यदि आप जाएंगे पश्चिम बंगाल तो आपको हो जाएगा यहाँ के लोगों और खाने से प्यार – West Bengal Travel guide

West Bengal Travel guide

क्या आप कहीं ऐसी जगह घूमने जाने के लिए सोच रहे है, जहाँ पर आपको प्राकृतिक नज़ारे देखने को मिलें, साथ ही साथ आप भारत के इतिहास के बारे में भी जान सके? तो ऐसे में आपको पश्चिम बंगाल (West Bengal) से अच्छी जगह नहीं मिलेगी। पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए अनेकों स्थान हैं, जहाँ पर आप अपनी Trip को शानदार बना सकते हैं। 

पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए आपको वाटरफॉल, हिल स्टेशन, प्राचीन मंदिर, राष्ट्रीय उद्यान आदि देखने को मिल जायेंगे। यानी की एक ही राज्य में आपको सभी चीजे जानने और देखने को मिलेंगी। तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। लेकिन यदि आप पश्चिम बंगाल का Tour Plan कर रहे हैं तो उसके लिए पहले आपको पश्चिम बंगाल के बारे में पूरी तरह से जानने की जरूरत है, ताकि आप बंगाल की कोई भी प्रसिद्ध चीज Miss ना करें। तो चलिए जानते हैं पश्चिम बंगाल के बारे में विस्तार से।  

पश्चिम बंगाल देश की ऐसी धरती है जहाँ पर महान लोगों ने जन्म लिया है। सुभाष चंद्र बोस, रविंद्रनाथ टैगोर जैसी महान हस्तियां पश्चिम बंगाल से ही हैं। पश्चिम बंगाल की संस्कृति, रहन सहन और खानपान ने लोगों का दिल जीत लिया है। बंगाल के बारे में पूरा जानने से पहले जानते हैं इसके इतिहास के बारे में।   

पश्चिम बंगाल का इतिहास (History of West Bengal in Hindi) –

History of West Bengal in Hindi
History of West Bengal in Hindi: Image source

पश्चिम बंगाल देश के पूर्वी हिस्से में बसा हुआ एक राज्य है। इसके पड़ोसी राज्यों में भूटान, नेपाल, असम, बांग्लादेश, झारखंड, बिहार और उड़ीसा शामिल है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है। यहाँ की मुख्य भाषा बंगाली है। इसके आलावा यहां अंग्रेजी और हिंदी भाषा भी बोली जाती है। 

पश्चिम बंगाल के इतिहास की बात की जाए तो इसके इतिहास की शुरुआत सन 1947 ई. से हुई है। 1947 से पहले बंगाल पर ब्रिटिश राज्य था। 1947 के बाद भारत के इस पश्चिम भाग को पश्चिम बंगाल बना दिया गया। स्वतंत्रता के बाद बंगाल को धर्म के आधार पर विभाजित किया गया। जिस कारण पश्चिमी हिस्सा भारत देश में शामिल हो गया, जिसे आज हम पश्चिम बंगाल के नाम से जानते हैं। वहीं जो पूर्वी हिस्सा था वह पकिस्तान का एक प्रान्त बन गया, जिसे आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। इस तरह पश्चिम बंगाल की स्थापना 1 नवंबर 1956 ई. को हुई और यह भारत देश का 13वां राज्य बन गया। 

पश्चिम बंगाल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स –

राज्य का नामपश्चिम बंगाल
राजधानी का नामकोलकाता
कब स्थापना हुई1 नवंबर 1956
क्षेत्रफललगभग 88,752 वर्ग किलोमीटर
कुल जिले23
कुल जनसंख्यातकरीबन 9,13,47,736
जनसंख्या का घनत्व1,029
साक्षरता76.26%
बोली जाने वाली भाषाएंबंगाली, अंग्रेजी, हिंदी, ओड़िया, राजबंशी आदि
किस लिए फेमस हैभारत का चौथा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। साथ ही यह दुर्गा पूजा का लिए प्रसिद्ध है।

पश्चिम बंगाल की संस्कृति (Culture of West Bengal in Hindi) –

यदि आप पश्चिम बंगाल का टूर प्लान कर रहे हैं तो यकीन मानिए यहाँ की संस्कृति आपको बहुत पसंद आएगी। नृत्य और संगीत बंगाल का दिल है, जो इस राज्य को अन्य राज्यों से अलग करता है। यदि आप यहाँ का नृत्य और संगीत देखते हैं तो आपके पैर भी थिरकने पर मजबूर हो जायेंगे। साथ ही बंगाल में दुर्गा पूजा को भी बहुत ही धूमधाम से साथ मनाया जाता है। रवीन्द्रनाथ टैगोर जैसे महान कवि का जन्म भी बंगाल में ही हुआ था। बंगाल में बहुत से सांस्कृतिक और धार्मिक गीत (Songs) भी बनाये गए हैं। नाटक के लिए भी बंगाल बहुत Famous है, जिस कारण बंगाली फिल्मों का भी बहुत चलन है।  

