Romantic Winter Destinations for Couples in Hindi
Romantic Winter Destinations : हर कपल्स घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहों की तलाश करते हैं, जहाँ वह अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकें। सर्दियों का मौसम ऐसे में कपल्स के रोमांस करने के लिए बेस्ट होता है। क्या आप भी कुछ ऐसी ही जगह खोज रहे हैं, जहाँ आप पहाड़ो में रोमांस कर सकें? तो इस आर्टिकल (Romantic Winter Destinations for Couples) को पूरा पढ़िए।

“पहाड़ों में हनीमून के लिए बर्फीली जगह, यहां गुजारें अपने पार्टनर के साथ हसीन पल”
Romantic Winter Destinations for Couples –
1) पिथौरागढ़ (Pithoragarh) –
पिथौरागढ़ उत्तराखंड राज्य का एक जिला है। यहां आप ऊँचे ऊँचे पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियों, सुन्दर घाटियों और अल्पाइन घास के मैदानों का मजा ले सकते हैं। यह प्लेस अपने पार्टनर के साथ सर्दियाँ बिताने के लिए बहुत अच्छी जगह है। प्रकृति के साथ आप यहाँ के शांति भरे वातावरण में कुछ हसीन पल भी बिता सकते हैं।
पिथौरागढ़ में घूमने वाली जगह (Places to visit in Pithoragarh) –
- कामाख्या मंदिर
- पिथौरागढ़ किला
- लक्ष्मीनारायण मंदिर
- कपिलेश्वर महादेव
- हिल स्टेशन चौकोड़ी
- चटकेश्वर मंदिर
पिथौरागढ़ में रुकने की जगह (Places to stay in Pithoragarh) –
पिथौरागढ़ में आपको रुकने मे भी कोई परेशानी नहीं आएगी। यहाँ आपको कई होटल्स और लॉज मिल जायेंगे, जहाँ आप आसानी से रुक सकते हैं, जैसे –
- धामी होटल
- आनन्द होटल
- सम्राट होटल
- लक्ष्मी होटल
- होटल ज्योति
- कार्की होटल
- अलंकार होटल
- त्रिशूल होटल
- होटल राजा आदि।
यहाँ आपको कई तरह की सुविधाएं मिल जाएँगी।
पिथौरागढ़ में क्या है खास (What is special in Pithoragarh) – सर्दियों में पिथौरागढ़ में ‘शरद कालीन उत्सव’ मनाया जाता है। साथ ही मेला भी लगता है। इस मेले में आप यहाँ की संस्कृति को नजदीक से देख सकते हैं। और यहाँ के लोक नृत्यों का भी आनंद ले सकते हैं।
पिथौरागढ़ में बर्फ़बारी का समय (Snowfall time in Pithoragarh) – यदि आप पिथौरागढ़ में बर्फ देखना चाहते हैं, तो आपको अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच यहाँ जाना चाहिए। इस मौसम में यहाँ पर अच्छी बर्फबारी होती है।
ये भी पढ़ें : रानीखेत में घूमने के लिए ये हैं 10 सबसे अच्छी जगहें
2) मनाली (Manali) –
Most Romantic Winter Destinations : मनाली घूमने के लिए कपल्स की पहली पसंद है। यहाँ पर ज्यादातर लोग अपना हनीमून मनाने भी आते हैं। मनाली हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू जिले में आता है। मनाली के हरे भरे पहाड़, खूबसूरत वादियां और प्राकृतिक नज़ारे सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर ही लेते हैं। आप भी अपने पार्टनर के साथ यहां के पहाड़ों की सैर कर सकते हैं। यदि आपको ट्रेकिंग पसंद है, तो भी आप अपने पार्टनर के साथ ट्रेकिंग का मजा ले सकते हैं। साथ ही बर्फ में भी खेल सकते हैं। सर्दियों में आपको यहाँ पर बर्फ़बारी भी मिल सकती है।
मनाली में घूमने वाली जगह (Places to visit in Manali) –
- रोहतांग पास
- सोलंग घाटी
- मणिकरण साहिब
- ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क
