चकराता हिल स्टेशन के 8 टूरिस्ट प्लेसेज बना लेंगे आपको अपना दीवाना | Chakrata Hills

Chakrata Hills

कुदरत की खूबसूरती से भरपूर शांत वातावरण में यदि आप कुछ समय बिताना चाहते हैं तो आपको चकराता (Chakrata Hills) जरूर जाना चाहिए। भारत के उत्तराखंड में बसा हुआ Chakrata एक बहुत ही अनोखा Hill Station है, जिसकी सुंदरता से Tourists बंध कर रह जाते हैं। 

यह शानदार हिल स्टेशन समुद्र तल से तकरीबन 7 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां ज्यादातर ऐसे लोग आते हैं, जिन्हें पहाड़ियां और शांत वातावरण बहुत पसंद होता है। चकराता में वैसे तो चारों तरफ ही सुंदरता बिखरी हुई है, लेकिन यहां के मंदिर, झरनें, चिरमिरी नेक, टाइगर फॉल्स, बुधेर गुफाएं, ट्रैकिंग और कैंपिंग हर किसी को रोमांचित करने के लिए काफी हैं। 

तो अगर आप भी इस अद्भुत हिल स्टेशन जाना चाहते हैं तो आपको इसके बारे में सारी जानकारी होनी चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको चकराता से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण बातें बताएंगें, जो आपकी Trip को आसान और Memorable बना देंगीं।

इसे भी पढ़ें: History of Uttarakhand in Hindi -उत्तराखंड का इतिहास और संस्कृति: एक व्यापक गाइड

Table of Contents

चकराता हिल (Chakrata Hills )के बारे में कुछ जरूरी पॉइंट्स  

हिल स्टेशन का नाम चकराता 
कहां पर स्थित हैभारत के उत्तराखंड राज्य में 
चकराता में की जाने वाली गतिविधियांTracking, River Rafting, Camping
कब स्थापना हुई 1869 में 
बोली जाने वाली भाषाएं जौनसारी, गढ़वाली और हिंदी
जनसंख्या 5117
समुद्र से ऊंचाई 6949 फीट 
क्यों प्रसिद्ध है टाइगर फॉल्स, चिलमरी नेक, देवबन, रामताल गार्डन, कानासर के लिए 

चकराता क्यों फेमस है (Why is Chakrata Famous)?

चकराता हिल स्टेशन के Famous होने के पीछे एक नहीं बहुत सारे कारण हैं। यहां पर कदम कदम पर बसी हुई प्राकृतिक सुंदरता आपके मन को रोमांचित करने के लिए काफी है। यहां पर बहनें वाले आकर्षक झरनें किसी को भी मंत्रमुग्ध करके रख दें। इस अनोखे Tourist Place पर आपको बहुत सारी Adventure Activities करने को मिलती हैं।

इसके अलावा Sunset का नजारा और चारों तरफ की कुदरत की खूबसूरती आपको जरूर पसंद आएगी। लेकिन क्योंकि यह Military Cantonment Area है, इसलिए यहां पर विदेशी लोगों को घूमने के लिए Permit लेने की जरूरत होती है।

चकराता का इतिहास (History of Chakrata) –

History of Chakrata

यहां हम आपको सबसे पहले बता दें कि चकराता का नाम पहले जौनसार बावर था। यह एक गांव था, जहां पर जौनसारी जनजाति के लोग रहा करते थे। बाद में फिर इस Hill Station का Development अंग्रेजों ने किया था। यहां पर ईस्ट इंडिया कंपनी के आला अधिकारी गर्मियों में छुट्टियां बिताने के लिए आते थे।

यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि Chakrata  में जो पुराने घर बने हुए हैं उन्हें देखकर आपको बहुत ही हैरानी होगी। दरअसल यहां पारंपरिक घर पगोड़ा शैली में बनाए गए हैं और इन्हें बनाने के लिए पत्थर और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। इन घरों की खूबसूरती यह है कि जब सर्दियां होती हैं तो ये बहुत ज्यादा ठंड के दौरान भी अधिक ठंडे नहीं होते हैं।

चकराता की संस्कृति (Culture of Chakrata) –

चकराता एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो अपनी परंपरा और संस्कृति की वजह से ही देश और विदेश में प्रसिद्ध है। चकराता क्योंकि उत्तराखंड राज्य में स्थित है तो यहां की संस्कृति में हिमाचली संस्कृति की साफ झलक दिखाई देती है। यहां पर जौनसारी जनजाति के लोग रहते हैं, जिनकी अनोखी संस्कृति उनके खान-पान और अनूठी वेशभूषा लोगों को आकर्षित करती है। चकराता के लोग बाहर के लोगों की बहुत ज्यादा आव भगत करते हैं और बहुत मिलनसार होते हैं। 

