UP Travel Guide in Hindi

UP Travel Guide in Hindi : उत्तर प्रदेश भारत देश का एक बहुत ही बड़ा राज्य है। यह धार्मिक और ऐतिहासिक Place के रूप में भी मशहूर है। प्राचीन धरोहरों के साथ ही यहाँ की खूबसूरती पर्यटकों (Tourists) का मन मोह लेती है। Uttar Pradesh के कई शहर ऐसे भी हैं, जो कि विश्व प्रसिद्ध हैं। आगरा, अयोध्या, मथुरा जैसी जगहों को देखने के लिए लोग दूर दूर से यहाँ पर पहुंचते हैं।
उत्तर प्रदेश का इतिहास क्या है (History of UP in Hindi) –

उत्तर प्रदेश (UP) के इतिहास की बात की जाए, तो इसका इतिहास 4 हजार साल पुराना है। सबसे पहले यहाँ पर आर्यों का कब्जा था। इसी काल में महाभारत और रामायण महाकाव्यों की रचना हुई। इसके बाद बौद्ध धर्म का प्रसार भी इसी काल में हुआ। फिर प्रदेश की सत्ता नंद राजवंश और उसके बाद मौर्यवंश के हाथों में चली गयी।
मुग़ल शासक ने भी यहाँ पर राज किया है। बाद में यहां अंग्रेजों का शासन हो गया। ब्रिटिश शासन ने 1 अप्रैल 1937 ई. को यूनाइटेड प्रोविंस के नाम से इस राज्य का गठन किया। जब देश को आजादी मिली तो 26 जनवरी 1950 ई. में राज्य को उत्तर प्रदेश का नाम दिया गया और लखनऊ को राज्य की राजधानी बनाया गया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड का इतिहास, संस्कृति, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल – Jharkhand history in Hindi
उत्तर प्रदेश से जुड़े कुछ जरूरी पॉइंट्स – UP Travel Guide
राज्य का नाम | उत्तर प्रदेश (UP) |
राज्य की राजधानी | लखनऊ |
कब स्थापना हुई | 24 जनवरी 1950 |
क्षेत्रफल | लगभग 240928 वर्ग किलोमीटर |
कुल जिले | 75 |
कुल जनसंख्या | तकरीबन 241,066,874 |
जनसंख्या का घनत्व | 828 |
साक्षरता | 67.68% |
बोली जाने वाली भाषाएं | हिंदी |
किस लिए फेमस है | ताजमहल के लिए फेमस है। |
उत्तर प्रदेश की संस्कृति (Culture of Uttar Pradesh) –
उत्तर प्रदेश अपनी कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश भगवान राम, भगवान कृष्ण और बुद्ध भगवान की जन्म भूमि है। इस कारण यहाँ की संस्कृति को पूरी दुनिया जानती है। आपको यहाँ की संस्कृति समझ में आएगी और पसंद भी आएगी।
उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाले त्यौहार (Festivals of Uttar Pradesh) –
UP Travel Guide : उत्तर प्रदेश में कुम्भ मेला, वैशाखी पूर्णिमा, रक्षा बंधन, दशहरा, राम नवमी, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, शिवरात्रि, दीपावली, छठ पूजा, होली, ईद, बकरा ईद, क्रिसमस, बुद्ध पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती जैसे त्यौहारों को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।
उत्तर प्रदेश से जुड़े रोचक तथ्य (Interesting Facts About Uttar Pradesh) –
- जनसंख्या की दृष्टि से UP भारत देश का सबसे बड़ा राज्य है। दुनिया का सातवां अजूबा कहलाने वाला ताज महल भी उत्तर प्रदेश में ही स्थित है।
- UP State का फ़िरोज़ाबाद शहर कांच से बनी चीजों के लिए फेमस है। यहाँ की चूड़ियां विदेशों तक प्रसिद्ध हैं।
- आगरा का पेठा और मथुरा के पेड़े का स्वाद बहुत ही लजीज होता है, जिस कारण यह पूरे देश में फेमस है।
- उत्तर प्रदेश Tourist Place की दृष्टि से भी बहुत बड़ा राज्य है। यहाँ पर आपको बहुत सारी जगहें मिल जाएंगी, जो घूमने के लिए काफी अच्छी हैं।
- उत्तर प्रदेश का कन्नौज जिला अपने इत्र के लिए मशहूर है।
इसे भी पढ़ें : प्राचीन चीजों और लजीज खानों से है प्यार तो गुजरात जरूर जाएं- Gujarat travel guide
उत्तर प्रदेश में घूमने की जगहें (Places To Visit in UP) –
