न्यू ईयर को बनाना है खास तो न करें इन पर्यटन स्थल पर जाने से इंकार : Best places to visit in new Year

Best places to visit in new Year

नया साल शुरू होने वाला है और इसको यादगार बनाने के लिए आज हम आपको इस मौके पर घूमने वाले प्रमुख (Best places to visit in new Year) पर्यटन स्थल के बारे में बतांएगे। जैसे ही क्रिसमस का त्यौहार खत्म होता है सभी लोग नए साल कि तैयारियों में जुट जाते हैं। कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ, तो कुछ लोग अपने परिवार के साथ अपने पुराने साल की कड़वी यादों को भुलाने के लिए और नए साल की शुरुआत और खूबसूरत सफर करने के लिए अच्छी जगह की तलाश करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Vlogging क्या है ? और इससे पैसे कैसे कमाएं

इसी चक्कर में आपको तलाश होती है ऐसी जगह कि जहा पर जा करके क्वालिटी समय स्पेंड और इंजॉय करने को मिले। आज के इस आर्टिकल लिखने का हमारा उद्देस्य ही यही है कि हम आपको उन चुनिंदा पर्यटन स्थल के बारे में बताएं जहां सुकून के साथ-साथ नाइटलाइफ और एक पीसफुल वातावरण भी मिले।

गोवा (Best places to visit in new Year)

Best places to visit in new Year

भारतीय हो या विदेशी पर्यटक अगर इंडिया में घूमने कि बात हो तो सबसे पहले गोवा का नाम आता है। अब चाहे गोवा कि पार्टी हो, वंहा के समुद्रीय तट हो या ठंडी और सस्ती बियर यंहा कि बात ही अलग है। गोवा एक ऐसी जगह है जंहा आप अपने दोस्तों के साथ, परिवार के साथ, और हनीमून के लिए अपनी के साथ जाने कि एक उचित स्थान है। अगर आप एक सही योजना के साथ गोवा घूमने कि योजना बनाते हैं तो आप 8000-9000 प्रति व्यक्ति खर्चा आएगा। इस चार्ज में आने जाने का किराया जोड़ा नहीं गया है।

इसे भी पढ़ें: गोवा में इन पर्यटन स्थल को कभी मिस नहीं करना

गोवा नए साल के लिए क्यों है खास (New year places to visit in India)

गोवा भारतीय राज्य का एक छोटा और खूबसूरत शहर है। गोवा में आप दूध सागर जैसे जलप्रपात, बीच, चर्च, टेम्पल, और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल विजिट कर सकते है। पार्टियों के लिए प्रसिद्ध गोवा में जब नया साल आता है तो उसका रुझान कुछ अलग ही होता है। गोवा, जंहा आपको कई तरह कि डिशेस खाने को भी मिलेगा जिसका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे। यंहा कि पूल पार्टियां काफी मशहूर है जो आपके नए साल को हर तरह से नया बना देगी।

कम बजट प्लेसेस इन गोवा

यहां पर रुकने के लिए आपको कई सारी सस्ती होटल मिल जाएंगी जहां पर आपको 1000 से 1500 तक का खर्च आएगा।रिज़ॉर्ट डे टियो कार्मिनो,सांता मोनिका रिज़ॉर्ट,फार्मागुडी रेसीडेंसी,होटल संगोल्डा ग्रीनज़,एवेन्यू मारिया बीच रिज़ॉर्ट,होटल पंचशील,सी व्यू रिजॉर्ट,रिज़ॉर्ट विलेज रोयाले,जिमी कॉटेज,लुइ बीच रिज़ॉर्ट,एप्पल हाउस जैसी सस्ती होटल और रिजॉर्ट आपको मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: गोवा का इतिहास और संस्कृति | 450 सालों तक गोवा पर पुर्तगालियों ने किया शासन

जयपुर (Jaipur)

भारत की पिंक सिटी राजस्थान की राजधानी जयपुर एक अच्छी न्यू ईयर डेस्टिनेशन सिटी हो सकती है। यहां पर आपको महलों की खूबसूरती के साथ-साथ चहल पहल का मौसम भी देखने को मिलेगा। यहां पर बहुत सारे प्लेसेस ऐसे हैं जिन्हें आपको न्यू ईयर पर एक्सप्लोर करना चाहिए।  अपको यहां जाने पर पर्सन 5 से 8000 का खर्च आएगा।

जयपुर क्यों है खास

साल नया और आपको खाने के लिए कुछ नया स्पेशल ना मिले तो अच्छा नहीं लगता है। जयपुर आपके नए साल को खाने के साथ शानदार बना देगा। यहां जाकर आप स्वादिष्ट  दाल बाटी चूरमा खा सकते हैं। यहां पर आपको घूमने के लिए हवा महल सिटी प्लेस,नाहरगढ़ किला,जल महल, पिंक सिटी बाजार, बिड़ला मंदिर, चौकी धानी, अंबर का किला, सीसोदिया रानी गार्डन, सेंट्रल पार्क, अल्बर्ट म्यूजियम और भी बहुत सारी जगह मिल जाएगी।

कम बजट प्लेस इन जयपुर

यहां पर जाकर आप कम बजट मे होटल में रुक सकते हैं।उम्मेद महल,पिंक पर्ल,होटल ब्रॉड-वे,जयपुर दरबार,अतिथि गेस्ट हाउस ऐसी जगह है जहां पर आप कम बजट में भी रुक सकते हैं।

कसोल (Kasol)

भारत में रहकर ही इजरायल देखना चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जिसे भारत का इसराइल कहा जाता है जी हां हम बात कर रहे हैं कसोल की जहां आपको इजराइल की बहुत सारी चीजें देखने को मिल जायेंगी। आप नए साल में एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं। खूबसूरत वादियों में घूमना चाहते हैं और एक पीसफुल प्लेस चाहते हैं तो आप कसोल जरूर जाएं।कसोल जाने पर आपको पर पर्सन 8K-9Kका खर्च आएगा।

कसोल में कहांकहां घूमे

यहां पर आप मणिकरण गुरुद्वारा साहिब,खीर गंगा ट्रेक,पार्वती नदी,बवास,प्रचार संगीत समारोह,पिन पार्वती पास,सर पास ट्रेक,नग्गर गांव,रिवरसाइड कैम्पिंग,चहली, घूमने जा सकते हैं ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां पर आप पार्वती श्रृंगारी लो उत्सव भी इंजॉय कर सकते हैं। इंडियन खाने के साथ-साथ बेस्ट इजराइली खाना भी मिल जाएगा। यहां पर आप कम बजट में भी इंजॉय कर सकते हैं।

कैसे जाएं कसोल

यदि आप एरोप्लेन से जा रहे है तो आपको कसोल जाने के लिए कुल्लू मनाली हवाई अड्डे पर रुकना पड़ेगा। वहां से आप बस या कैब के थ्रू कसोल जा सकते हैं।और यदि आप ट्रेन से जा रहे हैं तो आपको जोगिंदर रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ेगा वहां से आप बस या कैप के थ्रू कसोल जा सकते हैं। नेशनल हाईवे  एनएच 3 के जरिए भी आपका कसोल जा सकते हैं।

उदयपुर (Udaipur)

मेवाड़ के महाराजाओं द्वारा बसाया गया उदयपुर संस्कृति और कला का एक अनुपम उदाहरण है। यह न्यू ईयर डेस्टिनेशन के लिए बेस्ट प्लेस हो सकता है। यहां पर कई आपको ऐसे महल मिल जाएंगे जो पुरानी भारतीय सभ्यता और संस्कृति को दर्शाते हैं। उदयपुर को लेक सिटी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां पर बहुत सारी झीलें  हैं। उदयपुर जाने में आपको पर पर्सन 6-7 हजार का खर्च आएगा।

उदयपुर में क्या है खास

झीलों के शहर उदयपुर में खाने से लेकर रहने घूमने तक की सभी चीजें लाजवाब है। यहां पर आपको घूमने के लिए जग निवास,जग मंदिर,राज महल,विंटेज कार संग्रहालय,गुलाब बाग,फतेह सागर झील,नेहरू द्वीप उद्यान,सहेलियों की बाड़ी,एकलिंगजी मंदिर,नाथद्वारा घूमने के लिए जगह है। खाने में

 के उदयपुर के अंडे भुर्जी फेमस है। इसके साथ ही  कचोरी दबेली,बड़ा पाव,  फालूदा दाल बाटी चूरमा,कुल्लड़ कुल्फी और भी बहुत सारी चीजें आपको खाने में मिलेंगी।

कम बजट प्लेस इन उदयपुर

यहां पर आपको कई ऐसी होटल में मिलेंगे जहां पर आप कम बजट में रह सकते हैं। बैकपैकर पांडा,ज़ॉस्टल उदयपुर,बंजारा हॉस्टल,मुस्टैश हॉस्टल उदयपुर,हॉस्टल क्रॉल,गोस्टॉप्स उदयपुर,बंक्यार्ड हॉस्टल, ये हस्ती होटल है उदयपुर की।

