Top 10 tourist places in Pune – पुणे में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल

Top 10 tourist places in Pune
Image resource: Unsplash

Top 10 tourist places in Pune in hindi : दोस्तों, महाराष्ट्र का पुणे एक बहुत ही ज्यादा खूबसूरत शहर है। यहां पर ऐसी बहुत सारी घूमने की जगह हैं, जिनको देखने के लिए लोग दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं। पुणे में बने हुए सुंदर किलो और समुद्री तटों के सुंदर नजारों के अलावा, चारों ओर प्राकृतिक सुंदरता भी भरी पड़ी है।

इस शहर में आपको ऐतिहासिकता और आधुनिकता का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। पुराने जमाने में पेशवाओ की राजधानी रहा पुणे शहर इतना अद्भुत और निराला है कि यहां पर घूमने आने वाले लोग खूब इंजॉय करते हैं। अगर आप वीकेंड पर या छुट्टियों में पुणे घूमने कि योजना बना रहे हैं तो आपको बहुत ही मजा आने वाला है।

इसे भी पढ़ें : लोनावला में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल

पश्चिमी घाट (Western Ghats)

दोस्तों पुणे के टॉप टूरिस्ट प्लेसेज में सबसे पहले नंबर पर नाम आता है पश्चिमी घाट का। ये एक बहुत ही सुंदर घाट है, जहां पर हरे-भरे पहाड़ और बहुत ही लुभावनी घाटियां आप का मन मोह लेंगी। इसके अलावा पश्चिमी घाट पर बने हुए घने जंगल Tourists को खासतौर से अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये पर्यटन स्थल इतना ज्यादा फेमस है कि इसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल की सूची में भी शामिल किया हुआ है। पश्चिमी घाट ऐसे लोगों को बहुत पसंद आता है, जो शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से हटकर कुछ दिन प्राकृतिक सुंदरता के करीब रहना चाहते हैं।

कैसे पहुंचे पश्चिमी घाट

दोस्तों पश्चिमी घाट पहुंचने के लिए आप Airplane या Train की सुविधा ले सकते हैं। आप अपने शहर या राज्य से Pune Airport पहुंच कर, उसके बाद कैब या टैक्सी से पश्चिमी घाट तक पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Pune Railway Station तक पहुंचना होगा। फिर आप आगे का सफर टैक्सी से या कैब से कर सकते हैं।

लाल महल (Laal Mahal)

हमारी लिस्ट में अगला नाम है लाल महल का, जो आप पुणे में घूम सकते हैं। दोस्तों,, लाल महल को शिवाजी महाराज के पिताजी शाहजी भोसले ने 17 वी शताब्दी में लाल ईंटों से बनवाया था। इस किले की दीवारों पर बहुत सारे चित्र और कलाकृतियां बनी हुई हैं,, उनके जरिए से छत्रपति शिवाजी की जिंदगी की बहुत सारी महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया गया है। इसके अलावा यह किला उस घटना का भी गवाह है, जब शिवाजी महाराज ने शाइस्ता खान के हाथ की उंगलियां काट दी थी।

कैसे पहुंचे लाल महल

दोस्तों वैसे तो आप Airplane से भी लाल महल तक आसानी से पहुंच सकते हैं,, लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप Train से ही सफ़र करें, क्योंकि Pune Railway Station लाल महल से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। वहां से आप अपना आगे का सफर टैक्सी से कर सकते हैं।

शनिवार वाडा (Shaniwar Wada) – Pune me ghumne ki jagah

शनिवार वाडा भी पुणे के टॉप टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है, जहां पर साल भर टूरिस्टो का आना जाना लगा रहता है। ये पुणे के सबसे ऐतिहासिक स्थानों में से एक है और इसे 18वीं शताब्दी में बनवाया गया था। उस दौरान ये जगह मराठा पेशवाओ की सबसे मुख्य जगह हुआ करती थी। शनिवार वाडा में हर शाम को एक लेजर शो होता है, जिसे बच्चे- बड़े सभी बहुत शौक से देखते हैं। साथ ही साथ यहां पर बने हुए फाउंटेन और बाजीराव की मूर्ति भी लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है।

कैसे पहुंचे शनिवार वाडा

दोस्तों शनिवार वाडा पुणे रेलवे स्टेशन से सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। इसलिए आप जिस भी शहर में रहते हैं, वहां से Train से सफर करके आप पुणे तक पहुंच सकते हैं और उसके बाद आप Auto Rickshaw करके शनिवार वाडा तक आसानी से जा सकते हैं।

द एंप्रेस गार्डन (The Empress Garden)

