अयोध्या में घूमने लायक 11 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Ayodhya Uttar Pradesh

11 most famous tourist places to visit in Ayodhya Uttar Pradesh

Ayodhya Traveling Places हिंदू धर्म के लोगों के लिए पूरे भारत में एक से एक धार्मिक स्थल हैं। उन सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक अयोध्या भी है। अयोध्या सिर्फ एक शहर ही नहीं, बल्कि हिंदू धर्म के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। अयोध्या का इतिहास सदियों पुराना है।

सरयू नदी के तट पर बसा अयोध्या नगर प्राचीन काल से ही काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। जिंदगी में एक बार तो आपको अयोध्या जरूर घूमने जाना चाहिए। क्योंकि अयोध्या भगवान श्री राम जी की जन्म भूमि है। इसके अलावा भी अयोध्या में काफी धार्मिक स्थल स्थित हैं।

भारत के लोग ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से लोग अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि और अयोध्या में स्थित पर्यटक स्थलों (Tourist Places) पर घूमने के लिए जाते हैं। टूरिस्ट प्लेसेज के अलावा भी यहां पर कई जगह है, जो काफी Famous है।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से अयोध्या का इतिहास, अयोध्या के सभी धार्मिक स्थल और अयोध्या से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। अगर आप सस्ते में अयोध्या घूमना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें। अयोध्या जाने से लेकर रुकने की पूरी व्यवस्था के बारे में इस पोस्ट में हम बताने वाले हैं।

अयोध्या के बारे में जानकारी हिंदी में – Ayodhya Traveling Places Details in Hindi

जगह का नामअयोध्या
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
कुल क्षेत्र120.8 km²
किस लिए प्रसिद्ध हैभगवान श्री राम जी की जन्म भूमि, मंदिर, हनुमानगढ़ी और अन्य धार्मिक स्थल के कारण प्रसिद्ध है
घूमने का सही समयअक्टूबर से दिसंबर का समय अच्छा रहेगा
कैसे पहुंचेबस, ट्रेन और हवाई जहाज सभी रास्ते हैं

अयोध्या का इतिहास – History of Ayodhya Uttar Pradesh in Hindi

History of Ayodhya Uttar Pradesh in Hindi
History of Ayodhya Uttar Pradesh in Hindi : Image Source

हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक अयोध्या का इतिहास काफी पुराना है। रामायण के अनुसार अयोध्या की स्थापना मनु के द्वारा की गई थी। अयोध्या नगरी सरयू नदी के तट पर स्थित है। पारंपरिक इतिहास में कोसल राज्य की प्रारंभिक राजधानी अयोध्या हुआ करती थी। इसके बाद गौतम बुद्ध के समय कोसल के दो भाग कर दिए गए थे।

इसका एक भाग उत्तर और दूसरा दक्षिण में स्थित है। बीच में सरयू नदी बहती है। वेदों में भी अयोध्या के बारे में जिक्र किया गया है। कहा गया है कि स्वर्ग लोक के द्वारा ही अयोध्या नगरी की स्थापना की गई थी।

कई सदियों तक अयोध्या सूर्यवंशी राजाओं की नगरी रहा है। यहां पर सूर्यवंशी राजाओं का राज था। जैन और वैदिक मतों के अनुसार भगवान श्री राम जी का जन्म भी अयोध्या नगरी में ही हुआ था। आपने रामायण में भी अयोध्या का जिक्र सुना होगा। जहां पर भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था और सीता मैया विवाह करके अयोध्या आई थीं।

इसे भी पढ़े: उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, खान-पान और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। UP Travel Guide in Hindi

अयोध्या में क्या खास है – Why Ayodhya is Most Famous

प्राचीन काल से ही अयोध्या काफी प्रसिद्ध है। यहां पर सूर्यवंशी राजाओं ने कई सदियों तक राज किया था। भगवान श्री राम जी का जन्म अयोध्या में ही हुआ था। जिस वजह से अयोध्या काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। आपने रामायण में अयोध्या का जिक्र तो सुना ही होगा।

अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि है। इसके अलावा अयोध्या में पौराणिक मंदिर है, जो काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। भगवान श्री राम जी के परम भक्त हनुमान जी का मंदिर भी अयोध्या में ही स्थित है। सीता माता की रसोई और अन्य काफी सारे धार्मिक स्थल भी यहां पर मौजूद हैं।

इसलिए हर साल यहां पर पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। अयोध्या में सरकार द्वारा एयरपोर्ट भी बनवाया गया है, जिसके जरिए अयोध्या घूमने आने के लिए पर्यटकों को कोई भी दिक्कत नहीं होगी।

अयोध्या में घूमने की प्रसिद्ध जगह – Famous Places to Visit in Ayodhya 

Famous Places to Visit in Ayodhya

अगर आप Ayodhya Trip पर जाना चाहते हैं, तो बिल्कुल जाएं। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक शानदार और भव्य मंदिर देखने को मिलेंगे। धार्मिक स्थल के अलावा यहां पर आपको अन्य कई जगह भी देखने को मिलेंगी, जहां Tourists हर साल जाते हैं। चलिए एक-एक करके अयोध्या के प्रसिद्ध स्थानों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं –

(1) राम मंदिर (Ram Mandir) –

अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए सबसे पहला धार्मिक स्थल राम मंदिर आता है। लगभग 500 वर्षों के विवाद के बाद अयोध्या में भगवान राम की जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण किया गया है। यह मंदिर काफी भव्य है। सरकार के द्वारा 2000 करोड़ रुपए इस मंदिर पर खर्च किया गया है।

अयोध्या राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। 22 जनवरी 2024 को इस मंदिर का उद्घाटन किया गया था। अयोध्या जाने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या मंदिर के दर्शन करें।

(2) हनुमानगढ़ी (Hanuman Garhi) –

अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है‌। यह भगवान हनुमान जी को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण दसवीं शताब्दी में किया गया था। कहा जाता है कि पहले यह जमीन अवध के नवाब की हुआ करती थी। उसने दान में यह जमीन दे दी थी, जिसके बाद यहां पर हनुमानगढ़ी का निर्माण करवाया गया है। 

यह भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। 76 सीढ़ियां चढ़ने के बाद मुख्य मंदिर के दर्शन होंगे। इस मंदिर में भगवान हनुमान जी की प्रतिमा लगाई गई है।

कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान हनुमान जी के चरणों में आता है, उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है। भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की याद में ही हनुमानगढ़ी मंदिर बनाया गया है।

कहा जाता है कि जब भगवान श्री राम अयोध्या वापस लौट गए थे, तो हनुमान जी के लिए एक अलग जगह का निर्माण करवाया गया था। हनुमानगढ़ी में पहले हनुमान जी रहा करते थे।

(3) मोती महल (Moti Mahal) –

अयोध्या से कुछ किलोमीटर की दूरी पर फैजाबाद स्थित है और फैजाबाद में मोती महल काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। मोती महल का निर्माण 1743 ईस्वी में किया गया था। नवाब शुजा-उद-दौला की बेगम उन्मतुजोहरा बानू का यह घर हुआ करता था।

अगर आप अयोध्या के आसपास घूमने की सोच रहे हैं, तो यहां पर आप जरूर जाएं। यहां पर आपको अद्भुत वास्तुकला देखने को मिलेगी। यह महल काफी सुंदर है।

(4) गुलाब बारी (Gulab Bari) –

गुलाब बारी भी घूमने के लिए शानदार जगह है। यह अयोध्या से कुछ किलोमीटर की दूरी पर फैजाबाद में स्थित है। दरअसल यह एक मकबरा है, जो कि नवाब शुजा-उद-दौला का है। यह मकबरा चारों तरफ से गुलाब के फूलों से घिरा हुआ है।

इसके अलावा यहां पर काफी अच्छी हरियाली है। इसलिए यहां का दृश्य काफी ज्यादा अच्छा लगता है। अगर आप कुछ अलग अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो यहां पर जरूर जाएं। वास्तुकला के साथ-साथ हरियाली और शांति का माहौल सच में आपका मन मोह लेगा।

