कर्नाटक का इतिहास, संस्कृति, खान-पान, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। Karnataka travel guide in Hindi

Karnataka travel guide in hindi
Karnataka travel guide in hindi

यदि आप दक्षिण भारत घूमना चाहते हैं तो कर्नाटक आप के लिए सबसे अच्छा ट्रिप हो सकता है। कर्नाटक दक्षिण भारत के सबसे बड़े राज्यों में से एक है। कर्नाटक (Karnataka) में बेंगलुरु, मैसूर और हम्पी के अलावा बहुत सारी ऐसी जगह है, जो काफी प्रसिद्ध (Famous) है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कर्नाटक का इतिहास, कर्नाटक की संस्कृति, कर्नाटक की पोशाक, नृत्य, खानपान, कर्नाटक घूमने जाने का सबसे अच्छा समय, कर्नाटक में घूमने लायक जगह, कर्नाटक जाने का तरीका आदि की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे। इसलिए इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। 

इसे भी पढ़ें : तेलंगाना का इतिहास, संस्कृति, खान पान, रीति रिवाज और सामान्य ग्यान – Telangana travel guide in Hindi

कर्नाटक का इतिहास क्या है (History of Karnataka in Hindi) –

History of Karnataka in Hindi

कर्नाटक का इतिहास पेलियोलिथिक से जुड़ा हुआ है। मौर्य साम्राज्य में शुरू होने से पहले कर्नाटक के त्यौहार, रहन सहन का अधिकतर भाग नंदा साम्राज्य का भाग हुआ करता था। कर्नाटक की स्थापना सादतुल्ला खान ने की थी। 1720 में कर्नाटक राज्य की घोषणा स्वतंत्र राज्य के रूप में कर दी गई थी। कर्नाटक में कुल 31 जिले हैं। कर्नाटक राज्य का नवीनतम जिला विजयनगर है। कर्नाटक में कुल 26 शहर हैं।

Karnataka को पहले मैसूर राज्य के नाम से जाना जाता था। कर्नाटक इतिहास का जनक अलुरु वेंकट राव को कहा जाता है। कदंब वंश, सेउना वंश और चोल साम्राज्य का कर्नाटक पर शासन था। कर्नाटक का अंतिम शासक हरि सिंह देव था।

कर्नाटक से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स

राज्य का नामकर्नाटक
राजधानीबेंगलुरु
स्थापना कब हुई1 नवंबर 1956
जिलों की संख्या31
क्षेत्रफल191,791 km²
कुल जनसंख्या61,100,000
जनसंख्या का घनत्व319 प्रति किलोमीटर
साक्षरतामहिलाएं- 82.80 %पुरुष-68.08% 
बोले जाने वाली भाषाकन्नड़
कर्नाटक किस लिए प्रसिद्ध हैप्राचीन महल और किलो के कारण कर्नाटक काफी प्रसिद्ध है। यहां पर हिल स्टेशन भी हैं।

कर्नाटक की प्रमुख संस्कृति (Culture of Karnataka in Hindi) –

जिस प्रकार दूसरे राज्यों की अपनी संस्कृति है, इसी तरह कर्नाटक की भी अलग संस्कृति है। मूर्तियां और स्मारक कर्नाटक की कला एवं संस्कृति को परिभाषित करती हैं। कर्नाटक के कलाकार अपनी पेंटिंग बनाने के अंदाज से अधिक जाने जाते हैं। कागज, लकड़ी और कपड़े का इस्तेमाल कर्नाटक के कलाकार पेंटिंग बनाने के लिए करते हैं। गुफा, मंदिर चामुंडेश्वरी मंदिर और मैसूर पैलेस कर्नाटक की कला को परिभाषित करते हैं।

कर्नाटक के त्यौहार (Festival of Karnataka in Hindi) –

कर्नाटक के प्रसिद्ध त्यौहार इस प्रकार हैं –

  • दशहरा
  • गणेश चतुर्थी
  • गौरी महोत्सव
  • हंपी महोत्सव
  • मकर सक्रांति
  • श्रवणबेलगोला
  • उगादी
  • हब्बा
  • कम्बाला महोत्सव
  • उत्सव दिवस
  • भीमना अमावस्या
  • तुला संक्रमन
  • राजोत्सव दिवस

कर्नाटक का रहन सहन (Lifestyle of Karnataka in Hindi)

कर्नाटक भारत के सबसे महंगे राज्यों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आता है। मैसूर, मेंगलूर और बेंगलुरु कर्नाटक के 3 सबसे अच्छे शहर हैं। कर्नाटक के लोग डोसा और सांभर अधिक खाना पसंद करते हैं। कर्नाटक में लोक और शास्त्रीय परंपरा का मिश्रण है। कर्नाटक में रहने के लिए सबसे सस्ता शहर मैसूर को माना जाता है। कर्नाटक में कन्नड़ भाषा (Kannada Language) बोली जाती है।

इसे भी पढ़ें : अरुणाचल प्रदेश का रहन सहन आखिर इतना अलग क्यों है ?

