Dadra Nagar Haveli Travel Guide
Dadra Nagar Haveli Travel Guide : हर इंसान कभी ना कभी अपनी जिंदगी में परेशान हो जाता है। ऐसे में वह तलाश करता है किसी ऐसे स्थान की जहां पर वह कुछ वक्त सुकून से गुजार सके। पर जब भी बात घूमने-फिरने की आती है, तो यह समझ में नहीं आता कि आखिर कौन सी जगह पर जाया जाए। अगर आप भी एक शांत जगह की तलाश में कुछ अच्छे पल बिताना चाहते हैं, तो आपको दादरा नगर हवेली जाना चाहिए। गुजरात और महाराष्ट्र के बीच में बना हुआ यह केंद्र प्रशासित राज्य बेहद अद्भुत है।
इस राज्य की सबसे खास बात है इसका पहाड़ी इलाका और चारों तरफ फैली हुई हरियाली। तो यदि आप इस राज्य के Tour पर जाना चाहते हैं, तो हमारे आज के इस आर्टिकल (Dadra Nagar Haveli Travel Guide) को पूरा पढ़ें। इसमें हम आपको बताएंगे दादरा नगर हवेली से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जो आपकी यात्रा में आपके काम आएंगीं।
इसे भी पढ़ें : समुद्री खानों और आइलैंड का है शौक तो जरूर घूमें अंडमान। Andaman Travel Guide
दादरा नगर हवेली का इतिहास क्या है (History of Dadra and Nagar Haveli) –
दादरा नगर हवेली का इतिहास बहुत पुराना है। साल 1783 ई. से लेकर 1785 ई. के दौरान पुर्तगालियों ने इस राज्य पर अपना अधिकार कर लिया था। उसके बाद उन्होंने तकरीबन 150 वर्षों से भी अधिक समय तक दादरा नगर हवेली पर शासन किया था। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि पुर्तगालियों के शासन से पहले इस राज्य पर मराठों का शासन हुआ करता था।
इस तरह से जब भारत आजाद हो गया तो फिर उसके बाद 2 अगस्त 1954 ई. को इस राज्य को भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने काफी कोशिश करके इसे पुर्तगालियों से आजादी दिलवा दी। उसके बाद फिर साल 1954 ई. से लेकर 1961 ई. तक यह राज्य स्वतंत्र रूप से कार्य करता रहा। पर बाद में 11 अगस्त 1961 ई. को इसे भारतीय संघ में शामिल करने के बाद एक केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।
इसे भी पढ़ें: लक्षद्वीप का इतिहास (History of lakshdweep)
दादरा नगर हवेली राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स
राज्य का नाम | दादरा नगर हवेली |
राजधानी का नाम | सिलवासा |
कब स्थापना हुई | 11 अगस्त 1961 ई. |
क्षेत्रफल | 491 वर्ग किलोमीटर |
कुल जिले | एक |
कुल जनसंख्या | 3,43,709 (2011) |
जनसंख्या का घनत्व | 453 प्रति वर्ग किलोमीटर |
साक्षरता | 60.03% |
बोली जानें वाली भाषाएं | गुजराती, हिंदी, मराठी, पुर्तगाली, भिली |
किस लिए फेमस है | पहाड़ी इलाके और प्राकृतिक सुंदरता |
Official Website: For more information you can also check the official website of Dadar & nagar Haveli
दादरा और नगर हवेली की संस्कृति (Culture of Dadra Nagar Haveli in Hindi) –
दादरा नगर हवेली में ज्यादा मात्रा में आदिवासी लोग रहा करते हैं। आदिवासियों के अलावा यहां पर अलग-अलग धर्मों के लोग भी रहते हैं। यहां पर लगभग 95% आबादी हिंदुओं की है और बाकी लोग दूसरे धर्मों के हैं, जैसे कि मुस्लिम, ईसाई, सिख इत्यादि। यही वजह है कि यहां की संस्कृति में कई धर्मों की झलक दिखाई पड़ती है।
इसे भी पढ़ें : भारत के उत्तरी भाग में स्थित एक खूबसरत राज्य सिक्किम की संस्कृति के बारे में वंहा के लोगो का रहन-सहन, इतिहास, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल
दादरा नगर हवेली के त्यौहार (Festivals of Dadra and Nagar Haveli in Hindi) –
Dadra Nagar Haveli Travel Guide : दादरा नगर हवेली राज्य में कई धर्मों के लोग रहते हैं, इसलिए यहां पर बहुत सारे त्यौहार मनाए जाते हैं। इस प्रदेश में जो Festivals मनाए जाते हैं, वो इस प्रकार से हैं –
