Top 10 Highest waterfall in India | भारत के 10 सबसे खतरनाक और ऊंचाई पर स्थित जलप्रपात

Top 10 Highest waterfall in India
Top 10 Highest waterfall in India: Image Source

भारत की प्रकृति की सुंदरता अपने आप में मिसाल है। इसकी सुंदरता और अद्भुत नजारे की बात ही अलग है। सुंदर और रोमांचित नजारे को देखने के लिए दूर देशों से पर्यटक आते हैं।

हेलो दोस्तों अपेक्षा है कि आप सभी स्वस्थ और सुरक्षित होंगे। आज के इस  पोस्ट में हम आपको भारत में सबसे ऊंचा जलप्रपात के बारे में बताएंगे। मानसून के आगमन से नदियों में जल का बहाव काफी तेज हो जाता है और झाड़ियों में हरे भरे पौधे उग जाते हैं और नजारा काफी सुंदर हो जाता है। जब पर्वत की ऊंचाई से ढलान में पानी तेज बहाव से नीचे की ओर जाता है तो जलप्रपात का निर्माण होता है। इसकी ऊंचाई 50 फीट से लगभग 4000 तक हो सकती है

इसे भी पढ़ें : Best place to visit in august month in India in Hindi

जलप्रपात क्या होता हैं?

जलप्रपात की सामान्य परिभाषा है की पहाड़ी और ऊंचाई से गिरने वाले नदियों और नालों को जलप्रपात कहते हैं। इसके नाम से ही पता चल गया होगा की इसका सम्बन्ध पानी से ही हैं। ऊंचाई से गिरने वाले नदियों और नालों को इसकी श्रेणी में रखा जाता है। जो जलप्रपात काफी ऊंचाई से बिना किसी रुकावट या बिना किसी मोड़ के गिरते हैं वो महाजलप्रपात कहलाते हैं। जलप्रपात कई जलधाराओं से मिल कर बनता हैं। ऐसे ही भारत में कई जलप्रपात हैं ।

क्या जलप्रपात देखने को मिलते है ? (Top 10 Highest waterfall in India)

भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात : प्रकृति के इस अद्भुत सौन्दर्य और सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले जलप्रपात को  पहाड़ी इलाकों में देखा जा सकता है। इनमे से कुछ को मानसून के समय में देखा जा सकता है ऐसे होते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो बारहमासी होते हैं। कुछ नदियो में गरमी की वजह से पानी सूखने लगता है जिससे पानी का बहाव कम हो जाता है और मानसून के आने से जब नदी में पानी का बहाव बढ़ता है तब अदभुत जलप्रपात का निर्माण होता है

Sr no.नाम   स्थानऊंचाई
1कुंचिकलकर्नाटक1493 फ़ीट (400 मीटर)
2बरेहिपनीओडिशा1309 फ़ीट (399 मीटर)
3नोखालिखाईमेघालय1115 फ़ीट (340 मीटर)
4नोहसंगीथीअंगमेघालय1033 फ़ीट (315 मीटर)
5दूधसागरगोवा1020 फ़ीट (310 मीटर)
6कीनरेममेघालय1001 फ़ीट (305 मीटर)
7मीनमुट्टीकेरला980 फ़ीट (300 मीटर)
8थलैयारतमिल नाडु975 फ़ीट (297 मीटर)
9बरकनाकर्नाटक850 फ़ीट (259 मीटर)
10जोगकर्नाटक830 फ़ीट (253 मीटर)

भारत के जलप्रपात (Top 10 highest waterfall in india)

मौसम मानसून का हो और जलप्रपातों का जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। क्योकि इस मौसम में देश का प्राकृतिक सौंदर्य और नदियों का बहाव काफी बढ़ जाता है। भारत में कुछ ऐसे ही प्रमुख जलप्रपात है जो अपनी ऊचाई के लिए जाने जाते हैं। देश में ऐसे कई जलप्रपात है जिनकी ऊंचाई, पाकृतिक ख़ूबसूरती, का कोई तोड़ नहीं है। इन जलप्रपात की ऊंचाई के अलावा भी इनकी कुछ खासियत भी हैं जो इनको सबसे खास बनाते हैं।

