चेन्नई से लगभग 158 किलोमीटर की दूरी पर स्थित  बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट पर स्थित पांडिचेरी फ्रेंड्स,फैमिली या सोलो ट्रिप के लिए बहुत ही अच्छा डेस्टिनेशन है 

वैसे यो पांडिचेरी में घूमने के लिए बहुत कुछ है लेकिन आज हम बात करेंगे कुछ प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन जिनको हर किसी को एक बार जरूर जाना चाहिए अगर मौका मिले। 

पैराडाइज बीच पैराडाइज बीच पर पक्षियों की चहचहाट के बीच आप सूर्योदय का बहुत ही खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। इस बीच कि ठंडी समुद्री हवा बेहद सुकून का आभास कराती है।

प्रोमेनेड बीच 1.5 किलोमीटर तक फैला प्रोमेनेड बीच पांडिचेरी का बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।  यहां पर काफी संख्या में लोग खेलने और भ्रमण करने आते हैं। 

अरबिंदो आश्रम ज्यादातर पर्यटक मन कि शांति के लिए इस आश्रम में आते हैं। आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के लिए भी अरबिंदो आश्रम बहुत अच्छा स्थान है।

ऑरोविले  ऑरोविले को यूनिवर्सल टाउन के नाम से भी जाना जाता है क्यू कि यहां पर सभी प्रकार की संस्कृतियों के लोग शांति से रहते हैं।  

सेरेनिटी बीच  शांत वातावरण में स्थित यह बीच हनीमून मनाने के लिए बहुत अच्छा डेस्टिनेशन है। 

लाइट हाउस  लाइट हाउस जिसका निर्माण फ्रांसीसी शासनकाल के दौरान किया जाता था जो कि समुद्री पर्यटकों को सही मार्ग दिखाने के काम आता था। 

राज निवास  राज निवास पांडिचेरी की एक बेहद खूबसूरत प्राचीन इमारत है जिसका निर्माण 18वी शताब्दी मे किया गया। आपको बता दे कि यह इमारत आम लोगों के लिए खुली नही रहती है। 

यानम बीच  यानम बीच पांडिचेरी का सबसे लोकप्रिय समुद्री तटों में से एक है। इस बीच को राजीव गांधी बीच के नाम से भी जाना जाता है। 

गोकिलमबल थिरुक्मेश्वर मंदिर  शहर से लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित यह मंदिर पांडिचेरी के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। 

ऑस्टेरी झील ऑस्टेरी झील पांडिचेरी की बहुत ही खूबसूरत झील है जो कि पांडिचेरी शहर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 

ट्रेवल से रिलेटेड और भी वेब स्टोरी को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।