पुडुचेरी (Puducherry)

 चलिए आज आपको भारत के फ्रांस के बारे में बताते हैं। आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि भारत में भी कोई फ्रांस हो सकता है। हैरान मत होइए भारत में भी फ्रांस है और वो भी काफी खूबसूरत है जिसे पुडुचेरी नाम से जाना जाता है। पुडुचेरी इंडो फ्रांसीसी शब्द से बना केंद्र शासित प्रदेश आपकी ईयर वेकेशन के लिए काफी स्पेशल माना जाता है।यहां पर आप इंडिया में रहकर ही फ्रांस का इंजॉय कर सकते हैं। यहां आप नाइटलाइफ से लेकर बीच की शांति भी इंजॉय कर सकते हैं। पुडुचेरी जाने पर आपको प्रति व्यक्ति 3 से ₹5000 का खर्च आएगा।

पुडुचेरी में क्या है खास

यहां पर आपको घूमने के लिए कई सारी जगह मिलेंगी।पैराडाइज बीच,प्रोमेनेड बीच,अरबिंदो आश्रम,ऑरोविले,सेरेनिटी बीच,लाइट हाउस,बॉटनिकल गार्डन,ऑस्टेरी झील,अरिकामेडू,श्री मनाकुला विनयगर मंदिर,वरदराजा पेरूमल मंदिर, आप घूम सकते हैं। यहां पर अपको एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स,चुन्नम्बर बोट हाउस, मिल जाएंगे। यहां पर आपको इंडियन खाने से लेकर फ्रांसीसी खाना तक मिल जाएगा। मटन रोल्स,क्विचे,पालक क्रेप,पेस्टो चिकन पिज्जा,सोयाबीन डोसा,बोंडास,खो सुए मिल जायेंगे।

इसे भी पढ़ें: पांडिचेरी में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल

पुडुचेरी कैसे जाए

पुडुचेरी का नजदीक एयरपोर्ट पांडिचेरी में है।इसके बाद आप बस या कैब की सहायता से अपने होटल पहुंच सकते हैं। ट्रेन से जाते हैं तो आपको विल्लुपुरम एयरपोर्ट पहुंचना होगा। जिसके बाद आप बस या  टैक्सी की मदद से पुडुचेरी पहुंच जाएंगे। आप बस या पर्सनल व्हीकल के थ्रू भी पुडुचेरी जा सकते हैं।

लेह लद्दाख (Leh Ladakh)

क्या आप न्यू ईयर में भारत में ऐसी जगह जाना चाहते हैं। जहां आपको प्राचीन इमारतें धार्मिक स्थल और एडवेंचर एक साथ मिले। जाना चाहते हैं तो आपके लिए लेह लद्दाख से अच्छी बेस्ट न्यू ईयर डेस्टिनेशन हो ही नहीं सकती है। यहां पर आपको एडवेंचर से लेकर स्क्रू ड्राइविंग,पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, और स्नोफॉल मिलेंगे। यहां पर आप 9 से 10000 प्रति व्यक्ति खर्च में घूम सकते हैं।

लेह लद्दाख में क्या मिलेगा आपको खास

यहां आपको झीलों से लेकर पहाड़, मठ तक देखने को मिलेंगे। यहां पर घूमने के लिए कई खुबसूरत जगह है।पैंगोंग झील,मैग्नेटिक हिल,लेह पैलेस,चादर ट्रैक,फुगताल मठ,गुरुद्वारा पथर साहिब,शांति स्तूप,खारदुंग ला पास,हेमिस मठ,स्टोक पैलेस में आप घूम सकते है।लद्दाख में राफ्टिंग, माउंटेन बाइकिंग,और बर्फबारी का मजा आप ले सकते है। यहां का खाने में थुकपा,खुबानी जैम, खंबीर, टिगमों, यक चीज,मिल जायेगा।

कैसे जाते है लेहलद्दाख

लेह लद्दाख जाने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट अड्डा कुशोक बकुला रिनपोछे,है जहां से आप आसानी से बस या कैब के थ्रू अपनी डेस्टिनेशन पहुंच सकते हैं। ट्रेन से जाने पर आपको सबसे नजदीकी स्टेशन जम्मू तवी पर उतरना पड़ेगा। जिसके बाद आप बस या कैफ की सहायता से अपनी डेस्टिनेशन पहुंच सकते हैं।

मनाली (Manali)