चकराता के त्यौहार (Festivals of Chakrata) –

चकराता एक ऐसा हिल स्टेशन है, जहां पर बहुत सारे त्यौहार और मेलों का आयोजन होता है। यहां पर Celebrate किए जाने वाले सबसे ज्यादा Famous Festivals निम्नलिखित हैं –

  • मरोज
  • आर्थो
  • संक्रांति
  • खांडा संक्रांति
  • जात्रा 
  • नूरी
  • दियारी 
  • दशहरा
  • दीपावली
  • माघ मेला
  • बिस्सू मेला 

चकराता का रहन सहन (Lifestyle of Chakrata) –

चकराता Hill Station के लोगों का रहन-सहन बहुत ही सीधा साधा सा है। यहां के लोग ज्यादातर खेती बाड़ी करते हैं। इसके साथ ही यह लोग अच्छे हस्तशिल्पकार भी होते हैं। इसके अलावा यहां के लोग अपनी आजीविका के लिए अब पर्यटन के क्षेत्र में भी काम धंधे करने लगे हैं। चकराता हिल स्टेशन पर अब देश-विदेश से लोग काफी मात्रा में घूमने जाते हैं। इस वजह से यहां के लोगों को इस फील्ड में भी काम मिल जाता है।

चकराता की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of Chakrata) –

चकराता की Traditional Dress की यदि बात करें तो यहां के लोग सर्दियों में भेड़ की ऊन और बकरी के बाल से बने हुए वस्त्र पहनते हैं। दरअसल यह एक पहाड़ी इलाका है, इस वजह से यहां पर बहुत ज्यादा ठंड रहती है। यहां महिलाएं घाघरा और आंगड़ी पहनती हैं। इसके अलावा ब्लाउज और पेटीकोट भी महिलाओं का खास पहनावा है। वहीं पुरुष चूड़ीदार पजामा और कुर्ता पहनते हैं। 

चकराता का नृत्य (Dance of Chakrata) –

उत्तराखंड के चकराता हिल स्टेशन में वही नृत्य प्रचलित हैं, जो उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़े हुए हैं। इस प्रकार से यहां पर आपको कई प्रकार के लोक नृत्य देखने को मिलते हैं, जो आपको अपने सम्मोहन में जकड़ सकते हैं। जो Dance चकराता में काफी Popular हैं, वे इस तरह से हैं – 

  • चौंफला 
  • थड़िया
  • तांदी
  • झुमैलो
  • छोलिया
  • सरौं एवं पौंणा
  • झोंड़ा
  • चांचरी
  • हुड़का नृत्य 
  • छपेली
  • जागर और पंवाड़ा
  • पंडावर्त 

चकराता का खानपान (Famous Foods of Chakrata)

चकराता क्योंकि उत्तराखंड में स्थित है, इसलिए यहां के खानपान में पहाड़ी खानों की झलक देखने को मिलती है। लेकिन यहां पर खाने के बहुत ही सीमित ऑप्शन मिलते हैं। यहां पर Indian Food और Chinese Food ज्यादा मिलते हैं। चकराता में आप जब घूमने के लिए जाएं, तो निम्नलिखित व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं –

  • मंडवे की रोटी 
  • झंगूरे की खीर 
  • अरसा
  • चैसोणी
  • भांग की चटनी
  • कंडाली का साग
  • फाणु का साग
  • गहत के परांठे 
  • बाड़ी
  • पिनुए 
  • कोपराड़ी
  • चिलडे 

चकराता घूमने जाने के लिए सही समय (Best Time to Visit Chakrata) –

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि चकराता घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय कौन सा है, तो हम आपको बता दें कि यह एक पहाड़ी स्थल है। यहां का मौसम पूरे साल काफी ज्यादा ठंडा रहता है। ‌इसी वजह से आमतौर पर लोग गर्मियों की छुट्टियों में इस जगह पर घूमने आते हैं। तपती हुई गर्मी से राहत पाने के लिए यहां का ठंडा और शान्त वातावरण आपकी छुट्टियां को सुहाना बनाने के लिए काफी है। इसलिए आप मार्च, अप्रैल, मई और जून के महीनों में घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं।

