पहाड़ों और चाय के बागान की खुबसूरती देखने जरूर जाएं असम राज्य-Assam travel guide

Assam travel guide

हमारे देश भारत के पूर्वोत्तर पहाड़ों में असम राज्य बसा हुआ है। यह राज्य सुंदर प्राकृतिक नजारों के अलावा कला और शिल्प के लिए भी प्रसिद्ध है। असम पहाड़ी राज्य है इस वजह से यह बहुत ही ज्यादा Beautiful है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता तो Famous है ही, साथ ही असम की चाय दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां के चाय के बागान, खूबसूरत प्राकृतिक झीलें, नदियां, जीव जंतु से भरे घने जंगल, और घाटियां बेहद आकर्षक हैं।

इन सब के कारण ही देश के कोने कोने से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारी मात्रा में लोग असम घूमने आते हैं। अगर आपको भी प्राकृतिक नजारे, आदिवासी जनजातियां, मंदिर और ऐतिहासिक स्मारक पसंद हैं तो एक बार आपको असम राज्य जरूर जाना चाहिए। आज हम आपको भारत के इस प्यारे से राज्य के बारे में सारी जानकारी देने वाले हैं, जिससे कि आप अपना Assam Tour प्लान कर सकें। 

इसे भी पढ़ें: किसी स्वर्ग से कम नहीं है पश्चिमी सिक्किम के ये 6 प्रमुख पर्यटन स्थल

असम का इतिहास क्या है (History of Assam in Hindi) –

History of Assam in Hindi
History of Assam in Hindi

असम का दूसरा नाम आसाम भी है, लेकिन इसका प्राचीन नाम कामरूप था। असम राज्य में पहले शक्तिशाली राजवंशों ने शासन किया था। असम में 350 ई. से लेकर 1100 ई. तक वर्मन कामरूप पाल, पुश्य वर्मन, भासकर वर्मन इत्यादि ने राज किया था। उसके बाद फिर जब ये कमजोर हो गए तो 1120 ई. से लेकर 1186 ई. तक चंद्र ने इस पर अपना अधिकार स्थापित किया। उसके बाद 1155 से लेकर 1255 ई. तक राजवंशों ने इस पर अपना शासन किया था।

इस तरह से फिर अहोम वंश ने इस राज्य पर सन् 1829 ई. तक अपना शासन चलाया था। फिर बाद में अंग्रेजों ने इस पर अपना अधिकार कर लिया था। इस तरह से जब देश आजाद हुआ तो तब आसाम को पूर्ण राज्य बना दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम का इतिहास, संस्कृति, खान पान, रीति रिवाज और सामान्य ग्यान

असम राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स –

राज्य का नाम असम
राजधानी का नामदिसपुर 
कब स्थापना हुई26 जनवरी 1960 ई.
क्षेत्रफल78,438 किलोमीटर 
कुल जिले35
कुल जनसंख्या3,12,05,576
जनसंख्या का घनत्व 397 किलोमीटर
साक्षरता72.9%
बोली जाने वाली भाषाएं असमिया 
किस लिए फेमस हैचाय के बागानों के लिए 

असम राज्य की संस्कृति (Culture of Assam in Hindi)

असम में विविध संस्कृतियों की झलक दिखाई देती है, क्योंकि यहां पर कई धर्मों के लोग रहते हैं। यहां पर रहने वाले आदिवासी और गैर आदिवासी जनजातियों के अपने अलग-अलग रीति रिवाज हैं, जिसकी वजह से यहां की संस्कृति एक दूसरे से बहुत अलग है। इस राज्य में कलाकृतियों और बेहतरीन शिल्प का खजाना भरा पड़ा है। वैसे तो असम में कई धर्मों के लोग जैसे कि मुस्लिम, सिख और ईसाई रहते हैं। पर यहां पर हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा है, जो कि यहां की संस्कृति में भी झलकती है। असम में कई प्रकार के समुदायों और जाति के लोग रहते हैं, जिसकी वजह से यहां पर कई तरह के त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अगर झरनों, गुफाओं और जंगलों से है प्यार तो जरूर घूमें छत्तीसगढ़

असम राज्य के त्यौहार (Festivals of Assam in Hindi)

भारत के खूबसूरत राज्य असम में बहुत सारे त्यौहार Celebrate किए जाते हैं। यहां पर जो त्यौहार सबसे ज्यादा मनाए जाते हैं वो निम्नलिखित हैं – 

  • मोहंग बिहू 
  • काटी बिहू
  • माघ बिहू
  • अंबुबाची मेला
  • अली-ए-लिगांग
  • जोनबिल मेला 