UP Travel Guide in Hindi : यदि आप उत्तर प्रदेश की सारी जगहों को विजिट करना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा दिनों का समय निकाल कर ट्रिप प्लान करना चाहिए। चलिए आपको उत्तर प्रदेश के कुछ फेमस प्लेसेज के बारे में बताते हैं, जहाँ आप घूमने के लिए जा सकते हैं –
1) आगरा (Agra) –
यह उत्तर प्रदेश के सुन्दर शहरों में से एक है। सात अजूबों में से एक अजूबा ताजमहल भी आगरा में ही स्थित है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए देश और विदेश से लोग आते हैं। यह प्यार का प्रतीक है। इसके अलावा आप आगरा फोर्ट भी घूम सकते हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी, सुर सरोवर, चौसठ खंभा, मरियम का मकबरा आदि भी आपको आगरा में देखने को मिल जाएंगे।
ताजमहल के खुलने का समय –
गर्मियों के दिनों में ताजमहल खुलने का समय – सुबह 5:30 बजे
ताजमहल बंद होने का समय – शाम 6:30 बजे
सर्दियों में खुलने का समय – सुबह 6:30 बजे
बंद होने का समय – शाम 5:00 बजे
आगरा में रुकने की जगहें – आगरा घूमने के लिए दो से तीन दिन का समय काफी है। यहाँ रुकने के लिए आपको कई होटल्स मिल जायेंगे, जैसे द कोरल ट्री होमस्टे, कंट्रीयार्ड आगरा, होटल ताज रिसॉर्ट्स आदि काफी अच्छे होटल्स हैं। इसके अलावा आपके बजट के अनुसार भी वहां आपको होटल्स और लॉज आसानी से मिल जाते हैं।
2) प्रयागराज (Prayagraj) –
UP के पवित्र और सबसे मुख्य टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है प्रयागराज। यह शहर बहुत ही धार्मिक महत्त्व रखता है। कुम्भ मेला भी यहाँ पर लगता है, जिसमें लाखों की संख्या में भक्त आते हैं और गंगा नदी में स्नान करते हैं। यहाँ घूमने के लिए बड़ा हनुमान मंदिर, त्रिवेणी संगम, नैनी ब्रिज, सोमेश्वर महादेव मंदिर आदि हैं।
प्रयागराज घूमने का खर्च – यहाँ घूमने के लिए लगभग 2-3 दिन लगते हैं, जिसमें आपका पूरा प्रयागराज घूमने का कुल खर्च 9 से 10 हजार रुपये तक आएगा।
रुकने की जगहें – प्रयागराज में आपको रुकने के लिए आसानी से अच्छे होटल्स मिल जायेंगे। इसके अलावा यहाँ पर कई धर्मशालाएं भी हैं, जो अच्छी व्यवस्थाएं देती हैं। आप अपने बजट के अनुसार यहां रुक सकते हैं।
3) मथुरा (Mathura) –
भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा दर्शन करने के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है। यदि आप धार्मिक जगह पर घूमने जाना चाहते हैं, तो मथुरा जा सकते हैं। मथुरा इतनी शांत और पवित्र जगह है कि जो लोग एक बार यहाँ पर आते हैं उन्हें बार बार इस जगह पर आने का मन करता है। यह वह स्थान है, जहाँ पर भगवान् कृष्ण का बचपन बीता था। यहाँ पर आप प्रसिद्ध कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, कुसुम सरोवर, गोवर्धन पर्वत, द्वारकाधीश मंदिर, राधा कुंड, विश्राम घाट, बांके बिहारी मंदिर आदि के दर्शन कर सकते हैं।
रुकने की जगहें – मथुरा में घूमने के लिए दो से तीन दिन लग जाते हैं। यहाँ पर आपको बहुत ही सस्ते बजट में धर्मशाला, आश्रम और होटल्स मिल जायेंगे।
मथुरा घूमने का खर्च – मथुरा घूमने के लिए 3 से 4 हजार रुपये तक का खर्च आता है। यहाँ पर ज्यादातर मंदिर हैं, जहाँ पर आपको कोई प्रवेश शुल्क (Entry Fee) भी नहीं देना होता है।
4) वाराणसी (Varanasi) –
उत्तर प्रदेश का शहर वाराणसी भी पर्यटन के लिए बहुत Famous है। लोग यहाँ पर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने आते हैं। साथ ही गंगा नदी में स्नान कर अपने पापों से मुक्ति के लिए भी यहाँ पर लोगों की काफी भीड़ रहती है। इसके अलावा आप यहां अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, कठवाला मंदिर, भारत माता मंदिर, मन मंदिर आदि दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं।
रुकने की जगहें – वाराणसी में रुकने के लिए कई होटल और धर्मशालाएं मिल जाते हैं। यहाँ पर आप अपने बजट के मुताबिक भी होटल्स चुन सकते हैं।
घूमने का खर्च – यदि आप एक या फिर दो दिन के लिए वाराणसी रुकते हैं, तो आपको 4 से 5 हजार तक का खर्च आएगा।
5) अयोध्या (Ayodhya) –
अयोध्या शहर भी मथुरा की तरह ही बहुत पवित्र है। यह भगवान राम की जन्मभूमि है। धार्मिक स्थल होने के कारण Tourists यहाँ आते हैं। यहाँ घूमने के लिए राम लला मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, मोती महल, गुप्तार घाट जैसी फेमस जगहें मिल जाएंगी।
रुकने की जगहें – यहाँ पर रुकने के लिए धर्मशाला से लेकर सस्ते होटल, और गेस्ट हाउस की व्यवस्था है। आप अपने बजट के अनुसार यहाँ पर रुक सकते हैं।
अयोध्या घूमने का खर्च – अयोध्या घूमने के लिए आपका लगभग 2 से 3 हजार रुपये तक का खर्च आएगा। यहाँ पर भी एक दो दिन में अयोध्या को घूमा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : अयोध्या में घूमने लायक 11 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Ayodhya Uttar Pradesh
6) झाँसी (Jhansi) –
UP का झाँसी शहर वीरांगना लक्ष्मीबाई (झाँसी की रानी) के नाम से दुनियाभर में फेमस है। झाँसी का किला एक पर्यटन स्थल है, जिसे देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। साथ ही झाँसी की रानी का इतिहास भी जानते हैं। इसके अलावा गणेश मंदिर, रानी महल और महालक्ष्मी मंदिर आदि भी यहाँ देखने लायक जगहें हैं।
रुकने की जगह – झाँसी में रुकने के लिए आपको कम बजट में भी होटल्स और धर्मशालाएं मिल जाएंगी।
झाँसी घूमने का खर्च – झाँसी में घूमने का खर्च भी ज्यादा नहीं है। यहाँ पर एक से दो दिन के लिए लगभग 2 से 3 हजार रुपये तक का खर्च आएगा।
7) चित्रकूट (Chitrakoot) –
चित्रकूट भी एक धार्मिक Place है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। हनुमान धारा, जानकी कुण्ड, राम धारा, कामादगिरी आदि यहाँ पर देखने लायक जगहे हैं।
रुकने के जगहे – चित्रकूट शहर एक छोटा शहर है, इसलिए यहाँ आपको कम बजट में भी अच्छे होटल्स मिल जायेंगे।
चित्रकूट घूमने का खर्च – यहां आपका लगभग एक हजार से लेकर 2 हजार रुपये तक का ही खर्चा आएगा। आप एक से दो दिन में चित्रकूट घूम सकते हैं।
इन Famous Places के अलावा आप उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित स्थानों पर भी घूम सकते हैं –
- अलकनंदा
- गोरखपुर
- मेरठ
- लखनऊ
- कुशीनगर
- सारनाथ
- वृंदावन
- फतेहपुर सीकरी
- सोनभद्र
उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अच्छा समय (Best Time to Visit Uttar Pradesh) –
UP Travel Guide : उत्तर प्रदेश में घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है, जो कि सितम्बर से फरवरी तक का है। इस समय यहाँ घूमने में आसानी होती है। इस मौसम में आप ज्यादा से ज्यादा जगहों को घूम सकते हैं। उत्तर प्रदेश में गर्मियों में ज्यादातर शहर काफी गर्म रहते हैं, इसलिए घूमने में परेशानी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश का फेमस फूड (Famous Food of UP) –
आप उत्तर प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो वहां के Famous Foods का स्वाद भी जरूर चखें। वहां के फेमस फूड्स इस प्रकार हैं –
लिट्टी चोखा (Litti Chokha) – लिट्टी चोखा यहाँ का पारम्परिक खाना है, जिसे खास मौकों पर बनाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
पेठा (Petha) – यह भी एक मीठी डिश होती है। आगरा शहर में पेठा बहुत ही फेमस है। यहाँ आपको पेठा की कई वेराइटी मिल जाएँगी, जो कि बहुत ही लजीज होती है। इसे आप कई दिनों के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं।
पेड़ा (Peda) – पेड़ा एक मिठाई होती है। मथुरा, वृन्दावन के पेड़े अपने स्वाद के लिए बहुत फेमस हैं। केसर पेड़ा देखने और खाने में बहुत टेस्टी होता है।
