यदि करना चाहते हैं साफ शहर का दर्शन, तो एक बार जरूर बनाएं चंडीगढ़ जाने का प्लान- Chandigarh travel guide

Chandigarh travel guide

स्वच्छता देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाता है। क्या आप ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं, जहां आपको खूबसूरत नजारों को देखने के साथ साथ सफाई भी मिले। तो आपको बता दें कि चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है जो कि बहुत सुन्दर है। साथ ही यह सफाई में भी बहुत अच्छा है। यहाँ आपको चारो तरफ साफ सफाई देखने को मिल जाएगी। यहाँ के लोग सफाई के प्रति जागरूक हैं। आप यदि यहाँ घूमने का Plan कर रहे हैं तो आपको Chandigarh के बारे में जानने की जरूरत है। इसके लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों के समीप बसा चंडीगढ़ बहुत ही खूबसूरत है। यह शहर साफ और शांत है। इसके अलावा यह भारत का प्रथम धूम्रपान न करने वाला शहर भी है। चंडीगढ़ को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सपनों का शहर भी कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने इस शहर को योजना के अनुसार बनवाया था। फ्रांसीसी वास्तुकारों ने इस शहर का निर्माण किया, जिस कारण यह शहर मॉर्डन तरीके से बना है। चंडीगढ़ को “द सिटी ब्यूटीफुल” भी कहा जाता है। चंडीगढ़ के बारे में पूरा जानने के लिए पहले जानते हैं इसके इतिहास के बारे में। 

चंडीगढ़ का इतिहास (History of Chandigarh in Hindi) –

चंडीगढ़ भारत के उत्तर में बसा हुआ एक ऐसा प्रदेश है जो कि केंद्र शासित है। आपको यह जानकर भी आश्चर्य होगा कि यह शहर दो राज्यों की राजधानी भी है। यानी की पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ का नाम दुर्गा देवी के एक स्वरूप “चंडी” और गढ़ यानी की “किला” से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है चंडी का किला। बता दें कि माँ चंडी देवी का मंदिर पंचकुला जिले में है। यदि आप चंडीगढ़ में अपने Tour का Plan बना रहे हैं तो देवी के मंदिर जरूर जाएं। 

चंडीगढ़ के इतिहास की बात करें तो 1947 ई. में विभाजन के समय पंजाब को दो भागों में बाँट दिया गया था। इसके दो हिस्से हुए थे भारत और पाकिस्तान। इस कारण पुरानी राजधानी जो कि लाहौर थी वह पाकिस्तान में चली गयी थी, इसलिए अब पंजाब को एक नयी राजधानी की जरूरत थी। फिर 1 नवम्बर 1966 ई. को हरियाणा राज्य का गठन हुआ। इस कारण दोनों राज्यों के लिए योजनापूर्ण तरीके से एक ही राजधानी बनायी गयी, जो थी चंडीगढ़। यहाँ की भाषा हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी है।  

चंडीगढ़ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स –

शहर का नामचंडीगढ़
राजधानी का नामचंडीगढ़
कब स्थापना हुई01 नवंबर, 1966
क्षेत्रफललगभग 114 वर्ग किलोमीटर
कुल जिले1
कुल जनसंख्यातकरीबन 1,055,450
जनसंख्या का घनत्व9,262
साक्षरता86.05% 
बोली जाने वाली भाषाएंअंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी 
किस लिए फेमस हैयह भारत का सबसे पहला आधुनिक तरीके से बसाया हुआ शहर है। माता चंडी देवी के मंदिर के दर्शन के लिए टूरिस्ट यहां दूर दूर से आते हैं।

चंडीगढ़ की संस्कृति (Culture of Chandigarh) –

चंडीगढ़ की संस्कृति बहुत ही Modern है। यहाँ आपको अलग अलग तरह के लोग मिलेंगे, जो कि अलग अलग संस्कृति को फॉलो करते हैं। लेकिन आपको यहां पर हिन्दू धर्म के लोग ज्यादा देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में आपको सिख भी मिलेंगे। यह शहर संगीत और नृत्य के लिए भी प्रसिद्ध है। यदि आप यहाँ घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको यहाँ के लोगो की संस्कृति बहुत पसंद आने वाली है।  

चंडीगढ़ के प्रमुख त्यौहार (Festivals of Chandigarh in Hindi) –

चंडीगढ़ शहर अपने आप में जिस तरह अनोखा है ठीक उसी तरह यहाँ मनाये जाने वाले त्यौहार भी अनोखे हैं। यहाँ पर त्यौहारों को खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। दिवाली, होली, बसंत पंचमी आदि त्यौहारों को तो यहाँ पर मनाया ही जाता है, साथ ही यहाँ के अपने कुछ अलग त्यौहार भी हैं, जैसे – 

