भारत का इतिहास, संस्कृति और भौगोलिक विस्तार- History and culture of India in Hindi

History and culture of India in Hindi | India travel guide in Hindi
History and culture of India in Hindi

भारत एक ऐसा देश है जहां पर प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा भी बहुत सारे अद्भुत और अनोखे नजारे देखने को मिलते हैं। यहां पर प्राचीन खंडहर से लेकर बर्फ से ढके हुए पहाड़ के ऐसे ऐसे खूबसूरत Tourist Places हैं जो घूमने के लिए बहुत Perfect हैं। इंडिया एक बहुत ही बड़ा देश है, जो अपने महलों, किलों, गुफाओं के शिलालेखों, मिश्रित संस्कृति और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। यदि आप पूरे भारत को घूमना चाहते हैं तो इसके लिए आपको महीनों लग सकते हैं।

भारत में ना केवल घूमने के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेज हैं बल्कि एक से बढ़कर एक Shopping करने की भी जगह हैं। भारत का खाना दुनिया भर में प्रसिद्ध है जिसका स्वाद चखने के लिए विदेशों से पर्यटक खूब आते हैं। अगर आप भी इंडिया को घूमना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में सारी बातें पता होनी चाहिए। 

भारत से जुड़ी हुई सारी जानकारी जैसे कि भारत का इतिहास, संस्कृति, भारत का भौगोलिक विस्तार, रहन-सहन, पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, खान-पान, घूमने का सही समय, घूमने लायक जगह, कैसे पहुंचे आदि पाने के लिए हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें। 

भारत का इतिहास क्या है (History of India in Hindi) –

History of India in Hindi
History of India in Hindi

भारत का इतिहास काफी पुराना है जिसकी शुरुआती बस्तियां 2600 ईसा पूर्व में सिंधु घाटी में विकसित हुई थी। इसके अलावा 1500 ईसा पूर्व में गंगा घाटी में भारतीय संस्कृति का विकास हुआ था। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में उस समय जो समाज बना था वो जातीय द्रविडों से बना था और वे लोग पूरी तरह से कृषि पर आश्रित रहते थे। भारत के उत्तर-पश्चिम महाद्वीप में आर्य जनजातियों का निवास था। लेकिन उसके बाद उन्होंने सिंधु घाटी और गंगा घाटी में हमला किया था जिससे कि वहां पर रहा जा सके। इन लोगों ने भारत में जाति व्यवस्था को शुरू किया था, जिसे हम आज भी भारत के बहुत से हिस्सों में देख सकते हैं। ‌

चौथी शताब्दी ईसा पूर्व में सिकंदर महान ने जब भारत में अपना विस्तार बढ़ाया तो उसके बाद यहां पर ग्रीक प्रथाएं शुरू की गई। इस तरह से फिर तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान भारत में मौर्य साम्राज्य का शासन आया। ऐसा कहा जाता है कि सम्राट अशोक का शासन भारत में बहुत ज्यादा सफल रहा था। उसके बाद फिर India में तुर्की, अरब और मंगोलो ने भारत की तरफ अपना रुख किया। इस प्रकार से फिर भारत में मंगोल साम्राज्य स्थापित हो गया था। उसके बाद भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना हो गई थी। यही वो समय था जब हमारे हिंदुस्तान में ताजमहल जैसी खूबसूरत इमारतों को बनवाया गया। 

यहां आपको बता दें कि भारत में 1500 दशक के बाद ज्यादातर ब्रिटिश का प्रभाव रहा। भारत कई सौ सालों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा लेकिन फिर 1800 के आखिर में इंडिया में अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने का संघर्ष शुरू हो गया था। इसी के चलते 15 अगस्त 1947 ई. को भारत ने अंग्रेजों के चंगुल से Freedom हासिल की। ‌इसलिए 15 अगस्त का दिन हर साल बहुत धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। फिर बाद में 26 जनवरी 1950 ई. को India का सबसे पहला संविधान लिखा गया था, जो हर साल गणतंत्र दिवस के तौर पर Celebrate किया जाता है। 

भारत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स

देश का नामभारत (India)
आधिकारिक नामभारत गणराज्य 
अन्य नामइंडिया, हिंदुस्तान 
राजधानी का नामनई दिल्ली
सबसे बड़ा शहरमुंबई 
क्षेत्रफल 1,269,214 वर्गमील 
कुल राज्य28 राज्य
केंद्र शासित प्रदेश8
जनसंख्या140.76 करोड़ (2021)
जनसंख्या का घनत्व383 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर 
साक्षरता 77.7%
बोली जाने वाली भाषाएं हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, बंगाली, डोगरी, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, मैथिली, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मणिपुरी, नेपाली, असमिया, कोंकणी 
मुद्रा रुपया (INR)
किसलिए फेमस है विविधता में एकता, पर्यटन स्थलों  

