यात्रा पड़ोसी देश नेपाल की बिना वीजा के। Nepal Travel Guide

Nepal Travel Guide
Nepal Travel Guide in hindi

नेपाल एक ऐसा देश है, जो एशिया में आता है। इसकी राजधानी काठमांडू है। यह देश भारत और चीन की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। नेपाल को “दुनिया की छत” भी कहा जाता है। नेपाल में बड़े बड़े आकर्षक पर्वत है, जहाँ लोग ट्रेकिंग का आनंद लेने जाते हैं। हिमालय पर्वत के कारण नेपाल में पर्यटकों (Tourists) की साल भर भीड़ लगी रहती है।  

नेपाल का इतिहास (History of Nepal) –

नेपाल के इतिहास की बात करें तो सबसे पहले यहाँ पर किराती लोग रहते थे। इसके बाद तीसरी सदी में लिच्छवी वंश ने नेपाल पर राज किया। इसी समय बौद्ध धर्म ने जन्म लिया, जिसके चलते कई बौद्ध धर्म स्थलों का निर्माण भी हुआ। 13वीं सदी में नेपाल पर मल्ल वंश का शासन रहा। इस शासन काल में नेपाल को कई छोटे छोटे राज्यों में बाँट दिया गया। मंदिरों और महलों का भी निर्माण इसी काल में हुआ। इसके बाद 18वीं शताब्दी में गोरखा साम्राज्य ने नेपाल पर शासन किया। 

गोरखा साम्राज्य के राजा पृथ्वी नारायण शाह ने छोटे छोटे राज्यों को एक कर दिया। सन 1768 ई. में उन्होंने काठमांडू पर कब्ज़ा कर लिया। तभी से नेपाल एक आधुनिक देश के रूप में उभर सका। 

नेपाल से रिलेटेड कुछ जरूरी पॉइंट्स –

देश का नामनेपाल
देश की राजधानीकाठमांडू
कब स्थापना हुई25 सितम्बर 1768
क्षेत्रफललगभग 14,75,16 वर्ग किलोमीटर
कुल जिले77
कुल जनसंख्यातकरीबन 2,91,92,480
जनसंख्या का घनत्व216
साक्षरता76.00%
बोली जाने वाली भाषाएंनेपाली
किस लिए फेमस हैनेपाल माउंट एवरेस्ट की प्राकृतिक खूबसूरती और पशुपति नाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

नेपाल की संस्कृति (Culture of Nepal) –

नेपाल की संस्कृति भारतीय, तिब्बती और मंगोली संस्कृतियों का मिलाप है। यहाँ की संस्कृति विश्व प्रसिद्ध है। कला, नृत्य, त्यौहार और लोगों के रहन सहन में नेपाल की संस्कृति को अच्छे से देखा जा सकता है। यहाँ आपको बौद्ध संप्रदाय को मानने वाले लोग भी मिलेंगे। नेपाल घूमने जाने वाले Tourists को यहाँ की संस्कृति बहुत पसंद आती है। 

नेपाल के त्यौहार (Festivals of Nepal) –

नेपाल एक हिन्दू राष्ट्र है। इसलिए यहाँ पर भारतीय त्यौहारों को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। विजय दशमी यहाँ का मुख्य त्यौहार है। इसके अलावा सरस्वती पूजा, जन्माष्टमी, भाई दूज, रक्षाबंधन, गाइ जात्रा, तीज, नाग पंचमी, छठ, कार्तिक पूर्णिमा जैसे त्यौहारों को भी नेपाल में मनाया जाता है। 

नेपाल से जुड़े रोचक तथ्य (Important Facts About Nepal) –

  • नेपाल के लोगों को बिना पासपोर्ट के भारत आने की परमिशन है। इसलिए बिना किसी परेशानी के नेपाल के लोग भारत आ जा सकते हैं। 
  • दुनिया का सबसे ख़ूबसूरत हिम तेंदुआ आपको नेपाल में ही देखने को मिलेगा। साथ ही याक भी यहाँ पाए जाते हैं। 
  • नेपाल में ही दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवेरेस्ट स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई 8,848 मीटर तक है।
  • माता सीता का विशाल मंदिर नेपाल में है। क्योंकि सीता जी की जन्म स्थली ‘मिथिला’ नेपाल में ही है। 

इसे भी पढ़ें: नेपाल से जुड़े 10 हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य

