झारखंड का इतिहास, संस्कृति, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल – Jharkhand travel guide in Hindi

Jharkhand travel guide

यदि आप घूमने के शौकीन हैं और अलग अलग जगहों पर जाना पसंद करते हैं तो आपको एक बार झारखंड का Tour Plan करना चाहिए। झारखंड में आपको प्राकृतिक नज़ारे और ऐतिहासिक धरोहर देखने को मिलेंगी। इसके अलावा आप वहां के नृत्य और त्यौहारों का भी आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि झारखंड का खाना भी बहुत लजीज होता है। एक बार यदि आपने यहाँ का खाना चख लिया तो इसके स्वाद को भुला नहीं पाएंगे। यदि आप झारखंड का ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो पहले झारखंड के बारे में और जान लें, इसके लिए आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

इसे भी पढ़ें: बिहार का इतिहास, संस्कृति और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल- Bihar travel guide in Hindi

यदि आप बना रहे हैं झारखंड जाने का प्लान तो आपको भी हो जायेगा यहाँ के जंगलों से प्यार 

झारखंड भारत के उत्तरपूर्वी भाग में बसा हुआ एक राज्य है। इसकी राजधानी रांची है। झारखंड़ अपने घने जंगलों के लिए जाना जाता है। झारखंड का जंगल इतना खूबसूरत है कि लोग यहाँ घूमने आते हैं। झारखंड को पूरा जानने से पहले आइए इसके इतिहास के बारे में जान लेते हैं।  

झारखंड का इतिहास क्या है (History of Jharkhand in Hindi) –

History of Jharkhand in Hindi
History of Jharkhand in Hindi

झारखंड के इतिहास की बात करें तो इसका इतिहास बहुत पुराना है। इस राज्य में मनुष्य के रहने के निशान पाषाण काल से मिलते हैं, क्योंकि यहाँ पर ताँबे की बनी चीजे मिली थीं। कुछ समय तक यहाँ पर मुगलों का शासन था। इसके बाद जब अंग्रेज आये तो झारखण्ड बंगाल रेजीडेंसी का हिस्सा बन गया। फिर इसे बिहार राज्य में मिला दिया गया। भारत देश के स्वतंत्र होने के बाद इसे एक अलग राज्य का दर्जा देने की माँग होने लगी। इसके बाद 2000 में इसे एक अलग राज्य बना दिया गया। इस तरह झारखण्ड भारत का 28वाँ राज्य बन गया।  

इसे भी पढ़ें: दिल्ली का इतिहास, संस्कृति, घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल – Delhi travel guide in Hindi

झारखंड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स –

शहर का नामझारखंड
राजधानी का नामरांची
कब स्थापना हुई15 नवंबर 2000
क्षेत्रफललगभग 79,716 वर्ग किलोमीटर
कुल जिले24
कुल जनसंख्यातकरीबन 32,988,134
जनसंख्या का घनत्व414
साक्षरता66.41%
बोली जाने वाली भाषाएंनगपुरिया, बंगला, खोरठा, हो भाषा और संताली
किस लिए फेमस हैअपने खनिज संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है।

झारखंड की संस्कृति (Culture of Jharkhand in Hindi) –

झारखंड की संस्कृति अपनी परम्पराओं के लिए जानी जाती है। आज भी यहां के लोग अपनी परम्पराओं को निभाते हैं। यदि आप झारखंड जाते हैं तो आपको यहाँ की संस्कृति अपना बना लेगी। इतना ही नहीं कला के क्षेत्र में भी झारखंड की अपनी अलग पहचान है। यहां लकड़ियों पर की गयी कारीगरी को दुनिया भर में सराहा जाता है। इसके अलावा यहां के लोक नृत्य ने भी देश में अपनी जगह बना ली है। 

झारखंड के त्यौहार (Festivals of Jharkhand in Hindi) –

झारखंड में भारत के मुख्य त्यौहार दिवाली, होली, क्रिसमस, ईद जैसे पर्व तो मनाये ही जाते हैं। साथ ही यहाँ के अपने कुछ खास त्यौहार भी हैं, जिन्हें यहाँ के लोग बहुत धूमधाम के साथ मनाते हैं। झारखंड के मुख्य त्यौहार कुछ इस प्रकार हैं – 

सरहुल पर्व (Sarhul Festival) – यह झारखंड का मुख्य त्यौहार है। इस पर्व को चैत्र शुक्ल की तृतीया पर मनाया जाता है। कृषि कार्य को करने से पहले इस त्यौहार को मनाया जाता है। झारखंड के लिए यह पर्व इतना बड़ा होता है कि इस दिन छुट्टी रहती है। बच्चे, बड़े और बूढ़े सभी लोग अपने पारम्परिक वेशभूषा में रहते हैं और खुशी में नृत्य भी करते हैं।  

सोहराय (Sohrai) – इस त्यौहार को लोग पशुओं के लिए मनाते हैं। इस पर्व को कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस दिन पशुओं को नहला कर अच्छे से तैयार किया जाता है। फिर उनके साथ नाच गाना होता है।  

करमा (Karma) – यह झारखंड के आदिवासियों का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाया जाता है। उरांव जनजाति का यह प्रमुख त्यौहार होता है। इस त्यौहार को भादो शुक्ल पक्ष की एकादशी पर मनाते हैं।  

मंडा (Manda) – इस त्यौहार में भगवान् भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है। अक्षय तृतीया वैशाख माह पर इस त्यौहार को मनाया जाता है। 

टुसू पर्व (Tusu Festival) – यह त्यौहार भी झारखंड के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार को मकर संक्रांति पर मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस त्यौहार में बहुत बड़ा मेला भी लगता है। 

ऊपर दिए गए त्यौहारों के अलावा भी झारखंड में कई पर्व मनाये जाते हैं, जैसे –

  • बहुरा पर्व
  • धान बुनी
  • चांडी पर्व
  • आषाढ़ी पूजा
  • फगुआ
  • मुर्गा लड़ाई
  • जावा पर्व
  • रोग खेदना
  • सूर्याही पूजा
  • देशाउली
  • बुरु पर्व
  • हेरो पर्व
  • नवाखानी
  • जितिया
  • छठ
  • सावनी पूजा
  • देव उठान
  • भाई भीख
  • जनी शिकार
  • बंदना
  • रोहिणी
  • भगता पर्व
  • सेंदरा पर्व
  • माघे पर्व

झारखंड में इन त्यौहारों को बहुत पारम्परिक तरीके से मनाया जाता है। यदि आप झारखंड जाने का Plan बना रहे हैं तो आप इन त्यौहारों को एन्जॉय कर सकते हैं। 

झारखंड का रहन सहन (Lifestyle of Jharkhand) –

झारखंड के रहन सहन में उसकी संस्कृति की झलक दिखाई देती है। यहाँ के स्थानीय लोग हिन्द-आर्य भाषाएँ बोलते हैं। इन्हे सादान कहते हैं। ज्यादातर आदिवासी क्षेत्र होने के कारण आपको यहाँ पर आदिवासियों का सादा और सरल जन जीवन देखने को मिल जायेगा। यह बहुत ही मिलनसार होते हैं। झारखंड की कला भी बहुत ही अद्भुत है। यहाँ का वुडक्राफ्ट बहुत प्रसिद्ध है। दरवाजे, खिड़कियां आदि पर अद्भुत कलाकारी की जाती है, जिस कारण यह देश भर में प्रसिद्ध है। 

झारखंड की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Costumes of Jharkhand) –

झारखंड की वेशभूषा वहाँ के रहने वालों की सादगी और सरलता को दिखाती है। यहाँ के पुरुष केवल एक ही कपड़ा पहनते हैं। इस कपड़े को भगवान कहा जाता है। अब झारखंड में भी पहनावे में अंतर दिखाई देता है। अब लोग वहाँ पर शर्ट, पतलून आदि पहनते हैं। वहीं त्यौहारों पर वहां शेरवानी पहनी जाती है। इसके अलावा यहां के लोग कुर्ता पायजामा भी पहनते हैं। झारखंड की महिलाएं प्रमुख रूप से लाल रंग की साड़ी पहनती हैं। यहां की तुषार सिल्क साड़ियां मुख्य रूप से प्रचलित हैं। इसके अलावा झारखंड में पार्थन और पंछी वेशभूषा का भी चलन है।   

इसे भी पढ़ें: सिक्किम के लोगों की वेश-वूषा -Sikkim Travel Guide in Hindi

झारखंड का नृत्य (Dance of Jharkhand in Hindi) –

झारखंड के बहुत से लोक नृत्य हैं, जिनमे से कुछ प्रसिद्ध लोक नृत्य इस प्रकार हैं –

छउ नृत्य (Chhau Dance) – यह झारखंड का सबसे प्रसिद्ध लोक नृत्य है। इसे पुरुष मुखौटा लगाकर करते हैं। साथ ही यहां पर रंग बिरंगे कपड़े पहनकर नृत्य किया जाता है।

पईका नृत्य (Paika Dance) – यह नृत्य सदान समाज में प्रसिद्ध है। आदिवासी भी इस नृत्य को करते हैं। इस नृत्य को करने के लिए लोग पारम्परिक वस्त्र पहनते हैं। वहीं इस नृत्य को ढोल नगाड़ा के साथ किया जाता है।  

नटुआ नृत्य (Natua Dance) – यह नृत्य पुरुषों द्वारा किया जाता है। पुरुष स्त्री के जैसे सज कर इस नृत्य को करते हैं। 

बाहा नृत्य (Baha Dance) – सरहुल पर्व के समय इस नृत्य को किया जाता है। इस नृत्य में स्त्री और पुरुष दोनों ही रहते हैं। पुरुष वाद्ययंत्र को बजाते हैं और महिलाएं गोल बनाकर नृत्य करती हैं।

भादरिया झूमर नृत्य (Bhadriya Jhumar Dance) – इस नृत्य को भादो मास में करते हैं। इसे मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है। महिलाएं ग्रुप बनाकर यह नृत्य करती हैं। 

इसके अलावा झुमइर, फिरकल, डमकच, जदुर, अगनी, नाचनी, जामदा, चौकारा, मतहा, घटवारी नृत्य भी झारखंड के नृत्यों में प्रसिद्ध है। 

झारखंड का खानपान (Jharkhand Famous Food in Hindi) –

झारखंड का मुख्य भोजन मालपुआ है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसके अलावा आपको झारखंड में निम्नलिखित चीजों का भी स्वाद मिल जायेगा –  

  • धुस्का
  • छिलका रोटी 
  • पीठा
  • बांस करील
  • मड़ुआ रोटी
  • कचरी और बर्रा
  • रुगड़ा
  • अनरसा
  • खुखड़ी
  • मीठा खाजा

झारखंड घूमने के लिए सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Jharkhand) –

यदि आप झारखंड घूमने का Plan बना रहे हैं तो आपको अक्टूबर से मार्च के बीच जाना चाहिए। इस दौरान झारखंड का Environment बहुत ही अच्छा रहता है। इस मौसम में आपको यहाँ पर घूमने में कोई परेशानी नहीं आएगी। आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में यहाँ पर गर्मी अधिक रहती है, जिस कारण आपको घूमने में समस्या हो सकती है। यहाँ जंगल अधिक है, इसलिए बारिश का मौसम भी घूमने के लिए अनुकूल नहीं रहता है।   

इसे भी पढ़ें: अंडमान घूमने का सबसे बेहतरीन समय और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। Andaman Travel Guide In Hindi

झारखंड में घूमने लायक जगह (Best Places to Visit in Jharkhand) –

झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता किसी को भी मोहित कर सकती है। यही वजह है कि लोग यहाँ पर घूमने के लिए जाते हैं। झारखंड में देखने वाली कुछ खास जगह इस प्रकार हैं –

  • देवघर में वैद्यनाथ धाम
  • बेतला नेशनल पार्क
  • बोकारो स्टील सिटी
  • घाटशिला
  • जमशेदपुर
  • हजारीबाग
  • रांची हिल स्टेशन
  • धनबाद
  • शिखरजी
  • नेतरहाट
  • दशम जलप्रपात

झारखंड कैसे जाएं (How to Reach Jharkhand) –

झारखंड पहुंचने के लिए आपको बहुत सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार इनमें से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं – 

सड़क मार्ग द्वारा (By Road) – अगर आप सड़क मार्ग से झारखंड जाना चाहते हैं तो इसके लिए पूरे भारत में अच्छी सड़के बनी हुई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग को राज्यों से जोड़ा गया है। इसलिए आप बस से आसानी से झारखंड पहुंच सकते हैं। यदि आप खुद के निजी वाहन से जाना चाहते हैं तो भी आप झारखंड आसानी से जा सकते हैं। 

ट्रेन मार्ग द्वारा (By Train) – ट्रेन से सफर करना आरामदायक होता है। यदि आप ट्रेन से झारखंड जाना चाहते हैं तो आपको रास्ते में झरने, नदियाँ आदि देखने को मिलेंगी। यहाँ पहुंचने के लिए आपको झारखंड जाने वाली ट्रेन में बुकिंग करनी होगी। 

हवाई मार्ग द्वारा (By Airplane) – यदि आप हवाई जहाज से यात्रा (Travel) करना चाहते हैं तो आपको झारखंड पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। झारखंड के शहरो में कई हवाई अड्डे (Airport) बने हैं, जिन्हें चुन कर आप यहाँ पहुंच सकते हैं। 

FAQs –

Q. झारखंड में कौन–कौन से त्यौहार मनाए जाते हैं?

A. झारखंड में सरहुल पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसके अलावा सोहराय, करमा, मंडा, टुसू पर्व जैसे त्यौहार भी मनाए जाते हैं।

Q. झारखंड का लोक नृत्य कौन सा है?

A. झारखंड का मुख्य लोक नृत्य “छउ नृत्य” है। इसके अलावा पईका नृत्य, नटुआ नृत्य, भादरिया झूमर नृत्य भी प्रसिद्ध हैं।

Q. झारखंड में कौन सा खेल सबसे प्रमुख है?

A. झारखंड में क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी सबसे प्रमुख खेल है। 

Q. झारखंड भारत में कहां पर स्थित है?

A. झारखंड भारत के उत्तरपूर्वी भाग में बसा हुआ एक राज्य है। झारखंड की राजधानी रांची है।

Q. झारखंड क्यों प्रसिद्ध है?

A. झारखंड अपने खनिज संसाधनों के लिए प्रसिद्ध है। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

इस आर्टिकल में हमने आपको झारखंड के बारे में पूरी जानकारी दी है। जैसे – झारखंड का इतिहास क्या है, वहाँ कौन सी भाषाएं बोली जाती हैं, झारखंड की संस्कृति क्या है, वहां के मुख्य नृत्य के कौन कौन से हैं, झारखंड में कौन कौन से त्यौहारों को मनाया जाता है। झारखंड का रहन सहन किस प्रकार का है, वहां के लोगों का पहनावा और खाना कैसा है।

इसके अलावा आप झारखंड का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो किस मौसम में जाना आपके लिए अच्छा है और आप कहाँ कहाँ घूम सकते है, हमने इसके बारे में भी आपको बताया है। वहीं इस आर्टिकल में आपने यह भी जाना कि झारखंड कैसे पहुंच सकते हैं। आशा है कि आपके लिए झारखंड से जुड़ी यह सारी जानकारी Helpful रही होगी। यदि आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे सोशल मिडिया पर भी शेयर करें,

Thanks!

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।