आलेप्पी का इतिहास, संस्कृति, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल – Alleppey travel guide

alleppey travel guide in hindi
Alleppey travel guide in Hindi

दक्षिणी भारत में आपको घूमने के लिए एक से एक जगह मिल जाएगी। यदि आप केरल जा रहे हैं, तो आलेप्पी आपके लिए अच्छा पर्यटक स्थल (Tourist Place) हो सकता है। यहां पर आपको प्रकृति सौंदर्य तो देखने को मिलेगा ही, इसके अलावा दुर्लभ जीव, अभ्यारण, समुद्र तट, वाटरफॉल, पौराणिक मंदिर और अन्य टूरिस्ट प्लेसेज भी हैं, जो किसी का भी मन मोह लेंगे। वैसे तो केरल में काफी पर्यटक स्थल है, लेकिन आज हम आपको आलेप्पी पर्यटक स्थल (Alleppey Tourist Places) के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

यदि आप केरल घूमने के लिए जा रहे हैं, तो आपके लिए यह पोस्ट बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको आलेप्पी का इतिहास, आलेप्पी की संस्कृति, आलेप्पी के त्यौहार, आलेप्पी का रहन सहन, यहां की पारंपरिक पोशाक, आलेप्पी का नृत्य, खान पान, आलेप्पी घूमने का सही समय, आलेप्पी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल, आलेप्पी कैसे पहुंचे आदि के बारे में बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: प्राचीन चीजों और लजीज खानों से है प्यार तो गुजरात जरूर जाएं- Gujarat travel guide

आलेप्पी का इतिहास (History of Alleppey in Hindi) –

history of alleppey in hindi
history of alleppey in hindi

आलेप्पी केरल राज्य का एक जिला है। आलेप्पी का गठन 17 अगस्त 1957 ई. को हुआ था। यह केरल के सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेसेज में से एक है। इस जिले का नाम पहले आलेप्पी था, लेकिन साल 1990 में इस जिले का नाम बदल कर अलाप्पुझा कर दिया गया था। 

आलेप्पी में आपको बहुत सारी घूमने की जगह मिल जाएंगी। इसके अलावा यह जिला रस्सी उद्योग के लिए भी प्रसिद्ध है। यह केरल का सबसे घना आबादी वाला जिला है। केरल की कुल आबादी का लगभग 30% हिस्सा आलेप्पी जिले से ही है। पर्यटन स्थल के अलावा इस जिले को जल परिवहन के कारण भी प्रसिद्ध माना जाता है। इस जिले में लगभग 93 गांव हैं, अलाप्पुझा केरल का एक मात्र वन युक्त जिला है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल का इतिहास अब तक का अबसे रोचक और समस्याओं से भरा रहा – History of West Bengal

आलेप्पी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट् –

शहर का नाम आलेप्पी
स्टेट का नाम केरल 
कब स्थापना हुई17 अगस्त 1957
गांव की संख्या91
क्षेत्रफल46.2 km²
कुल जनसंख्या174164
बोली जाने वाली भाषाएंमलयालम 
किस लिए प्रसिद्ध हैदुर्लभ जीव, अभ्यारण, समुद्र तट, वॉटरफॉल, पौराणिक मंदिर और अन्य पर्यटक स्थल 

आलेप्पी की संस्कृति (Culture of Alleppey) –

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया आलेप्पी केरल का प्रसिद्ध शहर है। टूरिस्ट प्लेस होने के कारण यहां पर हर वर्ष लाखों Tourists का आना जाना लगा रहता है। केरल का इतिहास (History of Kerala) काफी पुराना है। यहां पर भारतीय और विदेशी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। केरल की संस्कृति द्रविड़ लोकाचार के धार्मिक आंदोलन और जातिगत भेदभाव के खिलाफ सुधार आंदोलन के बाद ही विकसित हुई है। यहां पर दो कला सबसे अधिक प्रसिद्ध है। एक दृश्य कला और दूसरी श्रव्य कला।

आलेप्पी के त्यौहार (Festivals of Alleppey)

वैसे तो आलेप्पी में काफी सारे त्यौहार मनाए जाते हैं। लेकिन हम आपको कुछ प्रसिद्ध आलेप्पी के त्यौहार (Alleppey Festivals) के बारे में जानकारी देते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं –

  • चंपाकुलम मूलम बोट रेस
  • पयिप्पद जलोत्सवम
  • नीरेट्टुपुरम बोट रेस
  • पुन्नमदा में अलप्पुझा नेहरू ट्रॉफी बोट रेस 
  • पुलिनकुन्नु राजीव गांधी बोट रेस

आलेप्पी का रहन सहन (Lifestyle of Alleppey) –

आलेप्पी के लोग सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। यहां पर लोगों को चावल, सब्जी, अंडा, मांस और दाल खाना अधिक पसंद है। यहां पर मलयालम भाषा बोली जाती है। यह द्रविड़ परिवार की भाषा है। 

यहां पर लकड़ी से डिजाइन किए घर अधिक देखने को मिलते हैं, जिसमें पत्थर और लकड़ी का काम काफी ज्यादा होता है। केरल का अधिकारिक फल कटहल है। केरल में लगभग 55% हिंदू और 26% मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा अन्य धर्मों के लोग भी यहां पर रहते हैं।

आलेप्पी की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of Alleppey in Hindi) –

आलेप्पी में अधिकतर हल्के रंग के और मुलायम कपड़े पहने जाते हैं। गर्मी होने के कारण लोग हल्के रंग के कपड़ों को पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। केरल की पारंपरिक पोशाक (Traditional Dress) मुंडू है, जो दिखने में धोती की तरह होता है। इसके अलावा यहां पर महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली पारंपरिक वेशभूषा परिधान मुंडम नेरियथम है।

आलेप्पी का नृत्य (Dance of Alleppey) –

केरल राज्य के आलेप्पी में काफी सारे नृत्य किए जाते हैं। हम आपको कुछ महत्वपूर्ण नृत्यों के बारे में बता रहे हैं –

  1. दप्पू काली
  2. काक करसी काली
  3. सर्पम ठुल्ल
  4. वेला काली
  5. कोलम थुलल
  6. कुमति नृत्य
  7. कड़ुवा काली
  8. कुम्मी डांस

आलेप्पी का खानपान (Famous Food in Alleppey in Hindi) –

अगर आप केरल घूमने जा रहे हैं, तो आलेप्पी का खानपान आपको पता होना चाहिए। चलिए आलेप्पी के सबसे अधिक प्रसिद्ध व्यंजनों (Alleppey Food) के बारे में जानते हैं –

  • प्रॉन करी
  • अप्पम
  • इला सद्या
  • चिकन फ्राई
  • इडियप्पम
  • पुट्टू और काडला करी 
  • एरीसेरी
  • इडली सांभर
  • मालाबार बिरियानी
  • डोसा

आलेप्पी घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Alleppey) –

अगर आप आलेप्पी घूमना चाहते हैं, तो आपको सही समय पर ही जाना चाहिए। आलेप्पी घूमने का सही समय अक्टूबर से मार्च (October to March) के बीच में होता है, जो कि सर्दी का वक्त होता है। आप इसी समय आलेप्पी शहर जाएं और सफर का मजा लें।

आलेप्पी में घूमने लायक जगह (Best Places to Visit Alleppey) –

Best Places to Visit Alleppey

आलेप्पी केरल राज्य में स्थित एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको घूमने के लिए काफी अच्छी अच्छी जगहें मिल जाएंगी। आलेप्पी में काफी हरियाली है। इसी के साथ साथ यहां की हाउसबोट, लैगून, समुद्री बीच और हरे भरे धान के खेत बहुत कुछ देखने को मिल जाएंगे। 

अगर आप केरल में स्थित आलेप्पी शहर की झलक देखना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। हम आपको अब आलेप्पी में घूमने लायक जगहों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। वैसे तो यहां पर काफी सारी जगहें हैं, लेकिन हम आपको कुछ महत्वपूर्ण जगहों के बारे में बता रहे हैं। आप जब भी केरल जाएं तो आलेप्पी शहर की इन जगहों में घूमना न भूलें –

एलेप्पी बैकवाटर्स (Alleppey Backwaters) –

अगर आपको आकर्षित झीलें, लैगून और हरियाली पसंद है, तो आप एलेप्पी बैकवाटर्स घूमने के लिए जा सकते हैं। यह जगह इसी कारण बहुत अधिक प्रसिद्ध है। आप यहां नाव किराए पर ले सकते हैं और अपने सफर का मजा ले सकते हैं। यदि आप प्रकृति प्रेमी (Nature Lover) हैं, तो यहां पर जरूर घूमने जाएं।

मारारी बीच (Marari Beach) –

एलेप्पी Tourist Place से मारारी बीच लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मारारी बीच पर आपको सुंदर और हरे-भरे नारियल के पेड़, मछली पकड़ने से संबंधित गतिविधियां और गोल्डन रेत नजर आएगी, जो दिखने में काफी आकर्षक लगती है।

यहां पर हर साल बहुत सारे Tourists घूमने के लिए आते हैं। पैरासेलिंग और वॉटर स्कीइंग जैसी कई एक्टिविटीज में हिस्सा लेकर आप यहां पर इंजॉय कर सकते हैं।

चेट्टीकुलंगरा देवी मंदिर (Chettikulangara Devi Temple) –

चेट्टीकुलंगरा देवी मंदिर केरल का ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। इस मंदिर में महाकाली, महासरस्वती और देवी भद्रकाली को अलग-अलग रूप में पूजा जाता है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यह 12 साल पुराना है। हर महीने के पहले दिन इस मंदिर में महा भद्रकाली को अर्पण करने के लिए 1001 दीप जलाए जाते हैं।

आलेप्पी समुद्र तट (Alleppey Beach) –

आलेप्पी समुंद्र तट लगभग 150 वर्ष पुराना है। यहां पर हर वर्ष अगस्त के महीने में नेहरू बोट रेस ट्रॉफी का आयोजन भी किया जाता है। इसके अलावा यहां पर देखने के लिए काफी कुछ है। अगर आपको समुद्र पसंद है और समुद्र किनारे आप अपना क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

कुमारकोम पक्षी अभयारण्य (Kumarakom Bird Sanctuary) –

आलेप्पी में कुमारकोम पक्षी अभयारण्य भी सबसे अधिक पसंदीदा Tourist Places में से एक है। यहां पर आपको पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियां मिल जाएंगी, जो देखने में काफी ज्यादा सुंदर लगती हैं। कुमारकोम पक्षी अभयारण्य (Kumarakom Bird Sanctuary) लगभग 14 एकड़ तक की जमीन पर फैला हुआ है।

अगर आपको पक्षी अच्छे लगते हैं और आप एक नया एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो यह अभ्यारण वाकई में ही आपके लिए स्वर्ग से कम नही।

वेम्बनाड झील (Vembanad Lake) –

केरल की सबसे बड़ी झील वेम्बनाड झील है। दक्षिण भारत के टूरिस्ट प्लेसेज में से यह सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र है। यहां पर आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।‌ जब सूर्य उदय होता है, तो यहां का माहौल देखने लायक बनता है। यहां आप नौका विहार का आनंद भी अपने परिवार के साथ ले सकते हैं। 

इनके अलावा एलेप्पी में कुछ और Places भी हैं, जो Tourists को अपनी तरफ आर्कषित करते हैं, जैसे –

  • रेवी करुणाकरण संग्रहालय
  • नेहरू ट्रॉफी स्नेक बोट रेस
  • हाउसबोट
  • अम्बालापुझा श्री कृष्ण मंदिर
  • कुट्टनाड
  • पाथिरमानल द्वीप
  • विजय बीच पार्क 
  • मन्नारसाला श्री नागराजा मंदिर
  • कयाकिंग
  • थोटापल्ली बीच

आलेप्पी कैसे जाएं (How to Reach Alleppey) –

केरल राज्य के आलेप्पी शहर पहुंचने के लिए आपको पहले यह Decide करना होगा कि आप किस तरह से वहां जाना चाहते हैं। यदि आप यहां पर घूमना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जरूर देखें कि आपको बस, ट्रेन या हवाई जहाज कैसे यहां पर पहुंचना है। आलेप्पी आप बस ट्रेन और हवाई जहाज तीनों तरीकों से जा सकते हैं। आइए नीचे हम आपको आलेप्पी पहुंचने के तीनों तरीकों के बारे में विस्तार से बताते हैं –

