कम से कम बजट में तमिलनाडु घूमने कि योजना कैसे बनाये। 

तमिलनाडु साउथ इंडिया का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जंहा पर आपको ऎतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल एक से बढ़ कर एक है। 

अगर आप भी योजना बना रहें है तमिलनाडु घूमने कि तो मै आपको बताऊंगा आप कैसे कम से कम बजट में अपनी यात्रा कर सकते हैं।

किसी भी पर्यटन स्थल या घर से दूर अगर हम जा रहे है तो सबसे जरूरी क्या होता है- कैसे जाएँ, कैसे रहें, खाने का इंतज़ाम, और कहा घूमें।

अगर आप इंडिया में घूमने कि योजना बना रहे है किसी भी जगह को केवल  केंद्रशासित प्रदेश को छोड़कर तो आप कभी भी हवाई जहाज का मार्ग न अपनाएं। अगर आपका बजट लिमिटेड है तो -

तमिलनाडु कैसे जाएँ : जाने के लिए आप ट्रैन का माध्यम चुने जो कि आपको सबसे सस्ता पड़ेगा।यंहा कि आधिकारिक भाषा तमिल है और अन्य प्रमुख भाषाएँ तेलुगू हैं।

तमिलनाडु में कहा रहें : रहने के लिए आप स्टेशन कि दूरमेट्री, हॉस्टेल का या गुरुद्वारा का चुनाव करें जो आपको लगभग हर जगह मिल जायेगा और सस्ता भी होता है।

खाने का इंतजाम: खाने के लिए आप स्ट्रीट फ़ूड का चयन करें जिनका खाना स्वादिष्ट के साथ साथ काफी सस्ता भी होता है। तमिलनाडु का मुख्य भोजन :-

>>>>>

डोसा, इडली, उपमा, सांभर, रसम, पोंगल तमिलनाडु का मुख्य भोजन है। पायसम, केसरी, मीठा पोंगल यहां के मीठे व्यंजन हैं। 

घूमने के लिए : अगर आप कंही पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो लोकल ट्रांसपोर्ट का यूज़ करें। प्राइवेट ट्रांसपोर्ट करने से बचे शेयरिंग ट्रांसपोर्ट में ज्यादा ध्यान दें। 

कौन से मौसम में जाएँ : तमिलनाडु घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी तक सर्दियों के मौसम के दौरान होता है। 

कहा-कहा घूमें : तमिलनाडु में घूमने वाले प्रमुख पर्यटन स्थल है: रामेश्‍वरम, कोडाइकनाल, ऊटी, चेन्नई, महाबलिपुरम, होगेनक्कल, यरकौड , कांचीपुरम। 

ऊटी तमिलनाडु का सबसे ठंडा स्थान है, जो तमिलनाडु का नंबर 1 हिल स्टेशन भी है। यह प्रमुख तमिलनाडु के पर्यटन स्थल मै से ऐक है।

आप इसे भी पढ़ सकते है तमिलनाडु में स्थित प्रमुख जलप्रपात

आप अपने समय के हिसाब से घूम सकते हैं।