दुबई का इतिहास, प्रमुख पर्यटन स्थल और यात्रा बजट। Dubai Travel Guide in Hindi

Dubai complete travel guide Hindi

दोस्तों अगर आप आउट ऑफ कंट्री का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो दुबई आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। दुबई दुनिया का सबसे खूबसूरत और लग्जरी वाला शहर है, जहां आपको घूमने का डबल मज़ा आएगा। अक्सर दुबई का नाम सुनते ही लोग एक्साइटेड हो जाते हैं और हों भी क्यों ना, दुबई जैसा शहर पूरी दुनिया में और कहीं नहीं है। दुबई के बारे में जानने के बाद आपका मन भी दुबई जाने का करेगा। 

हम आपको इस आर्टिकल में दुबई का इतिहास, संस्कृति, खानपान, दुबई की भाषा, दुबई की पोशाक, दुबई का त्यौहार, दुबई टूरिस्ट वीज़ा, दुबई टूर पैकेज, दुबई घूमने की जगह, दुबई कैसे जाएं, दुबई घूमने कब जाना चाहिए, दुबई में ठहरने की जगह आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसे पढ़ने के बाद आपको दुबई से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी और आपको Dubai Travel करने में आसानी होगी। तो आइए आगे बढ़ते हैं।

इसे भी पढ़े: भारत का इतिहास, संस्कृति और भौगोलिक विस्तार- History and culture of India in Hindi

Hotels in Dubai City: 3 stars

HotelStarsDiscountPrice before and discountSelect dates
Rove City Walk★★★-55%12 472 5 621 View hotel
Premier Inn Dubai Barsha Heights★★★-59%8 538 3 459 View hotel
Rove City Centre, Deira★★★-50%9 542 4 813 View hotel
ibis Mall Avenue Dubai★★★-59%9 626 3 911 View hotel
Novotel Suites Mall Avenue Dubai★★★-56%11 132 4 924 View hotel

दुबई का इतिहास (History of Dubai in Hindi) –

दुबई पहले रेगिस्तानी और मछली पकड़ने वाला शहर था। 1960 ई. में दुबई में तेल की खोज होने के कारण दुबई एक विकसित देश बन गया। दुबई के लोग शेर और चीता पालते हैं। यहां सोने की सबसे लंबी चेन है, जो 4.2 किलोमीटर और 22 किलो वज़न की है। यही नहीं 1996 ई. में दुबई में पहली बार घोड़ों की रेस हुई थी। यह अमीर अरब शहरों में से दूसरा सबसे बड़ा अमीर शहर है।

दुबई के बारे में कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स –

शहर का नाम दुबई
स्थापना 9 जून 1833
जिलों की संख्या 14
क्षेत्रफल 35km2
कुल जनसंख्या 3.57 मिलियन
जनसंख्या घनत्व 408.18/km2
भाषा अरबी
दुबई किस लिए फेमस है? दुबई अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल, ऊंची इमारतों, सफ़ेद कपड़े, महंगी कारों, रेगिस्तानी सड़कों, शॉपिंग फेस्टिवल, चमकदार नाइटलाइफ और धन आदि चीज़ों के लिए फेमस है।

दुबई की संस्कृति (Culture of Dubai City) –

दुबई एक खूबसूरत और हलचल भरा शहर है। यहां की संस्कृति इस्लामिक परंपराओं से जुड़ी हुई मानी जाती है। दुबई की शानदार ऊंची इमारतों, अच्छी लाइफ स्टाइल, रीति रिवाज, कला, संगीत, खानपान आदि में दुबई की संस्कृति झलकती है।

दुबई का खाना (Famous Foods of Dubai) –

दुबई एक सोने का शहर है। इस शहर की शान-व-शौकत देखकर वहां का खाना कितना टेस्टी होगा आप इसका अंदाज़ा लगा सकते हैं। दुबई की फेमस डिशेज़ जो सिर्फ देखने में ही नहीं, बल्कि टेस्ट में भी ज़ायकेदार हैं। उन डिशेज़ के नाम कुछ इस  तरह हैं, लुकाईमत, गुंज़ी, मच्छू, नफेह, अल हरिस, मदरौबा, महालबिया, वहाँ, सांबूसा, मज़बूस लोकमा, फलाफिल, भरवां ऊंट, शिश ताउक, फतूश सलाद, बिरयानी, बाबा गनोश, मनकिश, चेलो कबाब, मटन बिरयानी, शिरीन पोलो, कॉसा महशी, मंडी, हारिड, शिश ताउक सैंडविच आदि टेस्टी डिशेज़ हैं।

दुबई का पहनावा (Traditional Dress of Dubai) –

दुबई में काफी गर्मी होती है। गर्मी से बचने के लिए दुबई के ज़्यादातर लोग सफेद कलर के कपड़े पहनते हैं। दुबई में लोग जो सफेद कलर का कपड़ा पहनते हैं उस कपड़े को कंदुरा कहते हैं। अपने सर को गर्मी से बचाने के लिए यहां के लोग सर पर गुतरा पहना करते हैं।

दुबई की भाषा (Official Language of Dubai) –

इस्लामिक परंपराओं पर चलने वाले दुबई शहर की बोली अरबी है। दुबई के ज़्यादातर लोग एक ही बोली बोलते हैं और वह बोली खाड़ी अरबी या खलीजी कही जाती है। इसके अलावा दुबई में मिस्त्र अरबी बोली जाती है, जिसे मसरी कहा जाता है।

दुबई के त्यौहार (Famous Festival of Dubai) –

दुबई में त्यौहारों को बड़ी ही दिलचस्पी के साथ मनाया जाता है। दुबई के त्यौहारों में आतिशबज़ी होती है और लाइटों से पूरा दुबई सजा होता है। दुबई में धूमधाम से मनाए जाने वाले बहुत से फेस्टिवल्स हैं, जैसे – कला दुब,ई दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दुबई मैराथन, टेस्ट ऑफ दुबई, स्विम द बुर्ज, दुबई इंटरनेशनल बोर्ड शो, दुबई वर्ल्ड कप , दुबई इंटरनेशनल जैज़ फेस्टिवल, डो रेस, दुबई शॉपिंग फेस्टिवल सबसे मशहूर फेस्टिवल है, जिसमें दुबई का नज़ारा बहुत ही खूबसूरत होता है और दूर-दूर से लोग इस फेस्टिवल को देखने आते हैं।

दुबई किस लिए फेमस है (What is Dubai Famous for) –

दुबई शहर अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल, शॉपिंग फेस्टिवल और बुर्ज खलीफा इमारत के लिए फेमस है। बुर्ज खलीफा 829.8 मीटर की एक बिल्डिंग है, जो दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग्स में से एक है। ये सारी चीजें दुबई को खास बनाती हैं और इसी वजह से दुबई पूरी दुनिया में काफी मशहूर है।

दुबई में घूमने की जगह (Best Places to Visit in Dubai) –

दुबई की खूबसूरती और लक्जरी लाइफस्टाइल को देखकर हर कोई वहां घूमना चाहता है। दुनियाभर के लोग दुबई जाने का सपना देखते हैं। दुबई में बहुत सी ऐसी जगह हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं और उन फेमस जगहों के नाम हैं –  बुर्ज खलीफा, दुबई मॉल, दुबई क्रीक, दुबई वॉटर फाउंटेन, दुबई म्यूजियम, मिरेकल गार्डन, दुबई बॉलीवुड पार्क, बुर्ज अल अरब, डिजर्ट सफारी, ग्लोबल विलेज, गोल्ड सुख, स्की दुबई, दुबई शेख जायेद रोड, वाइल्ड वादी पार्क, बर दुबई, दुबई फ्रेम, काइट बीच, दुबई मरीना

ऊपर  बताई गई जगहों में से हम आपको दुबई की 10 सबसे खूबसूरत और फेमस जगहें के बारे में बता रहे हैं। उनके बारे में जानने के बाद आपका भी मन वहां जाने का करेगा और आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। तो आइए जानते हैं दुबई की 10 सबसे खूबसूरत और फेमस जगहों के बारे में –