वहीं यदि आपको बहुत ज्यादा ठंडा वातावरण अच्छा लगता है तो ऐसे में आप सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर या जनवरी के महीने में चकराता जा सकते हैं। लेकिन July और August के महीने में आप इस हिल स्टेशन पर जाने से बचें, क्योंकि इस दौरान पहाड़ टूटना, Landslide होना और बादल फटना जैसी प्राकृतिक आपदाएं आपका सारा मजा किरकिरा कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : खूबसूरत नैनीताल के इन 6 टूरिस्ट प्लेसेज को देखना न भूलें | Nainital travel guide

चकराता में घूमने लायक जगह (Places to See in Chakrata) –

उत्तराखंड राज्य में बसे हुए चकराता हिल स्टेशन में आपको घूमने के लिए जगह की कमी नहीं पड़ेगी। यह Hill Station छुट्टियां बिताने के लिए एक बहुत ही परफेक्ट प्लेस है। आप यहां पर बहुत सारे सुंदर पर्यटन स्थल (Tourist Places) पर घूम सकते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित इस प्रकार से हैं – 

(1) कनासर (Kanasar) :-

कनासर में ज्यादातर वे लोग टाइम बिताते हैं, जिनको Camping और River Rafting का शौक होता है। यहां पर लोग टेंट और अपनी दूसरी चीजें साथ में लेकर आते हैं और खूब प्रकृति के स्वर्ग का आनंद लेते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि यहां पर लग्जरी टेंट की सुविधा भी आपको आसानी से मिल जाती है। तो अगर आपको भी रिवर राफ्टिंग, Rock Climbing, Waterfall Rappelling जैसे एडवेंचर्स पसंद हैं और आपको इसके साथ प्रकृति की सैर करना भी अच्छा लगता है तो आपको चकराता के कनासर में जरूर जाना चाहिए। 

(2) टाइगर फॉल्स (Tigers Falls) :-

Tigers Falls चकराता की एक काफी Famous जगह है, जिसे एक बार आपको देखने के लिए जरूर जाना चाहिए। यह एक बहुत ही निराला और आकर्षक झरना है, जो Tourists को अपनी तरफ Attract करता है। पर इस खूबसूरत स्थान तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ी सी कठिनाई हो सकती है। लेकिन यकीन मानिए जब आप टाइगर फॉल्स झरने तक पहुंच जाएंगे तो आपको आसपास के ऐसे अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे कि आप उनमें खो जाएंगें। खूबसूरत झरने के अलावा यहां पर आपको देवदार वनस्पति और हरियाली देखने को मिलेगी, जहां पर आप अकेले या अपनी Family के साथ Picnic का मजा ले सकते हैं। 

(3) देवबन बर्ड वाचिंग (Devban Bird Watching) :-

देवबन बर्ड वाचिंग चकराता का एक बहुत ही खूबसूरत दर्शनीय स्थल है। यह चकराता से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। वहीं समुद्र तल से इसकी ऊंचाई तकरीबन 2200 मीटर तक की है और यह चकराता की सबसे ज्यादा ऊंची जगह में से एक है। देवबन बर्ड वाचिंग का प्रमुख आकर्षण है घना जंगल, जो कि देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। इसके अलावा बर्फ से ढकी हुई अद्भुत Mountain Range और दुर्लभ प्रजातियों के सिनेरियस वल्चर, हिमालय वुडपैकर, चोकर पक्षी पार्टिज, येलो क्राउड वुडपैकर इस जगह की शान हैं।  

(4) बुधेर गुफा (Budher Cave) :-

बुधेर गुफा चकराता हिल स्टेशन की एक बहुत ही प्यारी सी और सुंदर सी जगह है। यह गुफा Stalactite और Stalagmite Formations के लिए काफी Popular है। आप Budher Cave में बहुत सारी Adventure Activities भी कर सकते हैं। आपको हम बता दें कि इस गुफा को पांडवों ने बनाया था और यह चकराता से तकरीबन 30 किलोमीटर की दूरी पर बनी हुई है। 