मनाली सबसे बेस्ट लोकेशन मानी जाती न्यू ईयर डेस्टिनेशन के लिए। मनाली बर्फ से ढका हुआ बहुत ही खूबसूरत सा हिल स्टेशन है। रैव पार्टियों और म्यूजिक इंवेट के लिए फेमस है। यहां पर आपको मंदिर से लेकर पर्वत, पठार, मठ, मैदान, तक मिलेंगे। ठंडी ठंडी हवाओं के साथ डीजे का मजा लेने का अलग ही मजा है। यहां पर आपको पर पर्सन 4 से 5 हजार रूपए के बीच पड़ेगा।

मनाली में क्या है खास

 यहां की बर्फीली घाटियां,तेज गति से बहती हुई नदियां, मनाली को कुदरत का अनोखा करिश्मा माना जाता है। यहां पर आपको रिवर क्रॉसिंग, स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, स्नोबोर्डिंग, स्नो ट्रेकिंग,रैपलिंग करने को मिल जाएगा। घूमने के लिए मनाली में सोलंग घाटी,जोगिनी झरने,मनु मंदिर,मनाली गोम्पा,भृगु झील,हम्प्टा दर्रा,ब्यास नदी,पुरानी मनाली,रहला फॉल्स,नग्गर कैसल घूमने के लिए मिल जाएंगे।

मनाली कैसे जाएंगे

मनाली के आसपास कोई एयरपोर्ट नहीं है। इसलिए आपको भुंतर एयरपोर्ट पर उतरना पड़ेगा वहां से 50 किलोमीटर दूर मनाली है। आप एयरपोर्ट के बाद सीधे बस या कैप के थ्रू मनाली जा सकते हैं। ट्रेन से जाते हैं, तो मनाली के आस पास कोई रेलवे स्टेशन नहीं है,आपको जोगिंदर रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ेगा। इसके बाद आप कैब या बस की सहायता से मनाली जा सकते हैं।

सिक्किम (Sikkim)

आपको नए साल में कुछ नया एक्सप्लोर करना है। और आप चाहते हैं कि नए साल में आप भारत की कुछ नई जगह जाएं या नए राज्य जाएं तो कोशिश करें कि आप सिक्किम जाएं। यहां पर आपको वह सभी चीजें मिलेंगी जिनकी आपको तलाश है। ठंडा मौसम बर्फबारी, ऊंची पर्वत चोटियां सभी का दिल जीत लेगी। सिक्किम जाने में आपको पर पर्सन 6-7 हजार का खर्च आएगा।

इसे भी पढ़ें: सिक्किम का इतिहास, संस्कृति, खान पान, रीति रिवाज और सामान्य ग्यान

सिक्किम में क्या है नय साल में घूमने के लिए

आपको एडवेंचर एक्टिविटीज से लेकर खाना खजाना तक सब मिलेगा। इसे एक करिश्माई राज्य कहते हैं। यदि आपको ट्रैकिंग से लेकर रिवर राफ्टिंग का शौक है तो आप सिक्किम जरूर जाए। यहां की बाइक राइडींग आपको पूरी लाइफ याद रहेगी। यहां पर आपको उत्तर भारत के खाने के साथ-साथ नेपाल तिब्बत की फेमस डिश  में मिल जाएगी। यहां पर गंगटोक,युक्सोम,त्सोमो झील,नाथुला पास,युमथांग घाटी,जूलुक,पेलिंग,रुमटेक मठ,लाचेन,गुरुडोंगमार झील,लाचुंग,रवांगला,कंचनजंगा,गोइचा ला,चोलमू झील,गीज़िंग, जगह घूमने के लिए है।

इसे भी पढ़ें: सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल

सिक्किम कैसे जाए

आप पाक्योंग एयरपोर्ट पर उतर सकते हैं। और इसके बाद आप बस या कैप की सहायता से अपनी डेस्टिनेशन पर जा सकते हैं। यदि आप ट्रेन से जाते हैं तो आपको जलपाईगुड़ी उतरना पड़ेगा। वहां से आपको बस या कैप की सहायता से अपनी डेस्टिनेशन पर जाना पड़ेगा। पर्सनल व्हीकल या फिर बस की सहायता से भी सिक्किम जा सकते है।

मसूरी (Mussoorie)