पश्चिम बंगाल के त्यौहार (Festivals of West Bengal in Hindi) –

अगर त्यौहारों की बात करें तो पश्चिम बंगाल को त्यौहारों की भूमि माना जाता है। यहाँ का सबसे प्रमुख त्यौहार दुर्गा पूजा है, जो कि चार दिनों तक चलता है। इस पूजा में लाखों लोग शामिल होते हैं। यदि आप दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल का ट्रिप प्लान करते हैं तो आपको यह धार्मिक त्यौहार बहुत पसंद आने वाला है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बसंत पंचमी, काली पूजा, दिवाली, होली, बसंत पंचमी, रथयात्रा, बुद्ध जयंती आदि को भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

पश्चिम बंगाल का रहन सहन (Lifestyle of West Bengal) –

पश्चिम बंगाल में सभी जाति के लोग निवास करते हैं। इसलिए आप यहाँ घूमने जायेंगे तो आपको सभी धर्मों के लोग मिलेंगे। आपको बता दें कि इस राज्य में आदिवासी जनजातियां भी निवास करती हैं, जैसे- भूटिया, लेपचा, संताल। आपको यहाँ के लोगो का व्यवहार पसंद आएगा, जो आपकी Trip के लिए एक Nice Moment का काम करेगा।  

पश्चिम बंगाल की पोशाक (Traditional Costumes of West Bengal) –

पश्चिम बंगाल की पारम्परिक वेशभूषा वहां के लोगों की संस्कृति और परंपरा को दिखाती है। यहाँ की Traditional Dress आपको आकर्षिक कर सकती है। बंगाल में पुरुषों का मुख्य परिधान धोती और कुर्ता है, जो कि रेशम या फिर सूती से बना होता है, जबकि महिलाएं साड़ी पहनती हैं। बंगाल में पहनी जाने वाली यह साड़ियां कपास या रेशम की बनी होती हैं। मुख्य रूप से लाल रंग की बनारसी साड़ी का यहाँ पर विशेष महत्त्व है। 

पश्चिम बंगाल का नृत्य (Dance of West Bengal in Hindi) –

पश्चिम बंगाल का नृत्य पूरे भारत में प्रसिद्ध है। यहाँ का सबसे प्रसिद्ध लोक नृत्य “आदिवासी नृत्य” है। इस नृत्य को “छाऊ नृत्य” के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां वृता नृत्य, टुसू डांस, गंभिरा नृत्य, लाठी नृत्य, संथाल नृत्य आदि भी किया जाता है, जो बंगाल की संस्कृति को दर्शाते हैं। त्यौहारों के समय भी इन नृत्यों को बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। आपको भी इन नृत्यों को देखकर वहां के लोगों के साथ नृत्य करने का मन करने लगेगा।   

पश्चिम बंगाल का खान-पान (Famous Food of West Bengal in Hindi) –

बंगाल का खाना इतना लज़ीज (Testy) होता है कि यक़ीन मानिये आपके मुंह में पानी ला देगा। यहाँ के खाने का स्वाद आप कभी नहीं भूल सकते। बंगाल का मुख्य भोजन मछली-भात है। वहीं मिठाईयों में यहां रसगुल्ला बहुत फेमस है। आपको बता दे कि रसगुल्ले का आविष्कार भी यहीं हुआ था। इसलिए अगर आप बंगाल जाते हैं तो इसका स्वाद जरूर लीजिएगा। इसके अलावा यहाँ के प्रमुख व्यंजन (Foods) कुछ इस तरह हैं – 

  • आलू-पोस्टो 
  • सुखतो 
  • काठी रोल्स 
  • लूची-आलूर दम 
  • दाल पटुरी

यदि आप पश्चिम बंगाल का Trip प्लान कर रहे हैं तो यहाँ के इन फेमस फूड्स को जरूर ट्राई करें। 

पश्चिम बंगाल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit West Bengal) –

यदि आप पश्चिम बंगाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको यह जानना भी जरूरी है कि किस समय जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। जून से सितंबर महीना बंगाल जाने के लिए सही समय रहता है। आपको बता दे कि बारिश के मौसम में आपको यहाँ पर Waterfall देखने को मिल जायेंगे। 

