साउथ सिक्किम (South Sikkim) पहाड़ियों और सुंदर वनों से घिरा हुआ एक बहुत ही सुंदर क्षेत्र है। यह प्राकृतिक रूप से बहुत ही मनोरम है। आप इस जगह पर घूमने भी जा सकते हैं, या फिर इस सुंदर जगह पर आप हनीमून मनाने भी जा सकते हैं। यदि आप प्रकृति से प्रेम करते हैं, और धरती पर प्रकृति के स्वर्ग की तलाश कर रहे हैं, तो आपको साउथ सिक्किम घूमने जरूर जाना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं, साउथ सिक्किम घूमने से जुड़ी हुई हर छोटी और बड़ी बातों के बारें में।
इसे भी पढ़ें:
नॉर्थ सिक्किम की ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल आपको जन्नत का अहसास
साउथ सिक्किम घूमने के लिए कब जाएं
हम जब भी कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं, तो उसे अपने हिसाब से बनाते हैं। जब हमारे पास समय होता है, तब हम बिना सोचे समझे घूमने निकल पड़ते हैं। लेकिन हमें एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जब भी कहीं घूमने जाएँ, तो वहां के मौसम के अनुसार जाएँ, ताकि आप सुंदर नजारों का लुफ्त उठा सकें। साउथ सिक्किम (South Sikkim) घूमने के लिए आपको मार्च से मई के बीच जाना चाहिए। इसके अलावा आप ठंड के मौसम में भी यहाँ घूमने जा सकते हैं। सितंबर से अक्तूबर तक का समय भी यहां घूमने के लिए अच्छा रहता है। वैसे बारिश के मौसम को छोड़कर आप कभी भी साउथ सिक्किम घूमने जा सकते हैं। सिक्किम राज्य ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से यहां पर मौसम अधिकतर ठंडा ही रहता है। बारिश के बाद इस जगह पर घूमने का कुछ अलग ही मजा होता है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है, जो आंखों को सुकून पहुंचाती है।
साउथ सिक्किम घूमने के लिए कैसे जाएं
सिक्किम में बहुत ज्यादा पहाड़ होने के बाद भी यह जगह देश के कुछ हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ी हुई है। जिसमें कोलकाता, दिल्ली और गुवाहाटी जैसे राज्य शामिल हैं। यहां पर हवाई जहाज, ट्रेन और कार के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं।
हवाई जहाज के द्वारा कैसे पहुंचे
सिक्किम में पाक्योंग हवाई अड्डा के लिए स्पाइसजेट की दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से सीधी फ्लाइट जाती है। इसके अलावा आप बागडोगरा हवाई अड्डा के द्वारा भी यहां पहुंच सकते हैं। यह सिक्किम की राजधानी के सबसे करीब है। दिल्ली, चेन्नई, बैंगलोर, गुवाहाटी और कोलकाता जैसे शहरों के लिए इंडिगो, एयर इंडिया, जेटएयरवेज, एयरएशिया इंडिया, गोएयर और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस अपनी सुविधा प्रदान करती है। बागडोगरा हवाई अड्डा से गंगटोक पहुँचने में आपको टैक्सी के द्वारा पाँच से छह घंटे का समय लगता है। इसके बाद साउथ सिक्किम में अपनी डेस्टिनेशन तक जाने के लिए भी आप टैक्सी कर सकते हैं।
ट्रेन के द्वारा कैसे पहुंचे
सिक्किम जाने के लिए सीधी कोई ट्रेन नहीं है। आपको ट्रेन के द्वारा सिक्किम पहुंचने के लिए न्यूजलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन जिसकी गंगटोक से दूरी 126 किलोमीटर है, वहां के लिए टिकट बुक करना होगा। इसके अलावा आप सिलीगुड़ी रेलवे स्टेशन के द्वारा भी सिक्किम की राजधानी गंगटोक तक पहुंच सकते हैं। न्यूजलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के लिए कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोच्चि जैसे शहरों में नियमित रूप से ट्रेन चलती है। इसके बाद आप रेलवे स्टेशन के बाहर से टैक्सी लेकर साउथ सिक्किम पहुंच सकते हैं।
सड़क मार्ग से कैसे पहुचें साउथ सिक्किम
सिक्किम के किसी भी हिस्से में जाने के लिए आपको पश्चिम बंगाल होते हुए जाना होगा। पश्चिम बंगाल के कुछ शहर ऐसे हैं, जो गंगटोक और अन्य शहरों से आवागमन की सुविधा प्रदान करते हैं, जिनमें दार्जिलिंग, कालीम्पोंग, सिलीगुड़ी और न्यूजलपाईगुड़ी जैसे राज्य शामिल हैं। बारिश और ठंड होने की वजह से इन रास्तों में भूस्खलन और हिमस्खलन होता है, जिस वजह से यह रास्ते कुछ समय के लिए बंद भी हो जाते हैं।
घूमने के लिए क्या होना चाहिए आपका बजट
आज हम आपको दिल्ली से साउथ सिक्किम घूमने के लिए अनुमानित प्रति व्यक्ति कितना खर्च आएगा, यह बताने जा रहे हैं –