नेपाल में घूमने की जगहें (Best Places to Visit in Nepal) –

1) पोखरा (Pokhara) –

यह नेपाल का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल (Tourist Place) है। यहाँ पर साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यहाँ के खूबसूरत नजारें लोगों को आकर्षित करते हैं। ट्रेकिंग के लिए भी यह जगह बहुत शानदार है। यह हिमालय का मुख्य द्वार है, जहाँ से आप हिमालय की चोटियों को देख सकते हैं। फेवा झील यहाँ का मुख्य आकर्षण रहता है।

पोखरा में फेवा झील घूमने का समय –

पोखरा में फेवा झील घूमने के लिए शाम का समय बहुत अच्छा होता है। रंगीन लाइटों में यह जगह आपको बहुत ही शानदार लगेगी।  

2) काठमांडू (Kathmandu) –

नेपाल की राजधानी होने के साथ साथ काठमांडू एक खूबसूरत शहर भी है। पर्यटकों को यह शहर बहुत पसंद आता है। यहाँ के मठ और मंदिर लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस शहर की प्राकृतिक सुंदरता को आप वहीं जाकर मससूस कर सकते हैं।  

काठमांडू घूमने का समय –

काठमांडू में आप किसी भी समय आसानी से घूम सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण रात के समय आपको परेशानी हो सकती है।

Directions – Kathmandu

3) पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple) –

भगवान शिव का यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इस मंदिर के दर्शन के लिए भक्त दूर दूर से आते हैं। यह मंदिर बागमती नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर में भोलेनाथ की पांच मुख वाली प्रतिमा है। इस मंदिर की खासियत यह है कि मंदिर के चार दरवाजे हैं। 1979 ई. में इस मंदिर को यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में शामिल किया गया।  

पशुपतिनाथ मंदिर का समय –

पशुपतिनाथ मंदिर खुलने का समय – सुबह 10 बजे। 

पशुपतिनाथ मंदिर बंद होने का समय – शाम 5 बजे।

पशुपतिनाथ मंदिर में प्रवेश शुल्क –

भारतीयों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। यदि आप विदेशी हैं तो आपको 626 रुपये पर पर्सन पे करना होगा।  

Directions – Pashupatinath Temple

4) नगरकोट (Nagarkot) –

आप यदि नेपाल के ट्रिप पर जा रहे हैं तो आप नगरकोट जाना न भूले। क्योंकि यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमालय के पर्वतों की खूबसूरती आपको यहीं देखने को मिलेगी। नगरकोट भक्तपुर जिले में स्थित एक छोटा सा गांव है। इस जगह पर Tourists की भीड़ लगी रहती है। बागमती नदी इस गांव की सुंदरता को और भी बढ़ा देती है। 

नगरकोट घूमने का समय –

नगरकोट की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए आप दिन में अच्छे से घूम सकते हैं। 

5) मंकी मंदिर (स्वयंभूनाथ मंदिर) (Monkey Temple) –

यह मंदिर काठमांडू के पश्चिमी भाग में एक पहाड़ी की चोटी पर लगभग 3 किमी दूर स्थित है। यहाँ पर काफी बन्दर देखने को मिलते हैं, इसलिए इसे मंकी मंदिर भी कहा जाता है। यदि आप यहाँ पर दर्शन करने जा रहे हैं तो थोड़ा संभलकर जाएं, ताकि बंदरों से कोई परेशानी न हो। 

मंकी मंदिर खुलने का समय –

स्वयंभुनाथ मंदिर खुलने का समय – दोपहर 12 बजे 

स्वयंभुनाथ मंदिर बंद होने का समय – रात 12 बजे 

स्वयंभुनाथ मंदिर में प्रवेश शुल्क –

स्वयंभूनाथ मंदिर का प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 125 रुपये है।

6) चितवन नेशनल पार्क (Chitwan National Park) –

आप यदि काठमांडू का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आप वहां के चितवन नेशनल पार्क में जरूर जाएँ। इस पार्क में आपको देशी विदेशी दोनों तरह के वन्य जीव देखने को मिलेंगे। यहां आप जीप सफारी का भी आनंद ले सकते हैं। 

नेशनल पार्क में जाने समय –

सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक। पार्क में जाने के लिए 150 रुपए प्रति पर्सन शुल्क देना होगा। 

