गुजरात में घूमने की 15+ बेस्ट जगहें (Best Places to Visit in Gujarat)

gujarat travel guide in hindi
Gujarat Travel Guide in Hindi

गुजरात (Gujarat )भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन राज्य है, जहां आपको ऐतिहासिक स्थल, धार्मिक स्थान, समुद्र तट, वन्यजीव, प्राकृतिक सुंदरता और स्वादिष्ट गुजराती खाना देखने और चखने को मिलता है।

गुजरात में घूमने के लिए सोमनाथ, द्वारका, कच्छ, गिर नेशनल पार्क, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, चंपानेर-पावागढ़, गिरनार और अहमदाबाद जैसी कई प्रसिद्ध जगहें हैं।

अगर आप गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस Gujarat Travel Guide में आपको गुजरात का इतिहास, संस्कृति, प्रसिद्ध त्योहार, खान-पान, घूमने का सबसे अच्छा समय, प्रमुख पर्यटन स्थल और गुजरात कैसे पहुंचे जैसी जरूरी जानकारी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: देसी लुत्फ उठाने और ऐतिहासिक चीज़ें देखने आज ही जाएं हरियाणा- Haryana travel guide

गुजरात का इतिहास (History of Gujarat in Hindi)

गुजरात भारत के सबसे प्रसिद्ध राज्यों में से एक है। गुजरात का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना है। गुजरात की राजधानी (Gujarat Rajdhani) गांधीनगर है। पहले गुजरात को गुजराता वा गुर्जर राष्ट्र के रूप में जाना जाता था। गुजरात में हड़प्पा संस्कृति से जुड़े लोग भी रहा करते थे। आपको बता दें कि गुजरात में ही इंडिया कंपनी का सबसे पहला कारखाना सूरत में खोला गया था। महात्मा गांधी के अलावा अन्य कई बड़े आंदोलनकारी ऐसे हैं, जिनके कारण भारत को आजादी मिली थी और यह गुजरात से ही ताल्लुक रखते थे। गुजरात राज्य की स्थापना सुल्तान जफर खान ने की थी।

महमूद बेगड़ा गुजरात के सबसे पहले सुल्तान थे। गुजरात के अंतिम हिंदू शासक वाघेला वंश के कर्ण थे। 1 मई 1960 ई. को गुजरात को एक अलग राज्य के रूप में पहचान मिली थी। गुजराती भाषा 26वीं सबसे अधिक बोले जाने वाली व्यापक भाषा में से एक है। गुजरात का प्रमुख पेड़ बरगद है और गुजरात का प्रमुख फल आम है। गुजरात क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में पांचवें नंबर पर आता है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको गुजरात के प्रसिद्ध घूमने वाले स्थल के बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप कम समय में गुजरात की बेस्ट और फेमस जगहों पर घूम पाएं।

गुजरात से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स – Gujarat Travel Guide

राज्य का नामगुजरात
राजधानी का नामगांधीनगर
कब स्थापना हुई1 मई 1960
जिलों की संख्या33
क्षेत्रफल196000 किलोमीटर
कुल जनसंख्या6.27 करोड़
जनसंख्या का घनत्व258 वर्ग किलोमीटर
साक्षरता %78.03%
बोली जाने वाली भाषाएंगुजराती और हिंदी
किस लिए प्रसिद्ध हैप्राचीन गुफाएं, मठ, स्मारक, स्तूप और मंदिर

गुजरात अपनी ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों, समुद्र तटों, वन्यजीव और सांस्कृतिक परंपराओं के कारण देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों में शामिल है। गुजरात घूमने की योजना बनाने से पहले मौसम और प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी लेना जरूरी है।

