सिक्किम के 10 खूबसूरत जलप्रपात। Top 10 Falls of Sikkim

यदि आपको ऊंचाई से गिरते हुए झरने देखना बेहद पसंद है,तो आप भारत के 22 वां राज्य सिक्किम जा सकते हैं। यहाँ आपको एक से एक खूबसूरत झरने देखने के लिए मिल जायेंगे। जिनको देखकर आपको लगेगा की आप किसी जन्नत में आ गए हैं। झरने से गिरता पानी उसके साथ ही आस -पास का नजारा देखकर आपका मन खिल उठेगा। साथ ही यहाँ पर आपको बेहतरीन घुमनें की जगह मिल जाएगी।

Top 10 Falls of Sikkimबाँझखरी झरना से लेकर बकथांग झरना तक सिक्किम के 10 बेस्ट झरने

Top 10 Falls of Sikkim - In Hindi
Image source

बात कि जाये यदि सिक्किम कि तो नार्थ इंडिया में किसी जन्नत से कम नहीं है। बर्फ कि वादिया हों या ऊँचे पहाड़, या लेक सिक्किम में ख़ूबसूरती कि कोई कमी नहीं है। हम इस आर्टिकल में सिक्किम के 10 खूबसूरत जलप्रपात के बारे में बताएंगे। जिनके बारे में जानने के बाद आप सिक्किम जाकर इन झरनों का लुप्त जरूर उठाएंगे। चालिए जानते हैं इन झरनों के बारे में।

बाँझखरी झरना (Banjkhari Falls)

बाँझखरी झरना सिक्किम का बेहद ही खूबसूरत ऊंचाई से गिरने वाला झरना है। यह सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 7 किलोमीटर दूर है। इसकी ऊंचाई 70 फिट है। और यह आस-पास काफी हरियाली से घिरा हुआ है। जिस वजह से यह वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए भी बेस्ट प्लेस है। आपने मूवीज या सीरियल में तो देखा ही होगा,की झरने के नीचे कैसे-एक्टर और एक्ट्रेस डांस करते हैं। पानी के साथ खलते हैं। यदि आप हनीमून पर जा रहे हैं,या फिर फैमिली ट्रिप पर जा रहे हैं। तो आप जरूर ये सीन यहाँ रिक्रिएट कर सकते बाँझखरी में शैमैनिक इंटरप्रिटेशन सेंटर है, जिसे लेप्चा जनजाति की पारंपरिक शैमैनिक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। केंद्र में विभिन्न प्रदर्शनियाँ हैं जो जनजाति के रीति-रिवाजों और मान्यताओं को दर्शाती हैं.

सेवन सिस्टर्स झरना (Seven Sister Waterfalls)

आपको एक साथ बहुत सारे झरने देखने का शौक है तो आपकी यह ख्वाइश सिक्किम में पूरी हो जायेगी। सिक्किम में गंगटोक से लाचुंग रोड पर एक सुंदर सा झरना है। सात अलग अलग झरनों से मिलकर बनने के कारण इसे सेवेन सिस्टर झरना कहा जाता है।आप यहां बारिश के समय जायेंगे तो यह आपको स्वर्ग से कम नहीं लगेगा। फोटोग्राफी और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए यह जगह बेस्ट है।आपको यहां जरूर जाना चाहिए।इस झरने को नोहसंगिथियांग फॉल्स के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का चौथा सबसे ऊंचा झरना है।

इसे भी पढ़ें: किसी स्वर्ग से कम नहीं है पश्चिमी सिक्किम के ये 6 प्रमुख पर्यटन स्थल

भीम नाला झरना (Bhim Nala Waterfall)

ये झरना लाचुंग में चुंगथांग को युमथांग घाटी से जोड़ने वाली सड़क पर हैं। वहां के लोगों ने इस झरने का नाम अमिताभ बच्चन झरना रखा है। क्योंकि यह बहुत ऊंचा है। और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन से ऊंचा कोई नहीं है।झरने में पानी की मात्रा अलग-अलग होती है लेकिन जिस ऊंचाई से यह गिरता है वह इसे एक बड़ी गति देता है और झरने के चारों ओर धुंध का जादू पैदा करता है। देखने वालों को ऐसा लगता है, मानों वह स्वर्ग में आ गए हों।यह झरना हरे-भरे जंगलों, पहाड़ों और घाटियों से घिरा हुआ है।यह सिक्किम के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है और लाचुंग में घूमने लायक प्रमुख स्थानों में से एक है। इसकी खासियत के बारे में जानकर हम यह उम्मीद करेंगे की आप यहां जरूर जायेंगे।

नागा झरना (Naga Falls)

नॉर्थ सिक्किम के लाचुंग से 34 किमी. दूर स्थित नागा वाटरफॉल आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सिक्किम को देखने जाने वाले लोग नागा फॉल्स को देखने के लिए जरूर जाते हैं। ये सिक्किम की सबसे ज्यादा देखी जानी वाली जगहों में से एक है। यह झरना  सड़क से थोड़ा दूर  है और इसलिए इसे देखने के लिए चट्टानी रास्ते से थोड़ा सफर करना पड़ता है।रोड से इस वाटरफॉल तक पहुँचने के लिए एक छोटा-सा ट्रेक पार करना पड़ता है। जंगल और पहाड़ों से होकर जाने वाला ये ट्रेक आपको सिक्किम के जादुई नजारों की ओर ले जाता है।

इसे भी पढ़े: सिक्किम यात्रा बजट ट्रिप कि योजना कैसे बनायें। गंगटोक घूमने का खर्च क्या है?

