Punjab Travel Guide in Hindi | पंजाब का इतिहास, संस्कृति और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल

Punjab Travel Guide in Hindi

Punjab Travel Guide in Hindi - Golden Temple
Punjab Travel Guide in Hindi

Punjab Travel Guide in Hindi : पंजाब एक बहुत ही सुन्दर राज्य है। यहां के लहलहाते खेत, रंग बिरंगे त्यौहार, भांगड़ा जैसे डांस किसी का भी मन मोह सकते हैं। पंजाब की खूबसूरती को वहां जाकर ही देखा जा सकता है। इसलिए आप जब भी Trip Plan करें, तो पंजाब घूमने जरूर जाएं। लेकिन पंजाब जाने से पहले पंजाब के बारे में जरूर जान लें। इससे आपको पंजाब घूमने में मदद मिलेगी। पंजाब के बारे में पूरी जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल (Punjab Travel Guide) को पूरा पढ़ें।

लेना हो लहलहाते खेतों का आनंद, तो अभी टिकट बुक करें पंजाब की 

पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बसा हुआ एक राज्य है। इसकी राजधानी चंडीगढ़ है। यहाँ पर ज्यादातर सिख समुदाय के लोग निवास करते हैं। पंजाबी यहाँ की मुख्य भाषा है। पंजाब को “भारत का अन्न भंडार” भी कहा जाता है। क्योंकि यहाँ पर खेती ज्यादा होती है। देश के अन्य हिस्सों में अनाज यहीं से जाता है। पंजाब को ठीक से जानने के लिए आइए पहले हम इसके इतिहास के बारे में जान लेते हैं।     

पंजाब का इतिहास इन हिंदी (History of Punjab in Hindi) –

पंजाब के इतिहास की बात की जाए, तो जब भारत 1947 ई. में स्वतंत्र हुआ तो कुछ राज्यों का विभाजन भी हुआ। जिसमें पंजाब का भी विभाजन हुआ। पंजाब राज्य को दो हिस्सों में बांटा गया। जिसमे पंजाब का पश्चिम भाग जहाँ मुस्लिम आबादी थी वह पाकिस्तान में गया, और पूर्वी भाग जहाँ सिक्ख थे वह भारत में शामिल किया गया। लेकिन उसके बाद भी दंगे होने लगे। क्योंकि बहुत से सिक्ख और मुस्लिम लोग पूर्व और पश्चिम में रहते थे। इस कारण पटियाला को भी पंजाब में मिला लिया गया। 

इसके बाद 1950 ई. में 2 स्वतंत्र राज्य बनाये गए। जिसमे पंजाब में पहले के प्रांतों को शामिल किया गया और नाभा, कपूथला, पटियाला, जींद, फरीदकोट जैसे प्रांतों को “दी पटियाला और ईस्ट पंजाब स्टेट यूनियन (PEPSU)” में मिलाया गया। इसके बाद काँगड़ा जिले और कुछ प्रांतीय राज्य को मिलाकर हिमाचल प्रदेश को बनाया गया। फिर 1956 ई. में PEPSU को भी पंजाब में मिला दिया गया। 

बाद में पंजाब सूबा आन्दोलन शुरू हो गया, जिसके कारण 1966 ई. में पंजाब के कुछ हिस्सों को निकालकर हरियाणा राज्य का निर्माण किया गया। इसके बाद 1 नवम्बर 1966 ई. को पूर्ण रूप से पंजाब की स्थापना हुई और वह भारत का 19वां राज्य बन गया। 

पंजाब से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स – Punjab Travel Guide

राज्य का नामपंजाब
राजधानी का नामचंडीगढ़
कब स्थापना हुई1 नवंबर 1966
क्षेत्रफललगभग 50362 वर्ग किलोमीटर
कुल जिले23
कुल जनसंख्यातकरीबन 2,77,43,338
जनसंख्या का घनत्व550
साक्षरता74.0 %
बोली जाने वाली भाषाएंपंजाबी
किस लिए फेमस हैपंजाब के अमृतसर का गुरुद्वारा प्रसिद्ध है।

पंजाब की संस्कृति (Culture of Punjab in Hindi) –

पंजाब के त्यौहारों और नृत्यों से यहाँ की संस्कृति का पता चलता है। इनके माध्यम से यहां के लोगों ने अपनी संस्कृति को जीवित रखा हुआ है। यह एक कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए आपको यहाँ खेती करने वाले लोग मिलेंगे, जो कि पंजाब की मिट्टी से जुड़े हुए हैं। पंजाब की आबोहवा आपको बहुत पसंद आएगी।  