(5) चिलमरी नेक (Chilmiri Neck) :-

चिलमरी नेक चकराता से तकरीबन 25 या फिर 30 मिनट की दूरी पर बना हुआ है। यह टूरिस्ट प्लेस लोगों को अपनी तरफ काफी Attract करता है, क्योंकि यह शहर की सबसे ज्यादा ऊंची चोटी है। यही वजह है कि यहां पर पहुंचने के बाद Tourists अन्य पहाड़ी चोटियों को भी देख सकते हैं। यहां से रोहिणी पीक और स्वर्गा पीक का सुंदर नजारा देखने के अलावा आप बंदर पंच मासिफ के सीन का भी आनंद उठा सकते हैं। चिलमरी नेक जैसे आकर्षित स्थान पर आपको अपने आसपास बहुत ही सुंदर रंग बिरंगी तितलियां, पक्षी और प्रकृति के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। ऐसी जगह पर समय बिताना आपके लिए काफी ज्यादा खुशगवार और यादगार बन सकता है।

(6) रामताल गार्डन (Ramtal Garden) :-

रामताल गार्डन एक बेहद खूबसूरत और अद्भुत गार्डन है। यह चकराता के मुख्य बाजार से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ है। तकरीबन 30 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा यह एक ऐसा गार्डन है, जहां पर आपको हर तरफ प्रकृति की अनोखी सुंदरता महसूस करने को मिलती है। यहां पर आप Photography कर सकते हैं और पिकनिक मना सकते हैं। 

(7) यमुना एडवेंचर पार्क (Yamuna Adventure Park) :-

यमुना एडवेंचर पार्क एक बहुत ही आकर्षक घूमने की जगह है। जो लोग चकराता घूमने जाते हैं वे यमुना एडवेंचर पार्क में भी जरूर समय बिताते हैं। यहां आपको हम बता दें कि इस जगह पर आप बहुत सारी Activities कर सकते हैं, जैसे कि पार्क में नदी को पार करना, Swimming करना आदि। वैसे यह जगह बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आती है और यहां पर बच्चे जी भर के Enjoy करते हैं। 

(8) किमोना जलप्रपात (Kimona Falls) :-

किमोना जलप्रपात चकराता के Famous Attraction के तौर पर जाना जाता है। यहां पर आपको भीड़ भाड़ बहुत ही कम देखने को मिलती है। यही वजह है कि यहां पर Newly Married Couples ज्यादा आते हैं। इसके अलावा अगर आप अपनी पूरी Family के साथ यहां पर मजे करना चाहते हैं तो आप Kimona Falls जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : Kedarnath yatra full information in 2023 | केदारनाथ यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी।

चकराता कैसे जाएं (How to Reach Chakrata) –

चकराता हिल स्टेशन पर पहुंचना बहुत ही आसान है। आपको इसके लिए अपने शहर या फिर राज्य से Transport की Facility मिल जाती है। चकराता हिल स्टेशन तक पहुंचने के लिए आप निम्नलिखित यातायात के साधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं –

हवाई जहाज से – अगर आप Flight से चकराता तक पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Dehradun  में बने हुए जॉलीग्रांट एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि चकराता का यह एयरपोर्ट सबसे ज्यादा नजदीक है, जिसकी दूरी लगभग 116 किलोमीटर है। यदि आप दिल्ली में रहते हैं तो आप चकराता तक जाने के लिए जॉलीग्रांट के लिए‌ Flight पकड़ सकते हैं। इसके बाद फिर आप अपने आगे का सफर Bus, Taxi या Cab से करके चकराता तक पहुंच सकते हैं। 

ट्रेन से – ज्यादातर लोग चकराता पहुंचने के लिए Train से ही सफर करते हैं। आपको हम बता दें कि यदि आप रेल से चकराता तक पहुंचने की Planning कर रहे हैं तो इसके लिए आपको पहले Dehradun Railway Station तक पहुंचना होगा। उसके बाद फिर आप Cab या Taxi लेकर चकराता तक बिना किसी Problem के पहुंच सकते हैं।

बस से – चकराता हिल स्टेशन को भारत के सभी शहरों की सड़कों से अच्छे से जोड़ा गया है। इन सड़कों पर देहरादून से मसूरी के लिए लगातार हर दिन बसें चलती हैं। ऐसे में आप बस से भी चकराता तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप अगर चाहें तो आप अपनी कार से, बाइक से या स्कूटी से भी Chakrata Hill Station तक पहुंच सकते हैं। 

चकराता में कहां रुकें (Where to Stay in Chakrata) –

यदि आप चकराता घूमने जा रहे हैं और आप किसी अच्छे होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें कि ज्यादातर लोग यहां पर Tent लगाकर खुले आसमान के नीचे समय बिताना पसंद करते हैं। यहां पर आपको बहुत ज्यादा होटल के ऑप्शन नहीं मिलते हैं, लेकिन फिर भी यदि आप किसी Hotel में रहना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपनी Booking पहले से ही करें, ताकि आपको बाद में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