कर्नाटक की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of Karnataka in Hindi) –

कर्नाटक के हर जिले में अलग-अलग वेशभूषा देखने को मिलती है। इलकल साड़ी कर्नाटक की महिलाओं की पारंपरिक पोशाक है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में कुर्ता और कमीज अधिक पहना जाता है। यहां पर पुरुष ज्यादातर लूंगी और पेटा पहनना पसंद करते हैं। पुरुष एक लंबे कपड़े का इस्तेमाल कंधे पर रखने के लिए करते हैं, जिसे शायला कहा जाता है।

कर्नाटक का नृत्य (Dances of Karnataka in Hindi) –


वैसे तो कर्नाटक में काफी सारे Dance किए जाते हैं। लेकिन हम आपको कुछ प्रसिद्ध नृत्य बता रहे हैं, जो अधिकतर पसंद किए जाते हैं –

  • नागमंडला
  • कृष्ण परिजात नृत्य
  • भूता आराधना नृत्य
  • यशगान नृत्य
  • वीर गासे नृत्य
  • डोलू कुनिथा नृत्य
  • बैलाटा नृत्य

कर्नाटक का खान-पान (Famous Food of Karnataka in Hindi) –

हम आपको अब कर्नाटक की प्रसिद्ध डिश के बारे में बताते हैं। यदि आप कर्नाटक जाते हैं, तो इन सबको जरूर ट्राय करें –

मैसूर पाक (Mysore Pak) –

चीनी, घी और बेसन मिलाकर मैसूर पाक तैयार किया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है। यह कर्नाटक में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसे ज्यादातर दिवाली के मौके पर बनाया जाता है।

रावा केसरी (Rava Kesari) –

रावा केसरी भी कर्नाटक की काफी प्रसिद्ध डिश है। घी, मेंवा सूजी और केसर को मिलाकर इस पकवान को तैयार किया जाता है। पहले सूजी को घी में भूना जाता है। उसके बाद मेवा और सभी चीजें डाल कर इसे तैयार किया जाता है।

कूर्ग पांडी करी (Coorg Pandi Curry) –

यह एक मांसाहारी पकवान है। इसे बनाने के लिए मास को मसाले का पेस्ट लगाया जाता है। इस डिश को बनाने के लिए कांचमपुली फल का भी इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अलावा कर्नाटक में निम्नलिखित फूड्स भी काफी फेमस हैं –

  • हाल बाई
  • बीसी बेले भाथ
  • रावा केसरी
  • मैसूर मसाला डोसा
  • नीर डोसा
  • आलुगेड्डा

कर्नाटक राज्य घूमने जाने का सही समय (Best Time to Visit in Karnataka State) –

यदि आप कर्नाटक घूमना चाहते हैं, तो सही समय पर ही जाने का प्लान बनाएं। कर्नाटक में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च महीने तक का माना जाता है। क्योंकि इस समय मौसम ठंडा रहता है, जिस कारण घूमने का कुछ अलग ही मजा मिलता है। इसलिए आप भी सर्दियों के मौसम में ही कर्नाटक घूमने के लिए जाएं।

कर्नाटक में घूमने लायक जगह (Best Places to Visit Karnataka) –

कर्नाटक काफी बड़ा है। इसलिए यहां पर घूमने लायक जगह भी काफी हैं। चलिए हम आपको कर्नाटक की कुछ प्रसिद्ध जगह के बारे में बता देते हैं –

मैसूर (Mysore) –

मैसूर कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और यह शहर काफी पुराना भी है। मैसूर में संग्रहालय, मंदिर, भव्य महल और विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्थान हैं, जो किसी को भी आकर्षित कर सकते हैं।

हम्पी (Hampi) –

हम्पी को यूनेस्को के द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है। यहां पर चट्टानों और पत्थरों से नक्काशी भी की गई है, जो देखने में काफी अद्भुत लगती हैं। हम्पी में इस प्रकार की कुल 500 सरंचनाए हैं, जो अपने आप में ही एक कहानी प्रस्तुत करती हैं।

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान (Bandipur National Park) –

मैसूर रेलवे स्टेशन से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर यह राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। यहां पर आपको हिरण, हाथी और विभिन्न प्रकार के जानवर देखने को मिलेंगे। यदि आप यहां पर परिवार के साथ घूमने जाएंगे, तो आपको काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा।

शिवानासमुद्र जलप्रपात (Shivanasamudra Falls) –

यह जलप्रपात कर्नाटक के मांड्या जिला में स्थित है। यह जलप्रपात देखने में काफी सुंदर लगता है। अगर आप मानसून के महीने में यहां जाते हैं, तो आपको और भी अच्छा नजारा देखने को मिलेगा। हर वर्ष यहां पर दूर-दूर से लोग घूमने के लिए जाते हैं।