- हडिम्बा मंदिर
- मनु मंदिर
- मनाली सैंक्चुअरी
- तिब्बती मठ
मनाली में रुकने के लिए जगह (Places to stay in Manali) –
मनाली में भी आपको रुकने के लिए कई होटल्स और घर मिल जायेंगे, जैसे –
- टिंबर वाल्वस होटल
- मोनार्च रेजीडेंसी
- सन पार्क रिसोर्ट
- ऑल्ट लाइफ
- स्प्रिंग हाउस
- कफीला होमस्टे
- मनाली ट्राइब्स होमस्टे
- रॉयल होमस्टे मनाली
मनाली में क्या है खास (What is special in Manali) –
यहाँ आप पहाड़ों के साथ बर्फ़बारी का भी मजा ले सकते हैं। यहाँ पर जो बर्फ गिरती है वह रुई जैसी सफ़ेद होती है। यहाँ कई आकर्षक झीले भी हैं। आप यहाँ पर स्कीइंग और पैराग्लाइडिंग जैसी कई एक्टिविटी कर सकते हैं।
मनाली में बर्फ़बारी का समय (Snowfall time in Manali) – यदि आप ऐसे मौसम में मनाली जाना चाहते हैं, जब वहां बर्फ गिर रही हो तो, आपको दिसंबर से फरवरी के बीच जाना चाहिए। इस मौसम में मनाली पूरी तरह से बर्फ से ढक जाती है।
3) मुनस्यारी (Munsyari) –
मुनस्यारी भी कपल्स के घूमने के लिए अच्छा प्लेस (Romantic Winter Destinations for Couples) है। यहाँ भी आपको सर्दियों में पहाड़ों की सुंदरता को देखने का मौका मिलता है। यह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहाँ के पहाड़ और शानदार वादियों के कारण इसे “मिनी कश्मीर” कहा जाता है। लोग यहाँ पर ट्रेकिंग करने के लिए भी आते हैं। यह चारों तरफ से ऊंचे ऊंचे और सुंदर पहाड़ों से घिरा हुआ है।
मुनस्यारी में घूमने वाली जगह (Places to visit in Munsiyari) –
- बिर्थी झरना
- थामरी कुंड
- नंदा देवी मंदिर
- नारायण आश्रम
- धारचूला
- कालामुनी मंदिर
ये भी पढ़ें : बर्फ से ढकी पहाड़ियां और झीलें देखने लद्दाख जरूर जाएं
मुनस्यारी में रुकने की जगह (Places to stay in Munsiyari)
मुनस्यारी में रुकने के लिए आपको काफी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस मिल जाएंगे, जैसे –
- होटल बिल्जू इन
- होटल लीला माउंट व्यू
- होटल बाला पैराडाइज
- होटल मिलम इन
मुनस्यारी में क्या है खास (What is special in Munsiyari)
यहाँ पर ट्रेकिंग, फ़ोटोग्राफ़ी, पक्षियों को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यह अपनी बर्फ से ढकी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है।
मुनस्यारी में बर्फ़बारी का समय (Snowfall time in Munsiyari) – आपको बता दें कि सर्दियों के मौसम में अक्टूबर से लेकर फरवरी तक मुनस्यारी में तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है। इस मौसम में आपको यहाँ पर बारबारी देखने को मिलेगी।
4) औली (Auli)
औली भी हनीमून के लिए बर्फीली जगह है। औली सर्दियों में गिरने वाली खूबसूरत बर्फ के लिए जाना जाता है। यहाँ आपको चारो तरफ बर्फ ही बर्फ मिलेगी। औली उत्तराखण्ड राज्य के चमोली जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। यहाँ आप बर्फ में कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए औली बहुत ही शानदार जगह है। यह जगह आपके हर एक पल को यादगार पल बना सकती है। देवदार और चीड़ के पेड़ यहां की सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं। आप अपने ट्रिप में औली को बेझिझक शामिल कर सकते हैं।
औली में घूमने वाली जगह (Places to visit in Auli) –