चकराता घूमने के लिए बजट (Budget to Visit Chakrata) –

चकराता घूमने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। यदि आपका बजट कम है तो आप तब भी अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा ले सकते हैं। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि आप चकराता की यात्रा अपने राज्य या शहर से लगभग 4,000 रुपए से लेकर 6,000 रुपए तक के बीच में कर सकते हैं। पर अगर आप ज्यादा दिनों के लिए Chakrata में समय बिताना चाहते हैं तो ऐसे में आपको और भी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

चकराता घूमने के लिए टूर पैकेज (Chakrata Tour Package) –

आप चकराता घूमने के लिए यदि टूर पैकेज के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको बता दें कि अलग-अलग शहर और राज्य के टूर पैकेज अलग-अलग होते हैं। इसके लिए आपको Tour and Travel Company से Contact करना चाहिए, वहां पर आपको आपके बजट के अनुसार Tour Packages मिल सकते हैं। इसके अंतर्गत जानकारी इस प्रकार से है –

दिल्ली से चकराता टूर पैकेज – यदि आप दिल्ली से चकराता घूमने जाने का Plan बनाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इसके लिए 3 दिन और 2 रातों के लिए आपको 8400 रुपए Per Person खर्च करने पड़ सकते हैं। 

देहरादून से चकराता टूर पैकेज – अगर आप देहरादून से चकराता यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको तकरीबन 5,000 रुपए तक Per Person का टूर पैकेज मिल सकता है। 

FAQs –

Q. चकराता कहां पर बना हुआ है?

चकराता एक हिल स्टेशन है, जो उत्तराखंड राज्य में स्थित है। 

Q. चकराता में कौन-कौन सी गतिविधियां की जा सकती हैं?

चकराता में आप बहुत सारी गतिविधियां कर सकते हैं जैसे कि Camping, Cycling, Hiking, Paragliding, River Rafting, Rock Climbing, Tracking और इसके अलावा चारों तरफ की सुंदरता और हरियाली का आनंद भी ले सकते हैं। 

Q. मैं चकराता घूमने किस मौसम में जा सकता हूं?

चकराता घूमने आप गर्मी और सर्दी दोनों ही महीने में जा सकते हैं। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी आप बरसात के मौसम में इस जगह पर घूमने ना जाएं। 

Q. क्या चकराता की यात्रा करना सुरक्षित है? 

जी हां, अगर आप चकराता की यात्रा Plan करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है। पर बरसात के मौसम में इस हिल स्टेशन पर आप घूमने के लिए ना जाएं, क्योंकि इस सीजन में आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Q. चकराता हिल स्टेशन देहरादून से कितनी दूरी पर स्थित है?

चकराता हिल स्टेशन देहरादून से लगभग 86 किलोमीटर की दूरी पर है। ‌

Q. क्या चकराता में बर्फबारी भी होती है? 

जी हां, चकराता में जनवरी-फरवरी के महीने में आपको बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 

उत्तराखंड पर्यटन से जुडी ज्यादा जानकारी या अपडेट के लिए विजिट करें। Uttarakhand Tourism

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस आर्टिकल में हमने आपको चकराता के बारे में पूरी जानकारी दी है, जिसमें हमने आपको चकराता के इतिहास, संस्कृति, रहन सहन, खानपान, त्यौहार, नृत्य और वहाँ की पारम्परिक पोशाक के बारे में बताया है। इसके अलावा आप किस मौसम में चकराता जा सकते हैं, चकराता में कौन कौन सी जगहें घूम सकते हैं, कैसे पहुंच सकते हैं, कहां ठहर सकते हैं, बजट और टूर पैकेज क्या होगा यह भी जानकारी दी है।

उम्मीद है कि आपको यह लेख Helpful लगा होगा। यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे सोशल मिडिया पर भी जरूर शेयर करें, Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

कैंची धाम – नीम करोली बाबा से अनसुलझे जुड़े रहस्य। उत्तराखंड में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल ऋषिकेश कि बजट ट्रिप कैसे प्लान करें हरिद्वार में फ्री धर्मशाला कैसे ढूढ़े
कैंची धाम – नीम करोली बाबा से अनसुलझे जुड़े रहस्य। उत्तराखंड में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल ऋषिकेश कि बजट ट्रिप कैसे प्लान करें हरिद्वार में फ्री धर्मशाला कैसे ढूढ़े