पंजाब के प्रमुख त्यौहार (Festivals of Punjab in Hindi) –

पंजाब के लोग त्यौहारों को बहुत ही दिलोजान से मनाते हैं। पंजाब के त्यौहारों को देखने से ऐसा लगता है जैसे आप खुद त्यौहार को जी रहे हैं। यहाँ पर बहुत सारे त्यौहारों को मनाया जाता है, जो इस तरह हैं – 

लोहड़ी (Lohri) –

यह पंजाब का सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध त्यौहार है। यह पूरे पंजाब में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी को देश के अन्य शहरों में भी मनाते हैं। यह त्यौहार मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। इस त्यौहार में अलाव जलाया जाता है। फिर सभी लोग इसके गोल घूमते हुए पॉपकॉर्न, मीठा, मूंगफली आदि आग को समर्पित करते हैं, और सबके खुशहाल जीवन की कामना करते हैं। इस त्यौहार में लोग गाते और नाचते भी हैं। 

बैसाखी (Baisakhi) –

यह त्यौहार भी पंजाब के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह त्यौहार नये साल पर मनाया जाता है, जो कि अप्रैल या फिर मई के पहले दिनों में आता है। इस दिन को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के नाम से जानते हैं। बैसाखी पर्व पर पूरे पंजाब में मेले लगते हैं। साथ ही जुलूस भी निकाला जाता है।  

गुरूपर्व (Guru Parv) –

इस पर्व को सिख अपने गुरुओ की याद में मनाते हैं। इस दिन जुलुस निकाल कर इस त्यौहार को मनाया जाता है। साथ ही भजनों का जाप भी किया जाता है। लोग गुरूद्वारे में जाते हैं, और प्रार्थनाएं करते हैं। 

होला मोहल्ला (Hola Mohalla) –

यह भी पंजाब का जाना माना त्यौहार है। यह त्यौहार होली के दिन मनाया जाता है। इस दिन कुश्ती, तलवारबाजी, और घुड़सवारी भी की जाती है। आनन्दपुर साहिब में इस त्यौहार को मनाते हैं।  

तीज (Teej) –

इस त्यौहार को पंजाब की महिलाओं द्वारा मनाया जाता है, जो कि बहुत खास होता है। तीज के दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। साथ ही पंजाबी ड्रेस पहनती हैं। इसके अलावा बसंत पंचमी, माघी, दिवाली, टीका आदि त्यौहारों को भी यहां पर मनाया जाता है। 

पंजाब का रहन सहन (Lifestyle of Punjab in Hindi) –

पंजाब के लोगों का रहन सहन बहुत ही सिंपल है। यहां के लोग सबसे बहुत ही खुश मिजाज तरीके से मिलते हैं। मेहमानो का स्वागत करना इनकी संस्कृति में शामिल है। यहाँ के लोगों का व्यवहार आपको बहुत पसंद आएगा। यदि आप पंजाब का Tour Plan कर रहे हैं, तो पंजाब के लोग आपके दिल में जगह बना लेंगे। 

पंजाब की पारंपरिक पोशाक (Traditional Dress of Punjab in Hindi) –

पंजाब की पारम्परिक पोशाक बहुत ही आकर्षक होती है। यहां महिलाएं सलवार और कुर्ता पहनती हैं, जिसके साथ दुपट्टा भी होता है। इसके अलावा महिलाएं रंगीन शॉल भी पहनती हैं। जबकि पुरुष पायजामा कुर्ता पहनते हैं। इसके अलावा कुर्ते को लुंगी या फिर तेहमत के साथ भी पहना जाता है। यहां के पुरुषों के लिए पगड़ी विशेष महत्त्व रखती है। 

पंजाब का लोक नृत्य (Dance of Punjab in Hindi) –

पंजाबी लोक नृत्य को देश के कोने कोने में पसंद किया जाता है। पंजाब के प्रमुख नृत्य इस प्रकार हैं –

Punjab Travel Guide in Hindi –

भांगड़ा नृत्य (Bhangra Dance) –

यह पंजाब का प्रसिद्ध लोक नृत्य है। यह नृत्य बैसाखी पर्व पर किया जाता है। इस नृत्य में धुन इतनी शानदार होती है कि पैर अपने आप ही थिरकने लगते हैं। इस नृत्य में महिला और पुरुष पारम्परिक पोशाक में रहते हैं, जो नृत्य की शोभा को और बढ़ा देता है। 