असम का रहन सहन (Lifestyle of Assam in Hindi) –

भारत का पहाड़ी राज्य असम कला और शिल्प के लिए भी प्रसिद्ध है, जो कि इसकी समृद्ध संस्कृति को दिखाते हैं।‌ वैसे तो असम में चाय की खेती करके लोगों का गुजर-बसर हो जाता है। लेकिन ‌इसके अलावा भी यहां के लोग चावल की खेती भी करते हैं और ज्यादातर राज्य के निवासी अपने भोजन में चावल का सेवन करते हैं। असम के लोग मिट्टी के बर्तन बनाने के साथ-साथ आभूषण और रंगीन मुखौटे बनाने के लिए भी जाने जाते हैं। पर इतने ज्यादा योग्य होने के बाद भी यहां के लोग सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। 

असम के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Costumes of Assam in Hindi) – 

असम राज्य के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा बहुत ही Simple होती है। यहां पर रहने वाली महिलाएं मेखला चादर या फिर रिहा मेखला को पहनती हैं, जिन्हें मोटिफ से सजाया गया होता है। इसके साथ साथ असम में महिलाएं केरु, खारु, नूपुर, करफुल, नालक, केयूर धारण करना पसंद करती हैं। इसके अलावा असमिया महिलाएं जो गहने पहनती हैं वे ज्यादातर हाथ से बनाए गए होते हैं। यहां पर अधिकतर महिलाएं सोने और चांदी से बनी हुई Jewellery पहनती हैं, जो असम की अनूठी शैली को दिखाती है। इन आभूषणों को माणिक से सजाया गया होता है। 

असम में रहने वाले पुरुषों की ट्रेडिशनल वेशभूषा (Traditional Dress) की अगर बात की जाए तो धोती गमोसा उनकी पारंपरिक पोशाक है। इसके ऊपर असमिया पुरुष सेलेंग नाम का चादर भी लपेटते हैं। इस तरह से असम में रहने वाले पुरुष बीरी, कुंडल, मगरदाना, मातामोनी, लोकपारो नामक पोशाक पहनते हैं।

इसे भी पढ़ें: अनेकता में एकता और भारतीय संस्कृति देखने की है चाह तो भारत कि यात्रा जरूर करें। India travel guide

असम का लोक नृत्य (Dance of Assam in Hindi) – 

असम में एक ही तरह के लोग नहीं रहते बल्कि यहां पर बहुत से समूह और जनजातियों के लोग मिल जुल कर रहते हैं। ‌इसका असर असम के नृत्य और संगीत में अच्छा लगता है। इस राज्य में कई तरह के लोक नृत्य प्रचलित हैं, जो कि निम्नलिखित हैं – 

  • बिहू नृत्य
  • झुमरे नाच
  • बगरूम्बा नृत्य
  • अली ऐ लिगंग डांस
  • देवधनी नृत्य
  • भोरताल नृत्य
  • खंबा लिम
  • अनकिया नृत्य  

असम राज्य का खान-पान (Most Famous Food of Assam in Hindi) –

अगर हम असम राज्य के Food की बात करें तो यहां का भोजन बहुत ही Simple होता है। असमिया लोग अपने भोजन में बहुत ज्यादा मिर्च का और Oil का Use नहीं करते हैं। इसके अलावा यहां पर भोजन बनाते वक्त मसाले भी बहुत कम इस्तेमाल किए जाते हैं। इस राज्य के जो व्यंजन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं वो निम्नलिखित हैं –

  • चावल और मछली
  • कटहल गिरी की चटनी
  • अदरक की करी
  • इरोंगबा
  • डक मीट
  • खार 
  • मासोर टेंगा
  • आलू पिटिका
  • पिठा 
  • गोरूर पायस
  • कोमोलर खीर 

असम घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Assam) –

यदि आप भारत के इस शानदार राज्य में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप किसी अच्छे समय में ही जाएं। असम में घूमने के लिए सबसे अच्छा टाइम October से लेकर April तक का होता है। दरअसल यहां पर गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती गर्मी पड़ती है। इसी तरह से जब यहां पर बारिश का मौसम होता है तो तब इस राज्य में बहुत ज्यादा Humidity हो जाती है। इसलिए गर्मी में और Rainy Season में असम घूमने जाने का Plan नहीं बनाना चाहिए। 

असम में घूमने लायक जगह (Best Places to Visit in Assam) –

असम में घूमने लायक बहुत सारी जगह हैं जो आपको बहुत ज्यादा पसंद आएंगी। चाहे आप अकेले यात्रा करें या फिर अपनी पूरी Family के साथ, असम में आपको बहुत मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। यहां पर सबसे ज्यादा Famous घूमने वाली जगह बहुत सारी हैं जो कि निम्नलिखित हैं –

