लेना चाहते हैं प्राकृतिक नजारों का आनंद तो जल्द हिमाचल प्रदेश जाएं- Himanchal Pradesh travel guide

Himanchal Pradesh travel guide

क्या आप गर्मियों की छुट्टियों में ऐसी जगह घूमना चाहते है जहाँ आपको दिलकश नजारे देखने को मिले और साथ ही आप इस तेज गर्मी से भी राहत पा सके, तो इसके लिए आपको हिमाचल प्रदेश से अच्छा ऑप्शन नहीं मिलेगा। 

बता दें कि हिमाचल की खूबसूरत पहाड़ियों, प्राचीन प्रसिद्ध मंदिरों, आकर्षक घाटियों और बर्फ से ढकी वादियों को देखने के लिए लोग दूर दूर से यहां आते हैं। यदि आप भी अपनी गर्मियों की छुटियों में Tour Plan कर रहे हैं तो Himachal Pradesh घूमने का प्लान कर सकते हैं। लेकिन यहाँ जाने से पहले हिमाचल प्रदेश के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना भी जरूरी है, ताकि आप उस जगह का और भी अच्छे से लुफ्त उठा सकें। इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल प्रदेश से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं, इसलिए इस लेख को आप पूरा पढ़े। 

हिमाचल प्रदेश ऐसी जगह है जो किसी का भी दिल जीत सकती है। यहाँ के नज़ारे आपको आनंदित कर देंगे। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता के अलावा हिमाचल प्रदेश का खान-पान और रहन-सहन भी आकर्षक है। हिमाचल प्रदेश को अच्छे से जानने के लिए सबसे पहले उसके इतिहास के बारे में जान लेते हैं।    

इसे भी पढ़ें: देसी लुत्फ उठाने और ऐतिहासिक चीज़ें देखने आज ही जाएं हरियाणा- Haryana travel guide

हिमाचल प्रदेश का इतिहास क्या है (History of Himachal Pradesh in Hindi) –

हिमाचल प्रदेश भारत का गौरवशाली राज्य है, जो कि देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। हिमालय की गोद में बसा यह राज्य अपने प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहाँ पर अनेक देवी देवताओं का वास रहा है, जिस कारण इसे “देव भूमि” भी कहा जाता है। यह राज्य भारत के सबसे सुंदर हिल स्टेशनों में से एक है। 

हिमाचल प्रदेश 56019 किमी से भी अधिक क्षेत्र में फ़ैला हुआ है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हिमाचल प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जिसकी एक नहीं बल्कि दो राजधानियां हैं। हिमाचल प्रदेश की एक राजधानी ‘शिमला’ है और दूसरी राजधानी है ‘धर्मशाला’। गर्मियों के समय हिमाचल की राजधानी शिमला होती है और सर्दियों के समय हिमाचल प्रदेश की राजधानी बनती है धर्मशाला। 

हिमाचल प्रदेश के इतिहास की बात करें तो इसका इतिहास सिंधु घाटी के समय का बताया जाता है। इसके इतिहास का पता लगाने के लिए खोजकर्ताओं, इतिहासकारों और पुरातत्वविदों ने बहुत शोध भी किये हैं। सबसे पहले यहाँ पर दस्यु, निषाद और दास नामक निवासी रहते थे। इसके बाद 19वीं सदी में रणजीत सिंह ने हिमाचल प्रदेश के अनेक भाग को अपने राज्य में शामिल कर लिया। 25 जनवरी सन 1971 ई. को हिमाचल प्रदेश को एक पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश भारत देश का 18वां राज्य बन गया। इस राज्य में हिंदी, संस्कृत, मण्डेली, कांगड़ी, महसु पहाड़ी आदि भाषाएँ बोली जाती हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम का इतिहास, संस्कृति, खान पान, रीति रिवाज और सामान्य ग्यान – History of Sikkim in Hindi