गिद्दा नृत्य (Giddha Dance) –

यह भी पंजाब के प्रमुख लोक नृत्यों में से एक है। यह नृत्य पंजाब की महिलाओं द्वारा किया जाता है। इस नृत्य को महिलाएं एक घेरा बनाकर और गाकर करती हैं।  

झूमर नृत्य (Jhumar Dance) –

यह नृत्य भी पंजाब में बहुत लोकप्रिय है। इसे परमानंद नृत्य के नाम से भी जानते हैं। यह नृत्य शादी, मेला या फिर अन्य उत्सवों पर किया जाता है। यह पुरुषों द्वारा किए जाने वाला नृत्य है। 

लुड्डी नृत्य (Luddi Dance) –

इस नृत्य को जीत की ख़ुशी मनाने के लिए किया जाता है। इस नृत्य को भी पुरुषों द्वारा किया जाता है।

मालवई नृत्य (Malwai Dance) –

इस नृत्य को कुंवारे लोग करते हैं। यह देखने में बहुत ही सुन्दर और मनमोहक लगता है।  

इसके अलावा सम्मी नृत्य, जागो नृत्य, किकली नृत्य, जूली नृत्य, धनकरा नृत्य, धूमल नृत्य आदि भी पंजाब में किये जाते हैं। 

पंजाब का खान पान (Famous Food of Punjab in Hindi) –

Punjab Travel Guide : पंजाब के खाने की तो बात ही अलग है। यहाँ का खाना हर किसी के मुंह में पानी ला देता है। यदि आप पंजाब जाएं, तो वहां की फेमस डिशेज का स्वाद जरूर लें। पंजाब के फेमस फूड्स इस प्रकार हैं – 

  • सरसों का साग और मक्के की रोटी 
  • पंजाब का पराठा 
  • दाल मखनी 
  • लस्सी
  • तंदूरी नान
  • राजमा चावल
  • दाल तड़का 
  • पालक पनीर
  • बटर चिकन
  • पिन्नी
  • कढ़ी पकोड़ा
  • अमृतसरी कुलचा

पंजाब घूमने का सबसे सही समय (Best Time to Visit Punjab in Hindi) –

आप पंजाब जाने का टूर प्लान कर रहे हैं, तो आपको अक्टूबर से मार्च के बीच यहाँ पर जाना चाहिए। क्योंकि यह समय पंजाब में घूमने के लिए अच्छा है। इस मौसम में आपको घूमने में परेशानी नहीं आएगी और आप आसानी से पंजाब की जगहों का आनंद ले सकेंगे। इस मौसम में आपको चारों तरफ हरियाली देखने को मिलेगी। 

पंजाब में घूमने लायक जगह (Places to Visit in Punjab) –

Punjab Travel Guide in Hindi : पंजाब में आपको बहुत सारी जगहें मिल जाएंगी, जहाँ आप घूम सकते हैं। इसलिए जब भी आप ट्रिप प्लान करें, तो थोड़ा ज्यादा समय निकाल कर जाएं, ताकि आप पंजाब की सारी घूमने वाली जगहों को देख सकें। पंजाब की कुछ प्रसिद्ध जगहें इस प्रकार हैं –

अमृतसर (Amritsar) –

अमृतसर में फेमस गोल्डन टेम्पल है, जिसे देखने के लिए लोग देश विदेश से आते हैं। इसके अलावा जलियावाला बाग़ और बाघा बॉर्डर भी अमृतसर में है। 

लुधियाना (Ludhiana) –

लुधियाना पंजाब का बहुत सुन्दर शहर है। यहाँ आपको महाराजा रणजीत सिंह युद्ध म्यूजियम, फिल्लौर किला, ग्रामीण जीवन म्यूजियम, नेहरू रोज गार्डन आदि देखने को मिल जायेंगे।

जालंधर (Jalandhar) –

जालंधर में आपको कई मंदिर देखने को मिल जायेंगे। इसके अलावा देवी तालाब मंदिर, वंडरलैंड, साइंस सिटी, निकू पार्क भी यहाँ के फेमस स्थान हैं। 

