हनीमून के लिए मशहूर है -Top 5 Tourist Places Of Lakshadweep

tourist places in lakshadweep
Tourist Places Of Lakshadweep

अगर आपकी अभी नई-नई शादी हुई है और आप हनीमून के लिए India में कोई बहुत ही Romantic Destination की तलाश कर रहे हैं तो आपको Lakshadweep Tour प्लान करना चाहिए। इस द्वीप से जुड़ी हुई सभी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं, इसलिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

क्या आपने भारत का बेहद खूबसूरत आईलैंड लक्षद्वीप घूमा है? अगर नहीं तो इस बार छुट्टियां बिताने के लिए आपको लक्षद्वीप की यात्रा Plan करनी चाहिए। यह आइलैंड है तो बहुत छोटा सा लेकिन बेहद खूबसूरत है, जहां पर जाने का सपना हर इंसान का होता है। खास तौर से Couples के लिए तो यह एक बहुत ही बेस्ट आईलैंड है, क्योंकि वो इस जगह अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

शायद इसी वजह से लक्षद्वीप को हनीमून के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। हर साल यहां पर काफी मात्रा में Tourists आते हैं, जिनमें ज्यादातर नए शादीशुदा जोड़े होते हैं। इसके अलावा लोग अपने परिवार के साथ भी लक्षद्वीप घूमने के लिए जाते हैं और वहां की सुंदरता का दर्शन करते हैं।

लक्षद्वीप के 5 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Most Famous Tourist Places Of Lakshadweep) –

भारत के इस केंद्र शासित प्रदेश में घूमने के लिए वैसे तो बहुत सारे Attractive Places हैं, लेकिन सबसे ज्यादा Famous घूमने की जगहें इस प्रकार से हैं –

1. मिनिकॉय द्वीप (Minicoy Island)

Minicoy Island

लक्षद्वीप में बना हुआ मिनिकॉय आईलैंड Nature Lovers के बीच काफी फेमस है। इसको आम बोलचाल में मलिकू कहते हैं। कोचीन समुद्र तट से तकरीबन 400 किलोमीटर तक की दूरी पर मिनिकॉय द्वीप बना हुआ है। यहां पर बना हुआ लाइटहाउस लोगों को काफी आकर्षित करता है।

इसके अलावा यहां की मूंगे की चट्टानें, सफेद रेत और लग्जरी रिजॉर्ट्स भी लोगों को काफी पसंद आते हैं।

2. बांगरम द्वीप (Bangaram Island)

Bangaram Island

बांगरम द्वीप भी एक बहुत ही खूबसूरत और घूमने लायक जगह है। यहां पर बनी हुई प्राचीन मूंगा चट्टानें और समुद्र का साफ नीला पानी लोगों को काफी लुभावना लगता है। इतना ही नहीं यहां पर लोग मछलियों के साथ पानी में खूब मौज मस्ती करते हैं।

अगर आपको भी खूबसूरत मछलियों के साथ स्विमिंग करना पसंद है तो आपको इस आईलैंड पर जरूर जाना चाहिए। ज्यादातर लोग यहां पर Sunrise और Sunset के शानदार नजारों का आनंद लेने जाते हैं।

3. अगत्ती द्वीप (Agatti Island)

agatti island

लक्षद्वीप में बना हुआ अगत्ती द्वीप एक बहुत ही लोकप्रिय घूमने का स्थान है। यहां पर आपको रोमांच से भरपूर बहुत से सुंदर नजारे देखने को मिलेंगे। इस रोमांचक आईलैंड पर आप मूंगा भित्तियो की अनोखी सुंदरता देख सकते हैं।

साथ ही साथ यहां पर समुद्र का साफ पानी और सफेद रेत आपको अपने आकर्षण में बांध लेगा। कहने के लिए तो यह छोटा सा Islandहै, लेकिन फिर भी यह युगल जोड़ों के लिए एक आदर्श जगह है। ऐसे लोग जो Natural Beauty और आकर्षक वनस्पतियों के बीच समय बिताना चाहते हैं, उन्हें यह जगह जरूर पसंद आएगी।

4. मरीन संग्रहालय (Marine Museum)

Marine Museum

लक्षद्वीप के कवारत्ती आईलैंड पर बना हुआ मरीन संग्रहालय भी एक बहुत ही आकर्षक घूमने का स्थान है। इस म्यूजियम में आपको समुद्र से जुड़ी हुई कलाकृतियां देखने का मौका मिलता है।

अगर आपको समुद्री मछलियां और पानी के जानवरों की बहुत सारी प्रजातियां देखने में Interest है तो यह म्यूजियम आपको जरूर पसंद आएगा। यहां पर आमतौर पर ऐसे लोग ही जाना पसंद करते हैं, जिन्हें समुद्री जानवरों की जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करनी होती है।