  • गुवाहाटी (Guwahati)
  • तिन्सुकीआ (Tinsukia) 
  • हाजो (Hajo) 
  • काजीरंगा नेशनल पार्क (Kanjiranga National Park) 
  • हॉफलोंग (Halflong) 
  • शिवसागर (Sivsagar) 
  • माजुली (Majuli) 
  • डिब्रूगढ़ (Dibrugarh) 
  • जोरहाट (Jorhat) 
  • दिसपुर (Dispur) 

इसे भी पढ़ें: प्राचीन संस्कृति से है प्यार तो कोहिनूर कहलाने वाले आंध्र प्रदेश घूमने जरूर जाएं- Andhra Pradesh

असम कैसे जाएं (How to Reach Assam) –

अगर आप असम घूमने जाना चाहते हैं तो इसके लिए आप Flight, Train या फिर Bus से Travel कर सकते हैं। तो असम पहुंचने के लिए सभी यातायात के साधनों के बारे में जानकारी इस तरह से है – 

  • फ्लाइट से भारत के प्रमुख शहरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर जैसे शहरों से असम राज्य बहुत अच्छे से जोड़ा गया है। ‌इसलिए अगर आप अपने राज्य या शहर से असम राज्य तक हवाई जहाज से पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए गुवाहाटी से तकरीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर गोपीनाथ बोरदोलोई International Airport बना हुआ है। इस एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आप आगे का सफर स्थानीय साधनों जैसे कि Cab या फिर बस से कर सकते हैं।
  • ट्रेन से अगर आप Train से असम तक पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आप बहुत आसानी से Travel कर सकते हैं। असम जाने के लिए कोलकाता, त्रिवेंद्रम, नई दिल्ली, चेन्नई, मुंबई और बेंगलोर ट्रेन की सुविधा Available है। असम का Railway Station गुवाहाटी जंक्शन भारत के बहुत से शहरों और राज्य से अच्छे से जोड़ा गया है। लेकिन गुवाहाटी में एक ही रेलवे स्टेशन नहीं है बल्कि इसके अलावा भी वहां पर न्यू गुवाहाटी जंक्शन, डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन, कामाख्या जंक्शन भी हैं। 
  • बस से यदि आप असम राज्य तक सड़क मार्ग से यानी कि बस से जाना चाहते हैं तो वह भी बहुत आसान है। ऐसा इसलिए है क्योंकि असम राज्य को देश के सभी प्रमुख शहरों से सड़क की सहायता से Connect किया गया है। तो इसलिए बस के माध्यम से भी आप अपनी यात्रा असम राज्य तक पहुंचने के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी सवारी से भी असम तक पहुंच सकते हैं। 

FAQ’s

Q. असम कहां पर स्थित है?

असम उत्तर पूर्वी भारत में स्थित है जो कि हमारे देश भारत का सीमांत राज्य है। 

Q. असम में घूमने के लिए कौन सा मौसम सबसे अच्छा है? 

असम घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक का है। 

Q. असम में कुल कितने जिले हैं?

असम राज्य में 35 जिले हैं।

Q. असम किस लिए प्रसिद्ध है?

असम चाय के उत्पादन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां पर भारत के दूसरे राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा चाय उगाई जाती है। 

Q. असम में कौन से धर्म के लोग सबसे ज्यादा है? 

असम में सबसे अधिक हिंदू धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं जो कि लगभग 64.90% हैं। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों यह थी हमारी आज की Post जिसमें हमने आपको असम राज्य के बारे में सारी जानकारी दी। हमने इस आर्टिकल में आपको बताया कि असम का इतिहास क्या है और वहां की संस्कृति क्या है? साथ ही अपने आप को यह भी बताया कि असम में कौन से त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं और वहां के लोगों का रहन सहन कैसा होता है। हमने आपको अपनी इस पोस्ट में यह भी बताया कि असम के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा कैसी होती है और इन लोगों का Famous नृत्य कौन सा है। 

इसके साथ-साथ हमने आपको बताया कि असम का खानपान (Food) कैसा है और आप कौन से समय असम के Tour पर जा सकते हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको यह भी बताया कि असम में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक हैं और आप असम तक कैसे पहुंच सकते हैं। हमें पूरी आशा है कि आपको हमारा यह लेख बहुत ज्यादा Helpful लगा होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह सारी जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे इस Article  को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें, Thanks।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।