7) लुम्बिनी (Lumbini) –

यह गौतम बुद्ध की जन्मस्थली है। उनका जन्म इसी स्थान पर हुआ था। बौद्ध धर्म के लोगों के लिए यह एक धार्मिक स्थल है। यूनेस्को विश्व धरोहर की सूचि में इसका नाम भी शामिल है। यहाँ पर पर्यटकों को बौद्ध धर्म से जुड़ी जानकारी मिलती है।

लुम्बनी मंदिर के दर्शन का समय –

लुम्बिनी मंदिर खुलने का समय – सुबह 6 बजे 

लुम्बिनी मंदिर बंद होने का समय – शाम 6 बजे 

लुम्बनी मंदिर के प्रवेश शुल्क –

भारतीयों के लिए कोई शुल्क नहीं है। यदि आप अन्य देश के नागरिक हैं तो आपको शुल्क पे करना होगा। यह शुल्क स्टेट के आधार पर अलग अलग रहेगा, जिसकी जानकारी आपको मंदिर पर मिल जाएगी। 

इन जगहों के अलावा भी नेपाल में देखने लायक बहुत सारी जगहें हैं, जैसे – 

  • चांगुनारायण मंदिर
  • वराह क्षेत्र
  • भरतपुर
  • जनकपुर

नेपाल घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit in Nepal) –

आप अगर नेपाल का टूर प्लान कर रहें हैं तो आपको बता दें कि नेपाल घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है। इस समय यहाँ पर मौसम बहुत अच्छा रहता है। साथ ही आप यहां पर बर्फ़बारी का भी आनंद ले सकते हैं। दिसंबर से मार्च तक यहाँ पर सर्दियों का मौसम बना रहता है। आपको मौसम से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

नेपाल के फेमस फूड्स (Famous Foods of Nepal) –

Famous Foods of Nepal

नेपाली खाना भारतीय खाने से थोड़ा अलग होता है। लेकिन खाने का स्वाद बहुत ही लजीज होता है। आइए जानते हैं नेपाल के कुछ प्रसिद्ध खानों के बारे में –

नेवारी खाजा (Newari Khaja) – यह एक नेपाली डिश है। इसे त्यौहारों के समय बनाया जाता है। काठमांडू में यह डिश खासतौर से मिलती है। इसलिए यदि आप काठमांडू जाएं तो इस डिश को जरूर ट्राय करें। 

चाटमारी (Chatmari) –  यह नेपाली डिश चावल से बनाई जाती है। यह खाने में कुरकुरी और चटपटी होती है।

मोमोज (Momos) – नेपाल के फेमस मोमोज आज दुनिया के कोने कोने तक पहुंच चुके हैं। आपको मोमोज का ओरिजनल टेस्ट लेना है तो आप नेपाल में मोमोज को जरूर ट्राय करें। यहाँ आपको मोमोज में कई वेराइटी मिल जाएँगी। 

दाल बाटी (Dal Bati) – यह नेपाल की पारम्परिक डिश है। इस डिश को चावल, दही, सब्जी और मांस के साथ परोसा जाता है।  

सेल रोटी (Sel Roti) – सेल रोटी देखने में डोनट के जैसी लगती है। यह डिश मीठी होती है। त्यौहारों पर इसे विशेष रूप से बनाया जाता है। 

इसके अलावा नेपाल में आप निम्नलिखित डिशेज को भी ट्राय कर सकते हैं – 

  • चतुमारी 
  • योमारी 
  • थोन 
  • दाल-भात 
  • बारा 
  • गुंड्रूक

नेपाल में रुकने की जगहें (Best Places to Stay in Nepal) –

नेपाल में रुकने के लिए आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यहाँ पर आपको बहुत अच्छे दामों पर गेस्ट हॉउस, होटल और रेंट पर रूम मिल जायेंगे। इसके अलावा आप बाबर महल विलास, ओएसिस होटल, हयात रीजेंसी काठमांडू, होटल जम्पा जैसे फेमस होटल्स में भी रुक सकते हैं। आप चाहें तो आपको ऑनलाइन बुकिंग के ऑप्शंस भी मिल जायेंगे। 

नेपाल कैसे पहुंचे (How to Reach Nepal) –

How to Reach Nepal travel Guide in Hindi

नेपाल जाने के लिए आपको कई Options मिल जायेंगे, जैसे –

ट्रेन द्वारा (By Train) – यदि आप ट्रेन से नेपाल की यात्रा (Travel) करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि नेपाल में सिरसिया एक ऐसी जगह है जो रेल के जरिये भारत से जुड़ी है। इस जगह पर पहुंचकर आप नेपाल से स्थानीय साधन से घूमने वाली जगहों पर जा सकते हैं। 

