हैवलॉक अंडमान का एक बेहद खूबसूरत द्वीप है, जहां आप शानदार छुट्टियां अपने परिवार या दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। 

Image resource: Unshplash

हैवलॉक आइलैंड की भौगोलिक स्थित, इसके आकर्षण और यहां प्राप्त होने वाला आनंद का एक अद्भुत और अविश्वसनीय बनाने का काम करते हैं। इसका असली मजा वंहा जाने के बादही आएगा। 

Image resource: Unshplash

हैवलॉक आइलैंड लगभग 113 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-पूर्व में 39 कि.मी की दूरी पर स्थित है। हैवलॉक, अंडमान का सबसे प्रसिद्ध बीच है। 

Image resource: Unshplash

हैवलॉक आइलैंड में  फैली हरियाली के साथ सफेद बालू से भरे तट इस स्थल को भारत में देखने लायक स्थानों में शामिल करते हैं।

Image resource: Unshplash

क्यों आएं हैवलॉक ? हैवलॉक की सैर आपके कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए की जा सकती है। जहां आप समुद्री आबोहवा का आनंद लेने के साथ-साथ कई तरह की एडवेंचर गतिविधियों का रोमांच भर अनुभव भी लिया जा सकता है। 

Image resource: Unshplash

अगर आप एक प्रकृति प्रेमी है आपको रोमांचकारी स्थान काफी पसंद आते हैं तो यह स्थल आपके लिए किसी जन्नत से कम नही है। शहर की भाग-दौड़  जिंदगी से दूर एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए आप यहां आ सकते हैं। 

Image resource: Unshplash

हैवलॉक के आकर्षण हैवलॉक आइलैंड में कई समुद्री तट मौजूद हैं, जहां आप जा सकते हैं। आप हैवलॉक के सबसे लोकप्रिय राधानगर बीच की सैर का आनंद ले सकते हैं, जिसे यहां सातवां नं बीच भी कहा जाता है। 

Image resource: Unshplash

इसके अलावा इस आइलैंड में यहां के अन्य बीचों की भी सैर का आनंद ले सकते हैं, जिसमें ऐलिफेंट बीच, विजय बीच, नगर बीच और कालापत्थर बीच आदि शामिल हैं।  इसके अलावा आप यहां के गांवों का भ्रमण भी कर सकते हैं। यहां लगभग 6 गांव मौजूद हैं। 

Image resource: Unshplash

गतिविधियां: इस द्वीप में आकर आप विभिन्न प्रकार कि एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हैं। आप यहां पर स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग, ट्रेकिंग, फिशिंग, सी ब्लॉक आदि का अनुभव ले सकते हैं।

Image resource: Unshplash

क्या आपको पता है? इस आईलैंड का नाम एक ब्रिटिश जनरल सर हेनरी हैवलॉक के नाम पर रखा गया था, जिन्हें यहां नियुक्त किया गया था। यहां गोविंद नगर के पास एक लाइटहाऊस मौजूद है, जिसे 2005 में स्थापित किया गया था। 

Image resource: Unshplash

हैवलॉक अंडमान के पील और नील द्वीप के मध्य स्थित है। यह एक अद्भुत द्वीप है, जिसके तट पर सुबह के दौरान पानी नहीं दिखता है, लेकिन दोपहर होते ही सारे तट पानी से भर जाते हैं।

Image resource: Unshplash

कैसे करें प्रवेश   अंडमान के हैवलॉक द्वीप आप सिर्फ हवाई और जल मार्ग के जरिए ही पहुंच सकते हैं। पोर्ट ब्लेयर के आने के बाद आपको हैवलॉक के लिए हेलीकॉप्टर या सी प्लेन का सहारा लेना होगा।

Image resource: Unshplash