हिमाचल प्रदेश से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स

राज्य का नामहिमाचल प्रदेश
राजधानी का नामशिमला, धर्मशाला
कब स्थापना हुई25 जनवरी, 1971
क्षेत्रफललगभग 55,673 वर्ग किलोमीटर
कुल जिले12
कुल जनसंख्यातकरीबन 68,64,602
जनसंख्या का घनत्व123
साक्षरता82.80%
बोली जाने वाली भाषाएंहिंदी, मण्डेली, पंजाबी, कांगड़ी , महसु पहाड़ी, किनौरी
किस लिए फेमस हैसम्पूर्ण एशिया में केवल शिमला में ही नेचुरल बर्फ स्केटिंग रिंक है, फेमस टूरिस्ट प्लेस जैसे – कुल्लू-मनाली, धर्मशाला, शिमला और हस्तशिल्प। 

हिमाचल प्रदेश की संस्कृति इन हिंदी (Culture of Himachal Pradesh in Hindi) –

हिमाचल प्रदेश में आपको अलग अलग भाषाएं बोलने वाले और अलग अलग सांस्कृति के लोग देखने को मिलेंगे। साथ ही साथ यह राज्य अपनी हस्तशिल्प कला के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। इसलिए आपको यहाँ पर बहुत अच्छी अच्छी हस्तशिल्प की चीजे भी खरीदने को मिल सकेंगी, जो आपको यहां की अद्भुत यादों को संजोकर रखने का काम कर सकती हैं। प्रसिद्ध पश्मीना शॉल भी आपको हिमाचल में मिल जाएगी। इतना ही नहीं यहां पर हिमाचली टोपियां भी बहुत प्रसिद्ध है। आप इसे भी यहाँ से ले सकते हैं। कुल मिलाकर धूमने के साथ साथ आप यहाँ पर शॉपिंग भी कर सकते हैं। आपको बता दें कि यहाँ के लोग अपने त्यौहारों को नृत्य और संगीत के माध्यम से मनाते हैं। इसलिए आपको उनकी यह संस्कृति भी बहुत पसंद आएगी। 

हिमाचल प्रदेश के त्यौहार (Festivals of Himachal Pradesh in Hindi) –

हिमाचल प्रदेश ऐसा राज्य है जहां पर विभिन्न  जनजातियों और समुदायों के लोग रहते हैं। इस कारण यहाँ पर बहुत सारे त्यौहार और मेले बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यहाँ पर भारत के मुख्य त्यौहार जैसे होली, दिवाली, दशहरा आदि तो मनाए ही जाते हैं। साथ ही हिमाचल प्रदेश के अपने कुछ प्रमुख त्यौहार और मेला उत्सव भी हैं, जिन्हे जहाँ के लोग हर्षोउल्लास के साथ मानते हैं। जैसे – हिमाचल हिल्स फेस्टिवल, कुल्लू दशहरा, डोंगरी महोत्सव, साजो महोत्सव, हल्दा महोत्सव, नलवारी पशु मेला, मंडी शिवरात्रि मेला आदि। 

हिमाचल प्रदेश का रहन सहन (Lifestyle of Himachal Pradesh in Hindi) –

हिमाचल प्रदेश के लोगों का रहन सहन बहुत ही सरल और सादा है। यहाँ के लोग शांति के साथ रहना पसंद करते हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहाँ के लोगों का जीवन थोड़ा कठिन हो जाता है। लेकिन वो पर्यावरण के अनुसार अपना जीवयापन बहुत ही सरलता से करते हैं। हिमाचल का मुख्य व्यवसाय कृषि है, जो कि राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्पूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करती है। कृषि प्रधान राज्य होने के कारण यहाँ के लोग बहुत ही मेहनती होते हैं। वह पर्यटकों (Tourists) का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हैं। अगर आप हिमाचल प्रदेश का Trip Plan कर रहे हैं तो आपको यहाँ के लोग भी पसंद आएंगे। 

हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक पोशाक (Traditional Costumes of Himachal Pradesh) –

हिमाचल प्रदेश का प्रत्येक जिला और क़स्बा अपनी पारंपरिक वेशभूषा को संजोए हुए है। यहाँ के लोग भौगोलिक विभिन्नताओं के अनुसार वेशभूषा पहनते हैं। जैसे कि यदि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बात की जाए तो यहाँ पर शादी समारोह में घघरी पहनने का चलन है। कुल्लू में पुरुषों का पहनावा प्राचीन चोला, सुथन और टोपी रहती है। जबकि महिलाएं अपने सिर पर ढाठू का इस्तेमाल करती हैं, जो एक तरह का चौकोर रुमाल होता है। 