सड़क मार्ग द्वारा (By Road) – आपको जानकारी दे दें कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहाँ नेपाल जाने के लिए बस चलती है। बस सुविधा होने के कारण आप दिल्ली से काठमांडू तक जा सकते हैं। यहाँ पहुंचने के लिए लगभग 29 से 30 घंटे लगते हैं। इसके अलावा आप पटना, लखनऊ, वाराणसी, दार्जिलिंग आदि से भी बस ले सकते हैं। 

हवाई मार्ग द्वारा (By Airplane) – आप यदि हवाई जहाज से नेपाल जाना चाहते हैं तो आपको भारत के इंटरनेशनल एअरपोर्ट से काठमांडू के लिए फ्लाइट लेनी होगी। काठमांडू में त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यह शहर से केवल 6 किमी की दूरी पर है। यहाँ से आप ऑटो, टैक्सी आदि से घूमने वाली जगहों पर पहुंच सकते हैं। 

नेपाल घूमने का कुल बजट (Total Budget to Visit Nepal) –

नेपाल में रुकने के लिए आपको एक दिन के लिए करीब 700 रुपये तक के कमरे मिल जायेंगे। इसके अलावा खाना पीना और ट्रांसपोर्ट का खर्च अलग से रहेगा। 

Direct flights from Delhi to Kathmandu

Departure atReturn atAirlineFind tickets
28 July 202430 July 2024Air IndiaTickets from 12 908
12 August 202414 August 2024Royal Nepal AirlinesTickets from 11 625
4 September 202411 September 2024VistaraTickets from 14 041
8 October 202420 October 2024Royal Nepal AirlinesTickets from 15 556

टोटल बजट –

रहने के लिए कुछ बजट – 3500 रुपये (6 रात रुकने के लिए )

ट्रांसपोर्ट – 3,500 रुपये 

खाना – 3,500 रुपये (7 दिनों के लिए )

अन्य खर्च – 6,000 रुपये (जंगल सफारी, मंदिरों और संग्रहालयों में प्रवेश शुल्क )

टोटल खर्च -16,500 रुपये (प्रति व्यक्ति)

इसे भी पढ़ें : दुबई कम्पलीट ट्रेवल गाइड इन हिंदी (Dubai Travel Guide)

FAQs –

Q.नेपाल में कौन–कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं?

A. नेपाल का प्रमुख राष्ट्रीय त्यौहार दशहरा पर्व है। नेपाली भाषा में इसे दशई कहा जाता है।

Q. नेपाल क्यों प्रसिद्ध है?

A. नेपाल पशुपति नाथ मंदिर और हिमालय पर्वत के कारण प्रसिद्ध है। 

Q.नेपाल में देखने लायक जगहें कौन कौन सी हैं?

A. नेपाल में आपको पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा, मंकी मंदिर आदि बहुत सी फेमस जगहें घूमने को मिल जाएँगी।  

Q.नेपाल की मुद्रा क्या है?

A. नेपाल की मुद्रा “नेपाली मुद्रा “है। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस आर्टिकल में हमने आपको नेपाल से जुड़ी सारी जानकारी दी है। हमने इस आर्टिकल में आपको नेपाल का इतिहास, उसकी संस्कृति, त्यौहार, नेपाल में घूमने की जगहें, वहां का खाना (Foods) आदि के बारे में भी बताया है। साथ ही आपको नेपाल में रुकने की जगह, घूमने का बजट कितना आएगा, नेपाल में घूमने का सही समय क्या है और नेपाल कैसे कैसे पहुंचें यह भी बता दिया है।

आशा है कि आपको यह पोस्ट Helpful लगी होगी। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप प्लीज इसे सोशल मिडिया पर भी शेयर करें,

Thanks!

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

नेपाल के ये फ़ूड का स्वाद जरूर लेना -Famous food of Nepal नेपाल में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। नेपाल से जुड़े 10 हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य नेपाल के गोल्डन गेटवे पोखरा के आंतरिक शांति देने वाले 10 खूबसूरत पर्यटन स्थल वास्तुकला, इतिहास और रोमांच से भरे काठमांडू के 10 पर्यटन स्थल