पहाड़ों और पंछियों से है प्यार तो सुकून वाले अरुणाचल प्रदेश जरूर जाएं- Arunachal Pradesh Travel guide

Arunachal Pradesh Travel guide
Arunachal Pradesh Travel guide in Hindi

हमारे देश भारत में घूमने के लिए बहुत सारी अद्भुत और सुंदर जगह (Places) हैं। यहां पर ऐसे बहुत सारे शहर और राज्य हैं जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से भारत की यात्रा करते हैं। ऐसा ही एक बेहद खूबसूरत राज्य है अरुणाचल प्रदेश, जोकि बहुत सारी चीजों के लिए प्रसिद्ध है, जैसे कि बर्फीले पहाड़ों, दर्रो, मठों और शांत झीलों। यहां पर छुट्टी मनाने के लिए बहुत सारी अच्छी जगह हैं और यही कारण है कि लोग यहां के Tourist Places की सैर करने के लिए जाते हैं।

अरुणाचल प्रदेश को इसकी सुंदरता की वजह से भारत के आर्किड राज्य के रूप में भी प्रसिद्धि प्राप्त है। इस राज्य में प्रकृति के बेहद आकर्षक नजारों के अलावा सैकड़ों पक्षियों की प्रजातियां भी देखने को मिलती हैं। अगर आप पहाड़ों से घिरे हुए अरुणाचल प्रदेश के Tour का Plan बना रहे हैं तो आपको इसके बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। ‌तो अरुणाचल प्रदेश की सारी Details जानने के लिए हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम का इतिहास, संस्कृति, खान पान, रीति रिवाज और सामान्य ग्यान

अरुणाचल प्रदेश का इतिहास क्या है (History of Arunachal Pradesh in Hindi) –

भारत के पूर्वोत्तर में बसे हुए अरुणाचल प्रदेश के अगर इतिहास की बात की जाए तो इसका इतिहास काफी पुराना है। इस राज्य के इतिहास की शुरुआत 24 फरवरी 1826 ई. को हुई थी, जब असम में ब्रिटिश शासन लागू हो गया था। उसके बाद फिर ब्रिटिश शासकों ने अरुणाचल प्रदेश के भाग को 1838 ई. में अपने राज्य में शामिल कर लिया था।

जब भारत को आजादी मिली थी तो उसके बाद 1962 ई. से पहले तक अरुणाचल प्रदेश का नाम नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी था। फिर जब 1972 ई. में इसे भारत का केंद्रशासित राज्य घोषित किया गया तो तब इसका नाम अरुणाचल प्रदेश पड़ा। उसके बाद फिर 20 फरवरी 1987 ई. को इस प्रदेश को भारत के पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया था।

अरुणाचल प्रदेश से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स

राज्य का नामअरुणाचल प्रदेश
राजधानी का नामईटानगर 
कब स्थापना हुई20 फरवरी 1987 ई.
क्षेत्रफल83,743 वर्ग किमी 
कुल जिले25
कुल जनसंख्या13,82,611
जनसंख्या का घनत्व17 प्रति वर्ग किलोमीटर 
साक्षरता66.95%
बोली जाने वाली भाषाएंहिंदी, बंगाली, नेपाली, असमिया, मोनपा, अका, अदी, शेरदुकपेन, अपतानी  
किस लिए फेमस हैपहाड़ों और शांत वातावरण 

अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति (Culture of Arunachal Pradesh in Hindi) –

अरुणाचल प्रदेश की संस्कृति बहुत ही ज्यादा प्राचीन है। यहां पर अनेकों प्रकार की जनजातियों के लोग रहते हैं, जिनकी अपनी अपनी परंपराएं और रीति-रिवाज हैं। यहां के लोगों के लोकगीत, चित्रकला और संगीत बहुत ज्यादा Famous हैं। अरुणाचल प्रदेश में बहुत सारी जनजातियों के लोग रहते हैं, जैसे कि बुगुन, योबिन, खंबा, हसोस, अपटानिस, मिशमी, मेम्बा इत्यादि। इतनी सारी जनजातियां और उप-जनजातियां होने के बावजूद भी यहां के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। अरुणाचल प्रदेश के लोग शिल्प कला के माहिर होते हैं और इसकी वजह से वो बहुत सारी तरह-तरह की चीजें बनाते हैं। 

अरुणाचल प्रदेश के त्यौहार (Festivals of Arunachal Pradesh in Hindi) –

अरुणाचल प्रदेश अपने आप में ही बहुत अनोखा है, क्योंकि यह एक ऐसा राज्य है जहां पर साल भर कोई ना कोई त्यौहार Celebrate किया जाता है। यहां पर मनाए जाने वाले Festivals के बारे में जानकारी निम्नलिखित है –