(5) गुप्तार घाट (Guptar Ghat) –

सरयू नदी के तट पर स्थित गुप्तार घाट काफी ज्यादा फेमस है। इस घाट का इतिहास सदियों पुराना है। कहा जाता है कि सरयू नदी के इसी तट पर भगवान श्री राम ने समाधि ली थी और उसके बाद भगवान विष्णु के रूप में वेकुंठ चले गए थे।

इस घाट को काफी साफ सुथरा बनाया गया है। स्नान करने के लिए नदी की तरफ जाती हुई सीढ़ियां काफी अच्छी लगती हैं। इसके अलावा यहां पर आपको पूरे साल भक्त देखने को मिलेंगे। कहा जाता है कि यहां पर कोई स्नान कर लेता है तो उसको सारे पापों से छुटकारा मिल जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

(6) दशरथ भवन (Dashrath Bhawan) –

फैजाबाद के केंद्र में दर्शन भवन भी स्थित है। भगवान श्री राम जी के पिता दशरथ यहां पर रहा करते थे‌। यह काफी भव्य भवन है। अगर आप अयोध्या जा रहे हैं, तो दशरथ भवन में दर्शन करना बिल्कुल भी ना भूलें। यहां जाकर आपको काफी अच्छा लगेगा। इस महल के अंदर भगवान श्री राम जी का मंदिर भी है, जो काफी प्रसिद्ध हैl

(7) तुलसी स्मारक भवन संग्रहालय (Tulsi Smarak Bhawan Museum) –

16वीं शताब्दी के संत कवि गोस्वामी तुलसीदास की याद में तुलसी स्मारक भवन संग्रहालय की स्थापना की गई थी। साल 1969 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल विश्वनाथ दास के द्वारा इस संग्रहालय को तैयार करवाया गया था। स्मारक अयोध्या के रायगंज चौराहे के पास स्थित है। अयोध्या शोध संस्थान भी भी यहीं स्थित है, जो काफी ज्यादा Famous भी है। 

साल 1988 में यहां पर एक अन्य संग्रहालय को भी जोड़ा गया था, जिसका नाम राम कथा संग्रहालय है। अगर आप अयोध्या जा रहे हैं, तो यहां पर घूमने के लिए जरूर जाएं। यहां जाकर आपको अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।

(8) बहू बेगम की समाधि (Bahu Begum Mausoleum) –

अयोध्या के सभी Tourist Places में से एक बहू बेगम की समाधि भी है। दरअसल इसका निर्माण साल 1816 में शुजा-उद-दौला की पत्नी बहू बेगम के लिए करवाया गया था। इस मकबरे में सफेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप अयोध्या जा रहे हैं, तो यहां पर जरूर घूमने जाएंl

(9) सीता की रसोई मंदिर (Sita Ki Rasoi) –

अयोध्या के राजकोट में राम जन्म स्थान के उत्तरी पश्चिमी छोर पर सीता की रसोई मंदिर स्थित है। इस मंदिर के एक कोने में सीता माता की रसोई भी स्थित है। कहा जाता है कि सीता माता यहां पर खाना बनाती थी। इस जगह पर सीता मैया के साथ-साथ राम, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और भरत की प्रतिमा लगी हुई है। 

इसके अलावा यहां पर अन्य प्रतिमा भी लगी हुई है। यहां पर कुछ बर्तन भी रखे गए हैं। अगर आप अयोध्या घूमने जा रहे हैं, तो सीता की रसोई मंदिर में जाना बिल्कुल भी ना भूलें। यहां पर आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

(10) कनक भवन (Kanak Bhawan) –

कनक भवन भी अयोध्या के सभी Famous Tourist Places में से एक है‌। इस मंदिर के बारे में यह कहावत है कि भगवान श्री राम जी की सतोली मां कैकेई के द्वारा इस मंदिर को सीता को दिया गया था, जब वह विवाह करके अयोध्या आई थी। यह मंदिर काफी भव्य है। यहां पर वास्तुकला का अद्भुत नमूना आपको देखने को मिलेगा। अयोध्या जा रहे रहे हैं, तो अपने घूमने के स्थान में इस मंदिर को भी जरूर शामिल करें।