कंचनजंगा झरना (Kanchenjunga Falls)

 सिक्किम में सुंदर नजारों से भरा पेलिंग और युक्सोम है। युक्सोम से 24 किमी. दूर और पेलिंग से 10 किमी. की दूरी पर खूबसूरत कंचनजंगा वाटरफॉल है। ऊंचाई से गिरता हुआ इस झरने का पानी देखने वालों का मन मोह लेता है। पानी की ठंडी फुहारे और ग्रेनाइट की चट्टानों का अनोखा संगम मन को लुभाता है।100 फीट की ऊँचाई से गिरता ये झरना सिक्किम की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। अगर आप अपने दोस्तों और पार्टनर के साथ वीकेंड पर अच्छा वक्त बिताना चाहते हैं तो आपको सिक्किम के कंचनजंगा वाटरफॉल की सैर जरूर करनी चाहिए।

रिंबी फॉल्स (Rimbi Falls)

सिक्किम के पेलिंग से कुछ किमी. की दूरी पर दरप गांव है। इसी गांव से 5 किमी. की दूरी पर रिंबी वाटरफॉल है। ये वाटरफॉल सिक्किम के सबसे फेमस झरनों में से एक है। रिंबी नदी से बना ये झरना आपको सिक्किम की अलग खूबसूरती के दर्शन कराएगा। गर्मियों और सर्दियों में रिबी झरने में पानी बहुत कम रहता है। मानसून में ये वाटरफॉल पानी से भरा रहता है। अपने सिक्किम के सफर में इस झरने को देखने जरूर जाएं।

चांगेय वाटरफॉल (Changay Waterfall)

 पेलिंग से 9 किमी. की दूर देंतम रोड पर चांगेय वाटरफॉल है। खूबसूरत पहाड़ों और जंगलों के बीच स्थित ये झरना 50 मीटर की ऊँचाई से गिरता है। ये झरना सिक्किम के सबसे सुंदर झरनों में से एक है। जब आप इस वाटरफॉल को देखेंगे तो आपका कुछ देर तक यहीं पर ठहरने का मन करेगा। आप यहाँ पर अपने दोस्तों और फैमिली के साथ पिकनिक पर भी जा सकते हैं। सिक्किम जाएं तो इस झरने को जरुर देखें।

भंजकरी वाटरफॉल (Bhanjkari Waterfall)

गंगटोक से 7 किमी. दूर स्थित भंजकरी वाटरफॉल अपनी बेपनाह सुंदरता के लिए जाना जाता है। लगभग 100 फीट की ऊँचाई से गिरने वाला ये झरना हर घुमक्कड़ को पसंद आएगा। फेमस और गंगटोक से पास होने की वजह से यहाँ भीड़ बनी रहती है। इस वाटरफॉल तक पहुँचने के लिए सीढ़ियां बनी हुई हैं। जिन्हें चढ़के आपको यहां तक जाना होगा। फैमिली ट्रिप और दोस्तों के साथ सैर-सपाटे के लिए सिक्किम का ये वाटरफॉल बढ़िया जगह है।

क्योंग्नोसला फॉल्स (Kyongnosla Falls)

क्योंग्नोसला अल्पाइन सैंक्चुरी सिक्किम की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इसी सैंक्चुरी में क्योंग्नोसला वाटरफॉल भी है। गंगटोक से लगभग 31 किमी. दूर ये वाटरफॉल है। हरी भरी वादियों के बीच स्थित ये झरना खूबसूरती के मायने में किसी से कम नहीं है। जंगलों और पहाड़ों के बीच इस वाटरफॉल के किनारे बैठकर इसे घंटों देख सकते हैं। क्योंग्नोसला झरने के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यदि आप सिक्किम आएं तो क्योंग्नोसला वाटरफॉल को देखना न भूलें।

बकथांग झरना (Bakthang Waterfall)

यह बहुत ही खूबसूरत झरना है। जो गंगटोक से 4 किलोमीटर की दूरी पर है। गंगटोक से ताशी व्यू प्वाइंट जाते समय यह रास्ते में पड़ता है। गंगटोक के नजदीक होने के कारण यह स्थानीय लोगों के लिए पसंदीदा सैरगाह भी है।जितना यहां रहवासी आते हैं, उससे कहीं ज्यादा इस झरने को देखने के लिए दूर से लोग आते हैं।इस झरने की ऊंचाई ज्यादा नहीं है। लेकिन इसकी चौड़ाई काफी ज्यादा है जो इसे एक सुंदर झरना बनाती है।सिक्किमी भाषा में, ‘बक’ का अर्थ जंगल है और ‘थांग’ का अर्थ घास का मैदान है। जैसे ही इस झरने का पानी ऊपर से नीचे गिरता है। वैसे ही यहां धुआं उठता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस आर्टिकल में हमने आपको सिक्किम के 10 बेस्ट झरनों के बारे में बताया है। और उनकी खासियत भी बताई है। साथ ही यह भी बताया की आपको इन झरनों को देखने क्यों जाना चाहिए। तो इस पूरे आर्टिकल्स को पढ़ने के बाद हम यह उम्मीद करेंगे कि आप यदि सिक्किम यात्रा पर जाएंगे,तो इन खूबसूरत झरनों का लुफ्त जरुर उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।