  • जीरो म्यूजिक फेस्टिवल
  • सांगकेन फेस्टिवल
  • लोसार उत्सव
  • सोलुंग
  • न्योकुम
  • द्री त्यौहार
  • बौरी बूट
  • गोम्कुम गोम्पा
  • तमालु 
  • मोपिन
  • अरान 

अरुणाचल प्रदेश का रहन-सहन (Lifestyle of Arunachal Pradesh in Hindi) –

अरुणाचल प्रदेश के लोगों का रहन-सहन बहुत ही ज्यादा सरल होता है। यहां के लोग बहुत ज्यादा मिलनसार होते हैं और इसके अलावा Arunachal Pradesh के लोग परिश्रम करने से बिल्कुल भी नहीं घबराते। यहां पर जो लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं उनका रहन-सहन आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से थोड़ा अलग होता है। जो लोग अरुणाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहते हैं वे अपना गुजर-बसर खेती-बाड़ी करके करते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले आदिवासी लोग ज्यादातर शिल्पकार होते हैं, जो टोकरियां बनाने, बुनाई करने, लकड़ी की नक्काशी करने, मिट्टी के बर्तन को बनाने और पेंटिंग जैसी चीजें बनाने में विशेष कौशल रखते हैं। 

अरुणाचल प्रदेश के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of Arunachal Pradesh in Hindi) –

अरुणाचल प्रदेश की जो Traditional वेशभूषा है वो बहुत ही ज्यादा Colourful और आकर्षक होती है। यहां पर अलग-अलग वेशभूषाएं और गहने पहने जाते हैं, क्योंकि हर जनजाति का अलग-अलग पहनावा होता है। अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले आदिवासी ज्यादातर कोट, स्कर्ट, शॉल जैसे स्वदेशी वस्त्र पहनते हैं, जो कि मनुष्य के बाल, बकरी के बाल या फिर पेड़ की छाल से बनाए जाते हैं। इसके अलावा यहां पर रहने वाली मोनपा जनजाति याक के बालों से तैयार टोपियां पहनती है। तो वहीं आदि जनजाति के पुरुष अधिकतर भालू और हिरण की खाल से बने हुए हेलमेट पहनते हैं। 

अरुणाचल प्रदेश के लोगों का नृत्य (Dance of Arunachal Pradesh in Hindi) –

Dance of Arunachal Pradesh in Hindi
Dance of Arunachal Pradesh in Hindi: Image source

अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले लोगों की जिंदगी में लोक नृत्य का बहुत महत्व है। ये लोग नृत्य के माध्यम से अपनी खुशियों, भावनाओं और कृतज्ञता को व्यक्त करते हैं। यहां के लोगों के नृत्य इस प्रकार से है – 

  • पोंग नृत्य
  • दामिंडा डांस 
  • वांचों डांस 
  • तापु नृत्य
  • बारडो छम
  • खांपटी नृत्य
  • बुईआ नृत्य
  • रिखमपाड़ा नृत्य 
  • लायन एंड पीक डांस 

अरुणाचल प्रदेश का खान-पान (Foods of Arunachal Pradesh) –

अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले लोग ज्यादातर चावल, मांस, मछली और सब्जियां खाना पसंद करते हैं। यह अपने व्यंजनों में मसाले का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं। अरुणाचल प्रदेश में जो Food सबसे ज्यादा Famous हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं –

  • बैम्बू शूट
  • पिका पिला
  • लुक्टर
  • पहलू
  • अपोंग
  • मारूआ 
  • चुरा सब्जी
  • मोमोज
  • थुपका
  • पो चा
  • पासा
  • कोट पीठा 

अरुणाचल प्रदेश घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Arunachal Pradesh) –

यदि आपने अरुणाचल प्रदेश राज्य की सुंदरता देखने के लिए अपना प्लान बना लिया है, तो आप अगर गर्मियों में जाना चाहते हैं तो इसके लिए अप्रैल से लेकर जून तक के महीने Best हैं।‌ इसके साथ ही मानसून में आप जुलाई से लेकर सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश घूम सकते हैं। वहीं सर्दियों में अगर आप इस राज्य की सैर करना चाहते हैं तो अक्टूबर से लेकर मार्च के महीने सबसे उत्तम हैं। तो यदि आपको बर्फबारी देखनी है और धुंध से ढके हुए पहाड़ों का आनंद लेना है तो इसके लिए सर्दियां सबसे बेहतरीन समय है। इसके अलावा सर्दियों में Arunachal Pradesh में बहुत से Festivals भी होते हैं, जिनमें आप शामिल हो सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश में घूमने लायक जगह (Places to Visit in Arunachal Pradesh) –

