Top Winter Destinations in India in Hindi –
Winter Destinations in India : सर्दियों का मौसम सभी को बहुत पसंद आता है। ठंडी ठंडी हवाएं उसमें धूप सेंकने का मजा ही अलग होता है। वहीं जब इन सर्दियों में छुट्टियां बितानी हो, तो हम ऐसी जगह खोजते हैं, जहाँ इन सर्दियों का मजा और भी बढ़ जाए। यदि आप भी सर्दियों में ऐसी ही बर्फीली जगहों को खोज रहे हैं, जहाँ आप फैमिली ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आप इस लेख (Winter Destinations in India) को पूरा पढ़िए।
हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी सर्दियों में घूमने की जगहें बता रहे हैं, जो ठण्ड के मौसम में बहुत ही खूबसूरत लगती हैं –
10 Best Winter Destinations in India –
1) मसूरी, उत्तराखंड (Mussoorie, Uttarakhand)
मसूरी को उत्तराखंड में “पहाड़ों की रानी” के नाम से जाना जाता है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन उत्तराखंड के देहरादून जिले में स्थित है। सर्दियों में मसूरी की शानदार हरी-भरी पहाड़ियां बर्फ से ढक जाती हैं, जिसका आनंद लेने के लिए पर्यटक यहां पहुंचते हैं। आप भी यदि बर्फ का मजा लेना चाहते हैं, तो सर्दियों में मसूरी घूमने का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आप यहाँ पर बर्फ के अलावा मॉल रोड, रोपवे की सैर भी कर सकते हैं।
देहरादून से दूरी – सिर्फ 35 किमी
मसूरी में घूमने की जगहें
- लाल टिब्बा
- मसूरी झील
- लंढौर
- कंपनी गार्डन
बर्फ़बारी का समय – दिसंबर से लेकर फरवरी तक यहाँ पर अच्छी बर्फ़बारी होती है।
2) औली, उत्तराखंड (Auli, Uttarakhand)
पहाड़ों पर ट्रेकिंग करना मजेदार होता है। लेकिन यदि पहाड़ों पर बर्फ बिछी हो, तो यह ट्रेकिंग को और भी शानदार बना देती है। यदि आप भी ट्रेकिंग के शौकीन हैं, तो उत्तराखंड के औली में इसका मजा लेने जा सकते हैं। औली सर्दियों में बर्फ पर ट्रेकिंग के लिए एकदम बेस्ट है। सर्दियों के मौसम में यह प्लेस किसी स्वर्ग से कम नहीं है। दुनिया भर से पर्यटक यहाँ आते हैं और खासतौर पर बर्फ का आनंद लेते हैं।
औली में घूमने की जगहें –
- औली झील
- गोरसन बुग्याल
- औली रोपवे
- कुवारी बुग्याल
बर्फ़बारी का समय – नवंबर से लेकर मार्च तक औली में अच्छी बर्फ़बारी होती है।
3) गुलमर्ग, कश्मीर (Gulmarg, Kashmir)
आप देश में कहीं भी घूमकर आएं, लेकिन जो खूबसूरती इस जगह की है वह आपको कहीं और नहीं मिलेगी। गुलमर्ग को स्की डेस्टिनेशन के नाम से भी जाना जाता है। बर्फ से ढकी हुई वादियां यहाँ की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती है। इस कारण लोग यहाँ पर सर्दियों में जाना ज्यादा पसंद करते हैं। गुलमर्ग की स्कीइंग विश्व में भी फेमस है।
गुलमर्ग, कश्मीर घूमने की जगहें –
- गुलमर्ग गोंडोला
- गुलमर्ग बायोस्फीयर रिजर्व
- मोहनेश्वर शिवालय
बर्फ़बारी का समय – नवंबर से दिसंबर के महीनों में यहाँ पर बर्फ गिरती है।
यह भी पढ़ें – एबॉट माउंट की ये 10 जगहें बना लेंगी आपको दीवाना
4) लेह, लद्दाख (Leh, Ladakh)
सर्दियों के मौसम में लेह भी घूमने के लिए काफी शानदार जगह है। यदि आप सर्दियों के मौसम में बर्फीली जगह ढूंढ रहे हैं, तो अपने ट्रिप में लेह को शामिल कर सकते हैं। यहाँ आपको असल सर्दी देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि सर्दियों में यहां की कुछ जगहें ज्यादा ठण्ड के कारण बंद रहती हैं। लेकिन लेह सिटी और इसके आस पास की खूबसूरत जगहों पर आप आसानी से घूम सकते हैं।
लेह में घूमने की जगहें –
- पैंगोंग झील
- लेह पैलेस
- नुब्रा घाटी
बर्फ़बारी का समय – नवंबर से मार्च तक यहाँ पर बर्फ गिरती है। लेकिन दिसंबर से फ़रवरी के बीच यहाँ सबसे ज़्यादा बर्फ़बारी होती है।
5) चोपटा, उत्तराखंड (Chopta, Uttarakhand)
चोपटा उत्तराखंड के फेमस जगहों में से एक है, जो कि सदाबहार जंगलों से घिरा हुआ है। यह केदारनाथ वाइल्ड लाइफ का एक खूबसूरत हिस्सा है। यहाँ पर आप जंगलों के अलावा बर्फ़बारी का भी मजा ले सकते हैं। इसे उत्तराखंड के ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से जानते हैं। आप सर्दियों में यहाँ पर जरूर जाएँ और इस जगह का बिल्कुल नजदीक से मजा लें।
चोपता में घूमने वाली जगहें –
- तुंगनाथ मंदिर,
- चंद्रशिला,
- देवरिया ताल
बर्फ़बारी का समय – अक्टूबर से फ़रवरी के बीच यहाँ पर बर्फ़बारी होती है।