- नया साल (New Year)
- दीपावली (Deepawali)
- पोंगल (Pongal)
- ईस्टर (Easter)
- ईद उल फितर (Eid-Ul-Fitar)
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)
- दशहरा (Dussehra)
- होली (Holi)
- गुड फ्राइडे (Good Friday)
- तमिल नव वर्ष (Tamil New Year)
- महाशिवरात्रि (Mahashivratri)
दादरा नगर हवेली का रहन सहन (Lifestyle of Dadra and Nagar Haveli) –
दादरा नगर हवेली के लोग आमतौर से खेती-बाड़ी करते हैं। यहां पर तकरीबन 79% लोग आदिवासी हैं, इसलिए यहां पर कृषि क्षेत्र अधिक है। यहां के किसान मुख्य रूप से धान, पहाड़ी बाजरे की खेती करते हैं। इसके अलावा चीकू, केले और आम भी यहां पर काफी भारी मात्रा में उगाए जाते हैं। इस राज्य में अब गन्ने की खेती भी काफी बड़े Level पर की जाने लगी है। इसलिए यहां के लोग अपनी गुजर-बसर के लिए अधिकतर खेती के ऊपर ही निर्भर रहते हैं।
दादरा और नगर हवेली की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of Dadra and Nagar Haveli in Hindi) –
दादरा नगर हवेली में रहने वाले पुरुष ज्यादातर लंगोटी और पगड़ी पहनते हैं। इसके साथ ही वह एक लंबा कोट भी पहनते हैं। वहीं यहां पर रहने वाली महिलाएं अधिकतर साड़ी पहनती हैं। साड़ी पहनने के अलावा महिलाएं चांदी के आभूषणों से खुद को सजाना पसंद करती हैं। यहां पर रहने वाले अलग-अलग आदिवासी समूह के लोगों की अपनी अलग अलग पोशाकें होती हैं।
दादरा एंड नगर हवेली का नृत्य (Dance of Dadra and Nagar Haveli in Hindi) –
जब भी कोई विशेष अवसर आता है, तो दादरा नगर हवेली के लोग नृत्य करके अपनी खुशी का इजहार करते हैं। यहां पर जो नृत्य सबसे ज्यादा Famous हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं –
- तरपा नृत्य
- भावड़ा नृत्य
- घेररिया नृत्य
- बोहड़ा नृत्य
- ढोल नृत्य
- अरहर नृत्य
- थाली नृत्य
दादरा नगर हवेली का खानपान (Famous Food of Dadra Nagar Haveli in Hindi) –
दादरा नगर हवेली अपने स्वादिष्ट Foods के लिए भी जाना जाता है। वैसे तो इस राज्य के अधिकतर व्यंजन सभी को बहुत पसंद आते हैं, लेकिन यहां हम आपको उन फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं जैसे कि –
- चिकन ज़ाकुटी
- समुद्री भोजन
- जेट्टी रोल
- खट्टा मीठा भात
- मक्खन-लहसुन टाइगर झींगें
- उंधियू
- ढोकला
- कढ़ी
- खाकरा
- हल्दी वाली छाछ
दादरा नगर हवेली घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Dadra and Nagar Haveli) –
अगर आप दादरा नगर हवेली घूमने जाना चाहते हैं, तो गर्मियों में बिल्कुल भी ना जाएं। यहां पर छुट्टी बिताने का सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर फरवरी के बीच का है। सर्दियों में यहां का मौसम बहुत अच्छा होता है, जो कि आपके टूर को सुहावना और यादगार बना सकता है।
दादरा नगर हवेली में घूमने लायक जगह (Places to Visit in Dadra and Nagar Haveli) –
Dadra Nagar Haveli Travel Guide : दादरा नगर हवेली राज्य में एक से बढ़कर एक प्रकृति के सुंदर नजारे हैं। इस प्रदेश में बने हुए घने जंगल और शानदार पर्वत श्रृंखलाएं, जीव जंतु और नदियां आपका मन मोह लेंगी। यहां पर घूमने लायक बहुत से पर्यटन स्थल (Tourist Places) हैं, जैसे कि –
- वनगंगा गार्डन
- सतमालिया
- कौंचा
- मिनी जू और बाल उद्यान
- लुहारी
- आदिवासी सांस्कृतिक संग्रहालय
- हिरवा वन
- सिलवासा वन्यजीव दौरा
- वनधारा उद्यान
- वाटर सपोर्ट सेंटर, दुधवानी
- पर्यावरण पर्यटन
- वन विहार टूरिस्ट कंपलेक्स
- खानवेल
- वासोना
- दुधनी
इसे भी पढ़ें : Best places to visit in Delhi : The ultimate travel guide in hindi
दादरा नगर हवेली कैसे जाएं (How to Reach Dadra and Nagar Haveli)?