(11) नागेश्वरनाथ मंदिर (Nageshwarnath Mandir) –

अयोध्या में स्थित सभी भव्य मंदिरों में से एक नागेश्वर नाथ मंदिर भी है। नागेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव जी की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री राम के पुत्र कुश के द्वारा इस मंदिर का निर्माण करवाया गया था।

अयोध्या घूमने में कितना खर्चा आएगा – Ayodhya Traveling Expenses

देखा जाए तो अयोध्या में आपको ट्रैवलिंग के लिए काफी कम खर्च होगा। क्योंकि आपको लोकल अयोध्या में अलग-अलग जगह पर मंदिर, मकबरा और अन्य जगह देखने के लिए ऑटो रिक्शा व टैक्सी की सुविधा आसानी से मिल जाएगी। आप उनका इस्तेमाल करके पूरे अयोध्या में कहीं पर भी घूम सकते हैं। 

अगर आप अकेले अयोध्या जा रहे हैं, तो आप ₹3000 से लेकर ₹5000 में अयोध्या घूम सकते हैं। लेकिन खर्चा करना आप पर भी निर्भर है। अगर आप लग्जरी फैसिलिटी चुनते हैं या फिर आप अपनी गाड़ी में सफर करते हैं, तो पेट्रोल का खर्चा ज्यादा आएगा। अगर आप अपने परिवार के साथ यहां पर घूमने जाते हैं, तो स्पेशल पैकेज भी बुक कर सकते हैं।

अयोध्या घूमने का सही समय क्या है – Best Time to Visit Ayodhya

अगर आप अयोध्या घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो अक्टूबर से दिसंबर तक का समय आपके लिए काफी ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि गर्मियों के दिन में यहां पर आपको बहुत ज्यादा गर्मी लग सकती है। इसलिए ज्यादातर टूरिस्ट सर्दियों के मौसम में ही यहां पर Trip के लिए आते हैं। 

अक्टूबर से दिसंबर में यहां पर इसलिए भी ज्यादा टूरिस्ट आते हैं, क्योंकि उस समय त्यौहार का सीजन होता है। हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली जो कि भगवान राम जी के लिए मनाया जाता है, वह भी अक्टूबर से दिसंबर के बीच ही आता है। अगर आप त्यौहारों के बीच में अयोध्या जायेंगे, तो आपको पूरा राम मंदिर और पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी हुई मिलेगी। 

अयोध्या में कहां रुके – Where to Stay in Ayodhya

अयोध्या उत्तर प्रदेश का काफी बड़ा शहर है। यहां पर आपको रुकने के लिए कोई भी समस्या नहीं होगी। अयोध्या में जगह-जगह पर धर्मशालाएं व होटल बने हुए हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन भी यहां पर रुकने का इंतजाम कर सकते हैं। ऑनलाइन भी आपको अयोध्या में बेस्ट होटल मिल जाएंगे।

अगर आप ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं, तो होटल के बारे में किए गए रिव्यू को जरूर चेक कर लें। अगर रिव्यू अच्छे हैं, तो आप होटल की बुकिंग करवा सकते हैं। अयोध्या में बहुत सारे होटल मौजूद हैं, इसलिए अगर आप ऑफलाइन बुकिंग करवाना चाहते हैं, तो वह भी समय पर हो ही जाएगी। आप अपने बजट के अनुसार कोई भी होटल चुन सकते हैं।

अयोध्या कैसे पहुंचे – How to Reach Ayodhya

अगर आप अयोध्या टूर पर जाना चाहते हैं, तो आप सड़क मार्ग, हवाई जहाज या फिर ट्रेन के रास्ते से जा सकते हैं। तीनों ही मार्ग से आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी। चलिए अब हम आपको तीनों तरीकों से किस तरह अयोध्या पहुंच सकते हैं, उसके बारे में जानकारी दे देते हैं।