मान लीजिए हम आपको बोले कि आप नए साल में कश्मीर जाए तो आप बोलेंगे कि आपके पास इतना बजट नहीं है कि आप कश्मीर जा सके तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप भारत के छोटा कश्मीर जा सकते हैं जहां आपको आपके बजट की चीजें और कश्मीरी वादियां देखने को मिलेंगे। हम बात कर रहे हैं मसूरी की जिसे ऑफबीट डेस्टिनेशन भी कहा जाता है और यदि आप अपना न्यू ईयर यहां पर सेलिब्रेट करेंगे तो आपका न्यू ईयर शानदार होगा। आप 6 से 7000 में पर पर्सन मसूरी जा सकते हैं।

मसूरी में घूमने के लिए क्या है खास

 मसूरी को पहाड़ों की रानी कहते हैं। इसे फैमिली वेकेशन डेस्टिनेशन या हनीमून डेस्टिनेशन मना जाता है। यहां की खूबसूरत वादियां,नेचुरल खूबसूरती खाने से लेकर सब कुछ आपका दिल जीत लेगा। यदि आप मसूरी जाते हैं तो चलिए आज आपको बता देते हैं कि आपको कहां-कहां घूमना है।कैमल्स बैक रोड,बेनोग वाइल्ड लाइफ सैंचूरी,शेडअप चोपेलिंग मंदिर,मॉल रोड,गन हिल,म्युनिसिपल गार्डन,लाल टिब्बा,मसूरी लेक,केम्प्टी फॉल्स आप जा सकते है।यहां पर आपको खाने में आलू के गुटके, कापा, चैंसू, फाना, भांग की चटनी मिलती है।

मसूरी कैसे जाए

मसूरी में कोई एयरपोर्ट नहीं है आपको जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर रुकना पड़ेगा। वहां से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर मसूरी है आप बस या कैब की सहायता से मसूरी जा सकते हैं। यहां पर ट्रेन भी नहीं रुकती इसलिए आपको देहरादून रेलवे स्टेशन पर ही उतरना होगा वहां से आप कैब या बस से आप मसूरी जा सकते हैं।

गुलमर्ग (Gulmarg)

गुलमर्ग को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की बेहतरीन खूबसूरती आप सभी का मन मोह लेती है। यह सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स है। गुलमर्ग बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सबसे बड़ा स्पोर्ट माना जाता है। आपको गुलमर्ग जाने में पर पर्सन 6 से 7000 का खर्च आएगा।

गुलमर्ग में क्या है खास

गुलमर्ग को हमेशा टूरिस्ट प्लेस के लिए माना जाता है। यहां घूमने के लिए कई सारे प्लेसेस है। यहां जाकर आप कई सारी एडवेंचर एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट कर सकते हैं।अलपाथर झील गुलमर्ग,खिलनमर्ग गुलमर्ग,स्कीइंग गुलमर्ग,कोंगडोरी गोंडाला,टंगमर्ग गुलमर्ग,सेंट मैरी चर्च गुलमर्ग,निंगले नल्ला गुलमर्ग,महारानी मंदिर गुलमर्ग, स्नो फेस्टिवल गुलमर्ग,कंचनजंगा संग्रहालय गुलमर्ग,गोल्फ कोर्स गुलमर्ग,बायोस्फीयर रिजर्व गुलमर्ग,अपहरवत पीक गुलमर्ग,स्ट्रॉबेरी घाटी गुलमर्ग,सेवन स्प्रिंग्स गुलमर्ग, खाने में आपको यहां पर लोकल और कश्मीरी फूड मिलेंगे। कश्मीरी दम आलू,कबरगाह, केहवा, शीर चाई और शेख कबाब मिलेगा।

कैसे जाए गुलमर्ग

गुलमर्ग के पास का  श्रीनगर एयरपोर्ट है। यहां से गुलमर्ग 50 किलोमीटर है। आप एयरपोर्ट से बस या टैक्सी के थ्रू अपनी डेस्टिनेशन पहुंच सकते हैं। ट्रेन से पहुंचते हैं गुलमर्ग तो आपको जम्मू रेलवे स्टेशन पर उतरना पड़ेगा वहां से आप बस या टैक्सी के थ्रू गुलमर्ग जा सकेंगे। सड़क के थ्रू भी आप गुलमर्ग जा सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

ये थे भारत के 10 प्रमुख टूरिस्ट प्लेसेस (Best places to visit in new Year) जहां जाकर आप अपना न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकते है। और इस नए साल की शुरुआत यादगार पल बना के कर सकते है। आशा करते हैं आपको ये आर्टिकल काफी मदद करेंगे धन्यवाद् !

Note: यदि आप यात्रा से जुडी जानकारी अंग्रेजी भाषा में पढ़ना चाहते हैं तो यंहा क्लिक करें।

You can also read Travel-stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।