पानी की गहराई में झांकना है, तो जाएं घूमने के लिए अंडमान निकोबार| Best tourist place in Andaman Nikobar islands:

Andaman Nikobar islands

Andaman Nikobar islands: अंडमान निकोबार देश में घूमने के लिए एक ऐसी शानदार जगह है, जहां पर कदम रखते ही आप पानी से बनी जन्नत की दुनिया में खो जाते हैं। चारों तरफ पानी और हरियाली का ऐसा अनूठा संगम दिखाई देता है, जो बरबस ही आपको अपनी और खींचता है। यहां पहुंच कर जो शांति अनुभव होती, वो शायद ही कहीं और घूमने पर होती होगी। इसके अलावा यहां के कुछ बीच इतने साफ़ है, कि आप आसानी से बिना किसी मदद के अपनी आंखों से ही पानी की गहराई में झांक सकते हैं। पानी के अंदर तैरती हुई मछलियां, कई तरह के समुद्री जीव, पानी वाले पेड़-पौधे आपके दिल को सुकून देते हैं। स्कूबा डाइविंग करने के लिए भी यह सबसे शानदार जगह है।

10 ऐसे खूबसूरत देश जंहा हर भारतीय बिना वीसा के घूम सकता है।

कब जाएं घूमने के लिए अंडमान निकोबार

सबसे बड़ा सवाल कि हमें किस मौसम में घूमने के लिए अंडमान निकोबार जाना चाहिए। आपको बता दें, कि अंडमान निकोबार में अधिकतर मौसम बहुत अच्छा रहता है। न तो यहां ज्यादा गर्मी पड़ती है, न ही ठंड होती है। उष्णकटिबंधीय द्वीप होने की वजह से यहां के मौसम में ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं आता है। आप सितंबर से लगाकर अप्रैल तक का समय  यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा रहता है। इस समय के दौरान कई तरह के फेस्टिवल भी यहां आयोजित किए जाते हैं। उनका भी आनंद ले सकते हैं। जनवरी से लेकर अप्रैल तक के मध्य के तापमान की बात करें, तो इस समय दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है।  बस ध्यान रखें बारिश के मौसम में यहां घूमने का प्लान न जाए, क्योंकि बारिश की वजह से आप यहां घूम नहीं पांएगे। आपका जाना बेकार हो जाएगा। बारिश के दौरान वाटर स्पोर्ट्स सर्विस भी बंद कर दिए जाते हैं। इस समय बहुत तेज समुद्री हवाएं भी चलती है। इस वजह से कई फेरी सर्विस भी बंद रहती है।

10 Best Places To Visit In Andaman And Nicobar in hindi

कैसे जाए घूमने के लिए अंडमान निकोबार

अंडमान निकोबार बहुत ही फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां घूमने जाने के लिए आपके पास सिर्फ दो विकल्प होते हैं। पहला हवाई जहाज और दूसरा समुद्री मार्ग। यह द्वीप समुद्र में होने की वजह से आप यहां ट्रेन के माध्यम से नहीं जा सकते हैं।

हवाई जहाज के द्वारा सफर

Best tourist place in Andaman Nikobar islands (Image Source)

यहां हवाई जहाज की सुविधा कई एयरपोर्ट द्वारा से प्रदान की जाती है। वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा या पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डा इस द्वीप को अन्य जगहों से जोड़ता है। चेन्नई, कोलकाता, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, कोचिन और दिल्ली जैसे एयरपोर्ट से पोर्ट ब्लेयर के लिए एयर इंडिया, स्पाइस जेट, गोएयर और जेट एयरवेज जैसी प्रमुख एयरलाइंस नियमित तरीके से उड़ान भरती है। इसके अलावा विदेशी चार्टर्ड प्लेन भी पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर डीजीसीए की परमिशन के बाद आसानी से उतर सकते हैं ।