पुणे के टॉप टूरिस्ट प्लेसिस की लिस्ट में अगला नाम है द एंप्रेस गार्डन का। ये इस शहर का बहुत ही पसंदीदा और फेमस गार्डन है, जो कि तकरीबन 39 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। ये गार्डन आपको अंग्रेजों के शासनकाल और उनकी शक्ति के बारे में याद दिलाता है। इस गार्डन का नाम अंग्रेजों की महारानी विक्टोरिया के नाम के ऊपर रखा गया है,,, एंप्रेस गार्डन में काफी सुहावना और बहुत ही शांत वातावरण होता है, जिसकी वजह से पर्यटक इस जगह घूमने जाना बहुत पसंद करते हैं। 

कैसे पहुंचे द एंप्रेस गार्डन

द एंप्रेस गार्डन पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको पुणे जंक्शन ट्रेन स्टेशन पहुंचना होगा और उसके बाद आप ऑटो रिक्शा, टैक्सी या फिर बस से द एंप्रेस गार्डन तक पहुंच सकते हैं।

शिवनेरी किला (Shivneri Fort) – Pune mein ghumne ki jagah

हमारी अगली सूची में नाम है पुणे के शिवनेरी किले का। दोस्तों ये किला पुणे का बहुत ज्यादा फेमस और लोकप्रिय ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। लगभग 300 मीटर ऊंची पहाड़ी पर बने हुए इस किले को लोग इसलिए देखने जाते हैं, क्योंकि यहां पर मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था।

यही वजह है कि किले के अंदर छत्रपति शिवाजी और उनकी माता जीजाबाई की एक बेहद सुंदर मूर्ती लगी हुई है। शिवनेरी किला में अंदर जाने के लिए आपको 7 दरवाजे पार करने होंगे जो कि किसी रोमांच से कम नहीं लगता। अगर आप एक इतिहास प्रेमी हैं तो आपको ये किला बहुत ही ज्यादा पसंद आएगा।

कैसे पहुंचे शिवनेरी किला

शिवनेरी किले तक पहुंचने के लिए आपको पुणे के सबसे करीबी एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा, जो कि Pune Airport है। और अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आपको अपनी City से पुणे रेलवे स्टेशन तक Travel करना होगा। उसके बाद आप टैक्सी बुक कर सकते हैं या चाहें तो कैब से भी शिवनेरी किले तक पहुंच सकते हैं।

दगदूशेठ हलवाई मंदिर (Dagdusheth Halwai Mandir)

दोस्तों पुणे के टॉप प्लेसेज की हमारी लिस्ट में अगला नाम है दगदूशेठ हलवाई मंदिर का। यहां पर साल भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रहती है, क्योंकि ये मंदिर पुणे का एक बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। दोस्तों ये मंदिर भगवान गणपति जी को समर्पित है और यहां पर हर साल गणेशोत्सव का आयोजन भी होता है जो कि 10 दिनों का एक बहुत बड़ा भव्य उत्सव होता है। मंदिर के अंदर जो गणपति जी की मूर्ति लगी हुई है उसे तकरीबन 40 किलो सोने से सजाया गया है।

कैसे पहुंचे दगदूशेठ हलवाई मंदिर

दगदूशेठ हलवाई मंदिर तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको पुणे शहर पहुंचना होगा। इसके लिए आप Flight से Travel कर सकते हैं या फिर Train से भी Pune पहुंच सकते हैं,, उसके बाद फिर आप दगदूशेठ हलवाई मंदिर तक कैब लेकर जा सकते हैं।

पाषाण झील (Pashan Lake)

पुणे में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है पाषाण झील। दोस्तों ये मानव निर्मित झील इतनी ज्यादा खूबसूरत और अनोखी है कि आप अपने परिवार के साथ काफी समय यहां बिता सकते हैं। ये झील पुणे से लगभग 11 किलोमीटर दूर है,, इसलिए यहां पर बिल्कुल भी भीड़ भाड़ नहीं रहती और आसपास का माहौल बहुत ज्यादा शांत है। ऐसे लोग जिनको सुकून की तलाश रहती है उनके लिए ये एक बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है।

कैसे पहुंचे पाषाण झील

पाषाण झील तक आप भारत के किसी भी शहर से बहुत आसानी से पहुंच सकते हैं। Airport या फिर Railway Station पहुंचने के बाद पाषाण झील के लिए आप Auto Rickshaw कर सकते हैं,,, अगर आप Auto Rickshaw में बैठना पसंद नहीं करते तो ऐसे में आप Taxi भी कर सकते हैं।

पार्वती हिल (Parvati Hill)

पुणे में घूमने के लिए टॉप टूरिस्ट प्लेसेज की अगली लिस्ट में नाम है पार्वती हिल का। दोस्तों पार्वती हिल समुद्र तल से तकरीबन 2100 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है,, और यहां पर आप भगवान शिव, भगवान विष्णु, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय के बेहद प्राचीन मंदिर देख सकते हैं। ऐसे लोग जिनकी भगवान में बहुत ज्यादा आस्था है, उन्हें पार्वती हिल बहुत पसंद आता है। इसके साथ ही साथ यहां पर पहाड़ की चोटी से आसपास का नजारा बहुत ही सुंदर दिखता है, जो नेचर लवर्स को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है।