- प्रति व्यक्ति हवाई जहाज का दिल्ली से पाकयोंग (गंगकोट) जाने का किराया 5 हजार के आसपास होता है। पाकयोंग एयरपोर्ट से साउथ सिक्किम जाने का टैक्सी का किराया 3 हजार के आसपास होता है।
- प्रति व्यक्ति राजधानी ट्रेन का किराया दिल्ली से न्यूजलपाईगुड़ी का किराया पाँच हजार रुपए के आसपास होता है। न्यूजलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से साउथ सिक्किम जाने के लिए टैक्सी का किराया 1800 के आसपास होता है।
- यदि आप सड़क मार्ग से साउथ सिक्कम घूमने जाते हैं, तो इस जगह पहुँचने के लिए आपको कम से 7 से 8 हजार रुपए के आसपास खर्च करना पड़ सकता है।
- साउथ सिक्किम में प्रतिदिन होटल में ठहरने का किराया 3000 हजार से 5000 रुपए के आसपास हो सकता हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के होटल का चुनाव करते हैं।
- इस जगह को घूमने के लिए आपका प्रतिदिन के हिसाब से टैक्सी का किराया 4 हजार से 6 हजार के बीच होता है।
- आपके खाने और शॉपिंग करने का खर्चा अलग होता है।
इस हिसाब से देखा जाए, तो साउथ सिक्किम घूमने के लिए आपको प्रति व्यक्ति बजट 35 से 40 हजार के आसपास होता है। यह कम और ज्यादा भी हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस प्रकार सफर करते हैं, किस प्रकार की जगह में रुकते हैं, किस जगह पर खाना खाते हैं, और क्या खाते हैं।
साउथ सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल
रंगीत घाटी और कंचनजंगा चोटी देखनी है तो जाएँ नामची
साउथ सिक्कम में घूमने के लिए एक जगह का नाम नामची है। यह जगह बहुत ही पुरानी और हिन्दू तीर्थ स्थानों में से एक है। इस जगह पर भोलेनाथ की 87 फीट ऊँची मूर्ति भी विराजमान है। यह स्थल तीर्थ स्थान के रूप में प्रसिद्ध है। इस स्थान पर रंगीत घाटी और कंचनजंगा चोटी का भी मनोरम दृश्य दिखाई देता है।
130 फीट की भगवान बुद्ध की मूर्ति जरूर देखें रवांगला में
यह स्थल प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां आकर आप मानसिक शांति की अनुभूति प्राप्त करते हैं। पर्वत को छूते बादल हमें स्वर्ग का अनुभव कराते हैं। इसके अलावा यहां 130 फीट की भगवान बुद्ध की मूर्ति लोगों को अपनी और आकर्षित करती है। यह जगह रालोंग मठ, रवंगला मठ, शारचोक और बेफू की पवित्र गुफा के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
ट्रेकिंग के लिए जाएं बोरोंग
यदि आप ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो आपको बोरगांव का रुख करना चाहिए। इस ट्रेक पर ट्रेकिंग करते समय आप माउंटकंचनजंघा, सिनोलचु, नरसिंह और पांडिम जैसी चोटियों के सुंदर नजारे देख सकते हैं।
साउथ सिक्किम में राफ्टिंग का मजा लेना है तो जाएँ सिकिप
साउथ सिक्किम रंगीत नदी के तट पर है। इस वजह से इस नदी में राफ्टिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। यह जगह बहुत ही शांत और प्रकृति की गोद में बसी हुई है। इस नदी में मछलियां बहुत पाई जाती हैं। इस वजह से आपको जगह-जगह पारम्परिक तरीके से मछली पकड़ते हुए मछुआरे भी नजर आएंगे।
साउथ सिक्किम में हरे-भरे जंगल से घिरी है टेंडोंग हिल
साउथ सिक्किम में ट्रेकिंग के लिए एक और जगह है, जिसका नाम है टेंडोंग हिल। यह जगह हरे-भरे जंगल से घिरी हुई है, जो देखने में बहुत ही सुंदर लगती है। कुछ लोगों का मानना है कि लेप्चा जनजाति के लोग टेंडोंग के जंगलों में पूजा-अर्चना करने के लिए समय-समय पर आते हैं।
साउथ सिक्किम में घूमने के लिए जरूर जाएँ मेनम वन्यजीव अभयारण्य में
मेनम वन्यजीव अभयारण्यतेंडोंग हिल के ऊपर स्थित है। इस जंगल में हिमालयी प्रजातियों के जानवरों की भरमार है। यहां पर आप ट्रेकिंग के साथ-साथ अनोखे जानवरों को भी देख सकते हैं। इस जंगल में लाल पांडा, गोरल, हिरण, मार्बल-बिल्ली, रक्त तीतर, ब्लैक ईगल, और सनबर्ड्स जैसे कई प्रकार के अनोखे जानवर और पक्षियों का निवास है।
निष्कर्ष
जब आप साउथ सिक्कम घूमने जाएँ, तो सबसे पहले अपना बजट तय करें। उसके बाद अपने बजट के हिसाब से अपने संसाधनों का चुनाव करें। आप जिस मौसम में घूमने जा रहे हैं, उस हिसाब से कपड़े ज़रूर रख लें। यह जगह ऊंचाई पर होने की वजह से ठंडी रहती है, इसलिए सलाह दी जाती कि कुछ गर्म कपड़े ज़रूर लेकर जाएँ।
अगर आप भी कम समय में स्टोरीज या ज्यादा जानकरी लेनी है तो ये स्टोरी आपके लिए परफेक्ट है।
[…] पहाड़ों और हरियाली का अनोखा संगम देखना है, तो घूमने जाए South Sikkim के ये 5 पर्यटन स्थल […]
[…] […]