पश्चिम बंगाल में घूमने लायक जगह (Best Places to Visit in West Bengal) –

पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए आपको बहुत सी जगहें मिल जाएगी। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और पारम्परिक धरोहर को देखने के लिए पर्यटक (Tourists) देश विदेश से आते हैं। यदि आप यहाँ जाने का Plan बना रहे हैं तो आपको बंगाल में वाटरफॉल, अभयारण्य, मंदिर आदि देखने को मिल जायेंगे। पश्चिम बंगाल में घूमने के लिए प्रमुख जगहें कुछ इस प्रकार हैं –

  • शांति निकेतन
  • सिलीगुड़ी
  • हावड़ा ब्रिज
  • झारग्राम
  • बक्सा टाइगर रिजर्व प्लेस
  • मुर्सीदाबाद
  • तारापीठ
  • मालदा
  • दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे
  • कूच बिहार महल
  • मिदनापुर
  • गोपालजी मंदिर
  • गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान
  • सुंदरवन
  • बल्लबगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

पश्चिम बंगाल कैसे जाएं (How to Reach West Bengal) –

पश्चिम बंगाल जाने के लिए कई साधन हैं, जिनके द्वारा आप आसानी से पश्चिम बंगाल पहुंच सकते हैं। आपको बताते हैं कि आप किस तरह से यहाँ पहुंच सकते हैं, जैसे –

सड़क मार्ग द्वारा (By Road) – यदि आप सड़क मार्ग से जाना पसंद करते हैं तो आपके लिए कई रास्ते मौजूद हैं, जो कि उड़ीसा, झारखण्ड और बिहार से होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचते हैं। आप इनमे से अपनी सुविधा के हिसाब से रास्ता चुन सकते हैं या तो आप खुद ड्राइव करके जा सकते हैं। इसके आलावा आप बस भी ले सकते हैं। 

ट्रेन मार्ग द्वारा (By Train) –  यदि आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो बंगाल के सियालदह, कोलकाता और हावड़ा स्टेशन को चुन सकते हैं। यहाँ से आप पश्चिम बंगाल के जिस स्थान पर जाना चाहते हैं वहां पर टैक्सी, ऑटो आदि से पहुंच सकते हैं। 

वायु मार्ग द्वारा (By Airplane) – यदि आप हवाई जहाज से पश्चिम बंगाल जाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना होगा। यह हवाई अड्डा कई एयरलाइनों से जुड़ा हुआ है।

FAQs –

Q.पश्चिम बंगाल में कौन–कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं?

A. पश्चिम बंगाल त्यौहारों का देश है। यहाँ पर दुर्गा पूजा, काली पूजा, दिवाली, होली, बसंत पंचमी आदि मनाये जाते हैं। 

Q.पश्चिम बंगाल का लोक नृत्य कौन सा है?

A. पश्चिम बंगाल का “छाऊ नृत्य ” प्रमुख लोक नृत्यों में से एक है। इसके अलावा वृता नृत्य, टुसू डांस, गंभिरा नृत्य, लाठी नृत्य, और संथाल नृत्य भी यहां किया जाता है।

Q.पश्चिम बंगाल में कौन सा खेल सबसे प्रमुख है?

A. पश्चिम बंगाल का प्रमुख खेल क्रिकेट और फुटबॉल है। 

Q.पश्चिम बंगाल भारत में कहां पर स्थित है?

A. पश्चिम बंगाल भारत देश के पूर्वी हिस्से में बसा हुआ एक राज्य है। पश्चिम बंगाल के पड़ोसी राज्यों में नेपाल, भूटान, असम, बांग्लादेश, झारखंड, बिहार, और उड़ीसा शामिल है। 

Q.पश्चिम बंगाल क्यों प्रसिद्ध है?

A. पश्चिम बंगाल सुन्दर वन के कारण प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ के मुख्य आकर्षण का केंद्र दुर्गा पूजा और रसगुल्ला है, जिसके कारण बंगाल पूरी दुनिया में जाना जाता है।  

निष्कर्ष (Conclusion) –

ऊपर इस लेख में हमने आपको पश्चिम बंगाल के बारे में जानकारी दी है। साथ ही हमने आपको बंगाल की संस्कृति, त्यौहार, खानपान और यहाँ जाने का अच्छा समय कौन सा है यह भी बताया है। आशा है कि आपके लिए यह आर्टिकल Helpful रहा होगा, और आप इस जानकारी से अपने ट्रिप का मजा ले सकेंगे। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल सचमुच में पसंद आया हो आप इसे सोशल मिडिया पर भी शेयर करें,

Thanks!

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।