चंडीगढ़ (Chandigarh) –

चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी होने के साथ साथ पंजाब का बहुत सुन्दर और आधुनिक शहर है। यह बहुत ही साफ सुथरा शहर है। यहाँ पर आपको रॉक गार्डन, जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन, पिंजौर गार्डन, सुखना झील, अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय जैसी खूबसूरत जगहे देखने को मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें : चंडीगढ़ का इतिहास, संस्कृति, खान-पान, प्रसिद्ध भोजन, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल – Chandigarh complete travel guide

भटिंडा (Bhatinda) –

पंजाब का भटिंडा शहर भी बहुत फेमस है। यह झीलों का शहर है। पर्यटक (Tourists) यहाँ घूमने आते हैं। आप यहाँ पर रोज़ गार्डन, जॉगर्स पार्क, किला मुबारक जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। 

इसके अलावा आप पंजाब के इन Places पर भी जा सकते हैं, जैसे –

  • पटिलाया
  • पठानकोट 
  • कपूरथला 
  • नांगल
  • रोपड़
  • मोहाली 
  • सरहिंद

पंजाब कैसे जाएं (How to Reach Punjab) –

पंजाब पहुंचने के लिए आप बहुत सारे ऑप्शन चुन सकते हैं, जैसे –

Punjab Travel Guide in Hindi –

सड़क मार्ग (By Road) –

पंजाब की सड़के बहुत अच्छी हैं, जो अन्य शहरों को जोड़ती हैं। साथ ही यहाँ पहुंचने वाला हाईवे का रास्ता भी बहुत ही सुन्दर है। यहां आपको हरियाली देखने को मिलेगी। आप बस द्वारा या फिर निजी वहां से पंजाब पहुंच सकते हैं।

ट्रेन मार्ग (By Train) –

पंजाब का रेलवे नेटवर्क भी बहुत अच्छा है। आप ट्रेन से Travel करने के लिए चंडीगढ़, लुधियाना, पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, और जालंधर रेलवे स्टेशन को चुन सकते हैं। इसके बाद आपको जिस भी शहर में जाना है, वहां के लिए टैक्सी या बस सेवा ले सकते हैं।

हवाई मार्ग (By Airplane) –

यदि आप हवाई जहाज से पंजाब पहुंचना चाहते हैं, तो आपको अमृतसर, लुधियाना और चंडीगढ़ हवाई अड्डे का चुनाव करना होगा। वहां से आप जिस भी जगह पर जाना चाहते हैं, वहां के लिए टैक्सी कर सकते हैं। 

FAQs – Punjab Travel Guide

Q. पंजाब में कौन–कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं?

A. पंजाब में लोहड़ी को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा बैसाखी, गुरूपर्व, होला मोहल्ला, तीज, माघी जैसे त्यौहार भी सेलिब्रेट किए जाते हैं। 

Q. पंजाब का लोक नृत्य कौन सा है?

A. पंजाब का मुख्य लोक नृत्य “भांगड़ा ” है। इसके अलावा गिद्दा नृत्य, झूमर नृत्य, लुड्डी नृत्य, और मालवई नृत्य भी यहां के प्रसिद्ध लोक नृत्य हैं। 

Q. पंजाब में कौन सा खेल सबसे प्रमुख है?

A. पंजाब का सबसे प्रमुख खेल कबड्डी है। 

Q. पंजाब भारत में कहां पर स्थित है?

A. पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्से में स्थित है और चंडीगढ़, पंजाब की राजधानी है। 

Q. पंजाब क्यों प्रसिद्ध है?

A. पंजाब के अमृतसर का गोल्डन टेम्पल आकर्षण का केंद्र है, इसलिए पंजाब काफी फेमस है।

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस आर्टिकल (Punjab Travel Guide in Hindi) में हमने आपको पंजाब के बारे में पूरी जानकारी दी है। हमने आपको पंजाब के इतिहास, पंजाब की संस्कृति, रहन सहन, और खान पान के विषय में खुलकर बताया है। इसके अलावा हमने आपको पंजाब का पहनावा, वहां के नृत्य और त्यौहार की जानकारी भी दी है। 

यदि आपका मन भी पंजाब जाने का कर रहा है, तो आप किस मौसम में पंजाब जा सकते हैं, पंजाब में कौन कौन सी जगहों पर घूम सकते हैं, पंजाब कैसे पहुंचे यह भी बताया है। आशा है कि आपको पंजाब से जुड़ी ये सारी जानकारी Helpful लगी होगी। यदि आपको हमारा आर्टिकल Punjab Travel Guide पसंद आया हो, तो आप इसे सोशल मिडिया पर शेयर करें, 

Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

वेस्ट सिक्किम में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan)