अंडमान निकोबार में घूमने के लिए आपके पास बजट कितना होना चाहिए 

अंडमान निकोबार में घूमने के लिए आपके पास बजट कितना होना चाहिए। अंडमान में बजट इस पर निर्भर करता है, कि आप वहां जाकर क्या-क्या करना चाहते हैं।

फ्लाइट की बुकिंग : यदि आप दिल्ली से अंडमान निकोबार के लिए फ्लाइट की बुकिंग करते हैं, तो आपको 22 से 28 हजार रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा। 

यदि आप चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता से अंडमान निकोबार के लिए फ्लाइट लेते हैं तो आपको 8 से 15 हजार रुपए प्रति व्यक्ति देना होगा। 

होटल का किराया : आपको एक बजट होटल प्रतिदिन के हिसाब से 1500 से 2500 के बीच में आसानी से मिल जाएगा। 

खाने का बजट : एक दिन में प्रति व्यक्ति खाने का बजट 1000 से 2500 के बीच हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है, आप किस जगह और क्या खाना खाते हैं।

आने- जाने के लिए साधन अंडमान निकोबार घूमने के लिए यदि आप टेक्सी, ऑटो लेते हैं, तो आपको एक दिन का किराया 3 हजार रुपए के आसपास देना होगा। 

यदि आप स्कूटी से यहां घूमते हैं, तो आपको एक दिन के 600 रुपए के आसपास देने होगे।

अंडर वॉटर और स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी : यदि आप अंडमान निकोबार में अंडर वॉटर और स्नॉर्कलिंग जैसी एक्टिविटी करना चाहते हैं, तो आपको दोनों मिलाकर प्रति व्यक्ति 8 हजार रुपए देने होगे।

 इसका अलावा आप जो व्यक्तिगत रूप से खर्च करते हैं, वो अलग होता है।  

इसे भी पढ़ें :  अंडमान निकोबार में घूमने वाले  प्रमुख पर्यटन स्थल