तेहरी (Tehri) – यह चावल से बनी एक डिश होती है, जिसकी खुशबु दूर से ही आ जाती है। इस डिश को चावल के साथ कई तरह की सब्जियों को डालकर बनाया जाता है।
गलौटी कबाब (Galouti Kebab) – यह एक नॉन वेज डिश होती है, जो लखनऊ की फेमस डिश है। इसे मांस और मसालों के साथ बनाया जाता है।
इन फेमस डिशेज के अलावा आप उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित खानों का भी टेस्ट ले सकते हैं –
- भिंडी का सालन
- दम आलू
- मालपुआ
- चाट
- बेडमी
- रेवड़ी
- कबाब पराठा
उत्तर प्रदेश में रुकने की जगहें (Best Places to Stay in Uttar Pradesh) –
उत्तर प्रदेश के हर शहर में रुकने के लिए अच्छी व्यवस्थाएं हैं। आपको यहाँ रुकने के लिए कोई भी परेशानी नहीं होने वाली है। आप चाहें तो इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं। आपको आपके बजट के अनुसार यहां पर होटल्स, धर्मशालाएं और रूम्स भी मिल जायेंगे।
उत्तर प्रदेश कैसे पहुंचें (How to Reach Uttar Pradesh) –
यदि आप उत्तर प्रदेश राज्य में घूमने जाना चाहते हैं, तो आपको यहाँ पहुंचने के लिए कई ऑप्शन मिल जायेंगे, जैसे –
UP Travel Guide in Hindi –
सड़क द्वारा (By Road) – आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सभी शहर अन्य शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। इस कारण आपको बस सुविधा आसानी से मिल जाएगी। आप उत्तर प्रदेश के जिस भी शहर में घूमना चाहते हैं वहां के लिए आपको बस मिल जाएगी। इसके अलावा आप अपने निजी वाहन से भी वहां जा सकते हैं।
ट्रेन द्वारा (By Train) – उत्तर प्रदेश का ट्रेन मार्ग भी अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है। इसलिए आप जिस भी शहर के लिए ट्रेन बुकिंग करना चाहते हैं, कर सकते हैं।
हवाई जहाज द्वारा (By Airplane) – आप यदि हवाई जहाज से Travel करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, वाराणसी, कानपुर और गोरखपुर में हवाई अड्डे हैं। आप किसी को भी चुन सकते हैं। फिर वहां से आप टैक्सी से अपनी घूमने वाली जगह पर जा सकते हैं।
Google Map – Uttar Pradesh
FAQs – UP Travel Guide
Q. उत्तर प्रदेश में कौन–कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं?
A. उत्तर प्रदेश में “कुम्भ मेला ” का विशेष महत्त्व है। इसके अलावा यहां छठ पूजा, राम नवमी, दिवाली, कृष्ण जन्म अष्टमी आदि त्यौहारों को मनाया जाता है।
Q. उत्तर प्रदेश क्यों प्रसिद्ध है?
A. उत्तर प्रदेश ताजमहल के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
Q. उत्तर प्रदेश में देखने लायक जगहें कौन कौन सी हैं?
A. उत्तर प्रदेश में देखने के लिए आपको मथुरा, वृन्दावन, आगरा, अयोध्या, चित्रकूट जैसी फेमस जगहें मिल जायेगीं।
Q. उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं?
A. उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिलें हैं।
निष्कर्ष (Conclusion) – Up tourism
इस आर्टिकल UP Travel Guide में हमने आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी सारी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको उत्तर प्रदेश का इतिहास, वहां की संस्कृति, घूमने वाली जगहें, त्यौहार, घूमने जाने का सबसे अच्छा समय, उत्तर प्रदेश का खाना आदि के बारे में विस्तार से बताया है। साथ ही हमने आपको उत्तर प्रदेश कैसे पहुंचे, उत्तर प्रदेश में रहने की जगह, UP के शहरों में घूमने का कितना खर्चा आएगा यह भी बता दिया है। आशा है आपको यह आर्टिकल (UP Travel Guide in Hindi) हेल्पफुल लगा होगा।
यदि आपको हमारा Uttar Pradesh Travel Guide का यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे सोशल मिडिया पर भी शेयर करे, Thanks!
[…] […]