- जोशीमठ
- औली झील
- छत्रकुंड
- केबल कार
- स्कीइंग का मजा
- औली रोपवे
- कुवारी बुग्याल
- गुरसो बुग्याल
- नंदा देवी पीक
औली में रुकने की जगह (Places to stay in Auli)
- GMVN होटल औली स्की रिजॉर्ट
- पिक ऑफ हेवन
- ब्लू पोपी रिजॉर्ट औली
- अथर्व कॉटेज
- औली रिजॉर्ट
औली में क्या है खास (What is special in Auli)
औली एक स्की हिल स्टेशन है, जिस कारण यहां पर बर्फ में कई एक्टिविटीज की जाती हैं। यहां मजा लेने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। साथ ही औली झील भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
औली में बर्फ़बारी का समय (Snowfall time in Auli ) – औली में दिसंबर-जनवरी तक सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है। यहाँ पर आप इस मौसम में बर्फ़बारी का मजा ले सकते हैं।
5) मसूरी (Mussoorie)
पर्वतों की रानी कहा जाने वाला यह हिल स्टेशन मसूरी कपल्स को बहुत पसंद आता है। यहाँ जो भी आता है उसे यहाँ बार बार आने का मन होता है। क्योंकि यह जगह है ही इतनी सुन्दर। मसूरी में आपको बर्फ के साथ साथ पहाड़, घाटियां और ऊँचे ऊँचे पेड़ देखने को मिलेंगे। यहाँ आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। सर्दियों में मसूरी की धरती और भी खूबसूरत हो जाती है। चारो तरफ सुन्दर फूलों से भरे मैदान दिल में रोमांस को जगा देते हैं। इसलिए आप अपने पार्टनर के साथ एक बार तो मसूरी का ट्रिप जरूर प्लान करें।
ये भी पढ़ें : पांडिचेरी में घूमने वाले 10 प्रमुख पर्यटन स्थल
मसूरी में घूमने वाले प्लेस (Places to visit in Mussoorie)
- सुरकंडा देवी
- विनग माउंटेन क्वेईल अभयारण्य
- गन हिल
- धनौल्टी
- नाग टिब्बा
- भद्रराज मंदिर
- मसूरी झील
- ज्वाला देवी मंदिर
मसूरी में रुकने की जगह (Places to stay in Mussoorie)
मसूरी में आपको रुकने के लिए कई होटल्स और धर्मशालाएं मिल जाएँगी, जैसे –
- जेपी रेजीडेंसी मनोर
- ओएसिस मसूरी
- यशश्री मसूरी माल रोड
- ट्यूलिप इन ग्रीन कैसल
- स्टर्लिंग मसूरी
- मधुबन सरोवर पोर्टिको मसूरी
- द एम्पारो – पर्ल एडवेंचर द्वारा
मसूरी में क्या है खास (What is special in Munsiyari) –
मसूरी एक फेमस हिल स्टेशन है। यहाँ के प्राकृतिक नजारो को देखने के लिए पर्यटक यहाँ पर आते हैं। यहाँ की बर्फ़बारी देखने के लिए भी लोग यहाँ पहुंचते हैं।
मसूरी में बर्फ़बारी का समय (Snowfall time in Mussoorie) – मसूरी में दिसंबर, जनवरी और फरवरी के समय ज्यादा बर्फ़बारी होती है। कभी कभी इस मौसम में यहाँ इतनी बर्फ़बारी हो जाती है कि सड़को को बंद करना पड़ता है। इसलिए जब भी आप यहाँ जाने का ट्रिप प्लान करे तो पूरी जानकारी लेकर ही जाएँ।
ये भी पढ़ें : मध्यप्रदेश के 10 शानदार हिल स्टेशन
हमने आपको इस आर्टिकल के जरिये कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन (Romantic Winter Destinations) के बारे में बताया है, जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ सर्दियों का मजा ले सकते हैं।
आशा है आपको हमारा यह आर्टिकल मददगार लगा होगा। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल (Romantic Winter Destinations for Couples) पसंद आया है, तो आप इसे अपने फ्रेंड्स के साथ सोशल साइट्स पर जरूर शेयर करें।
धन्यवाद!