बिहार का इतिहास, संस्कृति और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल- Bihar travel guide in Hindi

Bihar travel guide in hindi

भारत का बिहार एक बेहद सुंदर राज्य है जिसको चारों तरफ से नेपाल, झारखंड, Uttar Pradesh और बंगाल ने घेरा हुआ है। अगर टूरिस्ट के लिहाज से देखा जाए तो यह एक बहुत ही ज्यादा शानदार Destination है। इस राज्य की सबसे ज्यादा खास बात यह है कि यहां पर UPSC, IIT जैसे Competitive Exams का रिजल्ट Top पर रहता है। 

बिहार में बहुत से तीर्थ स्थल और खूबसूरत मठ हैं, जिनको एक बार आपको जरूर देखने जाना चाहिए, क्योंकि ये सारे दर्शनीय स्थल आपके Tour को Memorable बना सकते हैं। तो अगर आपने मन बना लिया है कि आप इस प्यारे से राज्य को घूमने जाएंगे तो हमारी आज की इस पोस्ट को पूरा पढ़ें। हमारे इस आर्टिकल में आपको बिहार से जुड़ी हुई सारी छोटी-बड़ी जानकारी मिलेंगी, जो आपकी यात्रा को काफी आसान बना सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: अगर झरनों, गुफाओं और जंगलों से है प्यार तो जरूर घूमें छत्तीसगढ़-Chhattisgarh travel guide

बिहार का इतिहास क्या है (History of Bihar in Hindi)

बिहार राज्य का इतिहास आज का नहीं है, बल्कि बहुत ही प्राचीन है। बिहार का प्राचीन नाम मगध था और इस पर बहुत बड़े-बड़े राजाओं ने राज किया था, जैसे कि सम्राट बिंबिसार, सम्राट अशोक, सम्राट अजातशत्रु, शेरशाह सूरी इत्यादि। बाद में जब भारत पर ब्रिटिश सरकार ने कब्जा कर लिया तो तब उन्होंने पटना को अपना व्यापारिक केंद्र बना लिया था। उसके बाद फिर ब्रिटिश साम्राज्य ने बिहार में अपनी जड़ें अच्छी तरह से जमा ली थीं। पर अंग्रेजों ने बिहार के हित के लिए बहुत सारे काम भी किए थे। पढ़ाई के लिए बहुत से College बनवाए गए थे, जैसे कि पटना कॉलेज, बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बिहार पशु चिकित्सा कॉलेज, प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज इत्यादि।

यहां आपको बता दें कि 1912 ई. में जब बंगाल का विभाजन हुआ तो तब बिहार राज्य का अस्तित्व सामने आया था। जिस समय आजादी के आंदोलन चल रहे थे उस समय बिहार के लोगों ने उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। 1 अप्रैल 1912 ई. को स्थापित किया गया बिहार राज्य आज अपनी सुंदरता और आकर्षण के कारण Tourists के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन चुका है। 

बिहार राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स

राज्य का नाम बिहार 
राजधानी का नामपटना 
कब स्थापना हुई12 मार्च 1912 ई.
क्षेत्रफल94.163 वर्ग किलोमीटर
कुल जिले38
कुल जनसंख्या104.099.452
जनसंख्या का घनत्व 1106 / वर्ग किलोमीटर 
साक्षरता63.8%
बोली जाने वाली भाषाएं हिंदी, उर्दू, भोजपुरी, मैथिली, बज्जिका, अंगिका, मगही 
किस लिए फेमस हैऐतिहासिक राज्य के रूप में 

बिहार की संस्कृति क्या है (Culture of Bihar in Hindi) –

बिहार राज्य की संस्कृति प्राचीन समय से ही बहुत ज्यादा समृद्ध और कई तरह की रही है, जिसके कारण यहां पर भोजपुरी, मैथिली, मगही जैसी कई संस्कृतियों का मिश्रण देखने को मिलता है। बिहार के नगरों में और गांव में रहने वाले लोगों की संस्कृतियों में भी बहुत ज्यादा फर्क नहीं है। जो लोग शहरों में रहते हैं वे भी गांव में रहने वाले लोगों की तरह अपने सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों का अच्छी तरह से पालन करते हैं। यहां पर जो समाज है उसमें पुरुष प्रधानता की झलक साफ दिखाई पड़ती है। यहां पर कई धर्मों के लोग जैसे कि हिंदू, मुस्लिम, जैन और बौद्ध रहते हैं, जिसकी वजह से बिहार की संस्कृति में विभिन्नता दिखाई देती है। 

बिहार राज्य के त्यौहार (Festivals of Bihar in Hindi) –

बिहार में क्योंकि अनेकों जाति और संप्रदाय के लोग रहते हैं इसलिए यहां पर बहुत सारे त्यौहार Celebrate किए जाते हैं जैसे कि – 

  • दिवाली
  • होली
  • छठ पूजा
  • दशहरा
  • श्री पंचमी
  • महाशिवरात्रि
  • नागपंचमी
  • ईद ‌
  • मुहर्रम
  • बोधगया महोत्सव
  • राजगीर महोत्सव
  • वनावर महोत्सव
  • मंदर महोत्सव
  • सूफी महोत्सव
  • क्रिसमस 

बिहार का रहन सहन कैसा है (Lifestyle of Bihar) –

बिहार के लोग अपनी जीवन याचिका चलाने के लिए सबसे ज्यादा कृषि के ऊपर निर्भर रहते हैं। खेती-बाड़ी के साथ-साथ बिहार में बहुत से उद्योग केंद्र भी शुरू किए गए हैं, जहां पर लोग काम करते हैं। बिहार में ज्यादातर चीनी, दूध, तंबाकू और कपड़ों का उद्योग किया जाता है, जो कि पूरी तरह से कृषि पर आधारित है। इसके अलावा बिहार की जो जूट उद्योग इंडस्ट्री है वो भी काफी बड़ी है जहां पर राज्य के बहुत से लोग काम करते हैं। ‌इतना ही नहीं बिहार में अब चाय उद्योग का धंधा भी काफी तेजी के साथ Grow कर रहा है, जिसके कारण लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सिक्किम के लोगों का रहन सहन, प्रसिद्ध भोजन और पर्यटन स्थल

बिहार के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Costumes of Bihar) –

बिहार के लोगों की Traditional वेशभूषा बहुत ही सिंपल सी है। यहां के पुरूष ज्यादातर धोती कुर्ता पहनते हैं। लेकिन आजकल की युवा पीढ़ी में पश्चिमी संस्कृति का असर दिखाई देता है, जिसके कारण उनकी पोशाक भी अलग है। शहरों में रहने वाले युवा लोग ज्यादातर पतलून और शर्ट पहनना पसंद करते हैं। जो पुरुष ग्रामीण इलाकों में रहते हैं वे अपने माथे पर पगड़ी भी बांधते हैं और साथ ही कानों में कुंडल भी पहनते हैं।

वहीं बिहार में रहने वाली महिलाओं की जो ट्रेडिशनल पोशाक है वह साड़ी है। साड़ी के अलावा यहां की महिलाएं सलवार कमीज भी बहुत ज्यादा पहनना पसंद करती हैं। किसी खास अवसर पर महिलाएं लहंगा पहनना पसंद करती हैं। ‌इसके अलावा अपने कानों में बालियां, पैरों में पायल और हाथों में चूड़ियां पहनना महिलाओं को बहुत पसंद होता है। ‌

बिहार के लोगों का नृत्य (Dance of Bihar State) –

बिहार में अलग-अलग संस्कृति और समुदाय के लोग रहते हैं, जिसकी वजह से यहां के लोगों का नृत्य भी अलग-अलग है। विशेष अवसरों पर बिहार के लोग जो नृत्य करते हैं वे निम्नलिखित हैं- 

  • छऊ नृत्य
  • कठ घोड़वा नृत्य
  • लौंडा नृत्य
  • धोबिया नृत्य
  • झिझिया नृत्य
  • करिया झूमर नृत्य
  • खोलडिन नृत्य
  • पंवड़ियां नृत्य
  • विदापत नृत्य
  • झरनी नृत्य
  • करमा नृत्य 

बिहार राज्य का खान-पान (Famous Foods of Bihar) –

बिहार राज्य दुनिया भर में अपने पर्यटन की वजह से Famous होने के साथ-साथ अपने स्वादिष्ट भोजन की वजह से भी जाना जाता है। यहां के स्थानीय भोजन में जो खाना मिलता है वो वेज और नॉनवेज होता है। बिहार में जो व्यंजन (Foods) सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है वो निम्नलिखित हैं – 

  • मोतीचूर के लड्डू
  • सत्तू
  • चूड़ा-दही 
  • अनरसा की गोली
  • तिलकुट
  • लहसुन की चटनी
  • लिट्टी चोखा
  • पूड़ी जलेबी 
  • खाजा 

बिहार घूमने जाने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit Bihar) –

यदि कोई टूरिस्ट बिहार राज्य घूमने के लिए जाना चाहता है तो उसे हमेशा बेहतरीन समय में ही जाना चाहिए। अगर आप Bihar घूमने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा टाइम October से लेकर March का है। दरअसल इन महीनों में बिहार बिना किसी परेशानी के घूमा जा सकता है। इसके अलावा अक्टूबर के बाद मार्च तक मौसम भी बहुत सुहावना होता है, जिसकी वजह से आपका टूर यादगार बन सकता है। 

बिहार में घूमने लायक जगह (Best Places to Visit in Bihar) –

यदि आप बिहार घूमने जाना चाहते हैं तो यहां पर आपको घूमने लायक बहुत सारी जगहें मिल जाएंगीं, जो कि निम्नलिखित हैं –

  1. बोधगया (Bodhgaya)
  2. मधुबनी (Madhubani) 
  3. वैशाली (Vaishali) 
  4. पटना (Patna) 
  5. हाजीपुर (Hajipur) 
  6. मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) 
  7. राजगीर (Rajgir)
  8. नालंदा तीर्थस्थल (Nalanda) 
  9. मुंगेर (Munger)
  10. भागलपुर (Bhagalpur) 
  11. पावरपुरी (Pawarpuri) 
  12. नौलखा पैलेस राजनगर (Navlakha Palace Rajnagar) 
  13. शेरशाह सूरी टॉम्ब सासाराम बिहार (Sher Shah Suri Tomb Sasaram Bihar) 

इसे भी पढ़ें: अनेकता में एकता और भारतीय संस्कृति देखने की है चाह तो भारत कि यात्रा जरूर करें। India travel guide

बिहार कैसे जाएं (How to Reach Bihar) –

बिहार जैसे शानदार राज्य जाने के लिए यातायात के कई साधन Available हैं, जैसे कि Flight, Train और Bus। तो Tourists बिहार तक पहुंचने के लिए अपनी मर्जी से कोई भी माध्यम चुन सकते हैं। निम्नलिखित हम इन तीनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो कि इस प्रकार से हैं –

  • फ्लाइट से (By Flight) यदि आप बिहार तक जाने के लिए हवाई जहाज का चुनाव करते हैं तो आप बहुत आसानी के साथ बिहार पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि बिहार में कई हवाई अड्डे बने हुए हैं, जैसे कि Gaya International Airport, Muzaffarpur Airport, Jogbani Airport, Munger Airport इत्यादि। सभी एयरपोर्ट भारत के सभी प्रमुख राज्य और शहरों से जुड़े हुए हैं। 
  • ट्रेन से (By Train) बिहार की यात्रा ट्रेन से भी की जा सकती है। आप यदि रेल से बिहार तक जाना चाहते हैं तो इसके लिए Bihar में कई Railway Stations बने हुए हैं, जो आपको आपकी डेस्टिनेशन तक बहुत आसानी से पहुंचा सकते हैं। बिहार के बड़े शहरों में आप रेल की मदद से पहुंचकर आगे का सफर ऑटो या फिर बस से कर सकते हैं। 
  • बस से (By Bus) यदि आप Bihar बस से जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने राज्य या फिर शहर से बस की सुविधा मिल जाएगी। बिहार के सभी प्रमुख शहरों को सड़क से बहुत अच्छी तरह से जोड़ा गया है। इसलिए बिहार तक बस से भी बिना किसी परेशानी के Travel किया जा सकता है। 

FAQ’s

Q. बिहार कहां पर स्थित है?

बिहार हमारे देश भारत के उत्तर पूर्वी भाग में बना हुआ है और यह एक बहुत ही Famous ऐतिहासिक राज्य के रूप में जाना जाता है। ‌

Q. बिहार का पुराना नाम क्या है? 

बिहार का पुराना नाम मगध है। 

Q. बिहार किस लिए प्रसिद्ध है?

बिहार अपने इतिहास की वजह से प्रसिद्ध है, जहां पर भगवान बुद्ध ने भी अपना कुछ समय बिताया था। इसके अलावा भगवान गौतम बुद्ध, अशोक, बिंबिसार, अजातशत्रु, चाणक्य, आर्यभट्ट ने बिहार में ही जन्म लिया था। 

Q. बिहार कौन से धर्म का जन्मस्थल है?

बिहार को बौद्ध धर्म का जन्मस्थल माना जाता है। 

Q. क्या बिहार घूमने के लिए एक बेहतर जगह है

जी हां बिहार घूमने के लिए एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक स्थान है। 

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों यह थी हमारी आज की Post जिसमें हमने आपको बिहार राज्य के बारे में सारी जानकारी दी। इस आर्टिकल में आपको बताया कि बिहार का इतिहास क्या है और वहां की संस्कृति क्या है। साथ ही हमने आपको यह भी बताया कि बिहार में कौन से त्यौहार धूमधाम से मनाए जाते हैं और वहां के लोगों का रहन सहन कैसा होता है। ‌हमने आपको अपनी इस पोस्ट में यह भी बताया कि बिहार के लोगों की पारंपरिक वेशभूषा कैसी होती है और इन लोगों का Famous नृत्य कौन सा है। 

इसके साथ-साथ हमने आपको बताया कि बिहार का खान-पान (Foods) कैसा है और आप कौन से समय बिहार के Tour पर जा सकते हैं। इस आर्टिकल के द्वारा हमने आपको यह भी बताया कि बिहार में कौन-कौन सी जगह घूमने लायक है और आप बिहार तक कैसे पहुंच सकते हैं। हमें पूरी आशा है कि आपको हमारा यह लेख बहुत ज्यादा Helpful लगा होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई यह सारी जानकारी अच्छी लगी हो तो हमारी इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें, Thanks!

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.