सर्दियों में हिमाचल की ये 5 जगहें बनाएंगी आपका ट्रिप यादगार | Himachal Winter Travel Guide

Himachal Winter Travel Guide in Hindi 

Himachal Winter Travel Guide : हिमाचल का नाम सुनते ही प्राकृतिक नज़ारे, ऊँचे ऊँचे पहाड़, खूबसूरत वादियाँ और बर्फ का ख्याल मन में आने लगता है। बर्फ के साथ खेलना, उस पर चलना, उछलना-कूदना किसी को भी बच्चा बना देता है।

यदि आप भी इस सर्दी हिमाचल जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह लेख (Himachal Pradesh Winter Travel Destinations) आपके लिए है। हम आपको इस लेख में बता रहे हैं हिमाचल की ये 5 जगहें, जो आपकी सर्दी की इस ट्रिप को यादगार बना देंगी।

ये हैं सर्दियों में हिमाचल के पर्यटन स्थल, जहाँ हर कोई जाना चाहता है – 

हिमाचल में सर्दियों की यात्रा टिप्स –

1) कसौली (Kasauli)

Himachal Winter Travel Guide : कसौली हिमाचल का एक बेहद खूबसूरत शहर है। यह हिल स्टेशन अखरोट और ओक के पेड़ के लिए फेमस है। यहाँ आपको भीड़ भाड़ बहुत कम देखने को मिलेगी। यदि आप भी शांति वाले प्लेस की तलाश कर रहे हैं, तो आप कसौली जा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहाँ आना बहुत शानदार होता है। बर्फ से ढकी कसौली की वादियां इस जगह को और भी खुशनुमा बना देती हैं।

कसौली में घूमने की जगहें –

  • क्राइस्ट चर्च – इस चर्च को लगभग 1853 में अंग्रेजों ने बनाया था। क्राइस्ट चर्च की कलाकृति पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। 
  • मंकी पॉइंट – कसौली का मंकी पॉइंट भी काफी फेमस है। यहाँ से आप बर्फ से ढकी चोटियों के नजारों को देख सकते हैं। 
  • सनसेट पॉइंट – यहाँ आप सूर्योदय और सूर्यास्त का सुन्दर नजारा देख सकते हैं। 
  • गिल्बर्ट ट्रेल – हरियाली से घिरा यह करीब 1.5 किमी लंबा पत्थर का रास्ता है। सर्दियों में यहाँ आपको बर्फ दिखाई देगी। इस जगह से आप पक्षियों को देख सकते हैं। 

बर्फ़बारी का समय – दिसंबर और जनवरी के बाच आपको यहाँ पर बर्फ मिल सकती है। 

कसौली कैसे पहुंचें – कसौली के लिए सबसे नजदीक का हवाई अड्डा 70 किमी दूर चंडीगढ़ में है और सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन हरियाणा में कालका में है।  

रुकने की जगहें – 

  • कसौली एक्सोटिका
  • रमाडा द्वारा विन्धम कसौली
  • कसौली विंडसर रिसॉर्ट्स 

यह भी पढ़ें – भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

2) रोहतांग पास (Rohtang Pass)

सर्दियों में यह जगह भी घूमने के लिए परफेक्ट है। यह मनाली से केवल 51 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको बता दें कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यहाँ पर फिल्मो की शूटिंग भी होती रहती है। सर्दियों में यहाँ की सड़क बर्फ है, जिसका आनंद लेने काफी पर्यटक यहाँ पहुंचते हैं। यहाँ पर आप स्कीइंग, स्नो बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और टायर ड्रॉप जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। 

रोहतांग पास में घूमने की जगहें –

  • राहला झरना – रोहतांग पास के नजदीक ही यह सुन्दर झरना है, जिसे आप देख सकते हैं।  
  • सोलंग घाटी – सोलंग घाटी में आप कई खेल खेल सकते है, जैसे – ज़ोरबिंग, पैराग्लाइडिंग और घुड़सवारी जैसे खेल यहाँ पर फेमस हैं। 
  • लाहौल और स्पीति – लाहौल और स्पीति घाटी से पहाड़ों के बेहतरीन नज़ारे दिखाई देते हैं। सर्दियों के मौसम में यह बहुत सुंदर दिखता है।