गुजरात में घूमने की 25+ बेस्ट जगहें (Best Places to Visit In Gujarat) –

वैसे तो गुजरात में घूमने के लिए काफी अच्छी अच्छी जगह है, लेकिन हम आपको इस पोस्ट के जरिए गुजरात की सबसे बेस्ट घूमने की जगह (Best Places to Visit Gujarat) के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप जब भी गुजरात घूमने जाएं तो वहां पर आपके पल यादगार बन जाएं।

यदि आप वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों को देखना चाहते हैं, तो आप गुजरात के राजकोट में घूमने के लिए जा सकते हैं। गुजरात का राजकोट शहर वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों से भरा हुआ है। राजकोट में आपको कपड़ा उद्योग, हस्तशिल्प उद्योग और ऑटोमोबाइल उद्योग भी देखने को मिलेंगे।

चंपानेर पावागढ़ (Champaner Pavagadh) –

गुजरात का चंपानेर पावागढ़ सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगह है। क्योंकि चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क को विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया गया है। 

यह कोई सामान्य पार्क नहीं है। यह‌ पार्क ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखता है। यहां पर आपको हिंदू और मुस्लिम दोनों ही शैली के डिजाइन देखने को मिलेंगे। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि चंपानेर पावागढ़ की पहाड़ी हिमालय का ही एक हिस्सा है, जिसे रामायण महाकाव्य में भगवान हनुमान जी के द्वारा लंका लाया गया था।

गुजरात के गिरनार (Girnar Gujarat) –

यदि आप गुजरात का सबसे उच्चतम बिंदु देखना चाहते हैं, तो आप गुजरात के गिरनार में जा सकते हैं। यह स्थान काफी हरा भरा है। इसी के साथ-साथ यह स्थान धार्मिक गतिविधियों का भी केंद्र है। यहां पर नेमीनाथ मंदिर और मेरवासी मंदिर भी स्थित है। यदि आप ट्रेकिंग करने के शौकीन हैं, तो यहां पर आपको यह सुविधा भी मिलेगी।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर (Gandhinagar Capital of Gujarat) –

गुजरात की राजधानी गांधीनगर भी पर्यटकों (Tourists) के लिए आकर्षण का केंद्र है। क्योंकि यहां पर सुंदर मंदिर, सांस्कृतिक विरासत, शांत वातावरण के साथ-साथ चिल्ड्रन पार्क, अक्षरधाम मंदिर, ब्रह्मा जी और हनुमान मंदिर स्थित है। यहां पर हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

गुजरात का रन ऑफ कच्छ (Gujarat Rann of Kutch) –

आपको बता दें कि यह क्षेत्र थार के मरुस्थल का ही एक भाग है, जिसका कुछ हिस्सा पाकिस्तान में भी है। गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर पूर्व की ओर फैला हुआ दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान भी है।

  • गुजरात की कंकरिया झील
  • सोमनाथ मंदिर
  • गिर नेशनल पार्क
  • लक्ष्मी विलास पैलेस
  • खिजड़िया पक्षी अभ्यारण
  • गुजरात का पोरबंदर बीच 
  • मरीन नेशनल पार्क
  • गुजरात का जूनागढ़ पर्यटन स्थल
  • सापुतारा हिल एरिया
  • स्टैचू ऑफ यूनिटी

गुजरात की संस्कृति (Culture of Gujarat in Hindi) –

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात अपनी समृद्ध संस्कृति परंपरा और विरासत के कारण जाना जाता है। गुजरात में बौद्ध धर्म, हिंदू धर्म, इस्लाम और जैन धर्म के लोग मिल जुलकर रहते हैं। गुजरात के लोग खानपान और अपने जीवन जीने के अंदाज से पहचाने जाते हैं। गुजरात के लोग अधिकतर पुश्तैनी विचारधारा को अपनाते हैं।

आपने यह तो सुना ही होगा कि गुजरात के लोग खाने पीने में मीठा ज्यादा पसंद करते हैं। मीठा खाने के साथ-साथ गुजरात के लोगों की भाषा भी मीठी ही होती है। गुजरात के लोगों की खास बात यह है कि वह अपनी संस्कृति को आज भी नहीं भूले हैं। गुजराती संस्कृति पीढ़ी दर पीढ़ी आज भी चल रही है।