शिमला में पुरुषों के पहनावे में चोगा, लोइया, किश्तीनुमा टोपी, कोट, बास्कट, चूड़ीदार ऊनी सूथण, पायजामा, साफा आदि शामिल रहता है। वहीं यहां की महिलाएं कुर्ता पायजामा, ढाठू, अचकन, गाची आदि पहनती हैं। आपको हिमाचल प्रदेश का परिधान बहुत आकर्षित कर सकता है। उनके पारम्परिक परिधानों को पहनकर आप भी फोटो खिंचवा सकते हैं, जो आपके हसीन पलों में शामिल हो जायेंगे।  

हिमाचल प्रदेश के नृत्य (Dance of Himachal Pradesh in Hindi) –

जिस तरह हिमाचल की संस्कृति और पहनावा आपको मंत्रमुग्ध कर देगा उसी तरह यहाँ के पारंपरिक नृत्य भी आपका मन मोह सकते हैं। हिमाचल की नृत्य कला ऐसी है जो देखते ही बनती है। नाटी नृत्य हिमाचल के प्रसिद्ध लोक नृत्यों में से एक है। यहाँ के किसी भी समारोह में नाटी नृत्य अनिवार्य माना जाता है। आपको बता दे कि नाटी नृत्य ने गिनीज बुक में अपना स्थान बनाया हुआ है। इस नृत्य के अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के दूसरे नृत्य भी प्रचलित हैं, जैसे – दांगी, छाम नृत्य, छनक छम आदि। 

हिमाचल प्रदेश का खानपान (Himachal Pradesh Food in Hindi) –

पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश का खानपान भी अपनी ओर Attract करता है। यहाँ के प्रमुख व्यंजन कुछ इस तरह हैं – 

  • धाम 
  • चना मद्रा 
  • अकतोरी  
  • छा गोश्त
  • तिब्बती व्यंजन
  • तुड़किया भात
  •  कुल्लू ट्राउट फिश
  •  भेय 
  • बबरू
  • काले चने का खट्टा। 

आप अगर हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं तो अपनी इस Trip में हिमाचल के इन Famous Foods को भी जरूर शामिल करें। 

हिमाचल प्रदेश घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Himachal Pradesh) –

यदि आप हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए गर्मियों का मौसम बहुत अच्छा समय होता है। यहाँ घूमने का Best Time मार्च से लेकर जून तक रहता है। इस मौसम में आप हिमाचल की वादियों का आनंद ले सकते हैं। यहाँ आप कैम्पिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज को Enjoy कर सकते हैं। याद रखें कि बारिश के मौसम में यहाँ घूमने का प्लान ना बनाएं, क्योंकि यह पहाड़ी क्षेत्र है, इसलिए बारिश के मौसम में परिवहन (Transportation) में कठिनाई आ सकती है। 

हिमाचल प्रदेश में घूमने लायक जगह (Best Places to Visit in Himachal Pradesh) –

हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य में घूमने के लिए आपको बहुत सारी खूबसूरत जगहें मिल जाएंगी। यदि आप एक बार यहाँ आ गए तो आपको दोबारा हिमाचल जाने का मन जरूर करेगा। क्योंकि यहाँ की सुंदरता और प्राकृतिक नज़ारे आपका मन मोह लेंगे। हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए प्रमुख जगहें कुछ इस प्रकार हैं –

  • कुल्लू
  • मनाली
  • शिमला
  • धर्मशाला
  • मंडी
  • पालमपुर
  • डलहौजी
  • रोहतांग दर्रा
  • ज्वाला देवी मंदिर
  • हिडिम्बा देवी मंदिर
  • कसौली
  • मणिकरण 
  • स्पीति घाटी
  • चितकुल 
  • बिलिंग
  • शोजा 
  • मशोबरा 
  • कुफरी
  • चंबा घाटी

