नेपाल में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल

Image source: Unsplash

स्वर्ग एक मिथक है, नेपाल वास्तविक है। ऐसे माने जाने वाले नेपाल जो दुनिया का एक सबसे खूबसूरत शहर हैं। 

Image source: Unsplash

नेपाल में कुछ ऐसे भी स्थान हैं जहाँ अगर आप नहीं घूमे तो आपने नेपाल नहीं देखा ऐसे माना जा सकता हैं। आज ऐसे ही नेपाल के उन पर्यटन स्थल से हम आपको उजागर करेंगे। 

Image source: Unsplash

राजधानी काठमांडू में स्थित प्रतिष्ठित पशुपतिनाथ मंदिर दुनिया के सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है। काठमांडू में ही बौधनाथ और स्वयंभूनाथ के शांत मठ पूजा और ध्यान के पवित्र स्थान हैं।

Image source: Unsplash

काठमांडू- 

लुंबिनी स्थित गौतम बुद्ध का जन्मस्थान जो दुनिया भर के बौद्धों के लिए तीर्थ स्थान है, न केवल नेपाल की समृद्धि विरासत को दर्शाता हैं, बल्कि आगंतुकों के लिए एक आकर्षण और प्रेरणा स्रोत भी हैं।  

Image source: Unsplash

लुंबिनी-

शहर में  बसे शांतिपूर्ण बगीचें और मठ आध्यात्मिक साधकों के लिए एक शांत आश्रय प्रदान करता है।

Image source: Unsplash

नागरकोट नेपाल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। नागरकोट से आपको हिमालय के 13 में से 8 पर्वतमाला को देख सकते हैं। इस जगह से आपको अन्नपूर्णा, मनास्लु, नुम्बुर, गणेश हिमाल, जुगल, एवरेस्ट, लैंगटांग और रोलावलिंग पर्वतमाला स्पष्ट रूप से देख सकते हैं।

Image source: Unsplash

नागरकोट -

भक्तपुर का प्राचीन शहर, अपनी अच्छी तरह से संरक्षित मध्ययुगीन वास्तुकला के साथ, नेपाल के गौरवशाली अतीत की झलक पेश करता है।

Image source: Unsplash

भक्तपुर -

अभ्यारण्य प्रकृति प्रेमियों के लिए, कोशी टप्पू वन्यजीव अभ्यारण्य एक स्वर्ग है, जो दुर्लभ पक्षी प्रजातियों और विविध वन्य जीवन का घर है।

Image source: Unsplash

कोशी टप्पू वन्यजीव - 

बांदीपुर का मध्ययुगीन शहर, अपनी आकर्षक कोबलस्टोन सड़कों और पारंपरिक नेवारी घरों के साथ, नेपाल के ग्रामीण जीवन की झलक प्रदान करता है।

Image source: Unsplash

बांदीपुर - 

भारत की सीमा के करीब स्थित जनकपुर नेपाल के खास शहरों में से एक हैं और यहां देखी जाने वाली खास जगहों में से एक है सीता जी का जन्मस्थान जो भगवान राम और सीता जी का विवाहस्थल भी माना जाता है।

Image source: Unsplash

जनकपुर - 

अगर आप वन्यजीवप्रेमी हैं तो नेपाल यात्रा में आपको इस जगह को जरुरु भेट देनी चाहिए।

Image source: Unsplash

चितवन राष्ट्रीय उद्यान- 

 इस पार्क में पर्यटक जीप सफारी के साथ जंगल ट्रेक, हाथी और डोंगी की सवारी में  बंगाल बाघ, एक सींग वाले गेंडा जैसे लुप्तप्राय प्रजाति तथा कई विदेशी जानवरों के समेत भारतीय बाइसन भी देख सकते हैं।

Image source: Unsplash

 रारा झील नेपाल के प्रदेश नंबर 6 कर्णाली के मुगु जिले में पड़ती है। जिला मुख्यालय गमगढी से पश्चिम में 3 घंटे की पैदल यात्रा करते बर्फ से ढके और पहाड़ों से घिरी हुई रहस्यमय रारा झील तक पहुंचा जा सकता हैं, जहां जाते ही आपको एक निंरतर शांति का अनुभव होगा।

Image source: Unsplash

रारा झील -

नेपाल में घूमने लायक कई सुंदर जगहें हैं। पोखरा के झील, एवरेस्ट बेस कैंप, काठमांडू का दरबार और चितवन राष्ट्रीय उद्यान और ऐसे ही कितने सारी जगहें  यात्रियों को आकर्षित करते हैं। 

Image source: Unsplash

यहां के प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हैं। तो जीवन में एक बार तो नेपाल की सैर करना अपने बकेट लिस्ट में जोड़ दे।

Image source: Unsplash

इसे भी पढ़ें: नेपाल से जुड़े 10 हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य

Image source: Unsplash