समुद्री मार्ग से यात्रा

अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुचने का दूसरा तरीका समुद्री जहाज वाला मार्ग है। हालांकि समुद्री मार्ग से यात्रा करने में बहुत समय लगता है। लेकिन इसका अपना ही एक मजा होता है। पोर्ट ब्लेयर जाने के लिए कोलकाता और चेन्नई जैसी जगहों से महीने में 3 से 4 सरकारी समुद्री जहाज जाते हैं। आप प्राइवेट जहाज के द्वारा भी सफर कर सकते हैं। इसके साथ ही विशाखापटनम से एक महीने में एक जहाज पोर्ट ब्लेयर के लिए जाता है। समुद्री जहाज के टिकट इन्हीं शहरों के सेंटर पर आसानी से मिल जाते हैं।

अंडमान निकोबार में घूमने के लिए बजट

अंडमान निकोबार घूमने का बजट इस पर निर्भर करता है, कि आप वहां जाकर क्या-क्या करना चाहते हैं। यहां हमने एक अनुमानित लागत बताई है।

Ross Iceland

फ्लाइट की बुकिंग : यदि आप दिल्ली से अंडमान निकोबार के लिए फ्लाइट की बुकिंग करते हैं, तो आपको 22 से 28 हजार रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा। यदि आप चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता से अंडमान निकोबार के लिए फ्लाइट लेते हैं तो आपको 8 से 15 हजार रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा।

होटल का किराया : आपको एक बजट होटल प्रतिदिन के हिसाब से 1500 से 2500 के बीच में आसानी से मिल जाएगा।

खाने का बजट : एक दिन में प्रति व्यक्ति खाने का बजट 1000 से 2500 के बीच हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है, आप किस जगह और क्या खाना खाते हैं।

आने- जाने के लिए साधन : अंडमान निकोबार घूमने के लिए यदि आप टेक्सी, ऑटो लेते हैं, तो आपको एक दिन का किराया 3 हजार रुपए के आसपास देना होगा। यदि आप स्कूटी से यहां घूमते हैं, तो आपको एक दिन के 600 रुपए के आसपास देने होगे।

अंडर वॉटर और स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी : यदि आप अंडमान निकोबार में अंडर वॉटर और स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटी करना चाहते हैं, तो आपको दोनों मिलाकर प्रति व्यक्ति 8 हजार रुपए देने होगे।

 इसका अलावा आप जो व्यक्तिगत रूप से खर्च करते हैं, वो अलग होता है।  

अंडमान निकोबार में घूमने के वाले प्रमुख पर्यटन स्थल

अंडमान निकोबार में घूमने लायक जगहों की बात करें, तो यहां हमने टॉप 7 जगहों के बारें में बताया है। जहां आपको जरूर घूमना चाहिए।

पोर्ट ब्लेयर : यह अंडमान निकोबार की राजधानी है। यदि आप यहां के स्थानीय आदिवासी और जनजातियों का इतिहास जानना चाहते हैं, तो यहां जरुर जाए। साथ में राजीव गांधी वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जाकर आनंद के कुछ पल बिताये।

सेल्यूलर जेल :  यहां काला पानी की सजा दी जाती थी। यह अंडमान निकोबार का एक आकर्षक स्थल है।

Cellular jail

माउंट हैरियट और मधुबन : हाइकिंग और  ट्रेकिंग के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। 

चिड़िया टापू : यदि आप पक्षी देखने के शौकीन है, तो यहां जरूर जाए। यहां आपको हजारों की संख्या में पक्षी देखने को मिलेंगे।

लाला जी बे बीच : आप यहां स्कूबा डाइविंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो इस बीच का रुख करें।

विजयनगर बीच और भरतपुर बीच : इस ट्रिप की सबसे बेहतरीन फोटो चाहते हैं, तो इन दोनों बीचों पर घूमने के लिए जरुर जाएं।  फ़ोटोग्राफ़रों के लिए यह जगह जन्नत है।

बैरन द्वीप :  सक्रिय ज्वालामुखी को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस जगह पर जाए। लेकिन अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें : अंडमान निकोबार में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल।

Read More Stories

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।
प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।