5. कदमत द्वीप (Kadmat Island)

Kadmat Island

लक्षद्वीप का कदमत द्वीप पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह खूबसूरत आईलैंड अपने खूबसूरत वाइट समुद्री बीच की वजह से जाना जाता है। साथ ही साथ यहां पर सनराइज और सनसेट का जो बहुत ही सुंदर दृश्य होता है उसे भी लोग दूर-दूर से देखने आते हैं।

इसके अलावा यहां पर आने वाले टूरिस्ट पैराग्लाइडिंग,स्कूबा ड्राइविंग, कयाकिंग जैसी एक्टिविटीज में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यदि आपको भी ऐसी ही मौज मस्ती करनी है तो आपको कदमत आईलैंड जरूर जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : लक्षद्वीप कि बजट यात्रा कैसे करे और कितने दिन का प्लान करे

लक्षद्वीप का लोकप्रिय भोजन (Famous Food of Lakshadweep Island) –

Famous Food of Lakshadweep Island

लक्षद्वीप में घूमने फिरने के अलावा आपको यहां के भोजन का आनंद भी जरूर लेना चाहिए। यहां का जो स्थानीय भोजन है, वह बहुत ही ज्यादा Tasty होता है। यहां पर आप Indian Foods के अलावा चीनी, थाई और कोरियन फूड का आनंद ले सकते हैं। लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा शौक से निम्नलिखित फूड खाए जाते हैं –

  • मुस कवाब
  • फ्राई ऑक्टोपस
  • फिश फ्राई
  • बाटला अप्पम
  • फिश करी
  • मछली की तरकारी
  • मास पोडिचातु
  • फिश एक्का और मछली
  • उत्पम
  • मालाबार पैरोटा
  • मेधु वडा

लक्षद्वीप में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय (Best Time To Visit Lakshadweep) –

Best Time To Visit Lakshadweep

यदि आपने लक्षद्वीप घूमने जाने का मन बना लिया है तो आपको बता दें कि इसके लिए सबसे बेहतर समय अक्टूबर से लेकर मई तक का होता है। लेकिन बरसात के मौसम में लक्षद्वीप घूमने जाने का Plan नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि ऐसे में समुद्र से यात्रा करना काफी मुश्किल हो जाता है। हालांकि हवाई जहाज से कुछ स्थानों पर आप जा सकते हैं। पर फिर भी हम आपको यही सलाह देंगे कि Rainy Season में आप अपना Tour Plan ना करें।

FAQ :

Q: लक्षद्वीप कैसे पहुंचे?

Ans: आप लक्षद्वीप हवाई जहाज से या फिर समुद्री जहाज से पहुंच सकते हैं।

Q:लक्षद्वीप में एक आईलैंड से दूसरे आईलैंड तक कैसे यात्रा की जा सकती है?

Ans:इसके लिए हेलीकॉप्टर किराए पर लिए जा सकते हैं या फिर नाव में बैठकर भी यात्रा की जा सकती है।

Q:लक्षद्वीप कौन से सागर में स्थित है?

Ans:लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित है।

Q:लक्षद्वीप में शीर्ष दर्शनीय स्थल कौन से हैं?

Ans: लक्षद्वीप मेंशीर्ष दर्शनीय स्थलमिनिकॉय द्वीप,अगत्ती द्वीप, बंगाराम द्वीप, कवारत्ती आईलैंड,कल्पेनी द्वीप इत्यादि हैं।

Q:क्या ट्रेन से लक्षद्वीप जाया जा सकता है?

Ans:जी नहीं, क्योंकि यह केरल के तट से 300 किलोमीटर की दूरी पर बना हुआ एक आईलैंड है।

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिकल जिसमें हमने आपको बताया कि लक्षद्वीप की बजट यात्रा क्या है, कंहा घूमे, कंहा रुके, फेमस फूड क्या है, क्या Planning होनी चाहिए इत्यादि। हमने अपनी इस पोस्ट में आपको यह भी बताया कि आप जब लक्षद्वीप जाएं तो वहां पर कौन-कौन सी जगह घूम सकते हैं।

इसके अलावा हमने आपको बताया कि लक्षद्वीप में आप कहां रुक सकते हैं और आप कौन-कौन से Foods का आनंद उठा सकते हैं। इस प्रकार से हमने अपने इस आर्टिकल में सारी जरूरी जानकारी आपके साथ Share की है।

हमें पूरी उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए काफी हेल्पफुल रही होगी। इसलिए अंत में हमारी आपसे Request है कि हमारी इस पोस्ट को अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

Web Stories

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।
प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।