(1) डेजर्ट सफारी (Desert Safari) –

जो लोग समंदर घूमना पसंद करते हैं उनके लिए डेजर्ट सफारी बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। आप दुबई घूमने जाएं तो डेजर्ट सफारी पर ज़रूर घूमें और अपने टूर को और भी मज़ेदार बनाए। डेजर्ट सफारी दुबई में बहुत मशहूर सफारी मानी जाती है। इस सफारी पर आप दोस्तों और फैमिली के साथ जा सकते हैं और समुद्री तटों का मज़ा ले सकते हैं।

(2) बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) –

बुर्ज खलीफा के बारे में कौन नहीं जानता। यह पूरी दुनिया में Famous है। यह दुनिया की सभी इमारतों में से सबसे ऊंची इमारत है। बुर्ज खलीफा की लंबाई 830 मीटर है। साथ ही इसमें 163 फ्लोर हैं। इसकी लिफ्ट पूरे वर्ल्ड में सबसे तेज़ चलने वाली लिफ्ट है। बुर्ज खलीफा को बनाने में लगभग 6 साल लगे थे। बुर्ज खलीफा की खूबसूरती को देखने दुनियाभर से लोग आते हैं। अगर आप भी दुबई का Tour Plan कर रहे हैं तो बुर्ज खलीफा ज़रूर देखें। बुर्ज खलीफा देखकर आपको आपकी ट्रिप पैसा वसूल ट्रिप लगेगी।

(3) बुर्ज अल अरब (Burj Al Arab) –

बुर्ज अल अरब का निर्माण 1999 ई. में हुआ था। यह इमारत बहुत ही खूबसूरत है। यह एक हिस्टोरिकल इमारत है, जो प्रीमियम और लग्जरी होटल के रूप में फेमस है। इस होटल के आसपास समुंदर है, जो इस होटल की खूबसूरती को और भी बढ़ाता है। बुर्ज अल अरब बहुत ही आलीशान होटल है, जहां एक रात रुकने का 1500000 से ज़्यादा रेंट लगता है।

(4) काइट बीच दुबई (Kite Beach Dubai) –

दुबई की सबसे फेमस जगहों में से काइट बीच भी एक खूबसूरत और घूमने लायक जगह है। यह बीच काफी साफ रहती है। इसी वजह से पूरी दुनिया में फेमस है। इस बीच पर हर साल लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। इस जगह का नज़ारा बहुत ही खूबसूरत होता है, जो आपके मन को खुश कर देगा। इस बीच पर एक बार जाने के बाद आपको वहां से वापस आने का मन बिल्कुल भी नहीं करेगा।

(5) दुबई फाउंटेन (Dubai Fountain) –

दुबई के इस फाउंटेन को लोग काफी पसंद करते हैं। इस फाउंटेन की खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यह भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां पर लोग अपनी शाम को खूबसूरत बनाने के लिए आते हैं। शाम के टाइम यहां आपको सुनहरा और आकर्षक माहौल देखने को मिलता है। दुबई घूमने वाले ज़्यादातर लोग इस Place को ज़रूर घूमते हैं, और घूमे भी क्यों ना ऐसी खूबसूरत जगह बार बार देखने को कहां मिलती है।

(6) मिरेकल गार्डन (Miracle Garden) –

यह दुबई का सबसे खूबसूरत गार्डन है, जो 72000 वर्ग मीटर की जगह पर फैला हुआ है। 2013 में इस गार्डन की ओपनिंग हुई थी। यह गार्डन छोटे अलग-अलग पौधों और खूबसूरत फूलों से सजा काफी यूनिक गार्डन है। यहां आपको 10,000 से भी ज़्यादा अलग-अलग तरह के फूल देखने को मिलेंगे। यह प्राकृतिक गार्डन पूरे वर्ल्ड का सबसे बड़ा गार्डन है, जिसकी खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है। आप दुबई घूमते हुए इस जगह पर भी ज़रूर जाएं, क्योंकि ऐसा गार्डन आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा।