भारत की संस्कृति (Culture of India in Hindi) –

यदि हम भारत की संस्कृति की बात करें तो यहां पर हमें विविध संकृतियां देखने को मिलती हैं। यहां पर रहने वाले लोगों का पहनावा अलग-अलग है। उनके बोलचाल का तरीका अलग अलग है। इसके अलावा यहां पर लोग अलग अलग तरह का खाना खाते हैं और भिन्न-भिन्न धर्मों को मानते हैं। यहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन इत्यादि धर्मों के लोग रहते हैं। 

पर भारत में रहने वाले लोगों का जो स्वभाव होता है वो सबका लगभग एक जैसा ही है। यही वजह है कि भारत में जब भी कोई खुशी का मौका होता है या फिर कोई दुख का अवसर होता है तो सभी लोगों द्वारा उसमें पूरे दिल से हिस्सा लिया जाता है। इस प्रकार से भारत के रहने वाले लोग ज्यादातर अपनी खुशी और दुख दर्द को मिलजुल कर महसूस करते हैं। 

भारत में बहुत सारे त्यौहार मनाए जाते हैं जो कि केवल किसी परिवार या घर तक सीमित नहीं होते, बल्कि उसे आस-पड़ोस के लोग मिलजुल कर Celebrate करते हैं। साथ ही साथ भारत में जब भी शादी-विवाह का अवसर होता है तो उसमें सिर्फ दूल्हा और दुल्हन का नहीं बल्कि दो परिवारों का मेल होता है। 

देखा जाए तो किसी भी देश की संस्कृति उसकी आत्मा होती है क्योंकि उससे ही उस देश के संस्कारों के बारे में पता चलता है। वैसे भारत की जो संस्कृति है वो बहुत ही प्राचीन संस्कृति मानी जाती है। 

भारत का भौगोलिक विस्तार (Geographical Expansion of India) –

Geographical Expansion of India
Geographical Expansion of India: Image source

इसमें कोई शक नहीं कि भारत एक बहुत ही बड़ा देश है। भौगोलिक दृष्टिकोण से हमारा देश India सातवां सबसे विशाल देश है, जो जनसंख्या के हिसाब से चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मुल्क है। इंडिया की जो सीमाएं हैं वो प्राकृतिक होने के साथ-साथ मानव द्वारा बनाई गई हैं। आपको बता दें कि पूरी तरह से उत्तरी गोलार्ध में स्थित इंडिया का जो ज्योग्राफिकल विस्तार है वह उत्तर से दक्षिण 3214 किलोमीटर तक है। इसके साथ साथ भारत का भौगोलिक विस्तार पूर्व से लेकर पश्चिम तक 2933 किलोमीटर तक फैला हुआ है। 

भारत की जो भौगोलिक संरचना है उसमें एक तरफ उत्तर में बड़े-बड़े विशाल हिमालय की पर्वतमालाएं बनी हुई हैं। तो वहीं दूसरी तरफ और दक्षिण में काफी बड़ा और विस्तृत हिंद महासागर बना हुआ है। इसके अलावा भारत के एक तरफ दक्कन का पठार है जो बहुत ऊंचा नीचा है। ‌इसके साथ ही भारत का जो सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान है वो बहुत ही बड़ा होने के साथ-साथ समतल भी है। इंडिया के पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश, चीन, नेपाल, भूटान हैं।

हिंदुस्तान में बहुत सारी बड़ी-बड़ी नदियां भी हैं जैसे कि सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र, जमुना, नर्मदा, कंचनजंगा इत्यादि। 

भारत के त्यौहार (Festivals of India in Hindi) –

भारत में क्योंकि अनेक धर्म और संस्कृति को मानने वाले लोग रहते हैं जिसकी वजह से भारत में एक त्यौहार नहीं बल्कि अनेकों त्यौहार मनाए जाते हैं। यहां पर निवास करने वाले अलग-अलग धर्मों के लोग सभी त्यौहारों को मिलजुल कर मनाते हैं। भारत में कुछ त्यौहार National Level पर भी Celebrate किए जाते हैं, जिसमें देश के सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। India में जो Festivals मनाए जाते हैं उनके बारे में जानकारी निम्नलिखित है –

  • मकर संक्रांति
  • होली 
  • दीपावली
  • ईद उल फितर 
  • ईद उल अजहा
  • मुहर्रम
  • मिलाद उन नबी 
  • बारावफात
  • रामनवमी 
  • गुरु पूर्णिमा
  • ओणम
  • रक्षा बंधन
  • जन्माष्टमी
  • दशहरा
  • करवाचौथ
  • लोहरी 
  • गुरु गोविंद सिंह जयंती
  • गुरु नानक जयंती 
  • महावीर जयंती
  • ईस्टर
  • क्रिसमस 
  • बुध्द पूर्णिमा 

भारत का रहन सहन (Lifestyle of India) –

भारत के लोगों के रहन सहन में बहुत ज्यादा विविधता देखने को मिलती है। इसके पीछे वजह है यहां पर अलग-अलग जाति, संप्रदाय और धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। अगर हम बात करें भारत के लोग अपना गुजर बसर कैसे करते हैं तो इसके लिए भारतीय लोग सबसे ज्यादा खेती-बाड़ी के ऊपर Depend होते हैं। भारत क्योंकि एक कृषि प्रधान देश के रूप में दुनिया भर में जाना जाता है इसलिए हिंदुस्तानियों का यह प्रमुख स्त्रोत है अपनी जीविका चलाने का। 

इसलिए भारत में हर सीजन में अलग-अलग फसलों को बोया जाता है, जैसे कि धान, गेहूं, दालें, गन्ना, हरी पत्तेदार सब्जियां। इसके अलावा यहां पर आम, केला, पपीता, लीची, सेब, खुबानी, बादाम, चिलगोजा, नाशपाती, नींबू इत्यादि का भी भरपूर मात्रा में उत्पादन किया जाता है। 

खेती-बाड़ी के अलावा भारत के लोग कढ़ाई, बुनाई और शिल्पकारी के भी माहिर होते हैं। यहां पर बनाए जाने वाले कालीन, Shawl, भारतीय वस्त्र इत्यादि भी विदेशों में खूब Supply किए जाते हैं। ‌यहां पर रहने वाले लोग Veg और Non-veg Food खाना पसंद करते हैं। 

भारतीय पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of India in Hindi) –

जिस तरह से भारत की संस्कृति में विविधता देखने को मिलती है ठीक वैसे ही जो भारत की पारंपरिक वेशभूषा है वो भी विविध है। यहां पर हर राज्य या क्षेत्र की पोशाकें अलग-अलग होती हैं जो कि प्राकृतिक जलवायु के अनुसार लोग पहनते हैं। भारत में वैसे तो पश्चिमी शैली के वस्त्र (Clothes) पहनने का बहुत ज्यादा प्रचलन है, लेकिन जब भी कोई उत्सव या फिर अवसर होता है तो तब भारत के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा को ही पहनते हैं। ‌इंडिया के लोग जो कपड़े पहनते हैं उनमें सुंदर कढ़ाई, प्रिंट और हाथ से कारीगरी की गई होती है। इस तरह से भारत में पहने जाने वाले पारंपरिक परिधान निम्नलिखित इस तरह से हैं – 

  • साड़ी 
  • सलवार कमीज
  • लहंगा चोली
  • धोती और लुंगी
  • शेरवानी 

भारतीय नृत्य के नाम (Dance of India in Hindi) –

भारत के लोगों का नृत्य भी संस्कृति की तरह विविध है, लेकिन यहां के जो नृत्य हैं उनको दो भागों में बांटा गया है पहला शास्त्रीय नृत्य और दूसरा लोक नृत्य। इस प्रकार से यहां के लोगों के नृत्य निम्नलिखित हैं –

  • गरबा
  • भांगड़ा
  • घुमर
  • भवाई नृत्य
  • बिहू
  • लावणी 
  • दंडीनाच
  • छपेली
  • कथकली 
  • लीम
  • नौटंकी नृत्य
  • भरतनाट्यम
  • कत्थक नृत्य 
  • कुचिपुड़ी
  • मोहिनीअट्टम 

भारत का खान पान (National Food of India in Hindi) –

इंडिया के Food की अगर बात की जाए तो यहां पर सभी लोग अच्छे खाने के शौकीन होते हैं। यहां के खाने में भी विविधता दिखती है और यहां पर जो सबसे ज्यादा Famous Food हैं उनके नाम निम्नलिखित हैं – 

  • सरसों का साग मक्के की रोटी के साथ
  • वडापाव
  • लिट्टी चोखा 
  • ढोकला 
  • दाल बाटी चूरमा 
  • बिरयानी 
  • कोरमा 
  • निहारी
  • मसालेदार डोसा
  • प्रोन्स
  • घेवर 
  • कचोरी इत्यादि 

भारत घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit India) –

भारत एक ऐसा देश है जहां पर सर्दी, गर्मी, बरसात जैसे सभी मौसम देखने को मिलते हैं। ऐसे में अगर आप भारत घूमने का Plan हैं तो किसी भी मौसम के हिसाब से योजना बना सकते हैं। India में कुछ घूमने की जगह ऐसी हैं जिनको गर्मियों में घूमने का अपना ही मजा होता है जैसे कि लद्दाख, मुन्नार, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, शिमला इत्यादि। इसी तरह से सर्दियों में भी कई अलग-अलग राज्यों में घूमने के लिए जाया जा सकता है। आप अपने Tour का प्लान अपनी पसंद के अनुसार किसी भी मौसम में बना सकते हैं। ‌

भारत में घूमने लायक जगह (Best tourist places in India) –

Best tourist places in India
Best tourist places in India

भारत एक बहुत ही खूबसूरत देश है जहां पर घूमने के लिए ऐसे ऐसे स्थान हैं जो आपको मंत्रमुग्ध करके रख देंगें। यहां पर जो सबसे ज्यादा घूमने के लिए प्रसिद्ध जगह हैं उनके नाम निम्नलिखित इस तरह से हैं – कुल्लू-मनाली, कश्मीर, मैसूर, शिमला, माउंट आबू,दिल्ली, लद्दाख, जयपुर, दार्जिलिंग, गोवा, सिक्किम, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम ।

इसे भी पढ़ें: भारत में स्थित 28 राज्य और 8 केंद्रशाशित प्रदेश प्रदेश के हिसाब से घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल, राज्य का इतिहास, भौगोलिक विस्तार, संस्कृति, भाषा-और जीवन शैली के बारे में।

भारत कैसे पहुंचें (How to Reach India) –

भारत जैसे अद्भुत और आकर्षक देश को अगर आप घूमना चाहते हैं तो इसकी यात्रा बहुत आसान है। अगर आप भारत में ही रहते हैं तो जिस भी राज्य का आप Tour करना चाहते हैं आप वहां पर बस, हवाई जहाज या फिर ट्रेन की मदद से पहुंच सकते हैं। 

लेकिन अगर आप भारत से बाहर किसी दूसरे देश में रहते हैं तो ऐसे में आपको अपने देश से भारत आने तक के लिए Flight लेनी होगी। 

FAQ’s

Q. भारत की संस्कृति कैसी है?

भारत की संस्कृति में हमें विविधता में एकता की झलक दिखाई देती है, क्योंकि भारत में बहुत से धर्मों, भाषा और नस्लों के लोग रहते हैं।

Q. भारत चारों तरफ किस से घिरा हुआ है?

भारत के दक्षिण में हिंद महासागर है और इसके पश्चिम में अरब सागर है। इसके अलावा भारत को पूर्व की तरफ बंगाल की खाड़ी ने घेर रखा है और उत्तर पश्चिम में उसके पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, चीन और बांग्लादेश हैं। 

Q. भारत एशिया के कौन से भाग में स्थित है?

भारत एशिया के दक्षिणी भाग में स्थित एक बहुत ही बड़ा देश है। 

Q. भारत में कौन सा धर्म मानने वाले लोग रहते हैं?

भारत में अनेको धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं, जैसे कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध धर्म इत्यादि।

Q. भारत में घूमने के लिए कौन सा समय सबसे अच्छा होता है? 

हिंदुस्तान में क्योंकि सभी मौसमों का आना जाना लगा रहता है इसलिए आप अपनी यात्रा को अपनी मर्जी से Plan कर सकते हैं। यह पूरी तरह से आपके ऊपर Depend करता है कि आप कौन से मौसम में भारत के राज्यों को घूमना चाहते हैं। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों यह थी हमारी आज की Post जिसमें हमने आपको भारत के बारे में सारी जानकारी दी। इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि भारत का इतिहास क्या है और भारत की संस्कृति क्या है। साथ ही हमने आपको भारत के भौगोलिक विस्तार के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा हमने आपको बताया कि भारत में कौन-कौन से त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं और हिंदुस्तान के लोगों का रहन सहन कैसा होता है। हमने आपको अपनी इस पोस्ट में यह भी बताया कि इंडिया के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress) कैसी होती है और इन लोगों का Famous नृत्य कौन सा है।

इसके साथ-साथ हमने आपको बताया कि भारत का खान पान (Food) कैसा है और आप कौन से समय India tour  पर जा सकते हैं। ‌इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको यह भी बताया कि भारत में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक हैं और आप  भारत तक कैसे पहुंच सकते हैं। आशा है कि आपको हमारा यह लेख बहुत ज्यादा Helpful लगा होगा। यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे इस Article तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें,

Thanks!

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।