बादामी (Badami) –


यह कर्नाटक के बागलकोट में स्थित है। यहां पर विभिन्न प्रकार के मंदिर बने हुए हैं, जो वास्तुकला को अच्छे से दर्शाते हैं। मंदिर पुराने होने के बावजूद आज भी बिल्कुल नए जैसे दिखते हैं।

चिकमंगलूर (Chikmagalur) –

यदि आपको हिल स्टेशन (Hill Station) पसंद है, तो चिकमंगलूर आपके लिए घूमने की काफी अच्छी जगह साबित होगी। यहां पर आपको बड़े बड़े पहाड़ और हरियाली नजर आएगी। इसके साथ-साथ यहां का शांत माहौल आपको सच में एक अलग ही एहसास दिलाएगा।

ऊपर बताई गई जगहों के अलावा कर्नाटक में निम्नलिखित जगह भी हैं, जो घूमने के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं –

  • उडुपी
  • जोग फॉल्स
  • नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान
  • बीजापुर
  • शिमोगा
  • श्रवणबेलगोला

इसे भी पढ़ें : झरनो की नगरी वाला अद्भुत कुंचिकल जलप्रपात : Kunchikal falls Complete travel guide in Hindi

कर्नाटक कैसे पहुंचें (How to Reach Karnataka State) –

बस से (By Bus) – यदि आप कम खर्च करना चाहते हैं और हर जिले के आधार पर कर्नाटक को देखना चाहते हैं, तो बस में सफर कर सकते हैं। यहां पर एक जिला से दूसरे जिला जाने के लिए राज्य परिवहन की बसें (Bus) चलती हैं। आप जिस भी जिला में पहले घूमना चाहते हैं, उसकी बस आपको लेनी होगी। फिर वहां से आप अगली जगह की बस ले सकते हैं।


ट्रेन से (By Train) – कर्नाटक घूमने के लिए आप Train में सफर भी कर सकते हैं। आप जिस भी राज्य में रहते हैं, वहां से आपको कर्नाटक के लिए ट्रेन मिल ही जाएगी। अगर आपको डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिलती, तो एक राज्य से दूसरे राज्य की ट्रेन के माध्यम से आप कर्नाटक पहुंच सकते हैं। उसके बाद आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। ट्रेन में आपके पैसे भी कम लगेंगे और आप आराम से सफर का मजा भी ले पाएंगे।


हवाई जहाज से (By Airplane) – अगर आप कर्नाटक घूमना चाहते हैं, तो हवाई जहाज से भी सफर कर सकते हैं। कर्नाटक में कुल 6 हवाई अड्डे बने हुए हैं। लेकिन हवाई जहाज का सफर आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है‌।

FAQs –


Q. कर्नाटक का लोक नृत्य क्या है? 

A.कर्नाटक का लोक नृत्य यशज्ञान है।

Q .कर्नाटक की राजधानी का क्या नाम है?

A.कर्नाटक की राजधानी का नाम बेंगलुरु है।

Q.कर्नाटक की मुख्य फसल क्या है?

A.कर्नाटक की मुख्य फसल रागी और मक्का है। 

Q.कर्नाटक का राजकीय पुष्प कौन सा है?

A.कर्नाटक का राजकीय पुष्प कमल है।

Q.कर्नाटक का सबसे ऊंचा स्थल कौन सा है?

A.कर्नाटक का सबसे ऊंचा स्थल मुल्लियान गिरि है।

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस पोस्ट के जरिए हमने आपको कर्नाटक का इतिहास, संस्कृति, कर्नाटक की वेशभूषा, नृत्य, खानपान, कर्नाटक घूमने जाने का सबसे अच्छा टाइम, कर्नाटक में घूमने लायक जगह, कर्नाटक पहुंचने का तरीका आदि की जानकारी दी है।

यदि आप कर्नाटक घूमना चाहते हैं और आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमसे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके पूछ सकते हैं। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें, ताकि उन्हें भी कर्नाटक के बारे में पूरी जानकारी मिल सके, 

Thanks!

3 Comments

  1. […] कर्नाटक में शिमोगा-उडुपी सीमा पर मास्थिकाटे-हुलिकल के पास स्थित कुंचिकल झरना वराही नदी द्वारा निर्मित है। पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में उत्पन्न हुई इस नदी के इन चट्टानी शिलाखंडों पर 455 मीटर की ऊंचाई से गिरता हुआ झरना एक प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुत करता है। कुंचिकल झरना दुनिया में ऊंचाई में 116वें स्थान पर है और भारत का सबसे ऊंचा झरना है।वराही नदी हुलिकल घाटी मंदिर के करीब इन चट्टानी संरचनाओं के ऊपर से अधिक ऊंचाई से झरने की तरह बहती है।  […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।