(7) बॉलीवुड पार्क (Bollywood Park) –

यह दुबई का पहला थीम पार्क है, जिसे बी टाउन को समर्पित किया गया है। इस पार्क में आपको भारतीय सजावट, फिल्म एक्टर्स के पुतले और कलाकार आदि देखने को मिलेंगे। एक भारतीय को यह बॉलीवुड पार्क जरूर पसंद आएगा, क्योंकि दूसरे देश में अपने देश की हर चीज़ प्यारी लगती है। इसलिए आप जब भी दुबई जाएं तो बॉलीवुड पार्क जाना ना भूलें।

(8) दुबई मॉल (Dubai Mall) –

दुबई मॉल दुनिया का सबसे बड़ा मॉल कहलाता है। यहां पर अलग-अलग कंपनियों के शोरूम हज़ारों की तादाद में हैं। यह मॉल बड़ा होने के साथ ही काफी खूबसूरत भी है। शॉपिंग करने और घूमने के लिए यह बेस्ट प्लेस है। दुबई जाने वाले लोग इस मॉल में ज़रूर घूमते और शॉपिंग करते हैं।

(9) दुबई मरीना (Dubai Marina)-

यह भी घूमने के लिए काफी अच्छी और खूबसूरत जगह है, जो समुंदर के किनारे है। यहां पर काफी ऊंची-ऊंची और रंग बिरंगी लाइटों से सजी हुई खूबसूरत बिल्डिंग्स हैं। इन इमारतों की वजह से दुबई मरीना की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। मरीना में शॉपिंग, आलीशान होटल और घूमने वाली कई बेहतरीन जगह हैं। लोग मरीना घूमना काफी पसंद करते हैं। दुबई घूमते हुए आपको इस जगह को भी जरूर घूमना चाहिए, क्योंकि यहां देखने लायक बहुत कुछ है।

(10) दुबई गोल्ड सूक (Gold Souk Dubai) –

यह दुबई की सोने की मंडी है। यह मंडी दुनिया की सबसे बड़ी मंडी कहलाई जाती है। इस मंडी में काफी खूबसूरत ज़ेवरात मिलते हैं, जो पूरी दुनिया में फेमस हैं। अगर आप दुबई घूमने गए हैं और आपको सोना खरीदना है तो आप इस मंडी से ही सोने की खरीदारी करें। क्योंकि यह दुबई की फेमस और सबसे बड़ी सोने की मंडी है।

दुबई कब जाना चाहिए (Best Time to Visit Dubai) –

आप दुबई घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके मन में यह सवाल भी होगा कि दुबई कौन से मौसम में जाना चाहिए? तो आपकी उलझन को खत्म करते हुए आपको बता दें कि दुबई घूमने जाने के लिए सर्दियों का मौसम बेस्ट होता है। सर्दियों में नवंबर से अप्रैल तक के महीने में जाना सही रहता है। क्योंकि उस टाइम पर वहां मौसम अच्छा रहता है, जिसकी वजह से घूमने में और भी ज़्यादा मज़ा आता है।

इसके अलावा आप जनवरी-फरवरी में भी दुबई जा सकते हैं। इस टाइम दुबई में शॉपिंग फेस्टिवल होता है और दुबई शहर दुल्हन की तरह सजा होता है। इस वक्त दुबई में अलग ही रौनक रहती है, जिसे आप काफी एंजॉय करेंगे। तो सोचना कैसा जल्दी से दुबई जाने का प्लान बनाएं।

दुबई में कैसे जाएं (How to Reach Dubai)-

दुबई जैसी खूबसूरत जगह पर जाने के लिए एयरोप्लेन से ट्रैवेल करना सबसे बेस्ट होता है। इंडिया से दुबई जाने के लिए डायरेक्ट फ्लाइट ली जा सकती है। डायरेक्ट फ्लाइट आपको भारत के हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई आदि जगह के एयरपोर्ट से मिल जाएगी। दुबई की दूरी भारत से लगभग 2,500 किमी तक है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स के लिए बहुत सारी फैसिलिटीज दी जाती है, जिससे पैसेंजर्स को कोई प्रॉब्लम नही होती। साथ ही अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है।