Places to Visit in Arunachal Pradesh
Places to Visit in Arunachal Pradesh

लोगों के दिलों पर राज करने वाले अरुणाचल प्रदेश में घूमने के लिए एक नहीं बहुत सारी जगह हैं। यह राज्य पहाड़ी इलाके में बना हुआ है, जिसकी वजह से यहां पर हर तरफ खूबसूरती बिखरी हुई है। अगर आप अरुणाचल प्रदेश घूमने जाना चाहते हैं तो यहां पर कुछ फेमस टूरिस्ट प्लेसेज पर जरूर जाएं, जोकि निम्नलिखित हैं –

  1. भालुकपोंग (Bhalukpong) 
  2. ईटानगर (Itanagar)
  3. पासीघाट (Pasighat)
  4. बोमडिला (Bomdila) 
  5. जीरो (Ziro) 
  6. तेजू (Tezu) 
  7. दपोरिजो (Daporijo) 
  8. दिरांग (Dirang)
  9. तवांग (Tawang) 
  10. नामपोंग (Nampong)

इसे भी पढ़ें: नॉर्थ सिक्किम की ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल आपको जन्नत का अहसास

अरुणाचल प्रदेश कैसे जाएं (How to Reach Arunachal Pradesh) –

यदि आप अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का Plan बना रहे हैं तो इसके लिए आप कोई भी यातायात का साधन (Mode of Transport) इस्तेमाल कर सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश जाने के लिए सभी यातायात के साधनों के बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बता रहे हैं –

  • फ्लाइट से – अरुणाचल प्रदेश पहुंचने के लिए भारत के किसी भी बड़े शहर से फ्लाइट पकड़ी जा सकती है। इसके लिए आप मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे शहरों से By Air Travel कर सकते हैं। इस प्रकार से आपको तेजपुर हवाई अड्डे तक पहुंचना होगा, जिसके बाद आपको आगे का सफर टैक्सी या फिर बस से करना पड़ेगा। 
  • ट्रेन से – यदि आप अरुणाचल प्रदेश तक ट्रेन की सवारी करके पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हरमुटी रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा। यह रेलवे स्टेशन अरुणाचल प्रदेश की राजधानी से तकरीबन 45 किलोमीटर की दूरी पर है, जोकि पूरे भारत के शहरों से जुड़ा हुआ है। ‌
  • बस से – अगर आप अरुणाचल प्रदेश सड़क के रास्ते से जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने राज्य या फिर शहर से बस लेनी होगी। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के जो सभी मुख्य शहर हैं वहां पर भारत के दूसरे राज्यों और शहरों से बसों का आना-जाना रहता है। 

FAQ’s

Q. अरुणाचल प्रदेश कहां पर स्थित है? 

अरुणाचल प्रदेश हमारे देश भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है और यह एक पर्वतीय राज्य है। ‌

Q. अरुणाचल प्रदेश के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या है? 

अरुणाचल प्रदेश के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती-बाड़ी है। यहां पर चावल सबसे ज्यादा उगाया जाता है।

Q. अरुणाचल प्रदेश में रहने वाले लोगों का इतिहास कितना पुराना है?

अरुणाचल प्रदेश राज्य में जो लोग निवास करते हैं उनका इतिहास लगभग 11000 वर्ष पुराना माना जाता है। 

Q. अरुणाचल प्रदेश का पुराना नाम क्या है? 

अरुणाचल प्रदेश का पुराना नाम नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी है। 

Q. अरुणाचल प्रदेश में कौन से धर्म के लोग रहते हैं? 

अरुणाचल प्रदेश में एक धर्म को मानने वाले नहीं बल्कि अनेकों धर्म के मानने वाले लोग रहते हैं, जैसे कि ईसाई, बौद्ध, हिंदू इत्यादि। इसके अलावा यहां पर बहुत सारी जनजातियों के लोग भी रहते हैं, जिनके अलग-अलग धर्म और संस्कृतियां हैं। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों यह थी हमारी आज की Post जिसमें हमने आपको Arunachal Pradesh के बारे में सारी जानकारी दी। हमने आपको इस आर्टिकल में बताया कि अरुणाचल प्रदेश का इतिहास क्या है और वहां की संस्कृति क्या है। साथ ही साथ हमने आपको यह भी बताया कि अरुणाचल प्रदेश में कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं और वहां के लोगों का रहन सहन कैसा होता है।

अपनी इस पोस्ट के जरिए हमने आपको यह भी बताया कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Costumes) कैसी होती है और इन लोगों का Famous नृत्य कौन सा है। इसके साथ-साथ हमने आपको बताया कि अरुणाचल प्रदेश का खान पान (Food) कैसा है और आप कौन से समय अरुणाचल प्रदेश के Tour पर जा सकते हैं।

इस लेख में हमने आपको यह भी बताया कि अरुणाचल प्रदेश में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है और आप अरुणाचल प्रदेश तक कैसे पहुंच सकते हैं। हमें पूरी आशा है कि आपको हमारी यह पोस्ट बहुत ज्यादा Helpful लगी होगी। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह सारी जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे इस Article को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें

Thanks!

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।