नॉर्थ सिक्किम की ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल आपको जन्नत का अहसास-North Sikkim

North Sikkim: भारत में एक से बढ़कर एक घूमने की जगह हैं, जहां पर साल भर Tourists का आना जाना लगा रहता है। ऐसी ही घूमने की जगह है नॉर्थ सिक्किम, जो किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर Beautiful प्राकृतिक नजारों के अलावा ऐसे बहुत सारे रोमांचकारी Places हैं जो आपको अपने आकर्षण में जकड़ लेंगे। फिर बात चाहे अपने पार्टनर के साथ एक अच्छा समय बिताने की हो या फिर मन की शांति की, आपको नॉर्थ सिक्कम में सब कुछ मिलेगा।

North Sikkim
North Sikkim: Image Source

यदि आप नॉर्थ सिक्किम घूमने का मन बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको घूमने जरूर जाना चाहिए। ये सभी Places ऐसे हैं, जिन्हें आप एक बार जरूर देखने जाएं – 

सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल

लाचुंग गांव (Lachung Village) –

नॉर्थ सिक्किम में बना हुआ लाचुंग एक ऐसा सुंदर गांव है, जो Nature Lovers को बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। यह अनूठा गांव लाचुंग नदी के दोनों किनारों पर स्थित है। यह जगह ऑफबीट नेचर की वजह से Tourists के बीच Famous है। यहां पर वैसे तो सभी त्यौहार काफी अच्छे से मनाए जाते हैं, लेकिन क्रिसमस डे यहां पर बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। ‌यहां के हाथ से बने हुए कंबल और शॉल बहुत ही ज्यादा फेमस हैं, और टूरिस्ट आमतौर पर इन्हें खरीदकर लेकर जाते हैं। 

लाचुंग गांव के मुख्य आकर्षण

  • बर्फ से ढके पहाड़
  • क्रिसमस का सेलिब्रेशन
  • गोम्पा का Visit ‌
  • फलों के बाग़ जैसे सेब, नाशपाती इत्यादि।
  • बेहतरीन Architecture 
  • लोकल फूड 
लाचुंग गांव

जीरो प्वाइंट (Zero Point) –

नॉर्थ सिक्किम में घूमने के लिए जीरो पॉइंट एक बेहतरीन जगह है। यह जगह Tourists के बीच बर्फ की वजह से बहुत फेमस है। इसे ‘युमेसमडोंग’ के नाम से भी जाना जाता है। यह चीनी सीमा के बिल्कुल नजदीक है और यह जगह ज्यादातर बर्फ से ही ढकी रहती है। यहां पर बर्फ की खूबसूरत चोटियों का नजारा बहुत ही Attractive लगता है। ‌अगर आप अपनी छुट्टियों में किसी अच्छी जगह पर जाना चाहते हैं तो सिक्किम में जीरो पॉइंट आपको जरूर घूमना चाहिए। आप अपनी यात्रा की योजना नवंबर और दिसंबर में बना सकते हैं।‌ इसके अलावा फरवरी और मार्च में भी आप यहां Enjoy कर सकते हैं।

मुख्य आकर्षण

यहां की बर्फ 
प्रकृति के Wonderful और अनोखे नजारे

जीरो प्वाइंट

युमथांग घाटी (Yumthang Valley) –

नॉर्थ सिक्किम में घूमने के लिए युमथांग घाटी भी एक Ideal Place है। यह घाटी फूलों की वजह से सबसे ज्यादा फेमस है, और यही कारण है कि इसको ‘फूलों की घाटी’ भी कहा जाता है। अगर आप एक बार इस स्थान पर घूमने के लिए चले गए तो आप यहीं के होकर रह जाएंगे। यह जगह ऐसे लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें फूलों से बहुत ज्यादा प्यार है। 

मुख्य आकर्षण (Main Attractions) –

  • विभिन्न प्रकार के सुंदर फूल 
  • शांति भरा माहौल 
युमथांग घाटी 

इसे भी पढ़े:

सिक्किम में स्थित प्रमुख जलप्रपात

सिक्किम के बारे में ये बातें आपको जरूर पता होनी चाहिए (Important fact)

लाचेन गांव (Lachen Village) –

लाचेन गांव नॉर्थ सिक्किम में घूमने वाले Major Places में से एक है। इस गांव को लोग इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि यहां पर प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। यहां पर Tourists को जो सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, वह यहां पर होने वाली Paragliding है। इसलिए आमतौर पर इस जगह पर ऐसे लोग बहुत ज्यादा आते हैं, जिन्हें पैराग्लाइडिंग का शौक होता है। इसके अलावा यहां पर आपको आस-पास और भी काफी खूबसूरत और प्यारे नजारे देखने को मिल जाएंगे। 

मुख्य आकर्षण (Main Attractions) –

  • प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ गांव
  • पैराग्लाइडिंग  
  • ट्रेकिंग 
लाचेन गांव 

चुंगथांग (Chungthang) –

चुंगथांग नॉर्थ सिक्किम का एक बहुत ही खूबसूरत और अनोखा शहर है, जो कि 1790 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। यह अनूठा शहर अद्भुत वनस्पतियों और जीवों से भरा पड़ा है, जिन्हें आप नजदीक से देखने का सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ-साथ ऐसा कहा जाता है कि इस नगर को गुरु पद्मसंभव का आशीर्वाद प्राप्त है। यहां आप एक चट्टान के ऊपर संत के पैरों के और हाथों के निशानों को भी देख सकते हैं। 

मुख्य आकर्षण (Main Attractions) –

  • दो नदियों के संगम पर यह शहर बसा हुआ है, जो बहुत ही Interesting है। 
  • जीवो और वनस्पतियों के बहुत ही सुंदर नजारे हैं। 
चुंगथांग 

नॉर्थ सिक्किम घूमने कब जाएं (When to Visit North Sikkim)?

अगर आप नॉर्थ सिक्किम घूमने जाने का Plan बना रहे हैं, तो इसके लिए सबसे बेहतर वक्त मार्च से जून के बीच का है। अगर आपको बर्फबारी का मज़ा लेना है तो ऐसे में आपको दिसंबर से फरवरी के दौरान नॉर्थ सिक्किम जाना चाहिए। साथ ही आप इस बात का भी ध्यान रखें कि बरसात के मौसम में कभी भी नॉर्थ सिक्किम ना जाएं। बारिश में आप इस जगह पर बिल्कुल भी आनंद नहीं ले सकते। 

नॉर्थ सिक्किम कैसे जाएं (How to Reach North Sikkim)?

हालांकि सिक्किम एक पहाड़ी इलाका है, लेकिन फिर भी यह एक ऐसी जगह है जहां पर बहुत आसानी से पहुंचा जा सकता है। सिक्किम सभी बड़े शहरों जैसे दिल्ली, कोलकाता गुवाहाटी से जुड़ा हुआ है, इसलिए आप बिना किसी समस्या के नॉर्थ सिक्किम पहुंच सकते हैं।‌ आप अपने शहर से हवाई जहाज, ट्रेन या फिर सड़क के द्वारा नॉर्थ सिक्किम घूमने के लिए जा सकते हैं। 

बजट प्लान क्या होना चाहिए (What Should be the Budget Plan)?

किसी भी Tour पर जाने से पहले Budget Planning बहुत ही जरूरी होती है। यदि ऐसा ना किया जाए तो फिर कई बार पैसों की कमी की वजह से दूसरी जगह पर Problem हो सकती है। अगर आप नॉर्थ सिक्किम टूर पर जा रहे हैं तो इसके लिए जो खर्च होगा, वह इस बात पर Depend करता है कि आप कितने लोग जा रहे हैं, और कितने दिन के लिए वहां पर रुकेंगे। वैसे नॉर्थ सिक्किम घूमने के लिए अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान बनाते हैं एक सही योजना के तहत तो आपको लगभग 10 हजार से 15 हजार तक का खर्चा आयेगा।

निष्कर्ष (Conclusion) –

नॉर्थ सिक्किम में घूमने वाले प्रमुख स्थल के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि आपको कौन-कौन से Places घूमने चाहिए। इसके साथ ही हमने आपको यह भी जानकारी दी कि अगर आप नॉर्थ सिक्किम घूमने जाते हैं तो आपको कौन से मौसम में वहां जाना चाहिए। इसके साथ ही हमने आपको यह भी बताया कि North Sikkim Tour पर आप कैसे जा सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार अपने Tour को Plan कर सकें, इसलिए हमने आपको एक अनुमानित बजट (Estimated Budget) की भी जानकारी दी है।

हमें आशा है कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आएगा और आपके लिए काफी Helpful भी होगा। आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो Please इसे दूसरों के साथ भी सोशल मीडिया पर Share करें, Thanks। 

Web Story

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।
प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।