहेंगे। बागा बीच गोवा का एक लोकप्रिय समुद्री तटीय पर्यटन स्थलों में से एक है। बागा बीच स्ट्रीट फ़ूड के साथ साथ डिज़ाइनर स्टोर्स पर्यटकों को और भी अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इन बाजारों में आपको ऐसी ऐसी चीजे मिलेगी आपके पैसे भले ही ख़त्म हो जाये लेकिन आपके मन को संतुस्ती नहीं होगी। शाम के समय में समुद्री भोजन के साथ-साथ कुछ देर रात का संगीत भी यहां का अतयंत अद्भु अनुभव प्रदान करता हैं।

baga beach goa  in hindi
Sources

अगुआडा फोर्ट (Aguada fort)

अगुआड़ा किला गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थानों में से एक है। यह किला अगुआड़ा बीच के पास स्थित है जो पर्यटकों को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है। क्योकि बीच के किनारे किला उसकी ख़ूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। अगुआड़ा किला राजधानी पणजी से लगभग 18 किमी की दूरी पर स्थित हैं। यदि आप भी गोवा घूमने कि योजना बना रहे है तो इस जगह को घूमना आपकी पूरी ट्रिप को काफी यादगार बना सकता है। इस किले का निर्माण लगभग 17वीं शताब्दी में पुर्तग़ालिओं के द्वारा किया गया था।अगुआड़ा किले का नाम पुर्तगाली शब्द अगुआ से लिया गया है। यह स्थान एशिया के सबसे मीठे जलाशयों में से एक था। यह स्थान नाविकों के लिए ताज़े पानी का स्रोत है। इस किले को जेल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन आज यह पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्ध और प्राचीन पर्यटन स्थल है।

पालोलेम बीच

पलोलेम बीच गोवा का एक ऐसा खूबसूरत पर्यटन स्थल है जंहा कोई आश्चर्य कि बात नहीं होगी कि पर्यटकों की भीड़ बड़ी मात्रा में रहती है गोवा के अन्य टूरिस्ट प्लेस कि अपेछा। यह गोवा के दक्षिणी भाग में कनकोना के मांडगावं से तकरीबन 38 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है। यह गोवा का एक खूबसूरत तटीय स्थल है जिसे सफ़ेद रेत के स्वर्ग के रूप से भी जाना जाता है। यह समुद्री बीच पार्टियों और मनोरंजन के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। जो पर्यटक सुख एवं शांति कि तलाश में रहते है यह उनके लिए एक अच्छी जगह हो सकती है।

Read more

अंजुना बीच (Anjuna Beach)

 यदि आप गोवा घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं और सस्ते गेस्ट हाउस की तलाश में है तो राजधानी से लगभग 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंजना बीच आपके लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल हो सकता है ।  जो कि गोवा के प्रमुख लोकप्रिय समुद्री तट स्थलों में से एक है अंजुना बीच में भारत से ही नहीं बल्कि देश विदेश से भी पर्यटकों की काफी मात्रा में भीड़ जमा रहती है  अंजुना बीच का  पिस्सू बाजार बहुत ही प्रसिद्ध है जो कि यहां का एक नंबर का बाजार माना जाता है  अंजुना बीच समुद्री तट के किनारे आप विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आनंद ले सकते हैं और  अगर आप संगीत के शौकीन हैं तो ट्रांस संगीत  आपको काफी पसंद आएगी बंजी जंपिंग पैराग्लाइडिंग और विंड सर्फिंग जैसे आकर्षक वाटर स्पोर्ट्स का भी आप उठा सकते हैं

सबसे ज्यादा जरूरी होता है अगर आप किसी अनजान शहर अनजान जगह पर घूमने के लिए जाते हैं तो वहां पर अपने से सावधानी रखना बहुत जरूरी होता है। अंजुना बीच पर जेम स्कैम से सावधान रहें क्योंकि यहां के लोग सबसे पहले आपसे दोस्ती करेंगे और बाद में आपसे व्यापार करने के लिए कहते हैं यदि आपके साथ बच्चे भी है तो उन पर नजर रखे अपनी आंखों से ओझल ना होने दें अन्यथा अंजना बीच हो या कोई भी बीच आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। अजनबी व्यक्ति कुछ भी खाने पीने की चीजें देते हैं उससे जरूर बचें जो। कोई भी दुर्घटना होने से पहले आपको यह भी ध्यान में रखना कि यदि आप कपल हो तो ज्यादा रात तक बाहर ना घूमे। क्योंकि लूटपाट के हाल ही में कुछ मामले दर्ज किए गए हैं। सनस्क्रीन लोशन हो गया सर क्लासेज को अपने साथ रखना बिल्कुल भी ना और और यदि आपको तैराकी का शौक है तो इस चीज का ध्यान रखें कि समुद्री तट चट्टानों से भरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें। गोवा से जुड़े कुछ अनसुलझे रहस्य

रिस मैगोस फोर्ट (Reis Magos fort)