6) तवांग, अरुणाचल प्रदेश (Tawang, Arunachal Pradesh)
यह जगह सबसे ठंडी जगहों (Winter Destinations in India) में से एक है। यहाँ पर आपको हमेशा ही ठंड देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि नवम्बर के महीने में यहाँ का तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है। बर्फीली जगहों के शौकीन लोगों के लिए यह प्लेस बहुत अच्छा है। यहाँ आपको देश की सबसे शानदार स्नोफॉल देखने को मिलती है।
तवांग में घूमने वाली जगहें –
- तवांग मठ
- सेला दर्रा
- नुआरानंग जलप्रपात
बर्फ़बारी का समय – यहाँ दिसंबर और जनवरी में बर्फ़बारी होती है।
7) पटनीटॉप, जम्मू और कश्मीर (Patnitop, Jammu and Kashmir)
यदि आप सर्दियों में जम्मू और कश्मीर की जगहों में घूमना चाहते हैं, तो आप जम्मू और कश्मीर के पटनीटॉप भी जा सकते हैं। यह जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में आता है। यहाँ आपको बर्फ़बारी के अलावा स्कीइंग, रॉक क्लाइम्बिंग और स्लेजिंग जैसी कई एक्टिविटीज करने को मिल जाएँगी। यहाँ पर रुकने के लिए कॉटेज भी बुक कर सकते हैं।
पटनीटॉप घूमने की जगहें –
- नाग मंदिर
- बिल्लू की पॉवरी
- मधाटॉप
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में घूमने के लिए 12 खूबसूरत हिल स्टेशन
बर्फ़बारी का समय – यहाँ पर नवंबर से मार्च तक भारी बर्फ़बारी होती है। इस मौसम में यहाँ का तापमान 0°C से -10°C (32°F से 14°F) तक रहता है।
8) लाचुंग, सिक्किम (Lachung, Sikkim)
लाचुंग सिक्किम जिले में स्थित एक गाँव है। यह लाचुंग नदी और लाचेन नदी के संगम स्थल पर बसा है। यह अपनी बर्फबारी के लिए एक फेमस प्लेस (Top Winter Destinations in India) है। सर्दियों के मौसम में यहाँ पर बर्फ बहुत ज्यादा गिरती है। कई कई बार तो यहाँ पर ज्यादा बर्फ गिरने से कई फीट ऊंची चादर बन जाती है। आप सर्दियों में इस शानदार जगह का भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहाँ पर भारतीय सेना का एक बेस कैंप भी है।
लाचुंग में घूमने वाली जगह –
- युमथांग वैली
- लाचुंग मठ
- ग्रीन लेक
- सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल्स
बर्फ़बारी का समय – अक्टूबर से फ़रवरी तक लाचुंग में बर्फ़बारी होती है। इस समय यहाँ का तापमान -5°C से 10°C तक रहता है।
9) गुरुडोंगमार झील, सिक्किम (Gurudongmar Lake, Sikkim)
सर्दियों के समय सिक्किम में घूमने के लिए यह भी एक शानदार जगह है। यह भारत की दूसरी सबसे ऊंची झील है, जो चारों तरफ से बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी हुई है। साथ ही यह झील साफ बर्फीले पानी से भरी है। यह जगह देखने में बहुत ही शानदार है। गुरुडोंगमार झील की असली खूबसूरती सर्दियों के दौरान और भी निखर कर सामने आती है।
बर्फ़बारी का समय – नवंबर से फ़रवरी के दौरान यहाँ पर बहुत बर्फ़बारी होती है। इस मौसम में यहां का तापमान -25 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
10) मनाली, हिमाचल प्रदेश (Manali, Himachal Pradesh)
मनाली भी पर्यटकों की पसंदीदा जगह (Best Winter Destinations in India) है। यह हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थित है। व्यास नदी के किनारे बसा यह प्लेस अपने प्राकृतिक नजारों के लिए फेमस है। यहाँ बहुत ज्यादा ठण्ड नहीं रहती है, लेकिन सर्दियों में यहाँ के इलाके बर्फ से ढक जाते हैं, जिसका अपना ही मजा है। आप भी यदि ज्यादा ठण्ड वाली जगह नहीं जाना चाहते और बर्फ का मजा भी लेना चाहते हैं, तो आप मनाली का ट्रिप बना सकते हैं।
मनाली में घूमने की जगहें –
- हिडिम्बा मंदिर
- व्यास कुंड
- बौद्ध मठ
- सोलंग नाला
बर्फ़बारी का समय – दिसंबर से लेकर मार्च तक यहाँ बर्फ गिरती है।
यह भी पढ़ें – उत्तराखंड का इतिहास और संस्कृति
ये थीं भारत की 10 खूबसूरत जगहें (Top Winter Destinations in India for Families), जहां आप बर्फ का आनंद ले सकते हैं। फिर देर किस बात की है, सर्दियों में इन जगहों का ट्रिप जरूर प्लान करें और प्रकृति का मजा लें।
आशा है आपको हमारा यह आर्टिकल Winter Destinations in India आपकी ट्रिप के लिए मददगार लगा होगा। यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो, तो आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें।
Thanks!