अंडमान सेलुलर जेल

कालापानी कि सजा का नाम सुनकर ही कैदियों कि रूह कांप जाती थी नाम सुनकर। 

Kala Pani Jail

सेलुलर जेल ,इतिहास पढ़ते समय आपने काला पानी कि सजा का जिक्र अक्सर सुना होगा। काला पानी कि सजा इसी जेल में दी जाती थी। सेलुलर जेल का नाम अंग्रेजों के द्वारा दिया गया था। 

यह एक ऐसी जेल थी जिसका नाम सुनकर ही कैदियों कि रूह काँप जाती थी। यह जेल अंडमान कि राजधानी पोर्टब्लेयर में स्थित है। 

यह जेल अंग्रेजों के द्वारा भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को प्रताड़ित करने के लिए बनायीं गयी थी। जो कि देश से काफी दूर स्थित एक आइलैंड पर थी। 

काला पानी का अर्थ होता है समय या मृत्यु यानी काला पानी शब्द का अर्थ मृत्यु के स्थान से है, जहां से कोई वापस नहीं आता।

सेलुलर जेल में कुल 698 कमरे थे इन कमरों में रोशनदान भी 3 मीटर ऊँचे बनाये गए थे 

सेलुलर जेल से इस लिए भी कहा जाता है क्योकि यंहा हर कैदी के एक अलग सेल होती थी। यह जेल चारों तरफ गहरे समुद्र से घिरी हुयी हैऔर इसे पार करना आसान नहीं था। 

इस जेल को बनाने कि शुरुआत 1897 ईस्वी में हुयी थी और यह 1906 में बनकर तैयार हो गई थी।

इस जेल को पार करना आसान काम नही था जो कोशिस भी करता था समुद्र में डूब कर अपनी जान से हाँथ धो बैठता था। 

इसे भी पढ़ें :  अंडमान निकोबार में घूमने वाले  प्रमुख पर्यटन स्थल