गुजरात के लोगों की खास बात यह है कि वह बिजनेस करना ज्यादा पसंद करते हैं। गुजराती लोग किसी के सामने नौकरी करने से अच्छा अपना छोटा सा बिजनेस करना ज्यादा अच्छा समझते हैं। इसलिए आपने देखा होगा कि भारत में कई बड़े बिजनेसमैन ऐसे हैं, जो गुजरात से हैं। इसके अलावा गुजरात के लोग काफी मिलनसार भी होते हैं।

गुजरात के त्यौहार (Festivals of Gujarat in Hindi) –

हमने आपको बताया ही है कि गुजरात में हिंदू-मुस्लिम और अन्य धर्म के लोग मिल जुलकर रहते हैं। गुजरात में हर धर्म के लोग एक दूसरे के त्यौहारों में शामिल होते हैं। गुजरात में सबसे बड़ा त्यौहार नवरात्रि को माना जाता है। आपने देखा होगा कि गुजरात में नवरात्रि के दिनों में दांडी खेला जाता है और खूब रौनक होती है। चलिए अब हम नीचे आपको बता देते हैं कि गुजरात में कौन-कौन से Festivals मुख्य रूप से मनाए जाते हैं।

  • नवरात्रि
  • होली 
  • पतंग महोत्सव 
  • भद्र पूर्णिमा 
  • गणेश चतुर्थी 
  • जन्माष्टमी 
  • कच्छ महोत्सव
  • वथुवा मेला 
  • मोढेरा नृत्य महोत्सव
  • रथ यात्रा

गुजरात का रहन-सहन (Lifestyle of Gujarat in Hindi) –

गुजरात के लोग काफी सरल जीवन जीना पसंद करते हैं। गुजरात के लोगों का पहनावा भी काफी साधारण होता है और गुजरात में मुख्य रूप से गुजराती और हिंदी भाषा ही बोली जाती है। गुजरात के लोगों को Business Minded कहा जाता है। यानी कि गुजरात के लोग Business में अधिक ध्यान देते हैं, और हिसाब के भी काफी पक्के होते हैं।

गुजरात की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of Gujarat in Hindi) –

जिस प्रकार अलग-अलग राज्यों में पारंपारिक वेशभूषा होती है, उसी प्रकार गुजरात की भी अपनी वेशभूषा है। गुजरात में पुरुष चोरनो पहनते हैं, जो कि एक प्रकार की‌ सूती पैंट होती है। यह दिखने में सिली हुई धोती की तरह लगती है। यह ढीली होती है और काफी आरामदायक भी होती है। चोरनो के ऊपर केदियु नामक एक वस्त्र पहना जाता है।

वहीं दूसरी ओर गुजरात की महिलाएं चनिया चोली या फिर घाघरा चोली पहनती हैं। इसके अलावा महिलाएं सिर पर ओढ़नी भी पहनती हैं।

गुजरात का नृत्य (Dance of Gujarat State) –

गुजरात का लोक नृत्य गरबा है। गरबा मुख्य रूप से नौ दिवसीय त्यौहार नवरात्र के मौके पर किया जाता है। गरबा के अलावा गुजरात में कई सारे और नृत्य भी किए जाते हैं। गुजरात में कुल 36 तरह के Dance किए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि गुजरात के महत्वपूर्ण नृत्य कौन-कौन से हैं।

  • तिपननी
  • गरबा
  • पधर
  • भवई
  • हुडो

गुजरात का खान पान (Famous Food of Gujarat in Hindi) –

Gujarat Travel Guide : आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के लोगों को खाने में मीठा काफी पसंद होता है। गुजरात के लोगों को जलेबी और फाफड़ा काफी पसंद होता है। गुजरात के लोगों को खाने पीने का काफी शौक होता है। चलिए हम आपको गुजरात की कुछ महत्वपूर्ण Gujarati Dishes के बारे में बताते हैं, जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध (Famous) हैं। अगर आप गुजरात जाते हैं तो वहां पर इन सभी डिशेज को खाना मत भूलिएगा –