कैसे पहुंचे पर्वती हिल

दोस्तों पार्वती हिल पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको पुणे के सबसे करीबी Airport या फिर Railway Station तक पहुंचना होगा। वहां से फिर आपको पार्वती हिल तक जाने के लिए टैक्सी करनी होगी।

ओशो आश्रम (Osho Aashram)

पुणे के टॉप टूरिस्ट प्लेसेज की सूची में अगला नाम है ओशो आश्रम का। जी हां दोस्तों ओशो आश्रम भी पुणे का एक बेहद आकर्षक और फेमस पर्यटन स्थल है। ये आश्रम कोरेगांव में बना हुआ है और इसे रजनीश ओशो ने बनाया था। यहां पर जो लोग घूमने जाते हैं, उन्हें जिंदगी को बेहतरीन तरीके से जीने का सबक सिखाया जाता है। ओशो आश्रम को इस तरह से बनाया गया है कि यहां पर प्रकृति के साथ साथ आधुनिकता का बहुत ही अनोखा संगम देखने को मिलता है। यदि आपको मन की शांति चाहिए तो एक बार आपको इस जगह को जरूर घूमने जाना चाहिए।

कैसे पहुंचे ओशो आश्रम

ओशो आश्रम पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले पुणे के एयरपोर्ट या फिर रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा। वहां से फिर आप टैक्सी लेकर ओशो आश्रम तक आसानी के साथ पहुंच सकते हैं।

आगा खान पैलेस (Agar Khan Palace)

दोस्तों पुणे में आगा खान पैलेस भी एक बहुत सुंदर घूमने लायक जगह है। इस पैलेस को सुल्तान मोहम्मद शाह आगा खान ने 1892 में बनवाया था। आपको बता दें कि अगस्त 1942 और मई 1944 के बीच का जो समय था उस दौरान इस महल में कस्तूरबा गांधी, महात्मा गांधी और महादेव भाई देसाई को बंदी बनाया गया था। इस महल को काफी खूबसूरती के साथ बनवाया गया था और इसके चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। इसके अलावा आगा खान पैलेस में महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और महादेव भाई देसाई के स्मारक भी बने हुए हैं।

कैसे पहुंचे आगा खान पैलेस

आगा खान पैलेस पहुंचने के लिए आप अपने शहर से Flight ले सकते हैं। इस तरह से आप फ्लाइट से Pune Airport तक पहुंच जाएंगे और उसके बाद आप कैब, टैक्सी या फिर किसी अन्य साधन से आगा खान पैलेस तक पहुंच सकते हैं। वहीं अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पुणे तक पहुंचने के लिए ट्रेन से सफर करना होगा। पुणे रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप आगा खान पैलेस तक टैक्सी लेकर पहुंच सकते हैं।

लोनावला (Lonavla) – पुणे टूरिस्ट प्लेस

हमारी लिस्ट में अगला नाम है लोनावला का। दोस्तों ये भी एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां पर नए शादीशुदा जोड़े हनीमून के लिए जाते हैं, तो वहीं बहुत से लोग अपने परिवार के साथ Family Vacation पर जाते हैं। लोनावला में बहुत सारी खूबसूरत झीलें और Picnic Spot हैं, जहां पर आप काफी अच्छा Time बिता सकते हैं। लोनावला में इतने सारे पर्यटन स्थल हैं कि आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे, जैसे कि बुशी डैम, राजमाची पॉइंट, लायंस प्वाइंट, लोहागढ़ का किला, भैरवनाथ मंदिर और इसके अलावा लोनावला में और भी बहुत सारी घूमने की जगह हैं।

पुणे का फेमस फूड – पुणे में क्या प्रसिद्ध है?

दोस्तों पुणे जैसे शानदार और खूबसूरत शहर में जहां आपको एक से बढ़कर एक घूमने की जगह मिलती है तो वहीं इस शहर में आपको लोकल फूड का स्वाद चखने को भी मिलता है। यहां पर बहुत सारे ऐसे स्थानीय भोजन हैं, जिनका लुत्फ आप अपनी यात्रा के समय उठा सकते हैं। यहां पर भाकरवाड़ी, पंजाबी परांठा, भेलपुरी, मिसल पाव, पोहा, पिथला भकरी, दाबेली, पाव भाजी, मोमोज, पूरन पोली, मैंगो मस्तानी जैसे फेमस फूड का आनंद लिया जा सकता है। इसलिए जब भी आप पुणे जाएं तो इन चीजों का मजा लेना ना भूलें।

दोस्तों पुणे के कौन कौन से Tourist Places आपको सबसे ज्यादा पसंद आए, कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। अगर ये आर्टिकल अच्छा लगे तो इसे शेयर जरूर करें।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।
प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।