छुट्टियां मनाने के लिए देहरादून के 7 सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल | Dehradun trip

Dehradun trip

अगर आप धार्मिक स्थल और साथ ही साथ ऊंचे ऊंचे पहाड़ों तथा प्राकृतिक नज़ारों का आनंद उठाना चाहते हैं, तो देहरादून आपके लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां पर आप धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के साथ ही प्राकृतिक का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

तो अगर आपने भी देहरादून ट्रिप का प्लान बना लिया है और आप अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ें। इसमें हम आपको देहरादून से जुड़ी सारी जानकारी देने वाले हैं।

Important Points About Dehradun

जिले का नामदेहरादून
किस राज्य में हैउत्तराखंड राज्य में
देहरादून की कुल जनसंख्या कितनी है 1,696,694 है।
साक्षरता 84.25%
देहरादून में कौन सी भाषा बोली जाती है यहां पर मुख्य रूप से हिंदी भाषा के अलावा सिंधी, गढ़वाली, उर्दू और पंजाबी भाषा बोली जाती है।
देहरादून क्यों प्रसिद्ध हैप्राकृतिक सौंदर्य, और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।

देहरादून का इतिहास (History of Dehradun) – 

History of Dehradun
History of Dehradun: Image sources

देहरादून गढ़वाल मंडल का एक हिस्सा है। वैदिक काल के टाइम से अब तक देहरादून भारत देश का सबसे मनपसंद और काफी पुराना शहर रहा है। देहरादून को कुछ लोग केदारखंड के नाम से भी पुकारते हैं। देहरादून शहर दिल्ली से लगभग 235 किमी की दूरी पर स्थित है। यह बहुत ही खूबसूरत शहर है, जो उत्तर पूर्व राज्य उत्तराखंड में स्थित है। 

गुरु द्रोणाचार्य नेे देहरादून यानी दून को पूजा का सबसे प्रमुख स्थल माना था। गुरु द्रोणाचार्य ब्राह्मण बच्चों के शिक्षक थे।

गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर ही दून घाटी को ‘द्रोण आश्रम’ का नाम दिया गया था, जिसका मतलब है द्रोणाचार्य का निवास। इसके अलावा भी देहरादून जैसे खूबसूरत शहर से बहुत सारे इतिहास जुड़े हुए हैं।

देहरादून की संस्कृति (Culture of Dehradun) –

बात करें अगर देहरादून की संस्कृति की, तो तेजी से बदलते हुए दौर के बावजूद भी देहरादून के लोगों ने अपनी पुरानी परंपराओं और संस्कृतियों को बनाए रखा है। हिमालय पर्वत तथा शिवालिक के बीच में देहरादून शहर स्थित है। इस प्रकार शहर को संस्कृति विरासत भी मिली हुई है। विभिन्न प्रकार के बदलाव आने के बावजूद भी देहरादूनवासी अपनी परंपराओं को पूरी श्रद्धा से अपनाए हुए हैं।

देहरादून का त्यौहार (Dehradun Festivals) –

देहरादून में रहने वाले लोग अलग अलग धर्मो के हैं। इस प्रकार वहां पर अलग अलग धर्मों के त्यौहार मनाए जाते हैं। यह सभी त्यौहार वहां के लोग मिल जुलकर मनाते हैं, जिस कारण देहरादून एकता का भी प्रतीक नजर आता है।

देहरादून में मनाए जाने वाले कुछ प्रमुख त्यौहार इस प्रकार हैं – 

  • टपकेश्वर मेला 
  • झंडा मेला
  • जनता मेला 
  • दिवाली 
  • होली 
  • शहीद वीर केसरी चंद मेला
  • बिस्सू मेला 
  • महासू देवता का मेला 

यहां कई तरह की कलाओं को भी मेले द्वारा दर्शाया जाता है।

देहरादून का रहन सहन (Dehradun Lifestyle) –

जैसा कि देहरादून में कई धर्मों के लोग रहते हैं, इस प्रकार वो एक दूसरे के साथ बड़े ही प्रेम और भाईचारा के साथ रहते हैं। देहरादून के लोग रहन-सहन के मामले में अपनी संस्कृति को अपनाए हुए हैं।

देहरादून की पारंपरिक पोशाक (Traditional Dresses of Dehradun) –

बढ़ते समय के साथ और तरह-तरह के बदलाव के बावजूद भी देहरादून के लोग आज भी पारंपरिक पोशाक ही पहनते हैं। यह शहर अपनी ऐतिहासिकता धार्मिकता के साथ-साथ अपनी पोशाक को भी लेकर प्रचलित है।  देहरादून में रहने वाली महिलाएं लहंगा, घाघरा, चोली, सारंग, साड़ी, लंबी स्कर्ट, बंधनी, बुर्का, ऊनी कोट, आदि पारंपरिक पोशाक पहनना पसंद करती हैं।