ढोकला (Dhokla) –

हर गुजराती को ढोकला खाना काफी पसंद होता है। ढोकला बेसन का बना होता है, जिसे भाप में पकाया जाता है। यह खाने में खट्टा मीठा होता है। ढोकला बिल्कुल भी Oily नहीं होता है, इसे हरी चटनी के साथ खाया जाता है।

हांडवो (Handvo) –

हांडवो को दाल, चावल, उड़द दाल और अरहर दाल के पेस्ट से बनाया जाता है। हांडवो एक प्रकार का केक होता है, जो मीठा और नमकीन दोनों स्वाद में होता है।

थेपला (Thepla) –

गुजरात में थेपला अधिकतर नाश्ते में खाया जाता है। यह एक प्रकार की रोटी होती है, जिसे मेथी के पत्तों, गेहूं, आटे और अन्य सामग्री से मिलाकर बनाया जाता है। इसे आप दही और चुंडा के साथ भी खा सकते हैं।

इसके आलावा गुजरात में खाए जाने वाले कुछ और व्यंजन (Foods) इस प्रकार हैं –

  • उंधियू
  • बासुंदी
  • घुघरा
  • ढेबरा
  • पतरोढे
  • मेथी मुठिया
  • सेव तामेटा नू शाक
  • दाल ढोकली
  • गुजराती कड़ी
  • रोटलो
  • सेव उसल
  • खाकरा
  • चोराफली

गुजरात में प्रसिद्ध खाना

अगर आप गुजरात घूमने जा रहे हैं, तो स्थानीय गुजराती व्यंजनों का स्वाद जरूर लेना चाहिए। ढोकला, हांडवो, थेपला, उंधियू, दाल ढोकली, गुजराती कढ़ी, खाखरा और सेव उसल गुजरात के प्रसिद्ध व्यंजनों में शामिल हैं।

गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit Gujarat in Hindi Language) –

अगर आप गुजरात घूमना चाहते हैं, तो आपको सही समय के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि कई बार हम कहीं पर घूमने तो जाते हैं, लेकिन गलत समय पर चले जाते हैं। जिसके कारण हमें काफी परेशानी होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात गर्म क्षेत्रों में से एक है। यहां पर तापमान काफी अधिक रहता है। 

इसलिए यदि आप गुजरात घूमने का आनंद लेना चाहते हैं, तो अक्टूबर से फरवरी (October to February) का समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। क्योंकि इन दिनों मौसम ठंडा रहेगा और आपको घूमते समय कोई परेशानी भी नहीं होगी। सर्दी के समय गुजरात में तापमान सही रहता है।

अगर आपका मुख्य उद्देश्य गुजरात के अलग-अलग पर्यटन स्थलों को घूमना है, तो यात्रा से पहले उस स्थान के मौसम और स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी जरूर देख लें। कच्छ, गिर, समुद्र तट और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए यात्रा का अनुभव मौसम के अनुसार अलग हो सकता है।

गुजरात कैसे जाएं (How To Reach Gujarat) –

Gujarat Travel Guide : अगर आप गुजरात घूमना चाहते हैं तो आपको बिल्कुल भी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। आप बस, ट्रेन और हवाई जहाज किसी भी माध्यम से गुजरात में घूमने जा सकते हैं। चलिए हम आपको विस्तार से जानकारी दे देते हैं कि हवाई जहाज, बस और ट्रेन से गुजरात कैसे घूमना है।

रेल से (By Train) –

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि ट्रेन से सफर करने में ना ही आपको Traffic का सामना करना पड़ेगा और ना ही आपको Travelling करते समय कोई दिक्कत होगी। गुजरात के लिए ट्रेन का सफर काफी आरामदायक होगा। 

आप अपनी सहूलियत के हिसाब से ट्रेन का टिकट भी बुक कर सकते हैं। आपको बता दें कि गुजरात में घूमने के लिए अलग-अलग जगहों पर आपको जाने के लिए अलग-अलग ट्रेन मिल जाएगी। 

बस से (By Bus) –

आप गुजरात में जहां पर भी घूमना चाहते हैं, वहां की आपको बस मिल जाएगी। आपको सिर्फ अपने डिस्ट्रिक्ट या फिर अपनी Current City से बस का रूट चेक करना होगा। आप नजदीकी बस स्टैंड जाकर भी यह Check कर सकते हैं। जब आप गुजरात पहुंच जाएंगे, तो गुजरात में आपको अलग-अलग शहरों में घूमने के लिए बस की सुविधा मिल जाएगी।

हवाई जहाज से (By Plane) –

गुजरात की राजधानी गांधीनगर और दूसरे शहरों में हवाई अड्डे बने हुए हैं। आप अपने शहर या फिर स्टेट के हवाई अड्डे से गुजरात के हवाई अड्डे का टिकट बुक कर सकते हैं। इसके बाद गुजरात पहुंच कर आप अपनी मर्जी के मुताबिक जहां घूमना चाहते हैं, वहां की लोकल ट्रेन, लोकल बस या फिर अन्य टैक्सी करके भी घूमने वाले स्थान तक पहुंच सकते हैं।

FAQs – Gujarat Travel Guide

Q. गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

A. गुजरात में घूमने के लिए सोमनाथ, द्वारका, गिर नेशनल पार्क, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, कच्छ, गिरनार, चंपानेर-पावागढ़ और अहमदाबाद जैसी कई प्रसिद्ध जगहें हैं।

Q. गुजरात घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

A. गुजरात घूमने के लिए अक्टूबर से फरवरी का समय सामान्यतः अच्छा माना जाता है। हालांकि अलग-अलग पर्यटन स्थलों के मौसम को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनानी चाहिए।

Q. गुजरात किस लिए प्रसिद्ध है?

A. गुजरात अपनी ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों, संस्कृति, त्योहारों, गुजराती खान-पान, कच्छ और वन्यजीव पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।

Q. गुजरात की राजधानी क्या है?

A. गुजरात की राजधानी गांधीनगर है।

Q. गुजरात में घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

A. यह आपकी यात्रा की योजना और घूमने वाली जगहों पर निर्भर करता है। प्रमुख पर्यटन स्थलों को देखने के लिए कुछ दिनों की यात्रा की जा सकती है, जबकि पूरे गुजरात को घूमने के लिए अधिक समय की आवश्यकता होगी।

निष्कर्ष (Conclusion) –

निष्कर्ष (Conclusion)

गुजरात इतिहास, संस्कृति, धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता और स्वादिष्ट खान-पान के कारण घूमने के लिए एक प्रसिद्ध पर्यटन राज्य है। इस Gujarat Travel Guide in Hindi में हमने गुजरात का इतिहास, संस्कृति, प्रसिद्ध त्योहार, खान-पान, घूमने का सही समय, प्रमुख पर्यटन स्थल और गुजरात कैसे पहुंचे जैसी जरूरी जानकारी साझा की है।

अगर आप गुजरात घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी यात्रा के समय और बजट के अनुसार पर्यटन स्थलों का चयन करें और यात्रा से पहले जरूरी जानकारी जरूर जांच लें।

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Puri Tour Guide 2026 | पुरी यात्रा प्लान, बजट और घूमने की जगहें Kanatal Uttarakhand Trip 2026: Best Places, Budget & Travel Guide Jim Corbett Trip Budget 2026 वेस्ट सिक्किम में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन।