Sikkim Budget Trip in Hindi

Sikkim Budget Trip : कहते हैं, यदि आपको भारतीय संस्कृति का अनोखा संगम देखना है, तो आप भारत के 22 वां राज्य सिक्किम जाएँ। यहाँ पर प्राकृतिक सुंदरता से लेकर कृत्रिम नजारें तक आपको देखने को मिल जायेंगे। सिक्किम भारत का एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। इसकी पर्वत चोटियां पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग इसे परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं।
आज के इस आर्टिकल (Sikkim Budget Trip in Hindi) में हम आपको कम्पलीट योजना के बारे में बताएँगे कि यदि आप सिक्किम जाने की योजना बना रहे हैं, तो कहाँ-कहाँ आपको घूमना चाहिए, फेमस फ़ूड, कहाँ रुकना है एंड क्या मिनिमम बजट होना चाहिए। आप अपनी फैमिली के साथ परफेक्ट क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो आप सिक्किम जरूर जाएँ। लेकिन इससे पहले आप इस यात्रा के बारे में सब कुछ जान लीजिए।
सिक्किम कैसे जाएँ (How To reach Sikkim)

सिक्किम जाने के लिए वाया रोड, फ्लाइट, या ट्रेन का चयन कर सकते हैं आपकी सुविधानुसार। देश के सभी प्रमुख शहरों से आप आ सकते हैं। चलिए आपको बतातें हैं आप कैसे सिक्किम जा सकते हैं। सिक्किम आने-जाने में क्या बजट की प्लानिंग होनी चाहिए।
फ्लाइट्स (Via Flight)
यदि आप फ्लाइट्स के जरिये सिक्किम जाना चाहते हैं, तो आपको दिल्ली या कोलकत्ता से इसके लिए फ्लाइट्स पकड़नी पड़ेगी। दिल्ली से पकयोंग के लिए फ्लाइट 06:20 पर है, जो सिर्फ 02 h 50 m में आपको पकयोंग एयरपोर्ट पर उतार देगी। इसका किराया 4,990 है। यदि आप कोलकाता से फ्लाइट पकड़ना चाहते हैं, तो कोलकाता से पकयोंग एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट का किराया 3000 रुपये है।
इसके साथ ही आप दिल्ली और कोलकाता से बागडोगरा एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट्स पकड़ सकते हैं, जो सिक्किम की राजधानी गंगटोक से करीब 124 किमी की दूरी पर है। इस एयरपोर्ट से आगे की यात्रा आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कर सकते हैं। यहाँ से यदि आप टैक्सी पकड़ते हैं, तो 4+1 का आपको 3000 रुपये का चार्ज आएगा। और यदि आप 6+1 टैक्सी लेते हैं, तो आपको 5000 रूपए का किराया आएगा। आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी यूज कर सकते हैं, इसमें आपको 300 रुपये पर पर्सन खर्च आएगा।
ट्रेन (Via Train)
आप ट्रेन के जरिये सिक्किम जाना चाहते हैं, तो आप न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। यहाँ से गंगटोक की दूरी 115 किलोमीटर है। आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिये गंगटोक 300 रुपये में पहुंच जायेंगे।
सकड़ मार्ग (Via Road)
दार्जीलिंग, सिलिगुड़ी और कलीमपोंग शहरों से गंगटोक अच्छी तरह जुड़ा है। नजदीकी स्थानों जैसे सिलिगुड़ी, दार्जीलिंग, कलीमपोंग और करसेयोंग से गंगटोक के लिए बस पकड़ सकते हैं। वैसे बस से यात्रा का समय थोड़ा ज्यादा है, लेकिन इसमें आपकी बचत हो सकती है। यहाँ से आपको 300 रुपये तक का खर्च आएगा।
सिक्किम की राजधानी गंगटोक (Gangtok, Capital of Sikkim)
गंगटोक सिक्किम की राजधानी के साथ-साथ राज्य का सबसे बड़ा और प्रमुख शहर है। गंगटोक अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण, पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शहरों में से एक है। सिक्किम देश का एक ऐसा राज्य है, जिसके बारे में कितना भी लिखो कम ही पड़ जायेगा। आप कभी भी सिक्किम की यात्रा करने के लिए जाएँ, तो थोड़ी सी रिसर्च करके जाइएगा, क्योकि आपको कुछ परमिट की भी जरूरत पड़ सकती है।
गंगटोक में कहाँ रुकें (Where to Stay in Gangtok)
आप बस, ट्रेन और फ्लाइट्स के जरिये सिक्किम पहुंचेंगे। उसके बाद सबसे पहले आप गंगटोक पब्लिक ट्रांसपोर्ट या फिर टैक्सी के सहारे पहुंच सकते हैं। यदि आप गंगटोक तक आ गए हैं, तो आइए बताते हैं आपको गंगटोक में कहाँ रुकना है और किन जगहों पर घूमना है।
एमजी रोड
गंगटोक की यात्रा करने वाले एक बार एमजी रोड जरूर आते हैं। कहा जाता है कि एमजी रोड गंगटोक का दिल है। यहां पर अत्यंत प्राचीन बाजार है, जो वर्तमान समय में लोगों का शॉपिंग हब है। यहां पर अनेक प्रकार की दुकानें हैं, रेस्तरां, होटल, मॉल इत्यादि व्यापक रूप से व्यापार का प्रमुख केंद्र है। आपको बता दें इसके अलावा भी आप गंगटोक के लोकल मार्केट घूमना चाहते हैं, तो आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज कर सकते हैं, जो आपको 300 रुपये तक में मिल जायेंगे।
एमजी रोड में होटल
यदि आप एमजी रोड पर रुकना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको कई बेस्ट होटल 600 से 5000 तक की रेंज में मिल जायेंगे। यहाँ पर आपको ब्रेकफास्ट+लंच होटल में ही मिल जायेगा।
होटल | रेट |
किंग्सवे बुटीक होटल | 1680 |
होटल एस्टर | 1417 |
ग्रेट ईस्टर्न वैली रेजीडेंसी | 1394 |
व्हाइट कोच रेसीडेंसी होटल | 809 |
स्पैरो जुनिपर पेड़ | 847 |
गंगटोक में कहाँ-कहाँ घूमें | Where to Visit in Gangtok?
गंगटोक हिमालय पर्वतमाला पर शिवालिक पहाड़ियों के ऊपर 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गंगटोक के प्रमुख आकर्षणों में से त्सोमो झील, बान झाकरी, ताशी व्यू पॉइंट आदि शामिल है।
ताशी व्यू पॉइंट (Tashi View Point)
इस जगह पर खड़े होकर आप दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी का शानदार नजारा देख सकते हैं। यहां पर खड़े रहकर देखने का नजारा काफी रोमांचक भरा होता है। यहां से बर्फ से ढके हुए पहाड़ भी देखने को मिलते हैं। इसके पास से ऊंचाई से गिरने वाले झरने और शांति से बहने वाली नदियों का नजारा मन को मोह लेता है।
ताशी व्यू पॉइंट पर होटल
यदि आप ताशी व्यू पॉइंट पर रुकना चाहते हैं, तो यहाँ पर आपको कई बेस्ट होटल 600 से 5000 तक की रेंज में मिल जायेंगे। यहाँ पर भी आपको ब्रेकफास्ट+लंच होटल में ही मिल जायेगा।
होटल | रेट |
लिटिम सिक्किम इन | 565 |
होटल रिकासा | 1890 |
होटल शेराब्लिंग | 1511 |
गंगटोक से नाथुला दर्रा (Nathula Pass)
गंगटोक से नाथुला दर्रे तक पहुँचने में लगभग तीन से चार घंटे लगते हैं। आप एक राउंड ट्रिप पर जा सकते हैं, जो आपको रास्ते में त्सोमगो झील और बाबा मंदिर जैसी खूबसूरत जगहों पर ले जाएगी। इसके साथ ही आपको बता दें गंगटोक से नाथुला दर्रे तक पहुंचने के लिए किराए पर इनोवा, बोलेरो और स्कॉर्पियो जैसे व्हीकल मिल जाएंगे। टैक्सी या कैब का किराया 1000 रुपये प्रति व्यक्ति आएगा और फुल टैक्सी आपको 6000 रुपये में मिल जाएगी।
त्सोमगो झील (Tsomgo Lake)
नाथुला दर्रा पहुंचने से पहले आपको त्सोमगो झील मिलेगी। त्सोमो झील भारत की सबसे ऊंची झीलों में शामिल है। सिक्किम की यात्रा करने वाला हर व्यक्ति, इस जगह को घूमने के लिए जरूर आता है। बर्फ से लदे पहाड़ और घने जंगलों के बीच मौजूद ये झील किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती। सिक्किम के लोग इस झील को एक पवित्र झील भी मानते हैं।
नाथुला दर्रा (Nathula Pass)
नाथुला दर्रा गंगटोक से 55 किलोमीटर है। गर्मियों में घूमने के लिए इससे अच्छी जगह कोई हो नहीं सकती है। लेकिन यहाँ घूमना इतना आसान नहीं है। क्योंकि यहाँ पर घूमने के लिए स्पेशल परमिट की ज़रूरत पड़ती है। और इससे भी बड़ी बात यह है कि ये परमिट सिर्फ भारतीय सैलानियों को ही मिलता है। इसके लिए आपको 2 पासपोर्ट साइज फोटो+वोटर आईडी कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए। इन डॉक्यूमेंट को आप टूरिजम डिपार्टमेंट में 200 रूपए की फीस के साथ जमा कर दें।
नाथुला दर्रा के बाद आप बाबा हरभजन सिंह मन्दिर घूमने जा सकते हैं
बाबा हरभजन सिंह मन्दिर (Baba Harbhajan Singh Temple)
बाबा हरभजन सिंह का मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां आने वाले लोग अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए प्रार्थना करते हैं, और बाबा हरभजन सिंह की आत्मा को श्रद्धांजलि देते हैं।
इसे भी पढ़ें : 7 Tourist places in east Sikkim – पूर्वी सिक्किम में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल
गंगटोक से नार्थ सिक्किम (North Sikkim from Gangtok)
आप दूसरे दिन गंगटोक से नार्थ सिक्किम जाए। आपको बता दें यहाँ जाने के लिए भी आपको परमिट की जरुरत पड़ेगी। क्योंकि यह इलाका चीन बॉर्डर के काफ़ी पास है। परमिट के लिए आपको वोटर आईडी कार्ड और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लगेगी। साथ ही 200 रुपये चार्ज भी लगेगा। नार्थ सिक्किम लाचुंग और लाचेन 2 शहरों से मिलकर बना है।
यदि आप दोनों जगह घूमना चाहते हैं, तो गंगटोक से इसके लिए आपको टैक्सी बुक करनी पड़ेगी। और इसके लिए आपको टैक्सी का शेयरिंग में 3500 से 4200 तक का खर्चा आयेगा।
लाचेन (Lachen)
लाचेन पूरे सिक्किम की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां 8838 फीट की ऊंचाई पर आपको इतने खूबसूरत नजारे देखने मिलेंगे कि आपका मन खुश हो जायेगा। यहां पर आपको 1500 से 6000 में होटल मिल जायेंगे। लाचेन में आपको हर वैरायटी का खाना मिल जायेगा। लेकिन यहाँ पर आपको रोटियां नहीं मिलेगी। यहाँ की मैगी और मोमोज आपको जरूर ट्राई करने चाहिए
होटल | रेट |
लाचेन डीजोंग | 1587 |
त्सो ल्हामो | 1600 |
होटल मंडाला | 923 |
लाचुंग (Lachung)
लाचुंग का नाम यहां से बहने वाली लाचुंग चू नदी के नाम पर पड़ा है। सिक्किमी भाषा में ला-चुंग शब्द का अर्थ “छोटा दर्रा” होता है। यहां कई होटल और होमस्टे हैं। लाचुंग में खाने के लिए आपको दाल चावल और भी कई आईटम मिल जायेंगे।
होटल | रेट |
आइसलैंड रेजीडेंसी लाचुंग | 2000 |
गोल्डन फिश कोंगचेन ग्रुप होटल | 1800 |
होटल हिल क्वीन | 1500 |
नार्थ सिक्किम में घूमने लायक जगह (Places to Visit in North Sikkim)
आइये आपको बतातें हैं, नार्थ सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में, जहाँ लगभग हर साल लाखों की संख्या में पर्यटन देश-विदेश से घूमने के लिए आते हैं –
Sikkim Budget Trip –
- थंगू वैली (Thangu Valley): ये छोटा सा शहर कई टूरिस्ट जगहों के बेस की तरह काम करता है। जिन लोगों को गुरुडोनग्मार तालाब जाना होता है, वो यहां आते हैं।
- गुरुडोनग्मार लेक (Gurudongmar Lake): ये भारत का सबसे ऊंचा तालाब है। इसकी ऊंचाई 17800 फिट है। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी।
- युमथांग वैली (Yumthang Valley): कश्मीर ही नहीं युमथांग वैली को भी धरती का स्वर्ग कहा जा सकता है। यहां पर कई प्रकार के फूलों की प्रजातियां मिलेंगी। इसे वैली ऑफ फ्लॉवर्स ही कहा जाता है। ये खूबसूरत जगह आपकी ट्रैवल लिस्ट में होनी चाहिए।
- चोपटा वैली (Chopta Valley): ये जगह गर्मियों में हरियाली से ढंकी होती है, और सर्दियों में बर्फ से ढंकी होती है। ये शहर से थोड़ी दूर स्थित है। इसलिए यहां ज्यादा टूरिस्ट नहीं होते, लेकिन इसका मतलब नहीं कि इस प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जगह को देखा न जा सके।
- माउंटेन कटाओ (Mount katao): ये गैंगटॉक से 144 किलोमीटर दूर है और लाचुंग से 28 किलोमीटर। स्नो एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए सबसे बेस्ट जगह है। आपको सर्दियों के मौसम में स्नोबोर्डिंग, स्कीइंग, ट्यूबिंग आदि सब तरह के गेम मिलेंगे।
- चुंगथांग (Chungthang): लाचेन नदी के करीब स्थित नॉर्थ सिक्किम का ये शहर प्राकतिक सौंदर्य के साथ-साथ धर्मिक महत्व भी रखता है। कहा जाता है कि गुरू पद्मसंभव यहां 8वीं सदी में गए थे।और तिब्बत जाने से पहले यहां विश्राम किया था।
- क्रो लेक (Crow’s Lake): ये एक और खूबसूरत तालाब है जो सिक्किम में स्थित है। ये शहर से 50 किलोमीटर दूर है।
- युमेस्मडॉन्ग (Yumesmdong): इसे जीरो प्वाइंट कहा जाता है। क्योंकि यहां से आगे कोई भी गाड़ी नहीं जा सकती है। इसके आगे ट्यूरिस्टों को जाने भी नहीं दिया जाता है। इसके आगे से भारत-चीन बॉर्डर लग जाती है।
इसे भी पढ़ें : नॉर्थ सिक्किम की ये 5 खूबसूरत पर्यटन स्थल आपको जन्नत का अहसास-North Sikkim
नॉर्थ सिक्किम से गंगटोक
नार्थ ईस्ट का टूर करने के बाद आपको जीरो प्वाइंट से वापस गंगटोक ही आना पड़ेगा। इसके बाद आप एक दिन गंगटोक में रुककर यहाँ के लोकल प्लेस विजिट कर सकते हैं। उसके बाद आप वापस अपने घर आने के लिए बस ट्रेन या फ्लाइट्स का सफर कर सकते हैं।
सिक्किम यात्रा का टोटल बजट (Total Budget of Sikkim Trip)
Sikkim Budget Trip : सिक्किम सिर्फ एक शहर नहीं है। यह पूरा एक राज्य है। इसलिए यहां पर घूमने के लिए आपके पास 5 से 7 दिन का टाइम होना चाहिए। यदि आप सिक्किम ट्रिप पर जातें है, तो पर पर्सन आपको 20000 से 25000 तक का खर्च आएगा। लेकिन आप किसी भी ट्रैवल एजेंसी के थ्रू पैकेज बुक करेंगे, तो आपको डिस्काउंट मिल जायेगा। अगर आप कोई भी नयी जगह पर जा रहें हैं, तो ट्रैवेल एजेंसी एक अच्छा जरिया होता है, बेस्ट पैकेज के साथ आपको टूर गाइड भी मिल जाता है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल Sikkim Budget Trip में हमनें आपको अपने अनुभव और रिसर्च के माध्यम से सिक्किम की यात्रा के बारे में लगभग पूरी डिटेल्स शेयर कर दी है। इस आर्टिकल के बाद आपको आईडिया लग जायेगा कि आपकी योजना क्या होनी चाहिए Sikkim Trip को लेकर और क्या बजट लेकर चलना पड़ेगा। आशा है ये आर्टिकल आप लोगों की काफी हेल्प करेगा में। इस आर्टिकल (Sikkim Budget Trip in Hindi) को अपने सोशल मीडिया में शेयर जरूर करें, ताकि हमें और भी मोटिवेशन मिलता रहे, धन्यवाद !
[…] […]