राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, और घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। Rajasthan travel guide in Hindi

Rajasthan travel guide in Hindi
Rajasthan travel guide in Hindi: Complete travel guide

दोस्तों अगर आप इंडिया में ही घूमने का Plan बना रहे हैं तो राजस्थान खूबसूरत और अच्छी जगह मानी जाती है। हम आपको इस आर्टिकल के जरिए राजस्थान से जुड़ी सारी जानकारी देंगे, जिसकी मदद से आप राजस्थान अच्छी तरह घूम पाएंगे। राजस्थान में घूमने के लिए कई सुंदर प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। जैसे – अजमेर, हवा महल, जयपुर, जैसलमेर, माउंट आबू, जोधपुर, म्यूज़ियम आदि। ये सभी Tourist Places राजस्थान की शोभा को कई गुना बढ़ा देते हैं।

इस पोस्ट में आपको राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल, खान पान, रहन सहन, वेशभूषा, त्यौहार, लोक नृत्य, राजस्थान घूमने जाने का सही समय, राजस्थान कैसे पहुंचें आदि के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। तो आइए राजस्थान से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ते हैं।

राजस्थान का इतिहास (History of Rajasthan in Hindi) –

Rajasthan travel guide in Hindi
History of Rajasthan in Hindi: Image source

30 मार्च 1949 ई. में राजस्थान की स्थापना हुई थी। राजस्थान की राजधानी जयपुर है। इसकी स्थापना राजा जयसिंह द्वितीय ने की थी। राजस्थान में हर साल 30 मार्च को बड़ी ही धूम धाम से स्थापना दिवस की खुशी मनाई जाती है। राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जो 5 राज्यों से जुड़ा है – गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश। राजस्थान 2500 ईसा पूर्व से पहले ही बस गया था और उत्तरी राजस्थान में सिंधु घाटी सभ्यता की नीव भी रखी गई थी।

राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है। राजस्थान में आदिवासी कबिलों का शासक प्राचीन काल से ही था। राजस्थान की स्थापना के बाद मीणा और भील जनजाति के लोग यहां सबसे पहले रहने के लिए आए थे।

इसे भी पढ़े: दिल्ली का इतिहास, संस्कृति, घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल – Delhi travel guide in Hindi

राजस्थान से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स –

राज्य का नाम राजस्थान
राजधानी जयपुर
स्थापना कब हुई 30 मार्च 1949
जिलों की संख्या 50
क्षेत्रफल 342,239 km2
कुल जनसंख्या 78,230,816
जनसंख्या का घनत्व 200
सारक्षता 66.1%
बोले जाने वाली भाषा राजस्थानी
राजस्थान किस लिए प्रसिद्ध है अपनी रंगीन संस्कृतियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

राजस्थान की संस्कृति (Culture of Rajasthan in Hindi) –

राजस्थान की संस्कृति उनके रहन-सहन, भाषा व खान-पान के साथ ही उनके त्यौहारों में भी दिखाई देती है। सबसे ज़्यादा धार्मिक फेस्टिवल राजस्थान में ही मनाए जाते हैं। उन Festivals में से एक फेमस फेस्टिवल गणगौर है। इस त्यौहार  में 18 दिन तक सभी जातियों की स्त्रियां महादेव और पार्वती की मिट्टी से बनी मूर्ति की पूजा करती हैं। फिर पूजा खत्म होने के बाद उन मूर्तियों को जल में विसर्जित कर देती हैं। यहां स्थित हिंदू, बौद्ध और जैन सभी एक दूसरे के त्यौहारों को मिल-जुलकर मनाते हैं। राजस्थान एक बड़ा राज्य होने के साथ-साथ बड़े दिल वाले लोगों का राज्य भी है। यहां सभी उत्सव मिल जुलकर खुशी-खुशी एक साथ मनाए जाते हैं।

राजस्थान के त्यौहार (Famous Festivals of Rajasthan in Hindi) –

राजस्थान में हर महीने त्यौहारों का मेला लगा होता है। यहां नवरात्रि, माउंट आबू, पूजन, शीतकालीन महोत्सव, गुरुपूर्णिमा, गणगौर, पतंग महोत्सव, पुष्कर मेला, तीज, नागौर महोत्सव, ग्रीष्म महोत्सव, कुम्भलगढ़ महोत्सव, मारवाड़ उत्साह, शीतला माता मेला, बाणेश्वर मेला आदि फेस्टिवल्स बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। और सभी धर्म के लोग एक दूसरे के उत्सव में शामिल होकर एकता का सबूत देते हैं।

राजस्थान का रहन सहन (Lifestyle of Rajasthan in Hindi) –

राजस्थान के लोग बड़ी सादगी से अपनी जिंदगी गुज़ारते हैं। यहां के लोग एनर्जेटिक और बहादुर होते हैं। इन लोगों के रहन-सहन की बात करें तो यह लोग सहज और सादा तरीके से अपना जीवन बिताते हैं।

राजस्थान की पारंपरिक वेशभूषा (Traditional Dress of Rajasthan in Hindi) –

राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ज़्यादातर लोग धोती-कुर्ता, पैंट और महिलाएं घाघरा कुर्ती पहनती हैं। राजस्थान काफी बड़ा है। इसलिए यहां हर स्थान का पहनावा अलग-अलग होता है। इसके अलावा जाति व धर्म के हिसाब से यहां पर अलग अलग कपड़े पहने जाते हैं। यहां पुरुषों के लिए पाग, पगड़ी, फेंटा, टोपी, मोठड़ा, साफा आदि सर पर पहनने वाली अलग-अलग तरह की वेशभूषा होती है, जो धर्म जाति के हिसाब से पहनी जाती है।

राजस्थान का नृत्य (Dances of Rajasthan in Hindi) –

राजस्थान में तीज, होली जैसे त्यौहारों पर सबसे ज़्यादा होने वाला नृत्य घूमर है। इसको भील जनजाति के लोगों ने पेश किया था और यह नृत्य सबको काफी पसंद आया था। इस नृत्य को रॉयल्टी के लिए इंटरटेनमेंट के रूप में दिखाया गया था। इस डांस को देखने के बाद शाही समुदाय और राजपूतों ने भी इस नृत्य को अपनाया था।

राजस्थान का खानपान (Famous Food of Rajasthan in Hindi) –

अब बात करते हैं राजस्थान के खानपान की। यहां के लोग शाकाहारी खाना खाते हैं। यहां के पारंपरिक खानों में आपको काफी वेरायटी मिलेगी, जो कि इस प्रकार है –

  • दाल
  • दही 
  • बेसन 
  • सूखे मेवे 
  • मट्ठा 
  • सूखे मसाले 
  • दूध 
  • घी 
  • भुजिया 
  • दाल बाटी 
  • चूरमा 
  • सांगरी 
  • दाल की पूरी 
  • मावा मालपुआ 
  • घेवर 
  • हल्दी का साग 
  • पिटौर की सब्जी 

ये सभी स्वदिष्ट खाने (Tasty Foods) राजस्थान में बहुत ज्यादा फेमस हैं।

राजस्थान घूमने का सबसे बेहतरीन समय (Best Time to Visit in Rajasthan State) –

राजस्थान में अगर आप अच्छे से घूमना चाहते हैं तो वहां सही टाइम पर जाना ज़्यादा बेहतर होता है। राजस्थान एक गर्म जगह है। यहां घूमने के लिए सबसे सही टाइम Winter यानी सर्दी का होता है। अक्टूबर से लेकर फरवरी तक राजस्थान का तापमान कम होता है, जिसमें घूमने का मज़ा दुगना हो जाता है। तो आप राजस्थान जाने का जब भी सोचें तो प्लान हमेशा सर्दी का ही बनाएं।

राजस्थान में घूमने की जगह (Best Places to Visit Rajasthan) –

Best Places to Visit Rajasthan

राजस्थान शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए काफी सारी ऐसी जगह है, जो दुनियाभर में मशहूर है। जैसे – आमेर किला, चौकी धानी, हवा महल, जंतर मंतर, बिरला मंदिर, सिटी पैलेस, अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम आदि। राजस्थान में आपको अद्भुत कला प्रदर्शन, और प्राकृतिक सौंदर्य के सभी प्रशसनीय स्थल देखने को मिलेंगे।

इनमें जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर और माउंट आबू सबसे ज़्यादा खूबसूरत हैं। इन जगहों के बारे में जानने के बाद आप यहां घूमने से खुद को रोक ही नहीं सकते। क्योंकि यहां आपको घूमने का अलग ही मज़ा आएगा। तो आइए दोस्तों राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों (Famous Tourist Places) के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं –

(1) जयपुर (Jaipur) –

राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में है और यह  बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह सिटी दुनियाभर में अपने रंग  की वजह से Femous है। वहीं दूसरी ओर बापू बाज़ार राजस्थानी पारंपरिक वस्तुओं के लिए मशहूर है। तो जब भी आप जयपुर जाएँ, ये दोनों जगह ज़रूर घूमे और अपनी Trip को और भी मज़ेदार बनाएं।

