सिक्किम वैसे तो देश का बहुत छोटा राज्य है लेकिन अगर आप सिक्किम के दक्षिणी भाग में घूमने कि योजना बना रहे है तो इन पर्यटक स्थलों को कभी मिस नहीं करना। 

दक्षिण सिक्किम

नामची 

नामची दक्षिण सिक्किम की एक प्रसिद्ध जगह है। जो  राजधानी गंगटोक से लगभग 78 किमी कि दूरी पर, नामची बौद्ध मठ और दर्शनीय स्थलों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। नामची द्मसंभव या गुरु रिनपोछे की एक बड़ी मूर्ति के लिए जाना जाता।

रावंगला साउथ सिक्किम 

अगर आपको भी बर्फ चोटियों के बीच सूर्योदय देखना चाहते हैं तो रावंगला दक्षिण सिक्किम से लगभग 8 किमी कि दुरी पर रेयांग है जंहा से आप देख सकते हैं। रावंगला, मेनम और टेडोंग हिल के बीच एक रिज पर स्थित एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। 

इसके अलावा, भी रवंगला अपने बौद्ध मठ और स्वास्थ्यप्रद जलवायु के लिए जाना जाता है जोकि आपकी गर्मी की छुट्टियों के दौरान इसका आनंद लिया जा सकता है।

सिकिप साउथ सिक्किम 

अगर आप छुट्टियां मानाने के लिए कोई शांत और सुन्दर ट्रेवल डेस्टिनेशन ढूढ़ं रहे हैं तो सिकिप साउथ सिक्किम में एक अच्छी जगह हो सकती है। इतना ही नहीं यहां से रंगीत नदी में राफ्टिंग की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है

राबोंग साउथ सिक्किम 

अगर आपको प्रकृति से बानी पगडण्डी और  ट्रेकिंग का लुत्फ़ उठाना है तो आप राबोंग साउथ सिक्किम जा सकते हैं। 

बोरोंग साउथ सिक्किम 

यदि आपको पहाड़ों के बीच बसे गावं अच्छे लगते हैं तो बोरोंग दक्षिण सिक्किम का एक सुन्दर गावं है। इस गावं से आप माउंट कंचनजंघा और सिनोलचु, नरसिंह और पांडिम जैसी चोटियों के नज़रों का भी ल उत्फ उठा सकते हैं। 

तेंदोंग साउथ सिक्किम 

ऐतिहासिक रूप से, साउथ सिक्किम का तेंदोंग बौद्ध लामाओं के लिए एक आश्रम था, जो कि प्राकृतिक भव्यता के बीच वर्षों तक ध्यान में बिताते थे। 

मेनम साउथ सिक्किम 

अगर आप भी है ट्रेकिंग के शौक़ीन तो मेनम हिल एक अच्छी जगह  हो सकती है। और ट्रेकिंग के इस अभियान को पूरा करने के लिए रवंगला से लगभग चार घंटे लगते हैं।

सोलोफोक साउथ सिक्किम 

साउथ सिक्किम का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है सोलोफोक। जो नाम्ची जो नामची से लगभग 5 किमी कि दूरी पर स्थित है। सोलोफोक में 108 फीट ऊंचाई का एक मुख्य भव्य मंदिर है, 

जिस पर भगवान शिव की 87 फीट ऊंची मूर्ति है। शिव प्रतिमा के अलावा, सोलोफोक में बारह ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां भी हैं। 

टेमी टी गार्डन साउथ सिक्किम 

टेमी टी गार्डन सिक्किम का एकमात्र चायबागान है फिर भी दुनिया मने सर्वश्रेष्ठ में से एक है। टेमी टी गार्डन सर्कार के द्वारा चलायी जाती है। 

इसे भी पढ़ें सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल