दिल्ली का इतिहास, संस्कृति, घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल – Delhi travel guide in Hindi

Delhi travel guide in hindi

दिल्ली हमारे देश भारत की राजधानी होने के साथ-साथ एक बेहद आकर्षक शहर है। चाहे फिर दिल्ली के इतिहास की बात हो या सभ्यता की या फिर संस्कृति की, दिल्ली की बात ही निराली है। ‌Delhi के पकवान दूर-दूर तक अपने स्वाद के लिए जाने जाते हैं। आधुनिकता से भरी हुई दिल्ली किसी भी इंसान को चकाचौंध कर सकती है। पर यह बात भी सच है कि एक बार अगर कोई दिल्ली आ जाता है तो वह अपनी Life में बहुत ज्यादा मज़ेदार और दिलचस्प चीजों का Experience करता है। 

दिल्ली में आपको एक ऐसी जिंदगी का एहसास होगा जिसमें मौज मस्ती भी है, Tasty Street Food भी हैं और शॉपिंग के लिए एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल और मॉडर्न बाजार भी मौजूद है। ‌तो अगर आपने दिल्ली की यात्रा (Delhi Tour) का मन बनाया है तो हमारे आज के इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। यह लेख दिल्ली के टूर को सुहावना बनाने में आपकी मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें: अगर लेना चाहते हैं स्विजरलैंड का मजा तो कश्मीर घूमना न भूलें। Jammu and Kashmir travel guide

दिल्ली का इतिहास क्या है (History of Delhi in Hindi)

History of Delhi in Hindi

दिल्ली का इतिहास काफी पुराना माना जाता है और इसे प्राचीन काल में इंद्रप्रस्थ के नाम से जाना जाता था। यमुना नदी के किनारे बसे हुए दिल्ली शहर के बारे में कहा जाता है कि यह पांडवों की राजधानी रह चुका है। लेकिन भारत में जब मौर्य काल था उस समय दिल्ली की इतनी ज्यादा Value नहीं होती थी, क्योंकि उस वक्त राजनीतिक शक्ति का जो केंद्र था वह मगध था। इस तरह से दिल्ली कई सौ वर्षों तक बिल्कुल ही महत्वहीन रही थी। 

लेकिन मौर्य और गुप्त साम्राज्य के बाद लगभग 737 ई. में तोमर राज आया। तोमर शासक अनंगपाल ने पुरानी दिल्ली से लगभग 10 मील की दूरी पर अनंगपुर को बसाया था, जहां पर ढिल्लिका गांव हुआ करता था। इस तरह से समय बीतता गया और बारहवीं शताब्दी के दौरान पृथ्वीराज चौहान ने अपनी रियासत की राजधानी दिल्ली को बनाया। 

लेकिन फिर दिल्ली कई बार उजड़ती रही और बसती रही। इसी के अंतर्गत सन 1206 ई. में इल्तुतमिश को दिल्ली का सुल्तान बनाया गया। उसके बाद सन् 1296 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली पर अपना अधिकार कर लिया था और उसके बाद उसने दिल्ली को नए सिरे से बसाने का काम शुरू किया। पर जब खिलजी की ताकत कमजोर हो गई तो तकरीबन 1320 ई. में दिल्ली पर तुगलक ने कब्जा जमा लिया और एक बार फिर से दिल्ली को बसाया गया। दिल्ली का वो दौर मशहूर सूफी निजामुद्दीन औलिया के साथ-साथ उनके शागिर्द अमीर खुसरो की वजह से बहुत Famous माना जाता है।  

इस तरह से दिल्ली पर सिकंदर, इब्राहिम लोदी, बाबर, हुमायूं, शेरशाह सूरी, हेमचंद्र विक्रमादित्य, अकबर, शाहजहां जैसे बड़े-बड़े शासकों ने शासन किया। उसके बाद फिर 1803 ई. में अंग्रेजों ने दिल्ली पर अपना कब्जा कर लिया। तो फिर 1911 ई. में दिल्ली को भारत की राजधानी बना दिया गया। इस तरह से 13 फरवरी 1931 ई. को दिल्ली अविभाजित भारत की Capital बना दी गई। उसके बाद फिर जब 15 अगस्त 1947 ई. को भारत को आजादी मिली तो तब भी नई दिल्ली को ही इसकी राजधानी बनाया गया। 

दिल्ली से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स

राज्य का नामदिल्ली 
राजधानी नई दिल्ली 
कब स्थापना हुई1 नवंबर 1966 ई.
क्षेत्रफल1,483
कुल जिले11
कुल जनसंख्या16,787,941 (2011)
जनसंख्या का घनत्व29,298 प्रति वर्ग किलोमीटर (2011) 
साक्षरता 86.21%
बोली जानें वाली भाषाएं हिंदी, पंजाबी, बंगाली, उर्दू, अंग्रेजी 
किस लिए फेमस है पुराने इतिहास और शानदार व्यंजन 

दिल्ली की संस्कृति (Culture of Delhi in Hindi) –

दिल्ली एक ऐसा महानगर है जिसके अंदर अनेकों धर्मो और समुदायों को मानने वाले लोग रहते हैं। यही वजह है कि दिल्ली की संस्कृति में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैनी, पारसी लोगों की मिश्रित संस्कृति देखने को मिलती है। दिल्ली में बहुत ज्यादा मिश्रित जनसंख्या है जिसकी झलक यहां के खान-पान में भी मिलती है। 

दिल्ली क्योंकि एक मेट्रो सिटी है इसलिए यह एक बहुत ही बड़ा Business Centre भी है। यहां के लोग ज्यादातर नौकरी पेशा हैं। दिल्ली के लोग आज भी अपनी गलियों में वस्तुएं बेचने के लिए बाजार लगाते हैं जो कि पुराने मुगल धरोहर की झलक को दर्शाती है। दिल्ली आज भी अपने जेवर और जरी वाली साड़ियों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इसके अलावा मीनाकारी, जरदोजी जैसी कला में भी दिल्ली के लोग काफी कुशल होते हैं। 

दिल्ली के त्यौहार (Festivals of Delhi in Hindi) –

दिल्ली क्योंकि एक बहुत ही बड़ा शहर है इसलिए यहां पर मिश्रित जनसंख्या पाई जाती हैं। इसी वजह से दिल्ली में बहुत सारे त्यौहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं जैसे कि –

  • 15 अगस्त
  • 26 जनवरी 
  • दीवाली
  • होली
  • दशहरा
  • दुर्गा पूजा
  • महावीर जयंती
  • गुरु परब
  • क्रिसमस
  • शिवरात्रि
  • ईद उल फितर
  • ईद उल अजहा
  • मुहर्रम 
  • ओड़म
  • बुद्ध जयंती
  • लोहड़ी
  • पोंगल 
  • वसंत पंचमी

दिल्ली का रहन सहन (Lifestyle of Delhi in Hindi) –

दिल्ली में रहने वाले लोग आमतौर से काफी मिलनसार और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। दिल्ली के लोग Fashionable होते हैं और उन्हें खुद को Stylish  दिखाना पसंद होता है। इसलिए दिल्ली की जो Young Generation है वो Western Culture बहुत ज्यादा Follow करती है। 

दिल्ली ना केवल पूरे उत्तर भारत का एक बहुत ही बड़ा व्यवसाय केंद्र है बल्कि यहां पर लघु उद्योग भी काफी फल फूल रहे हैं। दिल्ली में भारी मात्रा में दूसरे राज्यों से रोजगार के लिए लोग आते हैं। दिल्ली के लोग ज्यादातर बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी करते हैं। इसके अलावा दिल्ली में दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, सब्जियों का व्यवसाय और खेती का व्यवसाय भी लोग करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश का रहन-सहन और यंहा घूमने कि संपूर्ण जानकारी

दिल्ली के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Costume of Delhi) –

दिल्ली में महिलाएं आमतौर पर साड़ी या फिर सलवार कमीज पहनना पसंद करती हैं। नई जनरेशन की लड़कियां जींस, टॉप, स्कर्ट, इत्यादि पहनती हैं। जब किसी त्यौहार या फिर शादी ब्याह का अवसर होता है तो तब दिल्ली की महिलाएं कढ़ाई वाले खूबसूरत कपड़े पहनना पसंद करती हैं। ‌

वहीं दिल्ली में रहने वाले पुरुष कुर्ता पजामा, पैंट, कमीज़, टी-शर्ट पहनते हैं। वैसे दिल्ली के लोगों की Traditional पोशाक में फारसी, तुर्क और मंगोल की झलक दिखाई देती है। 

दिल्ली के लोगों का नृत्य (Famous Dance of Delhi) –

दिल्ली के लोगों के कई प्रकार के नृत्य हैं जो कि निम्नलिखित इस प्रकार से हैं –

  • कथक 
  • भांगड़ा 
  • भरत नाट्यम 
  • मोहिनीअट्टम 
  • झूमर 

दिल्ली का खान-पान (Famous Food of Delhi in Hindi) –

दिल्ली अपने मजेदार पकवान के लिए भी बहुत Famous है। पुरानी दिल्ली का इलाका खासकर जामा मस्जिद, और चांदनी चौक मार्केट तरह-तरह के खानों के लिए जाना जाता है। दिल्ली में कई प्रांतों के स्वाद को एक ही स्थान पर रखा जा सकता है। दिल्ली के जो Foods सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं वो निम्नलिखित हैं –

  • कबाब 
  • छोले भटूरे 
  • परांठे 
  • दौलत की चाट 
  • निहारी 
  • शौरमा
  • काठी रोल 
  • दही भल्ले 
  • चंगेजी चिकन 
  • चिकन इस्टू
  • तंदूरी चिकन 
  • बिरयानी 
  • मोमोज 
  • कुल्फी 

दिल्ली घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Delhi) –

जो लोग Delhi घूमना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर के महीने से लेकर मार्च के महीने तक का होता है। दरअसल दिल्ली में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। इसलिए गर्मियों में अगर आप दिल्ली के Tour पर जाते हैं तो आप Enjoy नहीं कर सकेंगें। इसके पीछे वजह है कि Delhi में गर्मी बहुत ज्यादा पड़ती है जिसमें आप झुलस सकते हैं। पर अगर आप सर्दियों में भी दिल्ली घूमना नहीं चाहते तो तब आप अक्टूबर, नवंबर, फरवरी और मार्च के महीने में इस शानदार शहर की यात्रा कर सकते हैं। 

दिल्ली में घूमने लायक जगह (Places in Delhi to visit) – 

वैसे तो दिल्ली में एक से बढ़कर एक घूमने लायक जगह है। लेकिन यहां हम आपको उन जगहों के नाम बता रहे हैं जिन्हें देखने के लिए लोग देश विदेश से आते हैं। तो दिल्ली में सबसे ज्यादा Famous घूमने की जगह निम्नलिखित हैं – 

  • जामा मस्जिद (Jama Masjid)
  • लाल किला (Red Fort) 
  • इंडिया गेट (India Gate) 
  • अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple)
  • ओखला वर्ल्ड सेंचुरी (Okhla World Century)
  • हुमायूं का मकबरा (Humayun Tomb) 
  • क्राफ्ट म्यूजियम (Craft Museum)
  • नेशनल रेल म्यूजियम (National Rail Museum)
  • एडवेंचर आईलैंड (Adventure Island) 
  • लोधी गार्डन (Lodhi Garden)
  • गांधी स्मारक (Gandhi Smarak)
  • फाइव सेंसेज गार्डन दिल्ली (Five Senses Garden Delhi) 
  • नेशनल रिसर्च सेंटर दिल्ली (National Research Centre Delhi)
  • क़ुतुब मीनार (Qutub Minar)
  • लोटस टेंपल (Lotus Temple)
  • चिड़ियाघर (Zoo)
  • हौज खास किला (Hauz Khas Fort) 

दिल्ली कैसे जाएं (How to Reach Delhi) –

दिल्ली जाने के लिए आपको किसी भी तरह की Problem नहीं होगी। इस शहर तक आप किसी भी यातायात के साधन की मदद से पहुंच सकते हैं जैसे कि – 

  • हवाई जहाज से (By Plane) – अगर आप दिल्ली तक हवाई जहाज से पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक Plane से पहुंचना होगा। दिल्ली के लिए सभी छोटे बड़े शहरों से नियमित रूप से हवाई जहाज उड़ान भरते हैं। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने के बाद आप आगे का सफर Auto Rickshaw, बस या फिर कैब से कर सकते हैं। 
  • ट्रेन से (By Train) – भारत के अनेकों राज्यों और शहरों से लोग ज्यादातर ट्रेन से दिल्ली तक पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली तक का सफर Train से करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक रेल से पहुंचना होगा। 
  • बस से (By Bus) – दिल्ली की सभी सड़कें भारत के दूसरे शहरों और राज्यों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ी हुई हैं। इस वजह से आप भारत के किसी भी राज्य से बस की मदद से दिल्ली तक की यात्रा कर सकते हैं। 

FAQ’s

Q. दिल्ली किस लिए प्रसिद्ध है?

दिल्ली अपने इतिहास के साथ-साथ अपने मशहूर खानों की वजह से प्रसिद्ध है। 

Q. दिल्ली के Famous बाजार कौन-कौन से हैं?

दिल्ली में एक नहीं बहुत सारे बाजार हैं जो कि बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है जैसे कि करोल बाग, नेहरू प्लेस, कनॉट प्लेस, गांधी मार्केट, चांदनी चौक मार्केट इत्यादि।

Q. क्या दिल्ली भारत का दिल है? 

जी हां दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है और इसी वजह से दिल्ली में रहने वाले लोगों को दिलवाला कहते हैं। ‌

Q. दिल्ली कहां पर बसा हुआ है?

दिल्ली एक बहुत बड़ा नगर है जो कि Yamuna नदी के किनारे पर बसा हुआ है। 

Q. क्या गर्मियों में दिल्ली घूमने जाया जा सकता है?

जी हां गर्मियों में दिल्ली घूमने जाया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गर्मियों में दिल्ली में बहुत तेज़ धूप होती है जिसकी वजह से आप असहज महसूस कर सकते हैं। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों यह थी हमारी आज की Post जिसमें हमने आपको दिल्ली के बारे में सारी जानकारी दी। हमने इस आर्टिकल में आपको बताया कि दिल्ली का इतिहास क्या है और वहां की संस्कृति क्या है। साथ ही हमने आपको यह भी बताया कि दिल्ली में कौन से त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं और वहां के लोगों का रहन सहन कैसा होता है। हमने आपको अपनी इस पोस्ट में यह भी बताया कि दिल्ली के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा कैसी होती है और इन लोगों का Famous नृत्य कौन सा है। ‌

इसके साथ-साथ हमने आपको बताया कि दिल्ली का खान-पान (Foods) कैसा है और आप कौन से समय दिल्ली के Tour पर जा सकते हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको यह भी बताया कि दिल्ली में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है और आप दिल्ली तक कैसे पहुंच सकते हैं। हमें पूरी आशा है कि आपको हमारा यह लेख बहुत ज्यादा Helpful लगा होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह सारी जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारे इस Article को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें, Thanks।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।