(2) जैसलमेर (Jaisalmer) –

जैसलमेर को गोल्डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह पाकिस्तान की सीमा के पास है। यहां पर घूमना, रात के समय ठंडी हवा और खुले मैदान में कैंपिंग करना सबसे खूबसूरत लगता है। यहां कैंपिंग करना इतना सुकूनभरा होता है कि लोग यहां बार बार आना चाहेंगे। जैसलमेर में एक किला है, जिसे जैसलमेर का किला कहते हैं। इस किले की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है। इसके अलावा यहां राष्ट्रीय उद्यान, बड़ाबाग,  गदीसरझील, जैन मंदिर आदि खूबसूरत जगह देखने को मिलती हैं।

(3) माउंट आबू (Mount Abu) –

यह राजस्थान का सबसे खूबसूरत पहाड़ी इलाका है, जो काफी हरा भरा और ठंडा है। इसकी हरियाली की वजह से लोग यहां जाना पसंद करते हैं। इसके अलावा यहां नक्की झील है, जिसमे आप बोटिंग कर सकते हैं। वहीं सनसेट पॉइंट से आप सूर्यअस्त का नजारा देख सकते हैं। यहां पर एक दिलवारा मंदिर ऐतिहासिकता और अतुलनीय वास्तुकला का सिंबल माना जाता है।

(4) उदयपुर (Udaipur) –

उदयपुर अरावली पहाड़ों से घिरा हुआ झीलों का शहर है, जो नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। यहां की वास्तुकला के बारे में जानने के बाद आप यहां घूमें बिना रह नहीं पाएंगे। यहां की पिचोली झील में बोटिंग करने में काफी मज़ा आता है। इस शहर का नाम काफी मशहूर है, क्योंकि यहाँ फतहसागर झील, इकलिंग्जी मंदिर, विंटेज कार म्यूज़िंयम, सज्जनगढ़ किला, जैसामंद झील, दूध तलाई म्यूज़िकल गार्डन आदि Famous Tourist Places देखने को मिलेंगे।

(5) अजमेर (Ajmer) –

अगर आप मन के सुकून की तलाश में हैं तो अजमेर आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ है और यह शहर इसी दरगाह की वजह से मशहूर है। यहां हर साल मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स में काफी भीड़ इकट्ठा होती है। इस शहर को हिंदू व मुस्लिम श्रद्धालुओं का शांतिपूर्ण स्थान कहा जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरत संस्कृति और शिल्पकौशल की वजह से भी जाना जाता है।

(6) जोधपुर (Jodhpur) –

जोधपुर राजस्थान का सबसे बड़ा नगर है। इस शहर को सूर्य नगरी भी कहा जाता है। इस जगह की ऐतिहासिक धरोहर और महान संस्कृतिक विरासत पूरे वर्ल्ड में फेमस है। इतना ही नहीं यहां कई सारे महल और किले भी हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं।

(7) बीकानेर (Bikaner) –

1488 ई. में राठौर राजकुमार राव बीकाजी ने  बीकानेर की स्थापना की थी। इस शहर का पुराना नाम जांगल देश था। यह शहर कुरु, मद्र देश से मिला हुआ है। बीकानेर को महाभारत के समय में जांगल देश कहा जाता था। इस शहर में अंतरराष्ट्रीय ऊंटों का फेस्टिवल भी मनाया जाता है। इस फेस्टिवल में दुनियाभर से लोग आते हैं। यह शहर संस्कृति, कला, और अद्भुत वास्तुकला का स्वर्ग कहलाता है। क्योंकि यहां के किले और महल अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी तरफ Attract करते हैं।

(8) रणथंबोर (Ranthambore) –

राजस्थान की यह जगह पेड़ पौधों, पशु पक्षी, राष्ट्रीय उद्यान और रणथंबोर किले के लिए काफी मशहूर है। Tour के लिए इससे बेहतर Place कोई हो ही नहीं सकता। यह वन्यजीवों से भरी एक खूबसूरत जगह है, इसलिए यहां वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी करने में काफी मज़ा आता है। यहां आपको जानवरों और पक्षियों का घर भी देखने को मिलेगा।

(9) भरतपुर (Bharatpur) –

भरतपुर संस्कृति वाला और पक्षियों का स्वर्ग कहे जाने वाला शहर है। साथ ही यह केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के लिए भी जाना जाता है। यह शहर बर्ड सेंक्चुरी की वजह से भी फेमस है। यहां पशु पक्षियों की 370 प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां अलग-अलग तरह के बेहद खूबसूरत पक्षी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा सांप, मछली, छिपकलियां, कछुए और 350 प्रकार के फूलों वाले पौधे भी आपको देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

(10) पुष्कर (Pushkar) –

इस शहर में ब्रह्मा का मंदिर है और यह शहर इसी मंदिर की वजह से काफी प्रसिद्ध है। नवंबर के महीने में यहां ऊंटों का मेला लगता है। उस मेले में दुकानों पर कम रेट पर शिल्प कौशल वाली सुंदर वस्तुएं मिलती हैं। यहां का मेला काफी खूबसूरत होता है, जिसमें लोगों को काफी मज़ा आता है।

इसे भी पढ़े: लेना चाहते हैं प्राकृतिक नजारों का आनंद तो जल्द हिमाचल प्रदेश जाएं- Himanchal Pradesh travel guide

राजस्थान कैसे जाएं (How to Reach Rajasthan State) –

राजस्थान जाने के लिए बहुत सारे साधन उपलब्ध हैं। इसके अलावा आप अपने साधन से भी राजस्थान के लिए Travel कर सकते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आप किस साधन से राजस्थान जाना पसंद करते हैं। आइए हम आपको राजस्थान पहुंचने वाले साधनों के बारे में बताते हैं –

(1) ट्रेन द्वारा (By Train) –

अगर आप कम बजट में राजस्थान जाना चाहते हैं तो ट्रेन आपके लिए सबसे सही रहेगी।

(2) बस द्वारा (By Bus) –

अगर आप रुक – रुक कर हर जगह घूमते हुए राजस्थान जाना चाहते हैं तो बस से जाएं। बस से सफर करते हुए आप अन्य जगहों को भी अच्छी तरह घूम सकते हैं। ऐसा करने से सफर का मज़ा दुगना हो जाता है।

(3) हवाई जहाज द्वारा (By Airplane) –

अगर आप कम टाइम में राजस्थान पहुंचना चाहते हैं तो कम टाइम में राजस्थान पहुंचने के लिए आप हवाई जहाज से सफर कर सकते हैं। यह थोड़ा महंगा पड़ता है, पर इसके ज़रिए राजस्थान जल्दी पहुंचा जा सकता है।

FAQs –

Q. राजस्थान का सबसे फेमस क्या है?

A. जोधपुर के किले, कोटा की कचोरी, जयपुर के महल, उदयपुर की झील, बीकानेर की संस्कृति आदि काफी फेमस हैं। 

Q. राजस्थान में घूमने की कितनी जगह है?

A. राजस्थान में घूमने की बहुत सारी जगह हैं, जैसे – माउंट आबू, जैसलमेर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, रणथंबोर, जयपुर, उदयपुर, पुष्कर, भरतपुर आदि। 

Q. राजस्थान के तीर्थ स्थल कौन-कौन से हैं?

A. बदनोर किला, अनूपगढ़ किला, रामसागर वन्य जीव अभयारण्य की सैर, बाला किला, भटनेर किला, चित्तौड़गढ़ किला, देवगिरी किला, उत्गीर, बाड़मेर किला, गढ़ मंदिर आदि राजस्थान के तीर्थ स्थल हैं।

Q. राजस्थान पर्यटन का शुभंकर क्या है ?

A. राजस्थान का पारंपरिक लोगो ‘पधारो म्हारे देश’ है।

Q. राजस्थान घूमने के लिए सबसे अच्छा महीना कौन सा है?

A. राजस्थान राज्य में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन महीना नवंबर से फरवरी तक का होता है।

Q. राजस्थान में सबसे खूबसूरत जिला कौन सा है?

A. राजस्थान का सबसे खूबसूरत जिला उदयपुर है।

Q. राजस्थान का प्रतीक चिन्ह क्या है?

A. राजस्थान का प्रतीक चिन्ह ऊंट है।

निष्कर्ष (Conclusion) –

दोस्तों इस पोस्ट के जरिए हमने आपको राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, त्यौहार, रहन सहन, वेशभूषा, नृत्य, खानपान, राजस्थान घूमने वाली जगह, घूमने का सबसे अच्छा समय, राजस्थान पहुंचने का तरीका आदि की पूरी जानकारी दी है।

अगर आप राजस्थान घूमने जाना चाहते हैं, लेकिन आपके मन में अभी भी कोई सवाल है तो कमेंट सेक्शन में हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं। दोस्तों अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो आप इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर करें। इस तरह उन्हें भी राजस्थान से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी,

Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्राकृतिक सुंदरता का खजाना है, सिक्किम का युक्सोम (Yuksom) टाउन। श्रीलंका में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल। भूटान में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल | भूटान से 10 जुड़े रोचक तथ्य (Interesting facts About Bhutan) 10 ट्रेवल कंटेंट क्रिएटर जो महीनों का लाखों कमाते है।