कुंचिकल जलप्रपात (Kunchikal-Falls) – Bharat ka sabse uncha jalprapat

कुंचिकल जलप्रपात (Kunchikal-Falls) - Bharat ka sabse uncha jalprapat

भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात : भारत का  कुंचिकल जलप्रपात सबसे ऊँचा जलप्रपात  हैं। इस जलप्रपात की ऊंचाई 400 मीटर हैं। इस जलप्रपात को एशिया का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात भी जाना जाता हैं। भारत का यह सबसे ऊँचा जलप्रपात कर्णाटक के शिमोगा जिले में अगुम्बे खाड़ी में मौजूद है जिसका निर्माण वाराही नदी से होता है।

परीकथा और भारतीय फ्लिमों में हमने अक़्सर ही शानदार झरने देखे हैं। पर क्या आपने कभी वास्तिवकता में ऐसी जगह की खोज की हैं। अगर नहीं, तो आपका अगला गंतव्य स्थान होना चाहिए कर्नाटक का शिमोगा शहर। नैसर्गिक संपदा से संपन्न इस शहर को हम झरनो का शहर कह सकते हैं। भारत के सबसे सुंदर और प्रसिद्ध एक या दो नहीं बल्कि ग्यारह झरने आपको यहीं मिलेंगे। आज उसी में से कुंचिकल झरने (Kunchikal falls) की जानकारी हम विस्तृत में देंगे। 

आइए इसे भी पढ़ें कुंचिकल जलप्रपात के इतिहास, कब जाना चाहिए, क्या बजट होना चाहिए, कितने दिन का प्लान करना चाहिए, कान्हा रुके , कम्पलीट ट्रेवल गाइड : Kunchikal falls travel guide

बरेहिपनी जलप्रपात (Barehipani-Waterfall) –

बरेहिपनी जलप्रपात (Barehipani-Waterfall) -

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात बरेहिपनी जलप्रपात जो की ओडिशा राज्य में स्तिथ है। 399 मीटर ऊँचे इस जलप्रपात की स्तिथि भारत में दुसरे नंबर पर हैं।

इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक सौंदर्य का आभूषण है बरेहीपानी जलप्रपात | Barehipani Falls Travel Guide in Hindi

नोखालिखाई जलप्रपात (NohKaLikai-Falls)

नोखालिखाई जलप्रपात (NohKaLikai-Falls)

भारत के पूर्वी हिस्से में  मेघालय राज्य में यह जलप्रपात स्तिथ हैं।  भारत का तीसरा सबसे बड़ा जलप्रपात नोखालिखाई जलप्रपात हैं। इस जलप्रपात की ऊंचाई 340 मीटर हैं। यह जलप्रपात चेरापूंजी के पास स्तिथ हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत के सबसे ऊंचाई पर स्थित झरनो में से एक नोहेकालिकाई जलप्रपात-NohkaLikai Falls

नोहसिंगिथियांग जलप्रपात (Nohsngithiang Waterfalls)

नोहसिंगिथियांग जलप्रपात (Nohsngithiang Waterfalls)

पूर्वी भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात  नोहसंगीथीअंग जलप्रपात  मेघालय राज्य में स्तिथ हैं। इस जलप्रपात की ऊंचाई समुन्द्रतल से 315 मीटर हैं। 

दूध सागर जलप्रपात

दूध सागर जलप्रपात

दूधसागर झरना, भारतीय राज्य कर्नाटक और गोवा की सीमा पर स्थित एक चार स्तरों वाला नैसर्गिक सुंदरता से परिपूर्ण जलप्रपात हैं। यह सड़क मार्ग से पणजी से 60 किलोमीटर दूर है और मडगांव-बेलगाम रेल मार्ग पर मडगांव से 46 किमी पूर्व में और बेलगाम से 80 किमी दक्षिण मडगांव-बेलगाम में स्थित है। चेन्नई एक्सप्रेस मूवी में दिखने वाले इस जलप्रपात की ऊंचाई समुन्द्रतल से 310 मीटर हैं। रेलवे में सफ़र करने के दोहरान  दूध सागर का नजारा काफी आकर्षक लगता हैं। यह जलप्रपात गोवा में स्थित हैं।

