अंडमान एक ऐसा केंद्रशासित प्रदेश है जिसे अक्सर आपने किताबों में पढ़ते थे काला पानी की सजा जो कि सेल्युलर जैल में दी जाती थी 

अंडमान में आज भी कुछ द्वीप ऐसे है जंहा जाना सख्त मना है इसलिए आज हम बात करेगे कुछ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जो कि आपको जन्नत का एहसास कराएंगे चाहे आप फॅमिली के साथ जाए, दोस्तों के साथ या सोलो ट्रिप पर जाए |

1. हैवलॉक द्वीप : यह वो पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों कि पहली पसंद है। इस द्वीप पर सफ़ेद रेत  पैरों की छाप छोड़ते हुए जब आप आगे की तरफ बढ़ेंगे तो एक अनोखी-सी ताज़गी आप महसूस कर पाऐंगे। 

2.राधानगर बीच : यह द्वीप विश्व के सबसे बेहतरीन द्वीपों में से एक है।इस द्वीप पर जहाँ तक आपकी नज़र जाएगी वहाँ तक बस नीला पानी आप देख पाऐंगे जिसे गहरे हरे रंग के वन ने समेट रखा है।

3.बैरन द्वीप : दक्षिण-पूर्वी एशिया का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी इसी द्वीप पर है। लेकिन ये स्थान लोगों के बसने या आने-जाने के लिए बिल्कुल नहीं है। लेकिन सी प्लेन से आप इसका नज़ारा ले सकते हैं। 

4.विजयनगर बीच : फ़ोटोग्राफ़ी का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए ये शानदार जगह है क्योकि सूरज जब अपनी किरण इस पूरी जगह पर बिखेरता है तो पूरा माहौल रंगीन हो जाता है।

5.भरतपुर बीच : अक्सर आप पेटिंग में खूबसूरत नेचुरल वॉलपेपर देखते होंगे यह उसका हकीकत रूप है। यह नीला द्वीप अंडमान का सबसे खूबसूरत बीच। 

6.बारातंग द्वीप : जब बात आती है कोई यादगार छुट्टियाँ बिताने कि तो यह द्वीप आपके लिए ये बहुत सुंदर जगह है।

7. लाला जी बे बीच : अगर आपको समुद्र में तैराकी या स्कूबा डाईविंग करना है तो लाला जी बे बीच आपके लिए बेस्ट है जो अंडमान में स्थित है।

8.पोर्ट ब्लेयर : यह अंडमान निकोबार द्वीप-समूह का राजधानी के साथ साथ बाकि शहरों के लिए भी आसानी से जाया जा सकता है। पोर्ट ब्लेयर में  स्थानीय आदिवासी जनजातियों और यहाँ के इतिहास के बारे में आपको काफी जानने को मिलेगा। 

9. चिड़िया टापू: नाम से ही समझ आ रहा होगा कि ये ऐसी जगह है जहाँ आपको बहुत सारे पक्षी देखने को मिलेंगे। यंहा स्थानीय पक्षियों के साथ-साथ आपको कुछ अनदेखे प्रवासी पक्षियों की झलक भी देखने को मिलेगी 

10. सेल्यूलर जेल : “काला पानी” इस नाम को तो आप सबने कंही न कंही सुना होगा। यह एक तीन मंज़िला इमारत है जिसमें 698 कारावास है जो एक-दूसरे से स्टारफिश के आकार में जुड़े हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: समुद्री खानों और आइलैंड का है शौक तो जरूर घूमें अंडमान। Andaman Travel Guide