हिमाचल प्रदेश कैसे जाएं (How to Reach Himachal Pradesh) –

हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी स्थान पर पहुंचने के लिए आपको कई साधन मिल जायेंगे। यहाँ आप बस, फ्लाइट, ट्रेन आदि की सहायता से पहुंच सकते हैं। आप यहां के लिए अपनी सुविधानुसार यातायात के साधन का चुनाव कर सकते हैं, जैसे –

सड़क मार्ग (Road Way)- यदि आप सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश जाना चाहते हैं तो आप बस का चुनाव कर सकते हैं। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश पहुंचने के लिए सरकारी बस सेवाएं सरल और सस्ती हैं। टूरिस्ट को ध्यान में रखते हुए यहाँ पर सड़कों का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां की सड़कें कई प्रमुख शहरों को जोड़ने का कार्य करती हैं। आप दिल्ली, हरियाणा, कश्मीर, चंडीगढ़ जैसे शहरों से सड़क मार्ग द्वारा हिमाचल पहुंच सकते हैं। 

ट्रेन मार्ग (Train Route)- आपको बता दें कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है जिस कारण यहाँ पर ट्रेन के लिए कोई बड़ा ट्रेक नहीं है। यदि आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कालका रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा जो कि शिमला से 90 किलोमीटर दूर है। यहाँ से आप हिमाचल की अन्य जगहों पर जाने के लिए हिमाचल की प्रसिद्ध टॉय ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं। 

वायु मार्ग (Air Route)- हिमाचल प्रदेश के कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही हवाई मार्ग की सुविधा उपलब्ध है। यदि आप हवाई जहाज से हिमाचल पहुंचना चाहते हैं तो आप शिमला का भुंतर हवाई अड्डा, कुल्लू का जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा, कांगड़ा का गग्गल हवाई अड्डा आदि का चुनाव कर सकते हैं, जो कि चंडीगढ़, बैंगलोर, मुम्बई और दिल्ली शहरों को जोड़ते हैं। 

FAQs –

Q.हिमाचल प्रदेश में कौन–कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं?

A. यहाँ पर अनेक त्यौहार और मेला उत्सव होते हैं, जैसे – हिमाचल हिल्स फेस्टिवल, कुल्लू दशहरा, डोंगरी महोत्सव, साजो महोत्सव, नलवारी पशु मेला आदि। 

Q. हिमाचल प्रदेश का लोक नृत्य कौन सा है?

A. हिमाचल का नाटी नृत्य बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर दांगी, छाम नृत्य, छनक छम आदि नृत्य भी होते है। 

Q. हिमाचल प्रदेश में कौन सा खेल सबसे प्रमुख है?

A. हिमाचल प्रदेश में वॉलीबॉल खेल को बहुत पसंद किया जाता है। 

Q. हिमाचल प्रदेश भारत में कहां पर स्थित है?

A. हिमाचल भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में बसा हुआ है, जो कि एक पहाड़ी राज्य है।   

Q. हिमाचल प्रदेश क्यों प्रसिद्ध है?

A. हिमाचल प्रदेश अपने अद्भुत और आकर्षक नजारों से टूरिस्ट को अपनी तरफ आकर्षित करता है। साथ ही कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, शिमला, डलहौजी आदि के लिए यह प्रदेश काफी प्रसिद्ध है। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस लेख में हमने आपको हिमाचल प्रदेश के इतिहास के विषय में बताया है। साथ ही वहां की संस्कृति, रहन सहन और खानपान के बारे में भी जानकारी दी है। इसके अतिरिक्त आप हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंच सकते हैं और किस मौसम में हिमाचल जाना अच्छा होता है इसके बारे में भी हमने आपको अवगत कराया है। आशा है कि आपको हिमाचल प्रदेश से जुड़ी यह सारी जानकारी Helpful लगी होगी। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे सोशल मिडिया पर भी शेयर करें, Thanks!

2 Comments

  1. […] इसे भी पढ़ें: लेना चाहते हैं प्राकृतिक नजारों का आनंद तो जल्द हिमाचल प्रदेश जाएं- Himanchal Pradesh travel guide […]

  2. […] इसे भी पढ़ें: लेना चाहते हैं प्राकृतिक नजारों का आनंद तो जल्द हिमाचल प्रदेश जाएं- Himanchal Pradesh travel guide […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।