गोवा के सबसे प्राचीन इमारतों में से एक रिस मागोस फोर्ट किला जो पुर्तगालियों के द्वारा। वैसे तो पर्यटकों के बीच अगुआड़ा किला बहुत प्रसिद्ध है लेकिन अगर आपको ऐतिहासिक स्थल पसंद है तो आप इसे इगनोर नहीं कर सकते हैं। रिस मागोस कलंगुट से पणजी तक सड़क पर एक खूबसूरत पहाड़ी किला है। प्राचीन किलों को कैसे रखा जाए इसका सबसे अच्छा उदाहरण गोवा में रीश मागुश किला है। गोवा सरकार ने इसका पुनिर्माण कराया है और इतिहास के फटे हुए सुनहरे पत्ते को किताब में फिर से चिपका दिया है। अगर आपके पास लगभग एक-आधे घंटे का समय है तो मांडवी नदी के किनारे स्थित रिस मागोस फोर्ट किला जरूर घूमिएगा।यह गोवा के सबसे पुराने किलों में से एक है, जिसमें एगेव किला, मीरामार बीच, काबो किला और मांडवी नदी के जहाज हैं।

दुधसागर वॉटरफॉल (Dudhsagar Waterfall)

अगर भारत में सबसे ऊँचे जलप्रपात कि बात होती है तो उनमे से दूधसागर जलप्रपात का नाम भी आता है। इस जलप्रपात को दूधसागर जलप्रपात इसलिए कहा जाता है कि यह घने जंगलों के बीच इतनी तेज़ी से गिरता है कि दूध के सामान दिखाई देता है। यह जलप्रपात गोवा और कर्णाटक राज्य कि सीमा पर स्थित है। और राजधानी से लगभग 60 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित है। दूधसागर जलप्रपात की खूबसूरती बरसात के मौसम में अपनी चरम सीमा पर होता हैं। यह भारत का चौथा सबसे ऊंचाई से गिरने वाला जलप्रपात हैं। इस जलप्रपात का नाम दुनिया के सौ सबसे उंचे जलप्रपातों में शामिल हैं। अगर आपने “चेन्नई एक्सप्रेस” मूवीज को देखे है तो उस फिल्म में भी इसको दिखाया गया है। देश और विदेशी पर्यटकों के लिए यह एक शानदार पर्यटन स्थल है। मांडवी नदी जो पहाड़ की ऊंचाई से लगभग 1017 फीट से अधिक नीचे से निकलती है। मांडवी नदी कर्नाटक में दक्कन के पठार से निकलती है और पश्चिमी घाट में से जाकर अपना रास्ता बनाती है। यह जितना खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी है अगर आप इस जगह घूमने के लिए जाते है तो आपको सावधानिया रखनी बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें। भारत के 10 सबसे ऊंचाई से गिरने वाले जलप्रपात जिनमे से दूधसागर भी एक है।

दूधसागर जलप्रपात घूमने कब जाएँ

जलप्रपात कोई भी हो अगर आप वाटरफॉल्स घूमने कि इच्छा रखते हैं तो बरसात का मौसम इसके लिए बेस्ट समय होता है की क्योकि बरसात के मौसम पर यह अपने शानदार और भयानक रूप में होता है।लेकिन अगर आपको ट्रेकिंग भी करनी है तो बरसात के मौसम को थोड़ा अवॉयड करना चाहिये क्योकि यह खतरनाक हो सकता है।

डेल्टिन रोयाल

वैसे तो गोवा बीच, बार, और काशीनो के लिए काफी पॉपुलर है। लेकिन डेलटिन रोयाल गोवा ही नहीं बल्कि पुरे देश में सबसे बड़ा और हैपनिंग कसीनो है। यंहा हर वर्ष नए साल में पूरी दुनिया से पर्यटक आते है और कुछ लोग जो तुरंत अमीर बनने कि चाहत में अपनी किश्मत आजमाने आते है और इसी चक्कर में कुछ लोग रातो रात करोड़ पति बन जाते है तो कुछ लोग खाली हाँथ लौट जाते है। डेलटिन रोयाल मांडवी नदी के बीच 5 मंजिला जहाज पर है। देश का सबसे बड़ा पोकर रूम भी इसी जहाज पर है।

गोवा का नक्शा (Map of Goa)

Image Resource

निष्कर्ष

यदि आपको घूमना फिरना पसंद है और आप नयी जगहों को एक्स्प्लोर करना आपका शौक है या आपको अच्छा लगता है तो गोवा में इन पर्यटन स्थल को कभी मिस नहीं करना क्योकि गोवा एक बेहतरीन जगह हो सकती है घूमने फिरने के लिए। लेकिन मैं प्रत्येक आर्टिकल में आपसे यही कहता हूँ कि किसी भी जगह को घूमने से पहले उस जगह के बारे में इंटरनेट या यूट्यूब पर जरूर सर्च कर लें।

आशा करता हूँ कि ये छोटा सा लेख आप लोगो पसंद आएगा।

यदि लेख आपको अच्छा लगे तो कमेंट सेक्शन में अपने विचार जरूर साझा करें ताकि हम और भी नयी नयी जानकारी को अपडेट करें और जो चीजे बच जरूर कवर करें।

यदि आपको कम समय में ज्यादा जानकरी चाहिए तो आप हमारी वेब स्टोरी को भी पढ़ सकते हैं।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।
प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।