दुबई में ठहरने की जगह (Accommodation in Dubai) –

दोस्तों दुबई जैसे आलीशान शहर में घूमने की जगहों के साथ ही वहां रुकने के लिए बहुत सारे होटल और रिसोर्ट भी हैं। दुबई में 3 से 7 स्टार तक के होटल मौजूद हैं। इन होटलों में आपको सारी फैसिलिटीज दी जायेगी। अब इनमें से आपको कहां रुकना है यह आप अपने बजट के हिसाब से डिसाइड कर सकते हैं।

दुबई ट्रिप पैकेज (Dubai Trip Packages) –

भारत से दुबई जाने के लिए आपको कई तरह के पैकेज मिलेंगे। दुबई में 7 दिनों के लिए 1 व्यक्ति का पैकेज कम से कम 60,000 से 150,000 तक का होता है, जिसमें ट्रैवेल, होटल, खाना, परिवहन और शॉपिंग आदि शामिल होते हैं। 

दुबई टूरिस्ट वीज़ा (Dubai Tourist Visa) –

दुबई वीज़ा लेने के लिए आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आप वीज़े के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। बस आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और 2 घंटे में आपको वीज़ा मिल जाएगा। भारत में रहने वालों के लिए वीज़ा (Dubai Tourist Visa Price) 6000 से 7000 तक का होता है। टूरिस्ट वीज़ा 30 दिनों का होता है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप वीज़ा बढ़ाना चाहते हैं तो बिना देश छोड़े ही वीज़ा बढ़ाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

दुबई जाने में कितना खर्च आएगा (Dubai Tour Cost from India) –

अगर आप इंडिया से दुबई जाना चाहते हैं तो घूमने, फिरने, रहने आदि में कितना खर्च आता है यह भी जानना चाहेंगे। तो हम आपको बता दें कि दुबई जाने में 25000 तक किराया, 6000 से 7000 तक का वीज़ा, 1000 ट्रैवेल इंश्योरेंस के अलावा शॉपिंग, खाना, होटल, परिवहन आदि के खर्च मिलाकर 68,000 या उससे ज़्यादा पैसे लगते हैं।

FAQS –

Q. दुबई का ₹100 भारत में कितना होता है?

A. दुबई का ₹100 भारत में 2122.23 रुपए होता है

Q. दुबई जाने में कितना पैसा खर्च होता है।

A. दुबई जाने में 4 दिन का कम से कम 48,000 खर्च होता है।

Q. दुबई में कौन सी भाषा बोलते हैं?

A. दुबई में बोली जाने वाली भाषा अरबी है।

Q. भारत से दुबई कितना किलोमीटर है?

A. भारत से दुबई 2,475 किमी है।

Q. दिल्ली से दुबई जाने के लिए कितना घंटा लगता है?

A. दिल्ली से दुबई जाने में 8 घंटे 15 मिनट लगते हैं।

Q. दुबई का राजा कौन है?

A. दुबई के राजा शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम हैं।

Q. दुबई की सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

A. दुबई की बहुत सारी घूमने वाली जगहों में से सबसे अच्छी जगह बुर्ज खलीफा, दुबई मॉल, दुबई वॉटर फाउंटेन, मिरेकल गार्डन, बॉलीवुड पार्क, बुर्ज अल अरब, डेजर्ट सफारी और दुबई म्यूज़ियम है।

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों आपको हमारी इस पोस्ट के ज़रिए दुबई का इतिहास, संस्कृति, त्यौहार, खानपान, पहनावा, भाषा, फेस्टिवल, दुबई घूमने वाली जगह, दुबई कब घूमने जाना चाहिए, दुबई कैसे जाएं, दुबई वीज़ा, दुबई ट्रिप पैकेज, ठहरने की जगह, दुबई जाने में कितना खर्च लगता है, दुबई किस लिए फेमस है आदि से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। 

अगर आप Dubai Trip प्लान कर रहे हैं और आपके मन में अभी भी कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें और उन्हें भी दुबई से जुड़ी सारी जानकारी दें, Thanks!

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।