बर्फ़बारी का समय – दिसंबर से अप्रैल के बीच यहाँ भारी मात्रा में बर्फ गिरती है। 

रोहतांग पास कैसे पहुंचें – यहाँ के लिए सबसे नजदीक हवाई अड्डा भुंतर में है, जो रोहतांग पास से लगभग 104 किमी दूर है। जोगिंदर नगर यहाँ के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन है, जो रोहतांग पास से लगभग 103 किमी और मनाली से 50 किमी दूर है। आप सड़क मार्ग से भी रोहतांग पास पहुंच सकते हैं। 

रुकने की जगहें – रोहतांग पास में रुकने के लिए कोई सुविधा नहीं है। आपको रुकने के लिए मनाली में होटल्स बुक करने होंगे। 

3) कुफरी (Kufri)

Himachal Winter Travel Guide : हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए कुफरी भी एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। यह शिमला जिले में एक छोटा सा पहाड़ी स्टेशन है। यह शिमला से केवल 20 किमी दूर है। आपको बता दें कि कुफरी नाम स्थानीय भाषा में कुफ्र शब्द यानि की “झील” से लिया गया है। सर्दियों के मौसम में कुफरी में कई खेल होते हैं, जिसमें भाग लेने के लिए पर्यटक यहां पर आते हैं। यहाँ पर आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही बोगनिंग और स्कीइंग जैसी एक्टिविटीज भी यहाँ पर की जा सकती है। कुफरी को 1819 में अंग्रेजों ने खोजा था। यह जगह देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है। 

कुफरी में घूमने की जगहें –

  • महासू पीक – महासू पीक से आप बद्रीनाथ और केदारनाथ पर्वतमाला के नजारों को देख सकते हैं। सर्दियों के मौसम में कई पर्यटक बर्फ में मौज-मस्ती करने के लिए महासू पीक पर आते हैं। 
  • हिमालयन नेशनल पार्क – यहाँ आपको पक्षियों और स्तनधारियों की 180 प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। लोग यहाँ पर कस्तूरी मृग और हिम तेंदुए को भी देखने आते हैं।  
  • समर हिल – समर हिल शिमला-कालका रेलवे लाइन पर एक खूबसूरत जगह है, जहाँ से बर्फ से ढके पहाड़ों का अद्भुत नज़ारा दिखता है।
  • इंदिरा टूरिस्ट पार्क – कुफरी के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक, इंदिरा टूरिस्ट पार्क हिमाचल प्रदेश में ग्रेट हिमालयन नेचर पार्क के पास स्थित है। इस पार्क में पर्यटक टट्टू और याक की सवारी का आनंद लेने के लिए आते हैं। 

बर्फ़बारी का समय – दिसंबर और जनवरी के महीने में यहाँ पर सबसे ज्यादा बर्फबारी होती है।

कुफरी कैसे पहुंचें – कुफरी के लिए सबसे नज़दीकी जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा है, जो शिमला में करीब 34 किमी की दूरी पर है और चंडीगढ़ हवाई अड्डा कुफरी से 66 किमी की दूरी पर है। कुफरी जाने के लिए दिल्ली, अमृतसर और चंडीगढ़ जैसे शहरों से सड़के अच्छी तरह से जुड़ी हुई हैं। कुफरी के लिए शिमला रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन है। 

रुकने की जगहें –  

  • स्नो किंग रिट्रीट
  • द होस्टलर कुफ़री
  • कुफ़री फन वर्ल्ड

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड का इतिहास और संस्कृति : एक व्यापक गाइड

4) कुल्लू (Kullu)

Himachal Winter Travel Guide : कुल्लू हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। यहाँ का दशहरा विदेशों में भी फेमस है। व्यास नदी पर बसा कुल्लू सर्दियों के मौसम में बेहद शानदार दिखता है। लोग यहाँ पर बर्फ़बारी का मजा लेने आते हैं। यहाँ आपको कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज भी करने को मिलेंगी। इसे देवताओं की घाटी भी कहते हैं। सर्दी के मौसम में गुलाबी और सफेद रंग के फूलों से भरी यह कुल्लू किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती है।