दूधसागर वॉटरफॉल कि ख़ूबसूरती का यदि आप भी आनंद उठाना चाहते हैं और योजना बनाने कि फ़िराक में लग गए है कि कितने दिन के लिए जाएँ और क्या बजट प्लान होना चाहिए तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: दूधसागर वॉटरफॉल – एक अद्भभूत जलप्रपात का रोमाचंकारी सफ़र। Dudhsagar waterfall travel guide

काइनरेम जलप्रपात (Kynrem falls)

कीनरेम जलप्रपात (काइनरेम जलप्रपात)

भारत का छठा सबसे बड़ा जलप्रपात कीनरेम जलप्रपात हैं।  इस जलप्रपात की ऊंचाई 305 मीटर हैं। भारत का यह जलप्रपात भी पूर्वी भारत के मेघालय राज्य में स्तिथ हैं।

इसे भी पढ़ें: किनरेम जलप्रपात: भारत का 7 वां सबसे ऊँचा जलप्रपात | Kynrem falls travel guide

मीनमुट्टी जलप्रपात (Meenmutty Falls)

Meenmutty Falls (मीनमुट्टी जलप्रपात)

भारत का सातवा सबसे बड़ा जलप्रपात मीनमुट्टी जलप्रपात हैं। इस वॉटरफॉल की उंचाई समुन्द्रतल से 300 मीटर हैं। यह जलप्रपात दक्षिण भारत में स्तिथ केरल राज्य में स्तिथ हैं।

इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम है केरल का मीनमुट्टी जलप्रपात। Meenmutty falls Travel guide

थलैयार जलप्रपात (Thalaiyar Waterfall)

तलैयार जलप्रपात

थलैयार जलप्रपात भारत का आठवा सबसे ऊँचा जलप्रपात है। इस जलप्रपात की ऊंचाई 297 मीटर हैं। यह जलप्रपात तमिलनाडू में स्तिथ हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रकृति कि गोद में बसा थलैयार जलप्रपात, कोडईकनाल –Thalaiyar Falls Travel Guide

बरकना जलप्रपात (Barkana falls)

बरकना जलप्रपात

भारत का नोवाँ जलप्रपात बरकना जलप्रपात (Barkana falls) कर्नाटक में स्तिथ हैं। इस जलप्रपात की ऊंचाई समुन्द्रतल से करीब 259 मीटर हैं।पर्यटक इस अदभुत सौंदर्य को देखने के लिए जाते हैं ।

इसे भी पढ़ें: बरकाना फॉल्स – मेघालय का एक खूबसूरत जलप्रपात | Barkana falls travel guide

जोग जलप्रपात (Jog Falls)

जोग जलप्रपात

भारत का दसवां सबसे बड़ा जलप्रपात जोग जलप्रपात हैं। इस वॉटरफॉल की ऊंचाई समुन्द्रतल से 253 मीटर हैं। यह जलप्रपात दक्षिण भारत के कर्णाटक राज्य में  सरस्वती नदी पर स्त्तिथ हैं। कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित जॉग फॉल्स एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला जोग जलप्रपात किसी प्राकृतिक आश्चर्य से कम नहीं है जो दुनिया भर से प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह जलप्रपात अपनी लुभावनी सुंदरता, के लिए जाना जाता है। जोग जलप्रपात को “भारत का नियाग्रा फॉल्स” कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: जोग वॉटरफॉल: एक स्वर्गीय प्राकृतिक ख़जाने का संपूर्ण यात्रा लेख – Jog falls travel guide

ऐसी और अन्य जानकारियो को प्राप्त करने के लिए और अपनी सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए हमारे आर्टिकल्स को पढ़ते रहे।

धन्यवाद!

Web Stories

8 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।
प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।