मानसून आया मतलब हमारे दिमाग में हरे भरे पहाड़ों कि वादियां , जलप्रपात और जंगलों से घिरी झिम झिम बारिश के बीच यात्रा करने का ख्याल आने लगता है। 

Image resource:Unsplash

लेकिन आप उस ख़ुशी में इतने खो जाते हैं कि मानसून के दौरान जब हम ट्रेवल कर रहे हैं तो हम भूल जाते हैं कि हमें किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Image resource:Unsplash

चलिए जानते हैं कि जब हम सुहाने मौसम में सफर कर रहें है तो अहम सबसे महत्व पूर्ण किन किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 

Image resource:Unsplash

1. घर से  निकलने से पहले मौसम का अनुमान जरूर चेक करें। क्योकि बारिश के मौसम में कुछ ऐसे हिल स्टेशन होते हैं जो ज्यादा बारिश कि वजह से भूस्खलन का खतरा रहता है। 

Image resource:Unsplash

2. मानसून के मौसम में अगर आप घर से कंही दूर के लिए निकले तो रेनकोट, छाता ,गर्म कपडे जरूर रख लें जो आपके बहुत काम आएंगे। 

Image resource:Unsplash

3. कोशिस करें कम से काम सामान ले जाये जितनी जरूरत हो , और मोबाइल कि बैटरी फुल चार्ज कर लें यदि पॉसिबल हो तो एक पावर बैंक अपने साथ जरूर ले जाएँ। 

Image resource:Unsplash

4. आपको मानसून के मौसम में खुद कि गाडी से जाने से बचना चाहिए बल्कि उस स्थान पर पंहुचने के बाद रेंट पर कर ले एक्स्प्लोर करने के लिए वो एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Image resource:Unsplash

5. पहाड़ों में अगर जा रहे है तो कुछ एक्स्ट्रा कैश जरूर रखे क्योकि वंहा पर नेटवर्क और एटीएम कि दिक्कत हो सकती है। 

Image resource:Unsplash

6. कुछ एक्स्ट्रा दवाई साथ में जरूर कैरी करें जैसे - सिर दर्द, पेट दर्द ,सर्दी-जुखाम और कुछ एंटी बायोटिक रख लें क्योकि मौसम परिवर्तन कि वजह से आपको जरूरत पड़ सकती है। 

Image resource:Unsplash

7. मौसम ऐसा है कि भीड़ भाड़ हो सकती है इसलिए ऑनलाइन होटल बुक कर लें और यदि आपको कैंपिंग करने का शौक है तो टेंट जरूर रख लें। 

Image resource:Unsplash

8. पानी कि बॉटल अपने पास जरूर कैरी करें और ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचे क्योकि फास्टफूड ठण्ड में जितने अच्छे होते है उतने ही खतरनाक भी होते हैं। 

Image resource:Unsplash

9. अगर आपको को कोई बीमारी है तो डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। और अपने गाने के कलेक्शन को एक बार चेक कर लें क्योकि रोड हो या पहाड़ इस मौसम में सफर में गाने बहुत काम आते है। 

Image resource:Unsplash

10. दोस्तों ये मेरा खुद का अनुभव है अगर आपको कुछ सुझाव देना है या कुछ पूंछना है तो आप हमारी वेबसाइट के कांटेक्ट उस पेज को विजिट करके संपर्क कर सकते हैं। 

Image resource:Unsplash

आप इसे भी पढ़ें : यदि आप भी देश और दुनिया अकेले घूमना चाहते है तो इसे जरूर पढ़ें 

Image resource:Unsplash