कुल्लू में घूमने की जगहें –

  • बिजली महादेव मंदिर – यह मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है। चमत्कारी शक्तियों के कारण यह मंदिर प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि हर 12 वर्ष में मंदिर में स्थित शिवलिंग पर बिजली गिरती है, जिस कारण शिवलिंग टूट जाता है।
  • चंद्रखनी पास – यह पास अपने खूबसूरत ट्रेक के लिए फेमस है। यहाँ से आसपास की पहाड़ियों का सुन्दर नजारा दिखाई देता है। 
  • सुल्तानपुर पैलेस – इसे रूपी पैलेस के नाम से भी जानते हैं। यह कुल्लू के फेमस प्लेस में से एक है।

बर्फ़बारी का समय – दिसंबर और फरवरी के बीच यहाँ आप बर्फ़बारी का मजा ले सकते हैं। 

कुल्लू कैसे पहुंचे – कुल्लू के लिए निकटतम हवाई अड्डा भुंतर है। और सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर में है, जो कि करीब 120 किमी दूर मंडी-पठानकोट रास्ते पर एक छोटी लाइन है। कुल्लू और मनाली में एचआरटीसी बस स्टैंड से सभी शहरों के लिए बसें आसानी से मिल जाती हैं।

रुकने की जगहें – यहाँ रुकने के लिए आपको कई कॉटेज, होटल्स और रिसॉर्ट मिल जायेंगे। 

  • होटल कुल्लू वैली
  • रितु रीजेंसी
  • गेज़ेलिग इन – होटल ओएसिस
  • होटल संध्या पैलेस

5) मैक्लोडगंज (McLeodganj)

Himachal Winter Travel Guide : मैक्लोडगंज धर्मशाला के पास एक हिल स्टेशन है। यह ट्रेकर्स के लिए फेमस है। यहाँ पर तिब्बती लोग रहते हैं। इस कारण इसे छोटा ल्हासा भी कहते हैं। बौद्धों के 14वें दलाई लामा यहीं रहते थे। सर्दियों में पर्यटक यहाँ के नज़रों का मजा लेने आते हैं।

मैक्लोडगंज में घूमने की जगहें –

  • त्रिउंड – हिमाचल प्रदेश में त्रिउंड का ट्रेक बहुत आसान है। यहाँ से आप खूबसूरत हिमालय को देख सकते हैं। 
  • नामग्याल मठ – यह जगह 14वें दलाई लामा के मठ के रूप में जानी जाती है।  यहाँ पर 200 भिक्षु रहते हैं।  
  • करेरी झील – यह मीठे पानी की झील है। यहाँ लोग घूमने आते हैं। दिसंबर से मार्च की सर्दियों में यह झील और भी आकर्षित लगती है।  

बर्फ़बारी का समय – यहाँ पर दिसंबर से फ़रवरी तक बर्फ गिरती है। 

मैक्लोडगंज कैसे पहुंचें – मैक्लोडगंज के लिए नई दिल्ली से कई बसें चलती हैं, जो लगभग 10 घंटे 30 मिनट में पूरी होती है। मैक्लोडगंज के लिए सबसे नजदीकी ब्रॉड गेज रेलवे स्टेशन है।  मैकलॉडगंज का निकटतम हवाई अड्डा गग्गल या कांगड़ा हवाई अड्डा है, जो धर्मशाला के गग्गल में स्थित है, जो लगभग 20 किलोमीटर दूर है।

रुकने की जगहें –

  • होटल रोंगला
  • परमानंद
  • होटल मुनीश
  • सलाह पैलेस

यह भी पढ़ें – ट्रेकिंग का लेना चाहते हैं आनंद, तो नाग टिब्बा जरूर जाएं

ये थे हिमाचल के 5 खूबसूरत शहर (Himachal Pradesh Winter Travel Destinations), जहाँ आप सर्दियों की छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। इसके अलावा आप मनाली, शिमला, धर्मशाला, मलाना जैसी जगहों पर भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल (Himachal Winter Travel Guide) मददगार लगा होगा। यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो, तो आप इसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी शेयर करें।

Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.