बस से (By Bus) –

अगर आप केरल के रहने वाले हैं, तो आपको यह देखना होगा कि जिस डिस्ट्रिक्ट या गांव में आप रहते हैं, वहां से आलेप्पी के लिए कौन सी बस जाती है। आपको उसी बस में सफर करना होगा। बस का रूट आपको बस स्टैंड पर पता चल जाएगा। 

बस का समय आदि चेक करने के बाद आप आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं। अगर आप केरल के नहीं हैं और किसी दूसरे राज्य में रहते हैं, तो आपको अपने राज्य से केरल के लिए बस लेनी होगी। फिर उसके बाद आप आलेप्पी पर्यटक स्थल घूमने जा सकते हैं।

ट्रेन से (By Train) –

आलेप्पी घूमने के लिए ट्रेन भी काफी अच्छा ऑप्शन है। ट्रेन से जाने का फायदा यह होगा कि आप भीड़-भाड़ से बच जाएंगे। बस में Travel करने से कई बार सड़कों पर काफी ज्यादा जाम लगा होता है। लेकिन ट्रेन से सफर करने में आपको यह परेशानी नहीं होगी। वहीं ट्रेन आपको Exact Time पर पहुंचा भी देगी।

हवाई जहाज से (By Plane)

आलेप्पी घूमने के लिए आप हवाई जहाज से भी सफर कर सकते हैं। आपको हवाई जहाज से आलेप्पी आना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। लेकिन आपको सफर के दौरान काफी मजा आएगा। क्योंकि हवाई जहाज से सफर करना काफी ज्यादा रोमांचक होता है।

आपको बस अपने शहर व अपने राज्य से केरल के लिए फ्लाइट लेनी होगी। उसके बाद आप आसानी से हवाई अड्डे (Airport) पर उतर कर आलेप्पी टूरिस्ट प्लेस पर पहुंच सकते हैं, और सफर का मजा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: लक्षद्वीप कि बजट यात्रा- How to plan budget trip on Lakshadweep

FAQs –

Q. अलाप्पुझा की खास बात क्या है?

A. इस शहर में लैगून, नहर और समुद्र तट है, जिसके कारण अलाप्पुझा को विनीशियन राजधानी के रूप में भी जाना जाता है।

Q. आलेप्पी में कुल कितने गांव हैं?

A. आलेप्पी में कुल 91 गांव हैं।

Q. कोच्चि या एलेप्पी में से कौन अधिक प्रसिद्ध है?

A. अगर आप इन दोनों में से कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एलेप्पी ज्यादा बेहतर रहेगा।‌ यहां पर आपको घूमने के लिए काफी जगह मिल जाएंगी। 

Q. आलेप्पी बीच पर क्या-क्या गतिविधियां कर सकते हैं? 

A. आलेप्पी बीच पर पैरासेलिंग, मोटरबोट क्रूज और ड्राइविंग के अलावा अन्य गतिविधियों (Activities) का आनंद ले सकते हैं।

Q. क्या एलेप्पी और कुमारकोम दोनों समान है?

A. नहीं कुमारकोम द्वीपों का समूह है और एलेप्पी एक शहर है, जो कि Tourist Place है। यहां पर आपको काफी सारी घूमने की जगहें मिल जाएंगी। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस पोस्ट के द्वारा हमने आपको केरल के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों (Tourist Places) में से एक आलेप्पी पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी दी है। इसमें हमने आपको आलेप्पी का इतिहास, अलेप्पी की संकृति, आलेप्पी के त्यौहार, यहां का रहन सहन, आलेप्पी की पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, खानपान, और आलेप्पी में घूमने के लिए कैसे जाएं, यह सब जानकारी विस्तार से दे दी है। इसके अलावा Alleppey जाने का सही समय कौन सा है यह भी हमने आपको बताया।

अगर आपको केरल घूमना है तो आलेप्पी शहर आपके लिए यादगार Tourist Places में से एक हो सकता है। हमारे द्वारा दी गई इस जानकारी के आधार पर आप यहां आने का प्लान बना सकते हैं। अगर Post अच्छी लगी हो तो इसे दोस्तों के साथ Social Media पर भी Share करना न भूलें,

Thanks!

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।