त्यौहारों पर देहरादून की महिलाएं थलका या फिर लोहिया पारंपरिक पोशाक पहनती हैं। यह पोशाक दिखने में एक लंबे कोट की तरह होती है। बात करें अगर पुरुषों के पारंपरिक पोशाक की, तो यहां के पुरुष ऊनी कपड़े, धोती कुर्ता, लुंगी, पगड़ी, और कुर्ता पजामा पहनते हैं। साथ ही यह टोपी भी पहनते हैं, जो इनकी पारंपरिक पोशाक कहलाती है। इन पारंपरिक पोशाक के साथ यहां के पुरुष हाथों में कड़ा, कानों में बालियां, गले में हार और कुछ अन्य आभूषण भी पहनना पसंद करते हैं।

देहरादून का नृत्य (Dance of Dehradun) –

देहरादून जिस प्रकार अपने इतिहास, संस्कृति, रहन-सहन अपनी पारंपरिक पोशाक आदि के लिए प्रसिद्ध है, उसी प्रकार यह अपने नृत्य के लिए भी जाना जाता है। 

यहां पर बहुत सारे लोक नृत्यों के द्वारा मन को मनमोहित किया जाता है। देहरादून के नृत्य में आपको न सिर्फ आनंद मिलता है, बल्कि अच्छे बुरे विचारों से भी परिचित कराया जाता है। 

समय के साथ साथ कुछ नृत्य में बदलाव भी आया है, और कुछ नृत्य पीछे भी छूट गए हैं। लेकिन आज भी देहरादून के लोग अपने लोकगीत नृत्यों की कला को उच्च पहचान दिलाने में माहिर हैं। 

देहरादून में महिला और पुरुष एक टोली बनाकर घेरे में नृत्य करते हैं। 

यहां पर चैती गीत, चौंफला, चांचड़ी, झुमैलो आदि नृत्य प्रसिद्ध हैं। 

देहरादून के कुछ प्रमुख नृत्य –

पांडव नृत्य (Pandav Dance) –

पांडव नृत्य देहरादून के प्रमुख तथा लोकप्रिय नृत्यों में से एक है। पांडव नृत्य के बारे में उत्तराखंड के सभी लोग जानते हैं। यह नृत्य महाभारत के पांच पांडवों के जीवन काल को दर्शाता है।  

चंचरी नृत्य (Chanchari Dance) –

चंचरी एक पारंपरिक नृत्य है, जो देहरादून के लोगों द्वारा किया जाता है। चंचरी एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है नृत्य। यह नृत्य बहुत ही लोकप्रिय है, जो फ्री स्टाइल में किया जाता है। 

लंगवीर नृत्य (Langvir Dance) – 

लंगवीर नृत्य को सिर्फ पुरुष ही करते हैं, क्योंकि इसमें लंबे लंबे बांस का इस्तेमाल किया जाता है। पुरुष बांस के खंभे द्वारा नृत्य का प्रदर्शन करते हैं। यह भी देहरादून का लोकप्रिय नृत्य माना जाता है।

राममन नृत्य (Ramman Dance) – 

राममन नृत्य भी बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय है। यह नृत्य देहरादून उत्तराखंड में यूक्रेन की अमूर सूची में अपनी जगह बनाए हुए है।

देहरादून का खानपान (Dehradun Food) –

देहरादून अपने स्वादिष्ट खान-पान के लिए भी बहुत ही प्रसिद्ध है। यदि आप देहरादून आते हैं, तो आपको यहां का खाना बहुत पसंद आने वाला है। यहां कई तरह के व्यंजन बनते हैं, जैसे देहरादून में कंडाली का साग बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। इसके अलावा कुछ अन्य डिशेज भी हैं, जो इस प्रकार हैं – 

  • बाल मिठाई
  • गुलगुला
  • कुलथ फानू
  • सिंगोड़ी
  • अरसा 
  • नींबू और मूली की चटनी
  • सिंगोड़ी आदि

देहरादून घूमने का सबसे अच्छा समय (Best Time to Visit Dehradun) –

समय तो वही अच्छा होता है किसी भी जगह घूमने का, जब आप ऑफिस या अन्य किसी भी तरह के कामों से फ्री हों। ऐसे में आप कभी भी घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

लेकिन देहरादून घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून तक का होता है। क्योंकि इन महीनों में मौसम का तापमान लगभग 17 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच का होता है। 

यहां पर इन तापमान के अनुसार मौसम बहुत ही खूबसूरत, सुहावना, और मनोरंजित होता है। अच्छे मौसम के कारण आप इन जगहों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

देहरादून में घूमने की जगह (Place to Visit in Dehradun trip) –

आपको देहरादून में प्राकृतिक सुंदरता देखने को ज्यादा मिलेगी, क्योंकि यह हिमालय और शिवालिक पर्वत से पूरी तरह से घिरा हुआ है। देहरादून में आप इन जगहों पर घूम सकते हैं – 

1. सहस्रधारा, देहरादून की प्रमुख जगह 

देहरादून में सहस्त्र धारा नाम का झरना मौजूद है, जो देहरादून से लगभग 15 किमी की दूरी पर है। आप किसी भी ऑटो, रिक्शा, कैब या विभिन्न वाहनों द्वारा इस जगह पर जा सकते हैं। सहस्त्र धारा के बहते हुए झरनों का आप आनंद उठा सकते हैं। श्रद्धा भाव के अनुसार लोगों का यह भी मानना है कि इस पानी से विभिन्न तरह के रोग दूर हो जाते हैं।

2. चोर गुफ़ा या रॉबर्स केव, देहरादून की प्रमुख जगह

चोर गुफा में शीतल जलधारा बहती है। यदि आप इस गुफा में जाकर शीतल जलधारा का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। आप चोर गुफा किसी भी ऑटो, रिक्शा, बस आदि से आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां जलधारा बहती है, ऐसे में आप कंफर्टेबल कपड़े और चप्पल पहन कर जाएं, ताकि वह गीला होने से बचा रहे।

3. टपकेश्वर महादेव मंदिर, देहरादून की प्रमुख जगह

टपकेश्वर महादेव मंदिर महाशिव को समर्पित है। महाशिव और पहाड़ों से टपकते हुए पानी की बूंदों के चलते इसका नाम टपकेश्वर महादेव मंदिर रखा गया है। यहां पर आप शिवलिंग की पूजा तथा आसपास के नजारो का मनोरंजन ले सकते हैं। देहरादून से केवल पांच किमी की दूरी पर टपकेश्वर मंदिर स्थित है। इस मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन बहुत ही ज्यादा भीड़ होती है। शिवरात्रि के दिन इस मंदिर में शिव भक्त बहुत ही श्रद्धा भाव के साथ आते हैं।

4. आसन बैराज, देहरादून की प्रमुख जगह 

आसन बैराज में बहुत ही खूबसूरत पार्क बना हुआ है। इस पार्क में आप अपनी फैमिली के साथ पिकनिक का मजा ले सकते हैं। आसन बैराज में आप शांति से प्राकृतिक वातावरण का आनंद भी उठा सकते हैं। नए शादीशुदा जोड़ों के लिए यह जगह बहुत ही खूबसूरत मानी जाती है। आसन बैराज देहरादून से लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

5. हरी की दून घाटी, देहरादून की प्रमुख जगह

हरी की दून घाटी में आपको ऊंचे ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगे, जो बर्फ से पूरी तरह ढके होंगे। अगर आप अपनी नजर उठाकर देखेंगे, तो चारों ओर हरियाली ही हरियाली छाई हुई दिखाई देगी, जो मन को मोहित कर देती है। ज्यादातर लोग ठंडियों में वेकेशन के तौर पर इस घाटी का आनंद उठाने आया करते हैं। देहरादून की यह बहुत ही प्रमुख जगह है, जहां आप अपनी छुट्टियां मना सकते हैं।

6. झंडा साहिब गुरुद्वारा, देहरादून की प्रमुख जगह

यह गुरुद्वारा रामराय द्वारा बनाया गया था। यह लगभग 17वीं शताब्दी में स्थापित किया गया था। यह रेलवे स्टेशन से बहुत ही ज्यादा पास है। आप बिना किसी साधन के भी आराम से इस गुरुद्वारे में जा सकते हैं। झंडा महोत्सव इस गुरुद्वारे में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। फैमिली और बच्चों के साथ जाने और उनके साथ अच्छा वक्त बिताने के लिए यह देहरादून की बहुत ही अच्छी और खूबसूरत जगह है।

7. मालसी डियर पार्क, देहरादून की प्रमुख जगह

यदि आप देहरादून में घूमने की जगह खोज रहे हैं, तो आपको मालसी डियर पार्क जरूर जाना चाहिए। यहां पर एंट्री फ्री है। देहरादून से यह पार्क लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है। इस चिड़ियाघर में आपको कई तरह के हिरन, विभिन्न प्रकार के पशुओं की जाती, तरह-तरह के पक्षी आदि जानवर देखने को मिलेंगे। बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए इस पार्क में बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। देहरादून जाने वाले लोग इस पार्क में घूमने जरूर जाते हैं।