अप्रैल फूल डे (April Fools Day) – वैसे तो यह भारत के हर हिस्से में मनाया जाता है, लेकिन चंडीगढ़ में लोग इसे कुछ अलग तरीके से मनाते हैं। इस दिन चंडीगढ़ में दुनिया भर से सभी लोग कवि छंदों को पढ़ने के लिए एक जगह इकठ्ठा होते हैं। ऐसा नजारा आपको केवल यहीं पर देखने को मिलेगा।  

कैक्टस शो (Cactus Show) – चंडीगढ़ में इसे पंचकुला के कैक्टस गार्डन में मार्च महीने में मनाया जाता है। यहाँ आपको कैक्टस की अनेकों प्रजातियों देखने को मिल जाएंगी। 

रोज फेस्टिवल (Rose Festival) – चंडीगढ़ का यह फेस्टिवल रोज गार्डन में मनाया जाता है, जो कि फरवरी महीने में होता है। आपको यहाँ पर गुलाबों की कई किस्मे देखने को मिलेंगी। साथ ही यहाँ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है, जो कि देखने में बहुत ही सुन्दर होता है। आप यदि फरवरी के महीने में अपना Trip Plan कर रहे हैं तो आपको चंडीगढ़ के इस फेस्टिवल का आनंद लेना चाहिए। 

बैसाखी (Baisakhi) – बैसाखी पर्व को भी यहाँ पर बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार को नए साल पर मनाया जाता है। यह सिखों का त्यौहार होता है, जो कि गेहूं की फसल के लिए मनाया जाता है।  

मैंगो फेस्टिवल (Mango Festival) – यह फेस्टिवल पिंजौर गार्डन में जून महीने में मनाया जाता है। यहाँ आपको आमों का मेला देखने को मिल जायेगा। साथ ही साथ आप यहाँ पर आम और आम से बनी चीजों का भी स्वाद ले सकते हैं।

चंडीगढ़ कार्निवल (Chandigarh Carnival) – यह त्यौहार तीन दिनों का होता है, जो कि नवंबर महीने में मनाया जाता है। यहाँ आपको कलाकार देखने को मिलेंगे। 

चंडीगढ़ का रहन सहन (Lifestyle of Chandigarh) –

यदि आप चंडीगढ़ घूमने का मन बना रहे हैं तो आपको यहाँ के लोग और उनके व्यवहार काफी पसंद आएंगे। यहाँ के लोग बहुत ही फ्रैंडली होते हैं। आपको बता दें कि यहाँ के लोग खासकर की युवा वर्ग बहुत ही फैशनेवबल है। आपको ये लोग ज्यादातर मॉल, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट आदि में दिखाई दे सकते हैं। यह शहर बहुत ही सेफ और शांतिपूर्ण है।  

चंडीगढ़ की पारंपरिक पोशाक (Traditional Dress of Chandigarh in Hindi) –

चंडीगढ़ में लोगों की पारंपरिक वेशभूषा भी मॉडर्न है। यहाँ पुरुष टी-शर्ट, जींस, फॉर्मल ट्राउजर, शर्ट, जैकेट आदि पहनते हैं। जबकि महिलाएं सलवार कुर्ता, जीन्स टॉप, साड़ी आदि पहनती हैं। यहाँ पर पटियाला सूट का काफी चलन है। 

चंडीगढ़ का नृत्य (Dance of Chandigarh) –

चंडीगढ़ में नृत्य को विशेष महत्त्व दिया जाता है। यहाँ का प्रमुख लोक नृत्य “गिद्दा नृत्य” है। यह नृत्य महिलाओं द्वारा किया जाता है। यदि आप इस नृत्य को देखते हैं तो आपका मन भी इनके साथ नृत्य करने को करने लगेगा। इस नृत्य को महिलाएं एक गोले में तालियों द्वारा करती हैं।   

चंडीगढ़ का खान पान (Famous Food of Chandigarh in Hindi) –

यदि आप खाने के शौकीन हैं तो आपको चंडीगढ़ में खाने की कोई परेशानी नहीं होगी। यहाँ खाने का स्वाद बहुत ही लजीज है। चंडीगढ़ में मक्के की रोटी और सरसों का साग बहुत ही फेमस फ़ूड है। इसे आप जरूर ट्राई करें। इसके अलावा यहाँ के कुछ खास फ़ूड इस तरह हैं –

  • पराठा
  • अमृतसरी कुलचा
  • पाव भाजी
  • पनीर टिक्का
  • लस्सी
  • दाल तड़का व दाल मखनी
  • राजमा चावल

चंडीगढ़ घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Chandigarh) –

वैसे तो चंडीगढ़ शहर आपको हर मौसम में पसंद आएगा। लेकिन अगस्त से लेकर नवम्बर तक का समय यहां घूमने के लिए बहुत अच्छा रहता है। क्योंकि इस समय यहाँ पर न तो अधिक ठण्ड होती है और ना ही गर्मी। इसलिए यहां आपको घूमने में काफी मजा आएगा।  

चंडीगढ़ में घूमने वाली जगह (Best Places to Visit in Chandigarh) –

चंडीगढ़ बहुत ही सुन्दर और आधुनिक शहर है, जो लोगो को मोहित करता है। पर्यटक (Tourists) यहाँ दूर दूर से घूमने आते हैं। आप यदि चंडीगढ़ घूमने जा रहे हैं तो आप नीचे दी गयी जगहों का आनंद ले सकते हैं –

  • पिंजौर गार्डन
  • टैगोर थियेटर
  • रॉक गार्डन
  • सुखना झील
  • सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी
  • रोज गार्डन
  • जापानीज गार्डन
  • अंतर्राष्ट्रीय गुडिया संग्रहालय
  • बोटैनिकल गार्डन
  • म्यूजिकल फाउंटेन
  • बटरफ्लाई पार्क
  • सिल्वी पार्क

इसके अलावा आपको यहां पर बहुत से मंदिर भी मिल जायेंगे, जिसमे इस्कॉन मंदिर प्रसिद्ध है। साथ ही आप यहां पर गुरूद्वारे भी जा सकते हैं। 

चंडीगढ़ कैसे जा सकते हैं (How to Reach Chandigarh in Hindi Language)?

चंडीगढ़ पहुंचने के लिए कई तरह की सुविधाएं हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं, जैसे –

सड़क मार्ग द्वारा (By Road) – यदि आप सड़क मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आप बस या फिर निजी वाहन कर सकते हैं। यहाँ पहुंचने के लिए दिल्ली, लुधियाना, शिमला, जयपुर, देहरादून जैसे हाईवे का रास्ता लिया जा सकता है। 

रेल मार्ग द्वारा (By Train) – यदि आप ट्रेन से यात्रा (Travel) कर रहे हैं तो आपको चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा। इस स्टेशन पर देश के हर जगह से ट्रेन पहुँचती है। चंडीगढ़ स्टेशन तक पहुंचने के बाद आप जहाँ जाना चाहते हैं वहाँ के लिए टेक्सी या फिर बस ले सकते हैं। 

हवाई मार्ग द्वारा (By Airplane) – हवाई जहाज से ट्रैवेल करने के लिए आपको चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बुकिंग करनी होगी। आप दिल्ली, मुम्बई, बैंगलोर, हैदराबाद, जयपुर, उदयपुर आदि से चंडीगढ़ के लिए सीधी फ्लाइट भी ले सकते हैं। 

FAQs –

Q.चंडीगढ़ में कौन–कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं?

A. चंडीगढ़ में अनेक त्यौहार मनाये जाते हैं, जैसे – कैक्टस शो, रोज फेस्टिवल, बैसाखी, मैंगो फेस्टिवल, चंडीगढ़ कार्निवल आदि। इन त्यौहारों को यहां बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

Q. चंडीगढ़ का लोक नृत्य कौन सा है?

A. चंडीगढ़ का गिद्दा लोक नृत्य बहुत ही प्रसिद्ध है। यह महिलाओं द्वारा गोला बनाकर किया जाता है।

Q. चंडीगढ़ में कौन सा खेल सबसे प्रमुख है?

A. चंडीगढ़ में क्रिकेट को बहुत पसंद किया जाता है।

Q. चंडीगढ़ भारत में कहां पर स्थित है? 

A. चंडीगढ़ उत्तर भारत का शहर है, जो कि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश राज्यों से घिरा हुआ है। 

Q. चंडीगढ़ क्यों प्रसिद्ध है?

A. चंडीगढ़ चंडी माता के मंदिर के कारण प्रसिद्ध है। लोग दूर दूर से यहां माता के दर्शन करने आते हैं। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस आर्टिकल में हमने आपको चंडीगढ़ के बारे में पूरी जानकारी दी है। इसमें हमने आपको चंडीगढ़ के इतिहास, वहाँ का रहन सहन, खानपान और वहाँ की संस्कृति के बारे में बताया है। साथ ही आप किस मौसम में वहाँ घूमने जा सकते हैं यह भी हमने आपको बताया। आशा है कि आपको हमारी यह पोस्ट Helpful लगी होगी। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो Please आप इसे Social Sites पर भी शेयर करें,

Thanks!

One comment

  1. […] इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ का इतिहास, संस्कृति, खान-पान, प्रसिद्ध भोजन, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल – Chandigarh complete travel guide […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।