सड़क मार्ग से (By Road) –

अयोध्या में पक्की सड़के बनी हुई हैं और यह सड़के उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी जुड़ी हुई हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश के हैं या फिर अलग राज्य के हैं, तो भी आपको कोई परेशानी नहीं होगी। आप जिस भी राज्य से या जिस भी स्थान से हैं, वहां से आपको अयोध्या का रूट चेक करना होगा।

अगर सीधी बस आपको नहीं मिलती है, तो आपको अलग-अलग बसे मिल जाएंगी, जिनके द्वारा आप अयोध्या पहुंच सकते हैं। अगर आप अपनी गाड़ी से सफर कर रहे हैं, तो गूगल मैप के जरिए आपको अयोध्या की लोकेशन पता चल जाएगी और उसी के जरिए आप आसानी से अयोध्या पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से (By Train) –

अयोध्या में रेलवे स्टेशन भी बना हुआ है। आप भारत में कहीं से भी जाएं, आपको अयोध्या के रेलवे स्टेशन पर उतरना होगा और वहां से आप अपने अनुसार किसी भी पर्यटक स्थल या धार्मिक स्थल पर घूम सकते हैं। 

हो सकता है, कई राज्यों से आपको सीधी अयोध्या की ट्रेन ना मिले। दिल्ली से अयोध्या के लिए आपको सीधी ट्रेन मिल जाएगी। वंदे मातरम ट्रेन के जरिए आप दिल्ली से अयोध्या आसानी से जा सकते हैं। इसके अलावा कई रूट उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से आप आसानी से ट्रेन का सफर करके अयोध्या पहुंच सकते हैं।

हवाई जहाज से (By Airplane) –

सरकार द्वारा अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया गया है। अगर आप हवाई जहाज से सफर करना पसंद करते हैं, तो आप हवाई जहाज से अयोध्या पहुंच सकते हैं। अगर आप भारत के बाहर रहते हैं या फिर भारत के किसी भी राज्य में रहते हैं, तो आप नजदीकी एयरपोर्ट से अयोध्या की फ्लाइट को चेक कर सकते हैं और अपनी टिकट बुक करवा कर अयोध्या जा सकते हैं।

निष्कर्ष – Conclusion

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको अयोध्या के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। जैसे – अयोध्या का इतिहास क्या था और यहां पर घूमने के लिए बेस्ट जगह कौन कौन सी है। अयोध्या घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने होंगे। इसके अलावा हमने आपको यह भी जानकारी दी है कि अयोध्या में आप किस प्रकार से होटल में रुक सकते हैं। अगर आपको फिर भी कोई सवाल पूछना है, तो आप कमेंट बॉक्स के द्वारा हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

अयोध्या से संबंधित प्रश्न – FAQ

प्रश्न – अयोध्या में सबसे अधिक प्रसिद्ध क्या है?

उत्तर – राम जन्मभूमि पर बनाया गया राम मंदिर भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व में भी प्रसिद्ध है।

प्रश्न – अयोध्या घूमने के लिए कितने दिन चाहिए?

उत्तर – अगर आप पूरा अयोध्या घूमना चाहते हैं, तो कम से कम 3 से 4 दिन के लिए अयोध्या का टूर प्लान करें। ताकि आप आराम से सभी धार्मिक स्थल और पर्यटक स्थल घूम सकें।

प्रश्न – अयोध्या में राम मंदिर कैसे जाएं?

उत्तर – जब आप अयोध्या के स्टेशन, बस स्टैंड या फिर एयरपोर्ट पर उतरेंगे, तो वहां से आपको अयोध्या के लिए टैक्सी मिल जाएगी। ऑटो या टैक्सी का इस्तेमाल करके आप आसानी से राम मंदिर पहुंच सकते हैं।

प्रश्न – क्या अयोध्या में रुकने के लिए धर्मशाला वा होटल है?

उत्तर – अयोध्या उत्तर प्रदेश का काफी बड़ा शहर है। यहां पर आपको रुकने के लिए होटल व धर्मशाला आसानी से मिल जाएगी।

प्रश्न – अयोध्या का सबसे पुराना नाम क्या है?

उत्तर – अयोध्या का सबसे पुराना नाम साकेत है।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.