यदि आप दादरा नगर हवेली घूमने जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बहुत ही सुगमता के साथ यातायात का साधन मिल जाएगा। यहां हम उन सभी प्रमुख यातायात के साधनों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप इस शानदार राज्य तक पहुंच सकते हैं –
- हवाई जहाज से (By Plane) – इस राज्य में एक भी हवाई अड्डा नहीं है और इसके सबसे पास जो Airport बना हुआ है वह मुंबई में है। Mumbai में स्थित हवाई अड्डे की दूरी इस राज्य से तकरीबन 164 किलोमीटर है। तो इसलिए आप अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं।
- रेल से (By Rail) – इस प्रदेश तक पहुंचने के लिए आप अपने राज्य या शहर से Train से यात्रा कर सकते हैं। यहां पर जो सबसे करीब रेलवे स्टेशन है वह वापी है, जहां पर हर दिन देश के अलग-अलग राज्यों से रेलगाड़ियां आती हैं।
- बस से (By Bus) – यदि आप चाहते हैं कि आप दादरा नगर हवेली तक सड़क मार्ग से पहुंचें, तो इसके लिए आप अपने शहर से बस के द्वारा सफर (Travel) कर सकते हैं। इस राज्य को देश के सभी प्रमुख शहरों से जोड़ा गया है।
FAQ’s | Dadra Nagar Haveli Travel Guide
Q. दादरा नगर हवेली राज्य कब बना था?
इस राज्य की स्थापना 11 अगस्त 1961 ई. में हुई थी।
Q. दादरा नगर हवेली में कौन सी वस्तुओं की खरीदारी की जा सकती है?
इस राज्य में बांस से बनी हुई सुंदर चटाईयां मिलती हैं और इसके अलावा यहां की चमड़े की चप्पलें भी काफी अच्छी होती हैं। साथ ही यहां पर हरी हरी घास से बनी हुई बहुत ही सुंदर वस्तुएं भी मिलती हैं।
Q. दादर नगर हवेली की सबसे बड़ी खासियत क्या है?
दादर नगर हवेली की सबसे बड़ी खासियत यहां का शांत माहौल है, जिसकी वजह से छुट्टी मनाने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।
Q. दादर नगर हवेली घूमने कब जाएं?
दादरा नगर हवेली घूमने के लिए नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने सबसे अच्छे हैं।
Q. दादर नगर हवेली कहां बसा हुआ है?
यह प्रदेश गुजरात और महाराष्ट्र के बीच में बसा हुआ है।
निष्कर्ष (Conclusion) –
दोस्तों यह थी हमारी आज की पोस्ट (Dadra Nagar Haveli Travel Guide) जिसमें हमने आपको दादरा नगर हवेली के बारे में सारी जानकारी दी। हमने इस आर्टिकल में आपको बताया कि दादरा नगर हवेली का इतिहास क्या है और यहाँ की संस्कृति क्या है। साथ ही हमने आपको यह भी बताया कि दादरा नगर हवेली में कौन से त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं और यहाँ के लोगों का रहन सहन कैसा होता है।
हमने आपको अपनी इस पोस्ट में यह भी बताया कि दादरा नगर हवेली के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा कैसी होती है और इन लोगों का Famous नृत्य कौन सा है। इसके साथ-साथ हमने आपको बताया कि दादरा नगर हवेली का खान-पान (Foods) कैसा है और आप कौन से समय दादरा नगर हवेली के Tour पर जा सकते हैं।
इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको यह भी बताया कि दादरा नगर हवेली में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है और आप दादरा नगर हवेली तक कैसे पहुंच सकते हैं। हमें पूरी आशा है कि आपको हमारा यह लेख बहुत ज्यादा Helpful लगा होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह सारी जानकारी अच्छी लगी हो, तो हमारे इस आर्टिकल (Dadra Nagar Haveli Travel Guide) को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें, Thanks!
[…] इसे भी पढ़ें: शांत माहौल और प्रकृति सुंदरता के लिए दादरा नगर हवेली जरूर जाएं- Dadra Nagar haveli travel guide […]