देहरादून कैसे जाएं (How to Reach Dehradun) –

देहरादून आप किसी भी साधन से जा सकते हैं। आप बस, ट्रेन, हवाई जहाज या फिर कार के जरिए देहरादून आराम से पहुंच जाएंगे। देहरादून जाने के लिए आपको किसी भी कठिनाई का कोई सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Kedarnath yatra full information | केदारनाथ यात्रा की सम्पूर्ण जानकारी

देहरादून में कहां रुके (Where to Stay in Dehradun) –

देहरादून में रुकने के लिए सबसे अच्छी जगह जैन धर्मशाला तथा अग्रवाल धर्मशाला है। इन दोनों ही जगह पर आप आराम से रुक सकते हैं। यह दोनों धर्मशालाएं प्रिंस चौक में हैं। जैन धर्मशाला में आपको ₹120 में एक रूम दिया जाता है, जहां पर आप आराम से रहे सकते हैं।

इस रूम में दो बेड लगे होते हैं। आप अपनी फैमिली और बच्चों के साथ आराम से यहां रुक सकते हैं। यह दोनों ही धर्मशालाएं बहुत ही अफॉर्डेबल हैं। कम खर्चों में आप देहरादून की इन दोनों धर्मशालाओं में स्टे कर सकते हैं।

देहरादून घूमने के लिए बजट (Budget to Visit Dehradun) –

देहरादून घूमने के लिए आपको कम से कम एक व्यक्ति पर 30,000 का बजट लेकर चलना चाहिए। क्योंकि बजट का अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है।

आपके आने जाने, रहने, खाने पीने, आसपास की जगह घूमने आदि के आधार पर आपको लगभग एक व्यक्ति के ऊपर 30,000 का बजट लेकर ही चलना चाहिए। बाकी बजट आपकी रोजमर्रा की एक्टिविटीज पर भी निर्भर करता है कि आप कहां घूमने जाते हैं, किस तरह से आप खर्च करते हैं, या फिर शॉपिंग करते हैं। इन सबके आधार पर भी आपका बजट कम ज्यादा हो सकता है।

देहरादून घूमने के लिए टूर पैकेज (Tour Packages to Visit Dehradun) –

फैमिली टूर के लिए 10 रातें और 11 दिन।

दिल्ली – देहरादून – मसूरी – धनोल्टी – कनाताल – चंबा – पौडी – लैंसडाउन – दिल्ली।

बजट पैकेट ; 30,000 / एक आदमी पर।

देहरादून से क्या खरीदें (What to Buy from Dehradun) –

देहरादून से आप तरह तरह की धार्मिक चीज़ें खरीद सकते हैं, जैसे, पूजा का सामान, मूर्ति, आकर्षक हस्तकला के आभूषण साथ ही साथ आप विंटर के कपड़े, आदि भी खरीद सकते हैं।

FAQs

Q : देहरादून किस राज्य में है?

Ans : देहरादून उत्तराखंड राज्य में है।

Q : देहरादून शहर का दूसरा नाम क्या है?

Ans : देहरादून को कई नामों से पुकारा जाता है। जैसे केदारखंड, दून की घाटी और गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर द्रोणनगरी के नाम से भी पुकारा जाता है। 

Q : देहरादून में कौन सी भाषा बोली जाती है? 

Ans : देहरादून में हिंदी भाषा मुख्य भाषा है। लेकिन यहां पर गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा भी बोली जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion) –

हमारे इस आर्टिकल में आपको देहरादून के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। ताकि आप अपना ट्रिप प्लान करने से पहले देहरादून के बारे में अच्छे से जान लें। इस आर्टिकल में आपने देहरादून का इतिहास, वहां की संस्कृति, देहरादून के त्यौहार, रहन सहन, पारंपरिक पोशाक, देहरादून का नृत्य, खानपान, घूमने जाने का बेहतरीन समय, देहरादून में घूमने की प्रसिद्ध जगह, जाने के साधन, देहरादून में कहां रुके, घूमने के लिए बजट, टूर पैकेज आदि के बारे में सब कुछ जाना।

उम्मीद करते हैं कि देहरादून से जुड़ी ये सारी जानकारी आपके काम आई होगी। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर करें, Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

कैंची धाम – नीम करोली बाबा से अनसुलझे जुड़े रहस्य। उत्तराखंड में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल ऋषिकेश कि बजट ट्रिप कैसे प्लान करें हरिद्वार में फ्री धर्मशाला कैसे ढूढ़े